Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

Lucknow: पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

Lucknow: पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: कभी मायावती के सबसे करीबी नेताओं में रहे पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने आज सपा ज्वाइन कर ली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को दद्दू को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके अलावा कई और महत्वपूर्ण नेताओं ने सपा की सदस्यता ली। इस मौके पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक प्रेसवार्ता भी की। अखिलेश यादव ने की प्रेसवार्ता, सुमन को लेकर सरकार पर हमला पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर आगरा में हुए करणी सेना के हमले को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि अगर सांसद के साथ कोई घटना होती है तो कोई और नहीं, बल्कि खुद मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे। ये भी पढ़ें: UP Politicss : अखिलेश बोले, मायावती की गारंटी कौन लेगा ? बसपा से गठबंधन के सवाल पर.. बताते चलें कि आज सपा ज्वाइन करने वाले दद्दू प्रसाद 2007 में बसपा सरकार में ग्राम विकास विभाग के ...
देखें आकर्षक फोटोज : हर ओर बही राम नाम की बयार आकर्षक झांकियां और जयकारों की गूंज

देखें आकर्षक फोटोज : हर ओर बही राम नाम की बयार आकर्षक झांकियां और जयकारों की गूंज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्रभु राम के जन्मोत्सव पर बांदा शहर पूरी तरह से भक्ति में डूबा नजर आया। हर तरफ बस राम नाम के जयकारे सुनाई पड़े। ऐसा लगा जैसे मानो पूरा शहर राममय हो उठा। भजनों की धुन पर सुंदर-भव्य झाकियों के साथ शोभा यात्राएं निकलीं। छोटे-बड़े सभी राम राम जय श्री राम की धुन पर झूमते नजर आए। माहेश्वरी देवी मंदिर और सभी प्रमुख स्थानों से राम भक्तों की टोलियां शोभायात्रा के साथ गुजरीं। भक्तों ने फूल बरसाए-प्रसाद वितरण किया। एक ओर भक्त श्रद्धालुओं पर फूल बरसा रहे थे तो दूसरी ओर प्रसाद बांट रहे थे। युवतियां भी भगवा कपड़ों में हाथों में तलवारें लिए शक्ति रूप में नजर आईं। शोभा यात्राओं में कई झांकियां बड़ी ही मनमोहक नजर रहीं। इनमें प्रभु राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान के रूप में कलाकारों ने अद्भुत दृश्य पेश किए। कुछ कलाकारों ने शंकर-पार्वती का रूप भी ध...
बांदा में GST छापा, गुटखा व्यापारी के गोदाम पर कई घंटे जांच-गोदामों पर ताले

बांदा में GST छापा, गुटखा व्यापारी के गोदाम पर कई घंटे जांच-गोदामों पर ताले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में जीएसटी की टीम ने शहर के गुटखा कारोबारी के गोदाम पर छापा मारा। घंटों स्टाक और बिल का मिलान किया। पूरे कागज न मिलने पर फिलहाल गोदामों पर ताले लगा दिए गए हैं। कागजों के मिलान के बाद ही खोला जाएगा। यह छापेमारी शहर के नजरबाग इलाके में हुई। छापा एसनके गुटका के सुपर स्टाकिस्ट मयंक ट्रेडर्स फर्म पर पड़ा। रविवार के दिन छापेमारी से सभी चौंक गए। प्रयागराज की टीम ने की छापेमारी दरअसल, यह छापा प्रयागराज से आई केंद्रीय टीम ने अचानक मारा। सूत्र बताते हैं कि टीम को टैक्स चोरी की गोपनीय शिकायत मिली थी। चार गोदामों में भरे माल का बिल से मिलान किया गया। बताया जा रहा है कि फर्म के मालिक मयंक अग्रवाल की ओर से पूरे दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। जीएसटी टीम का कहना है कि मौके पर ही ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा- दर्दनाक: इकलौते बेटे समेत सड़क हादसों में दो लोगों की मौत...
Banda: ..जब भागवत स्कूल में गिफ्ट पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

Banda: ..जब भागवत स्कूल में गिफ्ट पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में स्कूली बच्चों को दुर्गा पूजा के मौके पर प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही उन्हें गिफ्ट भी दिए गए। गिफ्ट और प्रसाद पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। दुर्गा अष्टमी पर प्रसाद-गिफ्ट वितरित यह आयोजन श्रीनाथ विहार स्थित भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल में हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने कन्याओं का तिलक भी किया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, होम्योपैथिक मंडलीय मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. उषा वर्मा, स्कूल के डायरेक्टर अंकित कुशवाहा, संध्या कुशवाहा, सजल रेंडर, राखी रेंडर आदि लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही स्कूल का समस्त स्टाॅफ भी मौजूद रहा। ये भी पढ़ें: UP Weather: यूपी के इन जिलों में पारा 40 डिग्री पार, आज लू का अलर्ट.. https://samarneetinews.com/up-weather-temperatures-cross-40c-in-kanpur-meerut-hamirpur-heatwave-alert-today/  ...
दर्दनाक: इकलौते बेटे समेत सड़क हादसों में दो लोगों की मौत-एक घायल

दर्दनाक: इकलौते बेटे समेत सड़क हादसों में दो लोगों की मौत-एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बीते 24 घंटे में बांदा में हुए अलग-अलग हादसों में बाइक सवार युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक फतेहपुर जिले का रहने वाला था। वहीं एक युवक परिवार की इकलौती संतान था। घायल हुए युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिला के चक्की सहिबापुर के रामकिशोर पटेल के बेटा अमन (20) बाइक से घर जा रहे थे। फतेहपुर का रहने वाला था मृतक युवक बताते हैं कि बांदा के चिल्ला क्षेत्र के बगिया मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर पिपरोदर गांव के असफाक (35) सवार थे। ये भी पढ़ें: Banda: सीओ ने पकड़ा डंपर-थाने से चोरी-SO सस्पेंड बताते हैं कि दोनों की बाइकें टकरा गईं। इसके बाद अमन की बाइक आनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद ट...
बांदा शहर में दुकान पर बैठे युवक को चाकू मारा-एक गिरफ्तार

बांदा शहर में दुकान पर बैठे युवक को चाकू मारा-एक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में एक दुकान पर बैठे युवक को कुछ लोगों ने चाकू मार दिया। इसके बाद लोगों के शोर मचाने पर भाग निकले। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिन में विवाद-शाम को घटना जानकारी के अनुसार, शहर के छिपटहरी के फैसल (19) अपने अन्य साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी बीच अयान नाम के युवक से उसका विवाद हो गया। किसी तरह लोगों ने बीच-बचाव कर दिया। शाम को फैसल कोतवाली के पास दुकान पर बैठा था। तभी अयान अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसे चाकू मार दिया। ये भी पढ़ें: नेपाल में भूकंप, यूपी के इन शहरों में भी झटके.. इसके बाद फरार हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज के आधार पर एक हमलावर को पहचानते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। द...
बांदा में अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, 14 यात्री घायल-5 रेफर 

बांदा में अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, 14 यात्री घायल-5 रेफर 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बबेरू से यात्रियों को लेकर बांदा आ रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकाला। बताते हैं कि सभी 14 घायल यात्रियों को स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। वहां से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से 5 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बबेरू से बांदा आ रही थी बस जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज शनिवार सुबह बबेरू कस्बे से करीब 3-4 किमी दूर न्यू लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास हुआ। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह व कस्बा इंचार्ज जय सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। ये भी पढ़ें: वक्फ बिल: यूपी की राजनीति में भी बिहार जैसा घमासान, नीतीश के बाद जयंत की पार्टी में इस्तीफे घायलों में बांदा के शहर के शांति नगर मोहल्ला के राजेंद्र प्रसाद (45), कमासिन के चंद्...
यहां भी वही हाल..बांदा PWD का संकटमोचन सड़क चौड़ीकरण भी सवालों के घेरे में..

यहां भी वही हाल..बांदा PWD का संकटमोचन सड़क चौड़ीकरण भी सवालों के घेरे में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा शहर में कराए जा रहे सड़कों के चौड़ीकरण पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। वजह है कि जिन सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है, वहां न तो पूरी तरह से अतिक्रमण हटाया गया है। न ही विद्युत पोल-ट्रांसफार्मर और विज्ञापन पोल शिफ्ट किए गए हैं। शहर की जेल रोड का चौड़ीकरण भी सवालों के घेरे में रहा जेल रोड चौड़ीकरण में बरती गई अनियमितता के हालात संकटमोचन मंदिर मार्ग पर भी दिख रहे हैं। जल्दबाजी में मानकों को दरकिनार कर चौड़ीकरण हो रहा है। आम लोगों में भी इसे लेकर चर्चा है। जेल रोड पर यहां-वहां सड़क को बेतरतीब ढंग से चौड़ीकरण किया गया है। शासन जांच करा ले तो अधिकारी भी कार्रवाई के लपेटे में आ जाएंगे। अशोकलाट तिराहे से मुक्तिधाम तक हो रहा चौड़ीकरण अब अशोकलाट से मुक्तिधाम तक हो रहे चौड़ीकरण पर सवाल उठ रहे हैं। बताते चलें कि इस समय बांदा में जेल...
Banda: सीओ ने पकड़ा डंपर-थाने से चोरी-SO सस्पेंड

Banda: सीओ ने पकड़ा डंपर-थाने से चोरी-SO सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पुलिस अभिरक्षा से ओवरलोड बालू लदा डंपर चोरी हो गया। इसे सीओ अतर्रा ने पकड़ा था। एसपी अंकुर अग्रवाल ने अतर्रा एसओ प्रमोद त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं सुपुर्दगी देने वाले एसआई ने शुक्रवार को ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट लिखाई है। सीओ ने पकड़ा, दरोगा को सौंपा जानकारी के अनुसार, अतर्रा सीओ प्रवीण कुमार ने बीती 27 मार्च को गश्त पर हाइवे पर बदौसा रोड स्थित एफसीआई कार्यालय के पास एक बालू से लदा ओवरलोड डंपर पकड़ा। फोन पर रात की ड्यूटी पर तैनात एसआई काशीनाथ को मौके पर बुलाया। इसके बाद डंपर को उनकी सुपुर्दगी में देकर कार्रवाई के निर्देश दिए। थाने में लिखा-पढ़ी और गायब डपंर को अभिरक्षा में लेते हुए मंडी समिति में खडा़ कराया गया। बताते हैं कि थाने में बाकी पूरी लिखा-पढ़ी हुई। इसके बाद कार्यालय के हेड मुंशी ने 5 दिन बाद रजिस्टर से ट्रक के द...
Banda: विधायक ने ‘हर घर नल योजना’ की दुर्दशा पर अफसरों को फटकारा, ढेरों खामियां मिलीं

Banda: विधायक ने ‘हर घर नल योजना’ की दुर्दशा पर अफसरों को फटकारा, ढेरों खामियां मिलीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हर घर नल योजना की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। ज्यादातर गांवों में सड़कें पाइप लाइन डलने के बाद से उखड़ी पड़ी हैं। योजना का हाल बेहाल है। आज बांदा के बबेरू से सपा विधायक विशंभर यादव ने जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र में हर घर नल योजना का निरीक्षण किया। विधायक को सड़कें उखड़ी पड़ी मिलीं। बबेरू सपा विधायक ने किया योजना का निरीक्षण घरों के बाहर लगी टोटियां टूटी और पानी सड़कों पर बहता दिखा। प्रोजेक्ट मैनेजर को विधायक ने फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द इन कमियों को दूर करने को कहा। बताया जाता है कि जल जीवन मिशन के तहत बबेरू विधानसभा के जलालपुर गांव में 950 करोड़ रुपए की लागत से योजना पूरी की जा रही है। एनसीसी कंपनी करा रही है काम, उठ रहे सवाल बताते हैं कि विधायक ने कहा कि उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था एनसीसी कंपनी के प्लानिंग मैनेजर और प्रोजेक्ट मैनेजर को फटका...