Monday, August 31सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा में अमित शाह, बोले-पाकिस्तान से वापस लेंगे POK, हम डरने वाले नहीं..

बांदा में अमित शाह, बोले-पाकिस्तान से वापस लेंगे POK, हम डरने वाले नहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) भारत का हिस्सा है। पीओके को पाकिस्तान से वापस लिया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर को भी आड़े हाथ लिया। कहा कि अय्यर कहते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, उससे पीओके ना मांगो। जनसभा में भाजपा प्रत्याशी के अलावा मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। कहा, भाजपा वाले डरते नहीं कहा कि हम भाजपा वाले हैं, डरने वाले नहीं हैं। दरअसल, शाह आज बुंदेलखंड के बांदा में जीआईसी मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।इस दौरान भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि फारूख अबदुल्लाह और अय्यर जैसे लोग देश को पाकिस्तान से डराते हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में CMYogi बोले- केजरीवाल की बुद्धि जेल जान...
बांदा : गृहमंत्री अमित शाह ने सदर विधायक के प्रयासों को सराहा

बांदा : गृहमंत्री अमित शाह ने सदर विधायक के प्रयासों को सराहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बांदा पहुंचे। यहां कृषि विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड पर गृहमंत्री शाह का हेलीकाप्टर उतरा। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने उनका आत्मीय स्वागत किया। वहीं गृहमंत्री शाह ने भी सदर विधायक के प्रयासों को सराहा। प्रत्याशी की जीत के लिए उनकी सक्रियता की प्रशंसा की। इस अवसर पर भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव बोले- 4 चरण में भाजपा चारों खाने चित, आंसुओं की नदी खतरे के निशान से ऊपर  ये भी पढ़ें : बांदा में अमित शाह, बोले-पाकिस्तान से वापस लेंगे POK, हम डरने वाले नहीं..   ...
कुछ देर में बांदा पहुंच रहे गृहमंत्री अमित शाह, यह पूरा कार्यक्रम..

कुछ देर में बांदा पहुंच रहे गृहमंत्री अमित शाह, यह पूरा कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 18 मई को बांदा आ रहे हैं। वह बांदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब 40 मिनट तक जनसभा स्थल पर रुकने के बाद गृहमंत्री शाह रवाना हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार दोपहर 1:55 बजे भाजपा अध्यक्ष शाह हेलीकाप्टर से बांदा कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। GIC मैदान में करेंगे चुनावी जनसभा वहां हेलीपैड से सीधे बाय रोड बांदा जीआईसी मैदान जाएंगे। वहां लगभग 40 मिनट तक एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद करीब 3 बजे बांदा कृषि विश्वविद्यालय पहुंचकर हेलीकाप्टर से अमेठी के लिए रवाना हो जाएंगे। ये भी पढ़ें : लोकसभा 2024 : बांदा सपा प्रत्याशी की कारगुजारी पड़ सकती है भारी  उधर, गृहमंत्री के आगमन को लेकर बांदा में प्रशासनिक और पार्टी स्तर पर तैयारियों तेजी से की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी काफी सख्त की जा रही है। मंच पर कौन-...
Breaking : बांदा में परिवार की इकलौती बेटी की तालाब में डूबकर मौत, कोहराम

Breaking : बांदा में परिवार की इकलौती बेटी की तालाब में डूबकर मौत, कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक परिवार की इकलौती बेटी की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदेहदू गांव में हुई। बबेरू के सोनाहुला गांव के 11 साल की किरन अपने परिजनों के साथ चाची के मायके भदेहदू गांव गई थी। वहां शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूरी पर तालाब में नहाने लगी। चाची के मायके में हुई घटना तभी गहरे पानी में जाने से डूब गई। जब आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर वहां पहुंचे। लेकिन गांव के लोगों ने जबतक उसे बाहर निकाला। बच्ची की सांसें थम चुकी थीं। ये भी पढ़ें : लोकसभा 2024 : बांदा सपा प्रत्याशी की कारगुजारी पड़ सकती है भारी बबेरू नायब तहसीलदार मनोहर सिंह ने घटना की जानकारी ली। बताते हैं कि मृतक बच्ची दो भाइयों में इकलौती बहन थी। बच्ची के पिता जैन सिंह मां सुमन देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ...
..जब CM Yogi बोले, ‘रामकेश निषाद जी ने कहा तो खुद को रोक नहीं पाया..’

..जब CM Yogi बोले, ‘रामकेश निषाद जी ने कहा तो खुद को रोक नहीं पाया..’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बांदा-हमीरपुर लोकसभा सीट के लिए तिंदवारी विधानसभा के पैलानी कस्बे में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने वैसे तो कई बड़ी बातें अपने संबोधन में कहीं। केजरीवाल को जवाब दिया तो कांग्रेस पर भी तंज कसा। लेकिन सीएम योगी की एक बात पूरे बांदा जिले में काफी चर्चा में है। लोग उसे सुनकर काफी खुश हुए हैं। उधर, राज्य मंत्री रामकेश निषाद काफी गदगद हैं। तिंदवारी की जनसभा में बोले सीएम योगी, 'ना नहीं कर पाया' दरअसल, सीएम योगी ने कहा कि आज उनका काफी व्यस्त शेड्यूल था। कई कार्यक्रम थे। प्रधानमंत्री जी भी यूपी में थे। फिर भी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रामकेश निषाद जी (राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग) ने उनसे कार्यक्रम में आने के लिए आग्रह किया, तो वह खुद को रोक नहीं पाए। ये भी पढ़ें : बांदा में CMYogi बोले- केजरीवाल की बुद्धि जेल जाने ...
लोकसभा 2024 : बांदा सपा प्रत्याशी की कारगुजारी पड़ सकती है भारी

लोकसभा 2024 : बांदा सपा प्रत्याशी की कारगुजारी पड़ सकती है भारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बांदा के चुनावी चौपाल में चर्चा है कि सपा प्रत्याशी की कारगुजारी पार्टी को भारी पड़ सकती है। पार्टी सूत्रों का यह भी कहना है कि स्थिति असहज करने वाली है। प्रत्याशी करीबी लोग प्रचार-प्रसार को रफ्तार नहीं दे रहे हैं। काफी हाथ खींचकर चल रहे हैं। खुद पार्टी के लोग दबी जुबान कह रहे हैं कि ऐसे में चुनाव प्रचार-प्रसार में लगीं गाड़ियों का खर्चा और कार्यकर्ताओं को लंच वगैरह की व्यवस्था मुश्किल हो रही है। वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी दो दिन पहले बांदा आए थे। उनकी जनसभा के दिन भी स्थिति थोड़ी असहज करने वाली थी। काफी पहले फाइनल हो चुका टिकट, फिर भी प्रचार में सुस्त पार्टी के एक युवा नेता ने यह बात कही। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सपा प्रत्याशी मौजूदा राजनीतिक हालात को समझ नहीं पा रहे हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बस्ते लगाने के लिए ...
बांदा में CMYogi बोले- केजरीवाल की बुद्धि जेल जाने से हुई भ्रमित, इसीलिए कर रहे..

बांदा में CMYogi बोले- केजरीवाल की बुद्धि जेल जाने से हुई भ्रमित, इसीलिए कर रहे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा कि आज सुबह देखा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव लखनऊ में प्रेसवार्ता कर रहे थे। सीएम योगी ने कहा कि जेल जाने से व्यक्ति की बुद्धि पलट जाती है, इसलिए दिल्ली के सीएम केजरीवाल की बुद्धि भी भ्रमित हो गई है। इसलिए मेरी बात को अपने साथ जोड़ रहे हैं, क्यों कि लोग उनको सुनना नहीं चाह रहे। बांदा के पैलानी में जनसभा में बोल रहे थे CM Yogi.. दरअसल, सीएम योगी ने ये बातें आज सीएम केजरीवाल और अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ में की गई प्रेसवार्ता के जवाब में कहीं। बताते चलें कि केजरीवाल ने जेल से छूटने के बाद पहले दिल्ली में प्रेसवार्ता करके पीएम मोदी, सीएम योगी को लेकर बड़ी बातें कही थीं। Kejriwal ने कही थीं सीएम योगी को लेकर ये बातें.. केजरीवाल ने कहा था कि...
अखिलेश यादव बोले- 4 चरण में भाजपा चारों खाने चित, आंसुओं की नदी खतरे के निशान से ऊपर

अखिलेश यादव बोले- 4 चरण में भाजपा चारों खाने चित, आंसुओं की नदी खतरे के निशान से ऊपर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : सपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बांदा पहुंचे। यहां भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही बसपा को भी निशाने पर लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के हुए चार चरणों में भाजपा चारों खाने चित हो चुकी है। बीजेपी बुरी तरह से रो रही है। उसके आंसुओं की नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। बोले, भाजपा-बसपा में समझौता हो चुका पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की वैक्सीन से आज लोगों की जान को खतरा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा की सरकार से बाबा साहेब के अंबेडकर के संविधान को खतरा है। इसलिए भाजपा के बी टीम बसपा को कतई वोट न दें। ये भी पढ़ें : बांदा में मायावती, PMModi पर कसा यह तंज.. अखिलेश ने कहा कि भाजपा और बसपा में भीतर ही भीतर समझौता हो चुका है। इसलिए बसपा को वोट देकर दलित समाज वोट खराब न करे। कहा कि ...
बांदा में आज अखिलेश यादव, अतर्रा में जनसभा..

बांदा में आज अखिलेश यादव, अतर्रा में जनसभा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा लोकसभा सीट लगातार चर्चा में है। मायावती के बाद आज बांदा के अतर्रा में सपा मुखिया अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 12:40 बजे अतर्रा पहुंच रहे हैं। वहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बताते चलें कि इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी अतर्रा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। आज सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वहां पहुंच रहे हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में मायावती, PMModi पर कसा यह तंज.. ये भी पढ़ें : Welcome in Banda : फल-फ्रूट की टोकरी से पैरामिलिट्री फोर्स-पंजाब पुलिस का स्वागत   ...
4 दिन में दूसरी बार, CM Yogi आज फिर बांदा में..यह कार्यक्रम

4 दिन में दूसरी बार, CM Yogi आज फिर बांदा में..यह कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 दिन में दूसरी बार 16 मई को फिर बांदा आ रहे हैं। सीएम योगी बांदा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। इससे पहले वह बीती 13 नवंबर को अतर्रा में बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए थे। अबकी बार मुख्यमंत्री पैलानी आ रहे हैं। वहां बांदा-हमीरपुर लोकसभा सीट के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यह है पूरा कार्यक्रम कौशांबी से सीएम योगी का हेलीकाप्टर बांदा के पैलानी में बने हेलीपैड पर लगभग 2:15 बजे पहुंचेगा। पैलानी थाने के सामने मैदान में सीएम योगी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब सवा 3 बजे सीएम योगी का हेलीकाप्टर फतेहपुर जिले के बिंदकी के लिए उड़ान भरेगा...