Wednesday, June 10सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

Banda: मां के बेटी से दुष्कर्म-हत्या के आरोप, कब्र से निकाला गया शव

Banda: मां के बेटी से दुष्कर्म-हत्या के आरोप, कब्र से निकाला गया शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने नाबालिग बेटी का शव कब्र से निकालवाया है। लड़की की मां के आरोप हैं कि उनकी बेटी से दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है। मां के आरोपों पर बेटी के शव का करीब 8 दिन बाद पोस्टमार्टम हो रहा है। नाबालिग के शव को कब्र में दफना दिया गया था। मां के आरोपों के बाद नया मोड़ ले लिया है। यह है नाबालिग की मौत से जुड़ा पूरा मामला.. जानकारी के अनुसार, 2/3 अप्रैल की रात गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में ही मिला। ये भी पढ़ें: ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान! युवती की मां का कहना है कि गांव के लोगों के कहने पर उसने शव को बिना पुलिस को सूचना दिए दफना दिया। लेकिन करीब 8 दिन बाद उ...
बांदा में महिला को गोली मारी, छेड़छाड़ के मामले में रंजिश का मामला

बांदा में महिला को गोली मारी, छेड़छाड़ के मामले में रंजिश का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक महिला को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि महिला को सीने पर गोली लगी है। महिला का गोली मारने की यह वारदात मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव की है। मृतका के पति का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा लिखाया था। उसी में जबरन समझौता करने के लिए आरोपियों ने उनकी पत्नी को गोली मारी है। उधर, पुलिस गोली को छर्रे बताकर कार्रवाई करने की बात कह रही है। महिला के सीने में लगी गोली, पैर में भी चोटें- पुलिस बोली छर्रे जानकारी के अनुसार, मरका क्षेत्र के अरमार गांव में छैल कुमारी {45} पत्नी बोरेलाल को कुछ लोगों ने कहासुनी के बाद गोली मार दी। गोली महिला के सीने में लगी। कहा जा रहा है कि कुछ कहासुनी के बाद अचानक गोलीई। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, बीडीसी सदस्य की ह...
बांदा: अतर्रा में धूमधाम से शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

बांदा: अतर्रा में धूमधाम से शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अतर्रा में श्रीमद्भागवत कथा का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर कलश यात्रा भी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह कथा चिंतामणि त्रिपाठी द्वारा आयोजित कराई जा रही है। कार्यक्रम में कथा व्यास राधे श्याम दास हैं। कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा-श्रीमद् भागवत कथा शुरू https://samarneetinews.com/shrimad-bhagwat-katha-started-with-shobhayatra-in-bandacity/  ...
बांदा में दर्दनाक घटना, बीडीसी सदस्य की हादसे में मौत-12 को थी शादी

बांदा में दर्दनाक घटना, बीडीसी सदस्य की हादसे में मौत-12 को थी शादी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक दर्दनाक घटना में बीडीसी सदस्य की हादसे में मौत हो गई। बताते हैं कि 12 मई को उनकी शादी थी। बीडीसी सदस्य की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा पलटी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि मृतक फतेहपुर में बीडीसी सदस्य थे। पैलानी थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के बुधौली गांव के अनुज (28) पुत्र संतराम बीडीसी सदस्य थे। वह आज शुक्रवार सुबह घर से बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। ये भी पढ़ें: बांदा: लेखपाल और दो ईनामी समेत 4 गिरफ्तार-अवैध जमीन बिक्री के धंधेबाज बताते हैं कि इससे अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें बांदा के रा...
बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम सीएम हिमंता विस्वा का पुतला फूंका

बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम सीएम हिमंता विस्वा का पुतला फूंका

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम सीएम हिमंता विस्वा का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अशोकलाट तिराहे पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद असम के सीएम हिमंता विस्वा का पुतला भी फूंका। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों में नाराजगी है। अशोक लाट तिराहे पर किया प्रदर्शन वहां असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि सरकार विपक्ष को परेशान करने को हथकंडे अपना रही है। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा-श्रीमद् भागवत कथा शुरू  कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दलित नेता हैं। उनपर असम के मुख्यमंत्री की अमर्यादि...
बांदा शहर में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा-श्रीमद् भागवत कथा शुरू

बांदा शहर में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा-श्रीमद् भागवत कथा शुरू

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में रामलीला मैदान, माहेश्वरी देवी मंदिर रोड पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाली। पहले श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाली। इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। आज से शुरू हुई श्रमद्भागत कथा यह कथा राम ह्रदय दास जी, रामायण कुटी चित्रकूट द्वारा सुनाई जाएगी। कथा की मुख्य यजमान श्रीमती रानी गुप्ता व राजेंद्र गुप्ता हैं। शोभा यात्रा में अशोक त्रिपाठी, विजय गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, प्रेमकिशोर श्रीवास्तव, ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस ने 9 लाख के गहनों के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार रामदेव दीक्षित, प्रेमनारायण दि्वेदी, कल्याण सिंह, बीके सिंह, सत्यदेव त्रिपाठी, राजेश सिंह, ममता चौहान, मनीष तिवारी, रणधीर सिंह, स्वयंबर सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ये भ...
बांदा पुलिस ने 9 लाख के गहनों के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार

बांदा पुलिस ने 9 लाख के गहनों के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोर के कब्जे से लगभग 9 लाख के चोरी के गहने बरामद किए हैं। यह कार्रवाई बांदा की कालिंजर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से की है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया चोर अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य है। उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। सर्राफा की दुकान से किए थे गायब जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चोरी, लूट और टप्पेबाजी की घटनाए करने वाले ईरानी गैंग के 1 सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लगभग 9 लाख की चोरी के जेवर बरामद किए हैं। दुकान से झांसा देकर ले गए थे जेवर पुलिस का कहना है कि कालिंजर के ब्रजनंदन ने सूचना दी थी कि उनकी दुकान से कुछ अज्ञात लोगों ने जेवर का डिब्बा गायब कर दिया था। आरोपी गहने देखने के दौरान झांसा देकर लाखों के जेवर ले गए थे। ये भी पढ़ें: बांदा: पत्नी और भाई ने ही की थी सोनू...
बांदा: कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि

बांदा: कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेसियों ने आज स्टेशन रोड पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई को श्रद्धांजलि दी गई। उनके निधन पर शोक सभा भी की गई। साथ ही जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने दो मिनट का मौन रखा। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई जी का आज बुधवार को निधन हो गया। यह कांग्रेस पार्टी और हम सभी के लिए बहुत दुख की बात है। ये भी पढ़ें: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसें उन्होंने कहा कि बांदा से भी मोहसिना किदवई जी का आत्मीय रिश्ता रहा है। वह पार्टी की कद्दावर नेताओं में थीं। शोक सभा में जिला महासचिव शोएब रिजवी, राजेश कुमार गुप्ता, राजबहादुर गुप्ता, इरफान खान सभासद, अशर...
चित्रकूट में रडार फैक्ट्री लगाएगी BEL-योगी सरकार ने दी 72 हेक्टेअर जमीन

चित्रकूट में रडार फैक्ट्री लगाएगी BEL-योगी सरकार ने दी 72 हेक्टेअर जमीन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): चित्रकूट में भारत इलेक्ट्राॅनिक्स लिमिटेड (BEL) रडार फैक्ट्री लगाएगी। दरअसल, बेल (BEL) रक्षा औद्योगिक गलियारा चित्रकूट में रडार फैक्ट्री के जरिए 562.5 करोड़ का निवेश करेगी। सीएम योगी ने चित्रकूट नोड में रडार फैक्ट्री के लिए 75 हेक्टेयर भूमि का आवंटनपत्र आज BEL के अध्यक्ष मनोज जैन को सौंपा है। BEL का यह निवेश चित्रकूट के साथ-साथ पूरे बुंदेलखंड के विकास की दिशा में बड़ा कदम होगा। CM Yogi बोले, बुंदेलखंड के विकास को मिलेगी गति सीएम योगी ने कहा कि यह पहल रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में प्रदेश को सशक्त पहचान दिलाने में खास भूमिका निभाएगी। सीएम योगी ने कहा कि इससे बुंदेलखंड क्षेत्र के आर्थिक व औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने की उच्चस्तरीय बैठक-24 घंटे में किसानों को राहत के निर्देश मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मध्य भारत में स्थित चित...
बांदा सदर विधायक ने निजी स्कूलों की मनमानी पर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बांदा सदर विधायक ने निजी स्कूलों की मनमानी पर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में निजी स्कूलों की मनमानी किसी से छिपी नहीं है। बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। सदर विधायक ने पत्र में कहा है कि निजी स्कूल शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक-मानसिक शोषण कर रहे हैं। विधायक श्री द्विवेदी ने कहा है कि निजी स्कूल मनमानी फीस वसूल रहे हैं। फीस बढ़ोत्तरी करने के साथ प्राइवेट प्रकाशन की पुस्तकें चला रहे हैं। बांदा ही नहीं प्रदेश के ऐसे निजी स्कूलों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। कमिशन के लिए चला रहे मनमाने प्रकाशन की पुस्तकें सदर विधायक ने पत्र में लिखा है कि वर्तमान समय में निजी विद्यालयों द्वारा मनमाने तरीके से हर वर्ष पाठ्यक्रम बदला जा रहा है। कमिशनखोरी के लिए मनमाने प्रकाशन की पुस्तकें चलाई जा रही हैं। महंगी पुस्तकों को अनिवार्य किया जा रहा है। ये भी पढ़ें: Post Offi...