Friday, August 28सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

शासन की मंजूरी: बांदा में कालूकुआं से पल्हरी तक होगा चौड़ीकरण

शासन की मंजूरी: बांदा में कालूकुआं से पल्हरी तक होगा चौड़ीकरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के कालूकुआं स्थित अवंतीबाई चौराहे से खेत सिंह खंगार चौराहे तक चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को शासन ने मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही 3 किमी लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। बताते हैं कि कुल 3.1 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण होगा। 2280.70 लाख लागत वाली इस परियोजना के लिए शासन ने 1140.35 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त की है। बताते हैं कि पीडब्ल्यूडी जल्द ही चौड़ीकरण का काम शुरू कराएगा। ये भी पढ़ें: Banda: पति-पत्नी में मोबाइल पर हुआ झगड़ा…एक ने दी जान   ये भी पढ़ें: Banda: दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम    ...
UP: महिला ने खुद को आग लगाई-युवक ने खाया जहर, दोनों की मौत

UP: महिला ने खुद को आग लगाई-युवक ने खाया जहर, दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते 24 घंटों में एक महिला ने खुद को आग लगाकर तो युवक ने जहर खाकर जान दे दी। एक घटना शहर के खाईंपार मुहल्ले की है। वहीं दूसरी घटना, नरैनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, शहर के खाईंपार मुहल्ले के रहने वाले शमशाद की पत्नी रन्नो (35) ने खुद को आग लगा ली। पति ने बताई यह बात पति का कहना है कि बीती रात वह सो रहे थे। तभी पत्नी ने यह आत्मघाती कदम उठाया। उनका कहना है कि पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी। पहले भी खुद को जलाने का प्रयास कर चुकी थी। इलाज भी चल रहा था। परिवार के लोग गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुकेरा में दूसरी घटना उधर, एक अन्य घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव के केशव प्रसाद अवस्थी (28) पुत्र रामहेत अवस्थी ने जहर खा लिया। मेडिकल काल...
Banda: पति-पत्नी में मोबाइल पर हुआ झगड़ा…एक ने दी जान

Banda: पति-पत्नी में मोबाइल पर हुआ झगड़ा…एक ने दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक मामूली सी बात पर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। पति ने मोबाइल पर कुछ ऐसा कहा कि पत्नी ने जहर खाकर जीवन समाप्त कर लिया। अब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। हालांकि, कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। गुजरात में काम करता है पति जानकारी के अनुसार, बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र के गुढ़ाकला गांव के मजरा टिकरापुरवा के राजा बाबू की पत्नी रोशनी (28) ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि बुधवार को नए साल में रोशनी अपने देवर के साथ कालिंजर किला घूमने गई थीं। पति को इस बात की जानकारी हुई, तो फोन पर दोनों में झगड़ा हो गया। मेला देखने के बाद घर लौटी https://samarneetinews.com/married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-banda-city/ रोशनी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़...
Banda: दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम

Banda: दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बीते 24 घंटों में हुईं अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा है। मृतकों में एक युवा किसान भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, बांदा के मर्का थाना क्षेत्र के गुजैनी गांव के उपेंद्र सिंह (32) खेती-किसानी करते थे। बताते हैं कि वह गुरुवार शाम ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बेहोश होकर ट्रैक्टर से गिर गए। खेत पर ट्रैक्टर से गिरे उपेंद्र चलते ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर बुरी तरह से घायल हो गए। कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि सर्दी लगने के कारण वह बेहोश होकर नीचे गिरे। जब समय से घर नहीं पहुंचे तो छोटे भाई जितेंद्र ने वहां जाकर देखा। वहां बड़े भाई को मृत पड़ा पाया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अतर्रा क्षेत्र में दूसरी घटना मृतक अपने पीछे पत्नी क...
बांदा जिला जज बब्बू सारंग ने वृद्धाश्रम और दृष्टिबाधित स्कूल में किया कंबल-फल वितरण

बांदा जिला जज बब्बू सारंग ने वृद्धाश्रम और दृष्टिबाधित स्कूल में किया कंबल-फल वितरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिला जज डा. बब्बू सारंग ने भीषण ठंड के बीच नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम और महोखर स्थित दृष्टिबाधित छात्रों के स्कूल का दौरा किया। वहां की व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही वृद्ध संवासियों तथा राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज के छात्रों के बीच कंबलों और फलों का वितरण किया। जिला जज श्री सारंग सुबह करीब 9 बजे नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। न्यायिक अधिकारी भी रहे मौजूद वहां 80 वृद्ध संवासियों को नूतन वर्ष के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कंबल और फल वितरित किए। इसके बाद जिला जज महोखर स्थित राजकीय दृष्टि बाधित बालक इंटर कालेज पहुंचे। वहां छात्रों के बीच भी कंबल एवं फल वितरित किए। नववर्ष के अवसर पर छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। https://samarneetinews.com/in-banda-holidays-till-14january-coldwave-outbreak/ साथ ही विधिक सेवाओं के संबंध में जानकार...
बांदा में नए साल में जुआ हारे युवक ने लगाई फांसी, परिवार बेहाल

बांदा में नए साल में जुआ हारे युवक ने लगाई फांसी, परिवार बेहाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: नए साल पर जुआ हारने से एक युवक इतना निराश हुआ कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, निवासी शिव बालक (40) ने फांसी लगाकर जान दे दी। शिव प्यारी ने पति का शव लटकते देखा तो चीख पड़ी। छोटे भाई न बताई यह बात घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव की है। परिवार के लोग उसके जीवित होने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई बछराज ने बताया कि https://www.youtube.com/watch?v=QW9jXrJEWjA वह मजदूरी करते थे और शराब के लती थे। नए साल पर जुआ खेलते हुए 5 हजार हार गए थे। इसलिए निराश होकर सुसाइड कर ली। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटी और दो बेटे छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में 14 जनवरी तक छुट्टियां, भीषण ठ...
बांदा में 14 जनवरी तक छुट्टियां, भीषण ठंड और शीत लहर का प्रकोप

बांदा में 14 जनवरी तक छुट्टियां, भीषण ठंड और शीत लहर का प्रकोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने 14 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं। भीषण ठंड और शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने यह आदेश दिए हैं। अब जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। बताते चलें कि पूरे प्रदेश समेत बांदा में इस समय भीषण ठंड का प्रकोप है। शीत लहर चलने के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। ये भी पढ़ें: CM Yogi के सख्त निर्देश, चालान कई बार कटा तो लाइसेंस करें रद्द-स्कूलों में चलाएं अभियान   https://samarneetinews.com/married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-banda-city/    ...
बांदा आवास विकास में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

बांदा आवास विकास में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आज नव वर्ष के पहले दिन शहर की आवास विकास कालोनी में एक दुखद घटना सामने आई। एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताते हैं कि परिजन अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे, तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोक दिया। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार जानकारी के अनुसार, शहर के आवास विकास-B ब्लाक में नेहा बाजपेई (31) पत्नी धर्मेश बाजपेई की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बुधवार सुबह कमरे में उनका शव फांसी पर लटकता मिला। मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप चर्चा है कि परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी मायके वाले पहुंच गए। फिर पुलिस को सूचना दी ग...
बांदा के जाने-माने डाॅक्टर नरेंद्र गुप्ता ने दिए ठंड में शिशुओं की देखभाल के खास हेल्थ टिप्स, जरूर पढ़ें..

बांदा के जाने-माने डाॅक्टर नरेंद्र गुप्ता ने दिए ठंड में शिशुओं की देखभाल के खास हेल्थ टिप्स, जरूर पढ़ें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा: हाड़ कंपाने वाली ठंड अपना पूरा असर दिखा रही है। धूप से गर्माहट गायब है। ऐसे में नवजात शिशुओं की सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है, जो हर माता-पिता के लिए चुनौती भी है। नौनिहालों की सेहत को लेकर 'समरनीतिन्यूज' ने बांदा के जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर नरेंद्र गुप्ता से बात की। उनसे पूछा कि ठंड में शिशुओं की देखभाल के लिए क्या सतर्कता बरती जाए। डाॅ. गुप्ता ने बच्चों की देखभाल के लिए खास हेल्थ टिप्स दिए, जो हम आपको बताने जा रहे हैं। ये हैं डाॅक्टर के Health Tips शिशुओं को बाहर की हवा से बचाकर रखें। मोटे और ऊनी कपड़े ही पहनाएं। ऐसे मौसम में मालिश न करें, अगर करें तो रूम हीटर चलाकर बंद कमरे में करें। ताकि ठंडी हवा नुकसान न पहुंचा पाए। 1 साल तक के बच्चों को इस मौसम में निमोनिया इंफेक्सन का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए बचाव का खास ख्याल रखें। ठंडी हवा के...
बांदा में खुलेआम रंगदारी की धमकी, पुलिस ने रखा ईनाम 25 हजार

बांदा में खुलेआम रंगदारी की धमकी, पुलिस ने रखा ईनाम 25 हजार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दबंग आपराधिक किस्म के व्यक्ति ने रंगदारी मांगते हुए धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस एक्शन में आई तो आरोपी फरार हो गया। आरोपी पर पहले से हत्या के प्रयास, गैंगस्टर समेत करीब 12 मुकदमें दर्ज हैं। अब पुलिस ने फरार अभियुक्त पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। शहर के चिल्ला रोड से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, शहर के चिल्ला रोड श्रीनाथ बिहार के पास खप्टिहाकलां के मोहित उर्फ छोटा शुक्ला ने अभय सिंह नाम के व्यक्ति से रंगदारी मांगी। साथ ही न देने पर ये भी पढ़ें: बांदा: नए जिलाध्यक्ष के लिए BJP पर्यवेक्षक अमरपाल मौर्य ने नेताओं से ली फीडबैक जाने से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीड़ित ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा है। अब पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सोमवार को मोहित...