Friday, August 28सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा में हादसा, रायबरेली के व्यक्ति की मौत

बांदा में हादसा, रायबरेली के व्यक्ति की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिले में दो ट्रकों में आमने-सामने हुई भीषण टक्कर से गाड़ियों के पखच्चे उड़ गए। एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। मृतक रायबरेली जिले का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, रायबरेली के गंगागंज के रहने वाले सुशील (38) ट्रक चालक थे। बताते हैं कि शाम को कबरई से गिट्टी लेने जा रहे थे। तिंदवारी चौराहे के पास हुआ हादसा तिंदवारी चौराहे के पास दूसरे ट्रक से उनके ट्रक की टक्कर हो गई। सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के छोटे भाई मोनू ने बताया कि परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें: बांदा: नए जिलाध्यक्ष के लिए BJP पर्यवेक्षक अमरपाल मौर्य ने नेताओं से ली फीडबैक      ...
UP: आपस में भिड़े दामाद और ससुर..,एक की गई जान

UP: आपस में भिड़े दामाद और ससुर..,एक की गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पत्नी को विदा कराने को लेकर दामाद और ससुर के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दामाद ने ससुर को पीट-पीटकर मार डाला। अब सास की तरफ से दामाद के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया है। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के बरौली गांव के सिधुवा (50) बीती रात अपने दामाद शैलेंद्र से विवाद हो गया। पत्नी की विदाई को लेकर ससुर से भिड़ा दामाद दामाद ने ससुर को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर परिवार के बाकी लोग वहां पहुंचे और किसी तरह ससुर को बचाया। घायल हालत में पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे संदीप का https://samarneetinews.com/major-accident-in-pailani-of-banda-two-youth-died-one-referred-kanpur/ कहना है कि बहन 3 साल से मायके में रह रही थी। ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे। इसी बात को लेकर व...
बांदा: नए जिलाध्यक्ष के लिए BJP पर्यवेक्षक अमरपाल मौर्य ने नेताओं से ली फीडबैक

बांदा: नए जिलाध्यक्ष के लिए BJP पर्यवेक्षक अमरपाल मौर्य ने नेताओं से ली फीडबैक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में भाजपा संगठन चुनाव को लेकर राज्यसभा सांसद एवं पार्टी प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य पार्टी नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक कर बातचीत की। इसके अलावा सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। पूर्व जिलाध्यक्षों से भी भेंट की। सभी से अलग-अलग बातचीत कर उनकी राय जानी। सभी से अलग-अलग की मुलाकात उन्होंने कहा कि इस बात का पूरा प्रयास है कि भाजपा के संविधान के अनुसार नियमों के तहत, आम सहमति से चुनावों में युवा वर्ग को संगठन विस्तार में जगह दी जाए। इस अवसर पर https://samarneetinews.com/bjp-organization-inactive-in-banda-media-not-even-aware-of-arrival-of-big-leaders/ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल पेटल, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडे, लवलेश सिंह, बालमुकुंद शुक्ला, महिला नेत्री ममता मिश्रा, अखिलेश श्रीवास्तव तथा जनप्रति...
बांदा में युवक और किशोरी ने लगाई फांसी, वजह नहीं आई सामने

बांदा में युवक और किशोरी ने लगाई फांसी, वजह नहीं आई सामने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक और किशोरी ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। दोनों ही घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुईं। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बबेरू और बिसंडा में हुईं घटनाएं जानकारी के अनुसार, बबेरू कस्बे के राघव थोक में पहली घटना हुई। वहां रहने वाले राहुल (20) पुत्र कमलेश धुरिया ने शनिवार रात घर में फांसी लगा ली। मृतक की बहन रजनी का कहना है कि वह दो भाइयों में छोटे थे। बचपन में ही माता-पिता का देहांत हो चुका है। रजनी ही मजदूरी करके परिवार का https://www.youtube.com/watch?v=QW9jXrJEWjA भरण-पोषण करती हैं। कहा कि घटना का कारण अज्ञात है। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र में बिसंडा थाना क्षेत्र के दगलहापुरवा के महेश की बेटी कंचन (15) ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता का कहना है कि कंचन की मां रूपरानी बीमार रहती हैं। मृतका 3 बहनों में तीस...
बांदा के पैलानी में बड़ा हादसा, दो युवकों की मौत, एक कानपुर रेफर

बांदा के पैलानी में बड़ा हादसा, दो युवकों की मौत, एक कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के पैलानी क्षेत्र में आज शाम दो बाइकें तेज रफ्तार में आमने-सामने टकरा गईं। दो युवकों की मौत हो गई। तीसरे को कानपुर रेफर किया गया है। सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। पैलानी में सिंधनकला मोड़ की घटना जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र में सिंधनकला गांव के पास मोड़ पर दो बाइकें तेज रफ्तार में टकरा गईं। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पैलानी पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए जसपुरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने एक घायल https://www.youtube.com/watch?v=4t9WQrLHqc0 अर्पित गुप्ता (24) को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताते हैं कि वहां एक अन्य घायल रामभवन विश्वकर्मा निवासी सिपलौर ने भी दम तोड़ दिया। तीसरे घायल बांदा शहर के मर्दननाका निवासी...
मिर्जा गालिब के जन्मदिन पर कवि सम्मेलन-मुशायरा

मिर्जा गालिब के जन्मदिन पर कवि सम्मेलन-मुशायरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मशहूर शायर मिर्जा गालिब का जन्मदिन हर साल की तरह अबकी बार भी 27 सितंबर को मनाया गया। दरअसल, बांदा से मिर्जा गालिब का बहुत ही गहरा नाता रहा है। बीती रात मिर्जा गालिब के जन्मदिन के मौके पर मर्दननाका स्थित पठान बाबा परिसर में कवि सम्मेलन और मुशायरा हुआ। इसकी अध्यक्षता जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर रहमानऔर संचालन नजरे आलम ने किया। कार्यक्रम में सादी जमा, सैय्यद अहमद मगरिबी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: तैयार रहिए! पूरे यूपी में बारिश-ओले का अलर्ट, मौसम विभाग की यह रिपोर्ट.. ये भी पढ़ें: UP: घर में गांजा की खेती कर रहे थे जनाब, अब खाएंगे जेल की हवा  ...
UP: घर में गांजा की खेती कर रहे थे जनाब, अब खाएंगे जेल की हवा

UP: घर में गांजा की खेती कर रहे थे जनाब, अब खाएंगे जेल की हवा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री गैरकानूनी अपराध है। कानून बेहद सख्त है। गांजा भी इसी श्रेणी में आता है। मगर बांदा जिले में एक जनाब ऐसे पकड़े गए हैं जो अपने घर में गांजा की खेती कर रहे थे। उनका इरादा खेती को पकाकर महंगे दामों पर बेचने का था, लेकिन इससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गए और अब जेल की हवा खाएंगे। घर के भीतर से 14 किलो हरा गांजा बरामद जानकारी के अनुसार, कालिंजर थाना पुलिस ने नौगवां गांव में गोपनीय सूचना पर रात में संग्राम सिंह नाम के व्यक्ति के घर में छापा मारा। वहां घर के भीतर से 14 किलो हरा गांजा बरामद किया। आरोपी को भी ये भी पढ़ें: यूपी: जलशक्ति मंत्री के क्षेत्र में अवैध खनन! प्रशासन की छापेमारी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति घर के अंदर बाड़े में योजनाबद्ध तरीके से गांजा की खेती कर रहा था। छापामार मारने वालों में कालिंजर के प्र...
Banda: तीन बच्चों के पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान

Banda: तीन बच्चों के पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। बताते हैं कि रात में घर से बिना बताए निकला और जाकर ट्रेन के आगे कूद गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, बदौसा के दुबरिया गांव के मजरा गडरियापुरवा के जितेंद्र (32) बीती रात करीब 9 बजे घर से निकले। रेलवे स्टेशन के पास मिला शव इसके बाद ट्रेन से कटकर जान दे दी। उनका शव रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला। सुबह परिजनों को इसकी सूचना मिली। मृतक के भाई राजेंद्र का कहना है कि पांच भाइयों में वह सबसे बड़े थे। अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। ये भी पढ़ें: यूपी: जलशक्ति मंत्री के क्षेत्र में अवैध खनन! प्रशासन की छापेमारी ये भी पढ़ें: हमीरपुर में दर्दनाक घटना : ट्रेन से गिरा युवक दो हिस्सों में बंटा-जिसने देखा कांप उठा    ...
UP: स्पोर्ट्स स्टेडिमय में स्व. मनमोहन सिंह को खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

UP: स्पोर्ट्स स्टेडिमय में स्व. मनमोहन सिंह को खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश शोक में डूबा है। लगभग हर जगह महान नेता पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी जा रही हैं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच शिव प्रताप के नेतृत्व में क्रिकेट खिलाड़ियों ने 2 मिनट का मौन रखा। पूर्व प्रधानमंत्री की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कोच ने पूर्व पीएम के व्यक्तित्व और आर्थिक सुधारों की दिशा में उनके प्रयासों की जानकारी दी। ये भी पढ़ें: “मेरी गड्डी तो यह..मारुति 800..” योगी के मंत्री ने सुनाया पूर्व PM की सादगी का किस्सा https://samarneetinews.com/my-car-is-this-maruti-800-yogis-minister-told-simplicity-of-ex-pm-manmohansingh/  ...
यूपी: जलशक्ति मंत्री के क्षेत्र में अवैध खनन! प्रशासन की छापेमारी

यूपी: जलशक्ति मंत्री के क्षेत्र में अवैध खनन! प्रशासन की छापेमारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में खदानों के खुलते ही अवैध खनन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हमेशा की तरह अबकी बार भी खनन विभाग के कुछ एक अधिकारियों की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। चौंकाने वाली बात यह है कि राज्यमंत्री रामकेश निषाद के विधानसभा क्षेत्र में भी बालू माफिया अवैध खनन से बाज नहीं आ रहे हैं। सूत्रों की माने तो पैलानी की साड़ी, खप्टिहा की खदानों और आसपास एमपी के बालू माफिया खनन करा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी छापे मार रहे हैं, लेकिन कोई कारगर कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी बीच एडीएम के नेतृत्व में खनिज और राजस्व की टीम ने पैलानी क्षेत्र में साड़ीं खदान पर छापा मारा है। MP के बालू माफिया क्षेत्र में हावी जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी खदान खंड संख्या-77 पर एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, एसडीएम सदर इरफान उल्ला, खनिज इंस्पेक्टर गौरव गुप्ता ने छापा मारा। सांड़ी खदान ...