Monday, August 31सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

कानपुर में दिनदहाड़े बेरहमी से महिला की हत्या, घर में वारदात

कानपुर में दिनदहाड़े बेरहमी से महिला की हत्या, घर में वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में आज रविवार सुबह दिनदहाड़े एक सेवानिवृत महिला स्वास्थ्यकर्मी की उनके घर में बड़ी बेरहमी से धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात कल्याणपुर थाना क्षेत्र में ब्रह्मदेव चौराहे के पास हुई। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फारेंसिक टीम और डॅाग स्क्वायड भी पहुंचे। हालांकि, फिलहाल कोई बड़ा क्लू मिलने की बात सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार करेंगे। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुटी है। आबादी वाली बस्ती में वारदात बताया जाता है कि कल्याणपुर के मसवानपुर के शिवनगर नई बस्ती में सेवानिवृत्त शिक्षक रामविलास अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी (61) के साथ रह रहे थे। वह उरई जिले में शिक्षक थे और अब सेवानिवृत हो चुके थे। उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी कानपुर के ही स्वरूप...
बांदा शहर में इन दो जगहों पर खुलेंगी दो नई पुलिस चौकियां..

बांदा शहर में इन दो जगहों पर खुलेंगी दो नई पुलिस चौकियां..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अच्छा काम होने जा रहा है। जल्द ही शहर में दो नई पुलिस चौकियां खोली जाएंगी। इनमें से एक पुलिस चौकी संकटमोचन मंदिर के पास खुलेगी तो दूसरी अतर्रा चुंगी तिराहे पर खोली जाएगी। यह जानकारी खुद पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि इन दोनों महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस चौकियां खुलने से जहां अपराधों पर रोक लग सकेगी, वहीं ओवरलोडिंग पर भी लगाम कसी जा सकेगी। लोगों ने इसकी सराहना की है। दूरी के कारण देर से पहुंचती थी पुलिस एसपी श्री साहा ने कहा कि अक्सर ऐसा होता है कि पुलिस के देरी से पहुंचने के कारण नाकामी ही हाथ लगती है, लेकिन अतर्रा चुंगी तिराहे पर पुलिस चौकी खुलने से इलाहाबाद और कालिंजर की ओर जाने वाले मार्गों पर पुलिस की पकड़ मजबूत होगी। एसपी कहा कि अतर्रा चुंगी तिरा...
लखनऊ में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, पुलिस ने मामला संदिग्ध बताया

लखनऊ में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, पुलिस ने मामला संदिग्ध बताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में आज रविवार दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। युवक का कहना है कि हमलावर ने उससे पता पूछा था, इसके बाद उसपर गोली चला दी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है, मामले की जांच की जा रही है। घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में घैला पु‍ल के पास नदीम नामक युवक को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। छानबीन में जुटी पुलिस स्‍थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसे आनन फानन ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां युवक की हालत खतरे से बाहर है। बताते हैं कि गोली युवक की कमर में लगी है और आरपार हो गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस सूत्रों का कहना हैकि एक्‍सरे में गोली लगने की पुष्ट...
बांदा में पूर्व मंत्री के रिश्तेदार से रंगदारी मामले का मास्टर माइंड गिरफ्तार

बांदा में पूर्व मंत्री के रिश्तेदार से रंगदारी मामले का मास्टर माइंड गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते 14 नवंबर को पूर्व जिला पंचायत सदस्य और कद्दावर मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा के रिश्तेदार लक्ष्मी प्रसाद कुशवाह से डेढ़ करोड़ रंगदारी मांगे जाने के मामले का मास्टर माइंड गया प्रसाद यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। चित्रकूट के थाना कर्वी के पतौरा निवासी गया प्रसाद को पुलिस ने भरतकूप से गिरफ्तार किया। आज रविवार को पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी। बताते चलें कि मामले के कुछ आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 25 हजार घोषित हुआ था ईनाम पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि गया प्रसाद ने पुलिस को जानकारी दी है कि राजा द्विवेदी नाम के दूसरे आरोपी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी से अच्छे संबंध थे और लक्ष्मी बड़े बिजनेसमैन होने के साथ-साथ जिले की बड़ी हैसियत के व्यक्ति माने जाते हैं। इसलिए डेढ़ करोड़ रुपए ...
बांदा में खाना बनाते समय झुलसी छात्रा की अस्पताल में मौत

बांदा में खाना बनाते समय झुलसी छात्रा की अस्पताल में मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव में शनिवार की देर शाम खाना बनाते समय आग लग जाने के कारण छात्रा अंशिका (9) पुत्री कमलेश गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार की सुबह 9:00 बजे अंशिका की मौत हो गई। मृतका के पिता कमलेश कुमार ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते उनकी बेटी की मौत हुई है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पिता ने लगाया लापरवाही का आरोप उन्होंने कहा कि उसकी बेटी पैरों की तरफ से जली हुई थी। उसके सीने तक आग नहीं पहुंच सकी थी। डॉक्टरों ने उपचार के नाम पर सिर्फ बोतलें चढ़ाने का काम किया। आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने कोई परवाह ही नहीं की। कहा कि उसके कहने के काफी देर बाद ऑक...
चित्रकूटः प्रधान की बेटी की शादी में हर्ष फायरिंग, महिला डांसर की हालत गंभीर, 3 और घायल

चित्रकूटः प्रधान की बेटी की शादी में हर्ष फायरिंग, महिला डांसर की हालत गंभीर, 3 और घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः जिले के मऊ थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में प्रधान की बेटी के शादी में हर्ष फायरिंग से महिला डांसर समेत दो लोग घायल हो गए। महिला डांसर के जबड़े में गोली लगी है तो बाकी लोगों को हाथ में छर्रे लगे हैं। बताते हैं कि गोली लगने के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई और लोग भाग खड़े हुए घायल डांसर को बेहद गंभीर हालत में चित्रकूट से प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। रविवार सुबह मऊ थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। मानिकपुर क्षेत्र में घटना से सनसनी बताया जाता है कि ग्राम प्रधान टिकरा सुघीर सिंह पटेल की बेटी की बारात मानिकपुर के बराहमाफी गांव से आई थी। दूल्हा अशोक कुमार बरात में डांस के लिए भरुआ सुमेरपुर और हमीरपुर से महिला डांसरों को लाया था। रात करीब 12 बजे डांस चल रहा था। 22 वर्षीय डांसर हिना अपनी साथियों के साथ स्टेज पर डांस कर रही थीं। बताते हैं कि इसी दौरान ...
लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान के टॉयलेट में बच्चे का जन्म

लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान के टॉयलेट में बच्चे का जन्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के बलराम की रहने वाली एक महिला को विमान में लेबर पेन हुआ। इसके बाद डाक्टरों को जानकारी दी गई। बाद में डाक्टरों की देख-रेख में विमान के टॉयलेट में बच्चे का जन्म हुआ। इसके लिए विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बाद में जच्चा-बच्चा दोनों को अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। घटनाक्रम को लेकर यात्रियों में भी हलचल देखने को मिली। बहरहाल, सबकुछ ठीक-ठाक रहा। डाक्टरों ने कराई डिलीवरी बताया जाता है कि बलरामपुर के तुलसीपुर निवासी कमरुद्दीन शाह अपनी पत्नी के साथ मक्का मदीना उमरा करने गए थे। वहां से विमान से लौट रहे थे। इसी दौरान बीच सफर प्रसव पीड़ा हुई। उनकी पत्नी तुरंत टॉयलेट में गईं। इसकी सूचना फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को दी गई। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ कराई गई। यात्री भी मामले को लेकर चिंतित दिखे। ये भी पढ़ेंः अचानक जेट एयरवेज के ...
दो दिन के कार्यक्रम में कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति, पूर्व छात्रों से की यह अपील..

दो दिन के कार्यक्रम में कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति, पूर्व छात्रों से की यह अपील..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिन के कार्यक्रम में कानपुर पहुंचे हैं। पीएसआइटी (PSIT) में अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के बाद राष्ट्रपति कोविंद विश्वविद्यालय भी गए। वहां पुरातन छात्र सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने विश्वविद्यालय को एक लाख 11 हजार रुपए की धनराशि देते हुए पूर्व छात्रों से विश्वविद्यालय को तकनीकी व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की अपील भी की। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कहा, तकनीक के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा कानपुर राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कानपुर पीएसआइटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में कहा कि तकनीकी के क्षेत्र में कानपुर लगातार आगे बढ़ रहा है। यहां आईआईटी, हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय तथा पीएसआईटी समेत कई तकनीकी संस्थान मौजूद हैं, जो कई क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। कहा कि यहां की आईआईटी देश के सबसे पुर...
3 हजार में खरीदे 12 हजार के नकली नोट, ऐसे चढ़े STF के हत्थे

3 हजार में खरीदे 12 हजार के नकली नोट, ऐसे चढ़े STF के हत्थे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः एसटीएफ (STF) लखनऊ ने कानपुर के हरबंश मोहाल थाना पुलिस की मदद से आज शनिवार सुबह जाली नोटों के दो तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। साथ ही इनके कब्जे से 9400 रुपए के जाली नोट बरामद किए हैं। ये सभी नोट 100 और 200 की नई करेंसी के बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि एसटीएफ ने कुछ दिन पहले लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में कार्रवाई की थी। जहां पश्चिम बंगाल के मालदा से तस्करी कर लाए गए 170000 रुपए के जाली नोटों के साथ एक महिला व दो युवकों को पकड़ा था। इंटौजा क्षेत्र में कार्रवाई की अगली कड़ी तीनों की कॉल डिटेल सर्विलांस पर लगाने के बाद पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा था। इसी क्रम में शनिवार सुबह एसटीएफ ने माल रोड पर मुरे कंपनी पुल के पास से हरबंश मोहाल पुलिस के सहयोग से दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक की पहचान नौबस्ता मछलिया निवासी अमित राठौर और दूसरी की पहचान बिनागवां ...
बांदा में बेटे ने जमीन के लिए पिता को पीट-पीटकर मार डाला

बांदा में बेटे ने जमीन के लिए पिता को पीट-पीटकर मार डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में रिश्तों के कत्ल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज शनिवार को बिसंडा थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने जमीन को लेकर हुई कहासुनी में अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता को बचाने आए अपने छोटे भाई को भी हैवान बने व्यक्ति ने बुरी तरह से पीटा। वह भी घायल हो गया है। वारदात में आरोपी का उसके बेटे ने भी पूरा साथ दिया। घटना को अंजाम देकर दोनों पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जमीन को लेकर हुई थी पिता से कहासुुनी बताया जाता है कि ग्राम बिसंडी में शिवमंगल (85) की शनिवार को उसी के बड़े बेटे रामभवन से जमीन के मामूली विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी। पहले दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद बेटा हैवान बन बैठा। उसने यह भी ख्याल नहीं रखा कि इसी पिता की ऊंगली प...