Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

IPL: शाहरुख खान को मुंह की खानी पड़ी-BBCI ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को हटाने के दिए निर्देश

IPL: शाहरुख खान को मुंह की खानी पड़ी-BBCI ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को हटाने के दिए निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को IPL से पहले मुंह की खानी पड़ी है। BCCI ने अभिनेता वाली कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाने के निर्देश दिए हैं। बांग्लादेशी  को IPL टीम में शामिल करने पर चारों ओर आलोचना बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया का कहना है कि बांग्लादेशी की जगह दूसरे खिलाड़ी को चुनने की इजाजत मिल जाएगी। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया का कहना है कि यह फैसला चारों ओर घटनाक्रम को लेकर हुआ है। बांग्लादेश में इस समय हिंदुओं के कत्लेआम और अत्याचार की घटनाएं उधर, बीसीसीआई के इस फैसले के बाद भाजपा नेता संगीत सोम का बयान आया है। भाजपा विधायक ने इसे सनातनियों की जीत बताया है। बताते चलें कि आईपीएल नीलामी में केकेआर द्वारा गेंदबाज मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ की भारी रकम में खरीदा गया। ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी क्रिकेटर का ऐश्वर्या...
Mahoba: जेल में जंग-ठंडा पानी गिरने पर हत्यारोपी ने गैंगस्टर का गाल काटा-हड़कंप

Mahoba: जेल में जंग-ठंडा पानी गिरने पर हत्यारोपी ने गैंगस्टर का गाल काटा-हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: महोबा जिला कारागार में शनिवार को नहाने के दौरान ठंडा पानी डालने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों में हाथापाई हुई और एक-दूसरे को घायल कर दिया। एक बंदी गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध है। घटना से जेल में अफरा-तफरी मच गई। घायल को अस्पताल भेजा गया। वहां उसका इलाज हुआ। ठंडा पानी गिरने पर हुई मारपीट जानकारी के अनुसार, कोतवाली कुलपहाड़ के मुढ़ारी गांव का कमलेश (35) गैंगस्टर में जून 2021 से उप कारागार में निरुद्ध है। इसी बैरक में खन्ना के सिरसीखुर्द का हरिओम तिवारी गैर इरादतन हत्या में निरुद्ध है। बताते हैं कि शनिवार सुबह लगभग 10 बजे बंदियों के नहाने की लाइन लगी थी। ये भी पढ़ें: नया ‘ट्विस्ट’: बांदा में सपा नेता की हत्या में पुलिस ने मां-बेटी को भेजा जेल जेल सूत्रों का कहना है कि इसी दौरान हरिओम ने गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध कमलेश पर ठंडा पानी डाल दिया। इसी बात पर ...
कानपुर: गंगा में डाॅल्फिन का मिला शव-छानबीन में जुटा वन विभाग

कानपुर: गंगा में डाॅल्फिन का मिला शव-छानबीन में जुटा वन विभाग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में जाजमऊ स्थित गंगा पुल के नीचे एक डाॅल्फिन का शव मिलने की खबर है। बताते हैं कि मृत डाॅल्फिन मछली लगभग 10 फीट लंबी है। जाजमऊ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मछली को नाविकों की मदद से बाहर निकलवाया। इसके बाद वन विभाग को भी सूचित किया। जाजमऊ में गंगा पुल के नीचे मिली विशाल मछली वन विभाग टीम ने उसे कब्जे में लेकर छानबीन की। वन विभाग का कहना है कि यह मछली डाॅल्फिन है। खास बात यह है कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी इसे डाॅल्फिन मानने से मना कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह किसी दूसरी प्रजाति की मछली है। ये भी पढ़ें: यूपी: प्रदेश में 21 IAS अफसरों के तबादले और प्रमोशन-नई तैनाती भी चर्चा है कि गंगा में प्रदूषण के कारण मछली की मौत हो गई है। बहरहाल, अब मछली के पोस्टमार्टम से ही उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि...
नया ‘ट्विस्ट’: बांदा में सपा नेता की हत्या में पुलिस ने मां-बेटी को भेजा जेल

नया ‘ट्विस्ट’: बांदा में सपा नेता की हत्या में पुलिस ने मां-बेटी को भेजा जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सपा नेता की हत्या के मामले में नया 'ट्विस्ट' सामने आया है। दरअसल, बांदा में गुरुवार को कथित तौर पर दुष्कर्म के दौरान बचाव में सपा नेता की हत्या की घटना ने सभी को हैरान कर दिया था। खबर सुर्खियों में छाई रही। मगर देर रात तक कहानी ने दूसरा मोड़ ले लिया। मृतक के बेटे ने लिखाई पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट मामले में नया मोड़ उस समय आया जब पुलिस ने युवती व उसकी मां को जेल भेज दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक सुखराज प्रजापति के पुत्र पवन की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट के बाद की है। बताते हैं कि पुलिस युवती को रिमांड पर ले रही है। मृतक के बेटे का आरोप है कि युवती उसके पिता को घर से बुलाकर ले गई थी। बाद में वहां घात लगाए बैठे लोगों ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच को तीन टीमें गठित की हैं। पूरी सच्चाई तो जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। मगर ल...
उन्नाव: कुलदीप सेंगर की बेटी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र-‘पीड़िता-परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें’

उन्नाव: कुलदीप सेंगर की बेटी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र-‘पीड़िता-परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव: उन्‍नाव केस के आरोपी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्‍वर्या सेंगर ने गृहमंत्री अमित शाह को दो पेज का पत्र लिखा है। ऐश्वर्या सेंगर ने मांग की है कि उन्नाव केस पीड़िता व उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। ऐश्वर्या सेंगर ने अपने एक्स (X) हैंडल पर इस पत्र को शेयर भी किया है। साथ में पीएम नरेंद्र मोदी और सीआरपीएफ व दिल्‍ली पुलिस को भी टैग किया है। 'पीड़िता ने कुछ कर लिया तो सारा दोष कुलदीप सेंगर पर ही आ जाएगा' ऐश्वर्य सेंगर के गृहमंत्री को लिखे पत्र का सार यह है कि उन्नाव पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। क्योंकि अगर उसने अब कुछ कर लिया या फिर उसके साथ कुछ हो जाता है तो सारा दोष उनके पिता कुलदीप सेंगर पर ही आ जाएगा। मीडिया दोबारा ऐसा नैरेटिव सेट करेगा कि जैसे उनके पिता ही खलनायक हैं। 'फिर मीडिया बनाएगी नैरेटिव, न्याय की राह में मुश्किलें और बढ़...
BJP विधायक का निधन: बरेली में मंत्री की बैठक में हार्ट अटैक, शोक की लहर

BJP विधायक का निधन: बरेली में मंत्री की बैठक में हार्ट अटैक, शोक की लहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, बरेली: बरेली के फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का आज शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल थे। बताते हैं कि इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। आनन-फानन में उन्हें मेडीसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बैठक में ही सीने में उठा तेज दर्द वहां उनका निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. श्याम बिहारी लाल पहली बार 2017 में फरीदपुर विधानसभा (आरक्षित) सीट से भाजपा के टिकट पर जीते थे। ये भी पढ़ें: यूपी: प्रदेश में 21 IAS अफसरों के तबादले और प्रमोशन-नई तैनाती भी फिर 2022 विधानसभा चुनाव में भी फरीदपुर क्षेत्र से जीत हासिल की। वह उच्च शिक्षित नेता थे जो रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी थे। उनके निधन से शिक्षा जगत के लोगों में भी शोक है। ये भ...
यूपी: 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद, सीएम योगी के सख्त आदेश

यूपी: 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद, सीएम योगी के सख्त आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को ठंड को लेकर सरकारी अफसरों के साथ अहम बैठक की। साथ ही ठंड से बचाव को लेकर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को साफ चेतावनी दी है कि ठंड से बचाव में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भीषण ठंड को लेकर सीएम योगी ने की अहम बैठक भीषण ठंड के चलते उत्तर प्रदेश में 12वीं तक के सभी स्कूल-कालेज 5 जनवरी 2026 तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीषण ठंड में 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल-कालेजों को बंद करने के सख्त आदेश दिए हैं। ये भी पढ़ें: दुखद: बरेली में BJP विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल का निधन-बैठक में हार्ट अटैक.. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फील्ड में एक्टिव रहने व कंबल वितरण और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था के आदेश भी दिए हैं। रैन बसेरों में जरूरी सुविधाओं का पूरा इंतजाम...
यूपी: प्रदेश में 21 IAS अफसरों के तबादले और प्रमोशन-नई तैनाती भी

यूपी: प्रदेश में 21 IAS अफसरों के तबादले और प्रमोशन-नई तैनाती भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने नव वर्ष 2026 की शुरुआत में 21 आईएएस अफसरों को प्रमोशन दिया है। साथ ही उनके कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। प्रमोशन पाकर सचिव से प्रमुख सचिव बनने वाले दो और विशेष सचिव से सचिव बने कुछ अधिकारियों को नई तैनाती मिली है। IAS मोनिका रानी महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनीं प्रमुख सचिव बनीं अपर्णा यू को सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा से प्रमुख सचिव राजस्व बनाया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST के अधिकारी 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार वहीं एसवीएस रंगाराव को प्रमुख सचिव पुनर्गठन समन्वय राष्ट्रीय एकीकरण तथा सामान्य प्रशासन नियुक्त किया है। अखंड प्रताप सिंह विशेष सचिव निर्वाचन से वहीं पर सचिव बना दिया गया है। IAS योगेश कुमार आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता बने नेहा शर्मा को महानिरीक्षक निबंधक और मोनिका रानी ...
यूपी में सपा नेता ने किया दुष्कर्म, युवती ने बांके से काटकर की हत्या

यूपी में सपा नेता ने किया दुष्कर्म, युवती ने बांके से काटकर की हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक सपा नेता ने लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। लड़की ने बांके से काटकर मौके पर ही सपा नेता की हत्या कर दी। इतना ही नहीं इसके बाद पीड़िता खुद चलकर घर से लगभग 200 मीटर दूर पुलिस चौकी पहुंची। वहां पुलिस ने घटना की जानकारी दी। लड़की ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी की उसके साथ दुष्कर्म किया तो बचाव में उसने हत्या कर दी है। नए साल के पहले दिन सनसनीखेज वारदात घटना बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के मुरवल गांव में आज गुरुवार को नव वर्ष 2026 के पहले दिन यानी 1 जनवरी को हुई है। मृतक सुखराज प्रजापति (50) सपा का बूथ अध्यक्ष था। पुलिस ने लड़की को फिलहाल हिरासत में लिया है। पुलिस कराएगी पीड़िता का डाॅक्टरी परीक्षण हालांकि, पुलिस का कहना है कि अबतक मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। लड़की का डाॅक्टरी परीक्षण कराया जाएगा। उधर, म...
बांदा: लड़की ने दुष्कर्म कर रहे सपा नेता की हत्या की-खुद चौकी पहुंचकर दी पुलिस को जानकारी

बांदा: लड़की ने दुष्कर्म कर रहे सपा नेता की हत्या की-खुद चौकी पहुंचकर दी पुलिस को जानकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। एक 18 साल की लड़की ने घर में घुसकर खुद के साथ दुष्कर्म कर रहे अधेड़ सपा नेता की बचाव में हत्या कर दी। इतना ही नहीं घटना के बाद लड़की ने खुद चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उच्चाधिकारी मौके पर हैं। हालांकि, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप आरोपी लड़की का कहना है कि वह घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी सपा नेता सुखराज प्रजापति उसके घर में घुस आया। पड़ोसी ने लड़की को दबोचते हुए दुष्कर्म किया। दरिंदगी करता रहा। खुद को बचाते हुए उसने सुखराज पर फरसा चला दिया। सपा का सक्रिय नेता था मृतक आरोपी बताते हैं कि मरने वाला समाजवादी पार्टी का बूथ अध्यक्ष था। खास बात यह है कि हत्या करने के बाद खुद लड़की ने मुरवल चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ...