Monday, March 23सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

कश्मीर मामले पर चीन की मांग पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुलाई बैठक, बंद कमरे में होगी चर्चा

कश्मीर मामले पर चीन की मांग पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुलाई बैठक, बंद कमरे में होगी चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में पाकिस्तान के दोस्त चीन की मांग पर कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आज एक आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक बंद कमरे में होगी। बताते चलें कि पाकिस्तान ने कश्मीर मसले पर सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की मांग की थी जिसे सुरक्षा परिषद ने ठुकरा दिया था। चीन की दखल के बाद बुलाई गई बैठक   इसके बाद से पाकिस्तान अपने सहयोगी चीन का समर्थन हासिल करने में जुटा है। हालांकि भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप बता दिया गया है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना उसका आंतरिक मामला है। भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय समुदाय पहले ही वाकिफ है, लेकिन सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य चीन के मामले में दखल के बाद बैठक बुलाई गई है। ये भी पढ़ेंः कश्मीर का कलंक मिटा#370, हम कश्मीर ...
70 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री विद्या सिन्हा का मुंबई में 71 साल की उम्र में बीमारी से निधन

70 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री विद्या सिन्हा का मुंबई में 71 साल की उम्र में बीमारी से निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः 70 के दशक की दिग्गज फिल्म अभिनेत्री विद्या सिन्हा का गुरुवार को 71 साल की उम्र में बीमारी के चलते निधन हो गया। वह मुंबई में जुहू के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उनको लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था। बताया जाता है कि उनको दिल और फेफड़ों से संबंधित बीमारी हो गई थी। गुरुवार को दोपहर 1 बजे करीब ली अंतिम सांसें  आज गुरुवार को उन्होंने दोपहर करीब 1 बजे अंतिम सांसें लीं। आखिरी बार विद्या सिन्हा टीवी सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में नजर आईं थीं। अपने जमाने में विद्या सिन्हा मॅाडलिंग भी कर चुकी थीं और मिस बांबे भी रह चुकी थीं। उन्होंने 1974 में फिल्म 'राजा काका' से फिल्मी कैरियर की शुरूआत की थी जिसमें किरण कुमार उनके हीरो थे। बाद में उनको फिल्म रजनीगंधा से पहचान मिली। अपने 10 सालों के फिल्मी सफर में उन्होंने करीब 30 फिल्में की थीं। बताते हैं कि...
73वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का ‘चीफ़ ऑफ डीफेंस स्टाफ़’ की व्यवस्था का ऐलान

73वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का ‘चीफ़ ऑफ डीफेंस स्टाफ़’ की व्यवस्था का ऐलान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। साथ ही अपने डेढ़ घंटे के भाषण के दौरान 'चीफ़ ऑफ डीफेंस स्टाफ़' व्यवस्था का ऐलान किया। साथ ही देश वासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं भी दीं और बाढ़ की स्थिति पर चिंता जताते हुए शहीदों को याद किया। लाल किले से दिए आज अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले कश्मीर से हटाई गई धारा-370 को लेकर जिक्र किया। कहा कि सरकार ने 70 दिन में धारा-370 को हटा दिया। साथ ही विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर धारा-370 इतनी ही अच्छी थी तो इसे स्थाई क्यों नहीं किया गया। दो तिहाई बहुमत से हटाई धारा-370  उन्होंने कहा कि देश ने दो तिहाई बहुमत से धारा-370 को हटाने का कानून पारित कर दिया, इससे साफ है कि हर कोई यह चाहता था। कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों का सपना पूरा क...
चीफ जस्टिस ने पूछा, सीबीआई राजनीतिक रंग न होने पर ही क्यों करती है अच्छा काम

चीफ जस्टिस ने पूछा, सीबीआई राजनीतिक रंग न होने पर ही क्यों करती है अच्छा काम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने मंगलवार को हुए एक कार्यक्रम में पूछा कि आखिर सीबीआई तभी अच्छा काम क्यों करती है, जब उसमें राजनीतिक रंग न हो। दरअसल, मुख्य न्यायाधीश गोगोई ने दो वर्ष के अंतराल के बाद आयोजित डीपी कोहली स्मृति व्याख्यान के 18वें संस्करण में बोलते हुए देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी की कमियों-ताकतों को लेकर साफ-साफ बात की। सीबीआई के खाली पदों पर जताई चिंता   इसके साथ ही मुख्य न्यायाधीश गोगोई ने सीबीआई के खाली पदों को लेकर बी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी में 15% कार्यकारी पद इस वक्त खाली हैं। वहीं तकनीकि विभाग में 28% पद खाली पड़े हैं। इसके साथ ही कानूनी विभाग में यह आंकड़ा 50% तक खाली है। उन्होंने कहा कि का का ओवरबर्डन कहीं न कहीं जांच को प्रभावित करता है। ये भी पढ़ेंः अब सुप्रीम कोर्ट करेगा उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के मामले की सुनवाई, मुख्य ...
‘मोदी से तू डरता है, मरियम से तू लड़ता है’ पाकिस्तान में लग रहे हैं कुछ ऐसे नारे..

‘मोदी से तू डरता है, मरियम से तू लड़ता है’ पाकिस्तान में लग रहे हैं कुछ ऐसे नारे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटने के बाद पाकिस्तानियों, खासकर वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान की बौखलाहट यूं ही नहीं बढ़ी है, बल्कि इस मुद्दे पर इमरान अपने घर पाकिस्तान में ही बुरी तरह से घिर गए हैं। हाल ही में मरियम नवाज की गिरफ्तारी के बाद तो पाकिस्तान में इमरान के खिलाफ खुलेआम नारे लग रहे हैं कि 'मोदी से तू डरता है, मरियम से तू लड़ता है।' शायद यही वजह है कि इमरान भारत के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी भी कर रहे हैं ताकि अपनी विपक्षी पार्टियों को शांत कर सकें। हालांकि चर्चा यह भी है कि मरियम की गिरफ्तारी भी इमरान खान ने कश्मीर मुद्दे पर खुद की नाकामी से ध्यान हटाने के लिए कराई है। पाकिस्तान सरकार ने किया है मरियम नवाज को गिरफ्तार     दरअसल, भारत ने जब से कश्मीर से अनुच्छेद 370 के पहले खंड को छोड़कर बाकी सभी को हटाया है, तभी से पाकिस्तानियों में हड़कंप मचा हुआ है। पाकिस्तान क...
जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के बेटे व कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने भी धारा 370 हटाने का किया स्वागत

जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के बेटे व कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने भी धारा 370 हटाने का किया स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के बेटे कर्ण सिंह ने धारा-370 हटाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित राज्य के तौर पर वह लद्दाख का स्वागत करते हैं। बताते चलें कि महाराजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर रियासत के आखिरी महाराजा थे जिन्होंने भारत से साथ जाने की इच्छा जाहिर की थी। कर्ण सिंह उनके बेटे हैं और एक कांग्रेसी नेता भी। उनके बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले भी कई कांग्रेस नेता इसका समर्थन कर चुके हैं। ट्वीट कर किया स्वागत   कर्ण सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा है कि उनकी बस एक ही चिंता है कि जम्मू-कश्मीर में सभी वर्गों के लोगों और क्षेत्रों की भलाई हो। उन्होंने कहा कि वे मानते हैं कि यह फैसला जल्बाजी में लिया गया है, लेकिन फिर भी वे इसका स्वागत करते हैं। साथ ही कहा कि 35-ए से भेदभाव बढ़ रहा था। कहा कि इसमें महिला औ...
अब नहीं रहीं भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज, हार्ट अटैक से हुआ निधन

अब नहीं रहीं भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज, हार्ट अटैक से हुआ निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः भाजपा की कद्दावर नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बता दें कि मंगलवार शाम को केंद्र सरकार द्वारा धारा-370 हटाने के बाद सुषमा स्वराज द्वारा ट्वीट करके बधाई दी गई। इसके कुछ घंटे बाद ही उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। इसके बाद उनको रात करीब सवा 10 बजे एम्स में भर्ती कराया गया। वहां उनका निधन हो गया। परिवार में उनकी बेटी और पति राजकौशल हैं। आज होगा अंतिम संस्कार   बताया जाता है कि बुधवार सुबह 11 बजे तक उनका पार्थिव घर पर रखा जाएगा, ताकि लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकें। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पार्टी कार्यालय में रखा जाएगा। दोपहर 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बाद में लोधी रोड के शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार होगा। यह था सुषमा का अंतिम ट्वीट  बता दें कि मंगलवार शाम...
कश्मीर का कलंक मिटा#370, हम कश्मीर के, कश्मीर हमारा..

कश्मीर का कलंक मिटा#370, हम कश्मीर के, कश्मीर हमारा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतवर्ष के इतिहास में 5 अगस्त 2019 का दिन ऐतिहासिक बन गया। कश्मीर का कलंक यानि धारा 370 को मोदी सरकार ने हटा दिया। इसके साथ ही 'हम कश्मीर के और कश्मीर हमारा', की अवधारणा जीवंत हो उठी। देशभर में बधाईयों का दौर शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर लोग इस खबर को एक जश्म के रूप मे मना रहे हैं। दरअसल, आज राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित राज्य भी बना दिया गया। दूसरी खास बात यह है कि लद्दाक को कश्मीर से अलग करके केंद्र शासित राज्य बना दिया गया है। राष्ट्रपति द्वारा इसकी मंजूरी भी मिल चुकी है। देशभर में इस खबर को बड़ी खुशी के रूप में देखा जा रहा है। विपक्षी पार्टियां अपने-अपने ढंग से प्रतिक्रिया दे रही है। सोशलमीडिया पर बधाईयों का जबरदस्त दौर चला   वहीं सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस...
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सियासी दलों से कहा, अफवाहों ध्यान न दें-शांति बनाए रखें

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सियासी दलों से कहा, अफवाहों ध्यान न दें-शांति बनाए रखें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार द्वारा आतंकी हमले की खुफिया जानकारी के बाद सुरक्षा बढ़ाने के कदम को लेकर हलचल बढ़ी हुई है। मामले में विपक्षी पार्टी जहां कुछ बड़ा होने जैसी बातें कर रही हैं, वहीं राज्य के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कश्मीरि राजनीतिक दलों से कहा है कि शांति बनाए रखें और अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। दरअसल, शुक्रवार देर रात कश्मीर की राजनीतिक पार्टियों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मिलने पहुंचा था। इस प्रतिनिधि मंडल में पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के अलावा सज्जाद लोन, शाह फैजल जैसे नेता शामिल रहे। राज्यपाल ने इन सभी को आश्‍वस्‍त किया है कि अफवाहों पर कतई ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। राज्यपाल से शुक्रवार देर रात मिलने पहुंचा था प्रतिनिधिमंडल   राज्यपाल से मिले इस प्रतिनिधिमंडल की ओर से केंद्र सरकार द्वारा अमरनाथ यात्रियो...
अब सुप्रीम कोर्ट करेगा उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के मामले की सुनवाई, मुख्य न्यायाधीश ने रजिस्ट्रार से मांगा पत्र में देरी पर जवाब

अब सुप्रीम कोर्ट करेगा उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के मामले की सुनवाई, मुख्य न्यायाधीश ने रजिस्ट्रार से मांगा पत्र में देरी पर जवाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः उन्नाव दुष्कर्म मामले की अब सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई होगी। यह सुनवाई कल यानि गुरुवार को होगी। देश के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने मामले में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां द्वारा सुप्रीम कोर्ट को लिखे गए पत्र के देरी से मिलने के संबंध में रजिस्ट्रार से एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। बताते हैं कि मुख्य न्यायाधीश कल उन्नाव केस की सुनवाई करेंगे। बताते हैं कि कि मुख्य न्यायाधीश ने रजिस्ट्रार से कहा है कि उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता द्वारा (12 जुलाई को) भेजे गए पत्र को इतने दिन तक अदालत के सामने क्यों नहीं रखा गया। रजिस्ट्रार सेे मांगा पत्र देर से मिलने पर जवाब   बताते चलें कि मीडिया में दो दिन पहले इस पत्र से संबंधित खबरें प्रकाशित होने के बाद नया मोड़ आ गया था। चीफ जस्टिस को मीडिया के जरिये यह पता चला कि उनको पत्र भेजा गया है। दरअसल, इस पत्र में दुष्...