Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

UP Flood : नदियों में उफान, बांदा में मंत्री सचान, कई और जिले प्रभावित

UP Flood : नदियों में उफान, बांदा में मंत्री सचान, कई और जिले प्रभावित

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदा/हमीरपुर : बुंदेलखंड समेत यूपी के कई जिलों में नदियों में भारी उफान है। बाढ़ के हालात से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। यमुना, बेतवा और चंबल नदियों में बाढ़ से कई बस्तियां डूब चुकी हैं। लोगों ने पलायन कर लिया है। बांदा, हमीरपुर, उरई और इटावा में बाढ़ के हालत से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। इसी बीच कैबिनेट मंत्री राकेश सचान शुक्रवार को बांदा के पैलानी डेरा पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। मंत्री ने पानी के स्टीमर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। बांदा जिलाधिकारी अनुराग पटेल भी इस मौके पर मौजूद रहे। बताते चलें कि बांदा में इस समय यमुना के पानी में 40 से ज्यादा गांव घिरे हुए हैं। निचले हिस्सों में बसे गांवों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। पैलानी क्षेत्र में केन, चंद्रावल और यमुना नदी जमकर कहर ढा रही हैं। मंत्री ने सिंधनकला के मजर...
UP : ASP संजय यादव सस्पेंड, सीतापुर में थे तैनात

UP : ASP संजय यादव सस्पेंड, सीतापुर में थे तैनात

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीतापुर पीटीसी में तैनात एएसपी संजय कुमार यादव को निलंबित कर दिया है। दरअसल, बलिया में तैनाती के दौरान एएसपी संजय यादव पर गंभीर आरोप लगे थे। इन आरोपों की जांच चल रही थी। जांच के दौरान उनको दोषी पाया गया है। इसी के बाद उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। बताते हैं कि शासन ने अब उनको पुलिस महानिदेशन कार्यालय से आफिस अटैच कर दिया गया है। निलंबन की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : मुरादाबाद में आग में जलकर 5 लोगों की मौत, अधिकारी मौके पर  ये भी पढ़ें : Kanpur : दिल्ली हैंडलूम पर SGST के छापे से व्यापारियों में हड़कंप, देर रात तक कार्रवाई...
Sonali Phogat Murder : सोनाली के निजी सचिव समेत दो गिरफ्तार, कई सवाल अनसुलझे..

Sonali Phogat Murder : सोनाली के निजी सचिव समेत दो गिरफ्तार, कई सवाल अनसुलझे..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : हरियाणा (Hariyana) की भाजपा नेता (BJP Leader) और अभिनेत्री सोनाली फोगट (42) (Actress Sonai Phogat) की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोवा पुलिस सोनाली के निजी सचिव समेत दो लोगों को गिरफ्तार भी किया। उधर, सोनाली के शव को अंतिम संस्कार के लिए आज हरियाणा लाया गया है। हालांकि, कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं। जैसे सोनाली की हत्या क्यों हुई। इसमें कौन-कौन शामिल थे। हत्या कैसे की गई। जहर देकर या किसी और तरीके से कत्ल किया गया।  बताते हैं कि गोवा पुलिस ने गुरुवार को हरियाणा की भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगट के निजी सचिव सुधीर सागवान (Sudheer Sagwan) और सुखविंदर वासी (Sukhvindar Vasi) को गिरफ्तार किया है। यही दोनों 22 अगस्त को सोनाली को लेकर गोवा पहुंचे थे। पहले सोनाली की मौत को हार्टअटैक माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ...
UP BJP : भूपेंद्र चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष, 2024 से पहले जाटों को साधने की कवायद में भाजपा

UP BJP : भूपेंद्र चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष, 2024 से पहले जाटों को साधने की कवायद में भाजपा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा ने आने वाले लोकसभा 2024 के चुनावों से जाट मतदाताओं को साधने की कवायद में जाटों पर बड़ा दांव खेला है। देश को सबसे ज्यादा लोकसभा सीट देने वाले उत्तर प्रदेश के पार्टी संगठन की कमान जाट नेता भूपेंद्र चौधरी को सौंपी गई है। प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को बना दिया गया है। आज पार्टी ने इसकी घोषणा कर दी है। पश्चिमी यूपी में रालोद और राकेश टिकैत को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने जाट नेता को पार्टी की कमान सौंपी। अब माना जा रहा है कि यूपी में 2024 से पहले पश्चिमी यूपी में चौधराहट की जंग छिड़ेगी। वर्तमान पंचायती राज मंत्री हैं भूपेंद्र वर्तमान सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। बताते हैं कि यह पहला मौका है जब एक जाट नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब चौधरी को मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। 54 साल के भूपेंद्र 201...
बड़ी खबर : मुरादाबाद में आग में जलकर 5 लोगों की मौत, अधिकारी मौके पर

बड़ी खबर : मुरादाबाद में आग में जलकर 5 लोगों की मौत, अधिकारी मौके पर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक घर के गोदाम में लगी आग भड़कने से पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। आग में परिवार के 12 लोग फंसे हुए थे। किसी तरह बाकी लोगों को बाहर निकाला गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि 7 सात लोग धुआं और घुटन से बेहोश हो गए। मामूली रूप से झुलसे भी हैं। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। आग से दो महिलाओं और दो बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने में जुटे फायरकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल यह घटना यूपी के गलशहीद थाना क्षेत्र के लंगड़े की पुलिया में इरशाद नाम के व्यक्ति के घर में हुई है। बताते हैं कि वहां इरशाद का 3 मंजिला मकान है। इसमें अमरुद्दीन अपने परिवार के साथ तीसरी मंजिल पर रहता था। आज रा...
बांदा : कानपुर से लौट रहे चित्रकूट के युवक की ट्रेन से कटकर मौत

बांदा : कानपुर से लौट रहे चित्रकूट के युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : कानपुर में रोजगार मेले से लौट रहे चित्रकूट के रहने वाले युवक की बांदा में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक खैराडा रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन से उतरकर एक्सप्रेस ट्रेन में बैठने की कोशिश कर रहा था। रेलवे क्रासिंग पर वह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। उधर, परिवार के लोगों को जानकारी दी गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी ट्रेन में चढ़ते समय हादसा मृतक की पहचान चित्रकूट जिले के कर्वी थाना क्षेत्र के बगलई गांव के रहने वाले अवनीश विश्वकर्मा (24) के रूप में हुई है। घटना बुधवार देर रात की है। बताते हैं कि मृतक के साथ उसका दोस्त राजकरन कुशवाहा भी मौजूद था। मृतक के भाई ऋषि कुमार का कहना है कि अवनीश ने आईटीआई शिवरामपुर से ट्रेनिंग की थी। बुधवार को कानपुर में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले से होकर लौट रहा था। सूचना प...
बांदा डीएम पहुंचे त्रिवेणी गांव, 3 बच्चों की गलाघोंटू से हो चुकी है मौत

बांदा डीएम पहुंचे त्रिवेणी गांव, 3 बच्चों की गलाघोंटू से हो चुकी है मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के त्रिवेणी गांव में डिप्थीरिया बीमारी (गला घोंटू) बीमारी से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना से पूरा प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। गांव में डाक्टरों की टीम ने कैंप लगाया है। ग्रामीणों और बच्चों की जांच की जा रही है। आज जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने भी गांव पहुंचकर वहां व्यवस्था का जायजा लिया। चिकित्सका कैंप का निरीक्षण करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। सीएमओ ने कहा, इलाज और जांच दोनों साथ ही पीड़ित परिवारों को सांत्वना बंधाई। जिलाधिकारी श्री पटेल ने कहा कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। डीएम के साथ एसडीएम सदर सुरभि शर्मा भी मौजूद रहीं। ये भी पढ़ें : बांदा की ताजा खबर : मां की डांट से आहत बेटी ने लगाई फांसी, कोहराम उधर, सीएमओ डा. अनिल श्रीवास्तव का कहना है कि डिप्थीरिया जैसे लक्षण वाले रोगियों को मेडिसिन दी जा रही हैं।...
Kanpur : दिल्ली हैंडलूम पर SGST के छापे से व्यापारियों में हड़कंप, देर रात तक कार्रवाई

Kanpur : दिल्ली हैंडलूम पर SGST के छापे से व्यापारियों में हड़कंप, देर रात तक कार्रवाई

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में आज दिल्ली हैंडलूम के दो शोरूम और दो अघोषित गोदामों पर राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) की टीमों ने छापे मारे। इससे व्यापारियों में खलबली मची रही। बताते हैं कि छापे में भारी मात्रा में अघोषित माल मिला है। कच्चे पर्चों में लेन-देन मिला है। अधिकारियों का कहना है कि अबतक 21 लाख रुपए जुर्माना जमा कराया जा चुका है। बाकी देर रात तक स्टाक की गिनती चल रही है। बताया जाता है कि एसजीएसटी के अपर आयुक्त जीएस बौनाल और ग्रेड दो अरविंद मिश्रा को गोपनीय शिकायत मिली थी। इसके बाद दिल्ली हैंडलूम पर छापा मारा गया। देर रात तक जांच चलने की संभावना छापेमारी की यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई। श्री सिंह ने 10 टीमें बनाकर जांच शुरू कराई। इन टीमों में उपायुक्त चंद्रशेखर झा, बामदेव राम त्रिपाठी, सहायक आयुक्त प्रदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, कुमार अमित, अनि...
Crime News : घर में मिले महाविद्यालय प्रबंधक, पत्नी व बेटे के शव, गोली लगने से मौत, सनसनी फैली

Crime News : घर में मिले महाविद्यालय प्रबंधक, पत्नी व बेटे के शव, गोली लगने से मौत, सनसनी फैली

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महाविद्यालय के प्रबंधक, उनकी पत्नी और बेटे के शव घर के भीतर पड़े मिले। तीनों की गोली लगने से होना माना जा रहा है। पुलिस घटना को लेकर छानबीन कर रही है। मामला फिलहाल हत्या और आत्महत्या में उलझा हुआ है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस की कई टीमें छानबीन में जुटी हैं। हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस बताया जाता है कि औरैया जिले के गुरुहाई मोहल्ला में बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी एवं महाविद्यालय प्रबंधक अपनी उनकी पत्नी और विवाहित बेटे के साथ रहते थे। आज घर के भीतर उनके शव पड़े मिले। पुलिस जांच में पता चला है कि तीनों की मौत का कारण गोली लगना है। संदीप पोरवाल (47) बिल्डिंग मैटेरियल और पेंट कारोबारी थे। ये भी पढ़ें : UP : नशेबाज शिक्षक ने स्कूल पहुंचकर उतारी पेंट, फिर किया हंगामा, पुलिस ने दबोचा   साथ ही प्रकाश ...
बांदा में महोबा के युवक की डूबकर मौत, दोस्तों के साथ जा रहा था चित्रकूट

बांदा में महोबा के युवक की डूबकर मौत, दोस्तों के साथ जा रहा था चित्रकूट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूट में कामतानाथ भगवान के दर्शन करने जा रहे महोबा के एक युवक की डूबकर मौत हो गई। युवक अपने साथियों के साथ पैदल चित्रकूट जा रहा था। रास्ते में बांदा के नवाबटैंक में नहाने के लिए पहुंचा। वहां यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। तैरना नहीं जानता था युवक परिजनों का कहना है कि युवक को तैरना नहीं आता था। बताया जाता है कि महोबा जिले के श्रीनगर में मनोहरगंज का रहने वाला सुरेंद्र गुप्ता का बेटा अमित गुप्ता (24) सोमवार को घर से चित्रकूट दर्शन करने पदयात्रा पर निकला था। साथ में उसके साथी लोकेंद्र, चुनमुन, शिवम और वेदांत भी थे। बुधवार को नरैनी रोड स्थित नवाब टैंक में नहाते समय अमित डूब गया। बाद में उसका शव बाहर निकाला गया। उसके चचेरे भाई हर्षवर्धन गुप्ता का कहना है कि दो भाइयों में वह छोटा था। ये भी पढ़ें : बांदा की ताजा खबर : मां की ...