Bullet Rani : जेल गई बुलट रानी, महिला कांस्टेबल से मारपीट की करतूत पड़ी भारी
समरनीति न्यूज, डेस्क : कभी बुलट पर स्टंटबाजी तो कभी बंदूक लेकर शोबाजी। अपने इन कारनामों से चर्चा में आई गाजियाबाद की बुलट रानी अब जेल की हवा खा रही है। अब जेल में कौन से स्टंट दिखा रही होगी, यह तो भगवान ही जाने। लेकिन पुलिस ने महिला सिपाही से हाथापाई की उसकी करतूत का बड़ा सबक जरूर सिखा दिया है।
यह है पूरा मामला
दरअसल, पुलिस ने महिला सिपाही को थप्पड़ जड़ने के आरोप में उसको गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसको जेल भेजा गया। बुलट पर स्टंट करने वाली स्टंटबाज शिवांगी डबास हमेशा चर्चा में रहती हैं।
ये भी पढ़ें : ‘पापा आपके बिना जिंदगी नहीं’, स्टेटस लगाकर बेटी ने लगाई फांसी-परिवार में कोहराम
इस बार महिला सिपाही पर हाथ उठाने से वह चर्चा में आईं। पुलिस का कहना है कि रविवार रात 10 बजे करीब एएलटी रोड पर डबास के दोस्त की कार महिला सिपाही की स्कूटी से टकरा गई। महिला सिपाही ने विरोध किया तो कार में बैठी...

