Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा सदर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, विकास कार्य देखे

बांदा सदर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, विकास कार्य देखे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपनी विधानसभा के बिसंडा मंडल के अंतर्गत ग्राम पिंडखर, चक तकुली एवं अधरोरी का भ्रमण किया। वहां लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। विधायक ने जनसुनवाई कर हुए वहां होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा भी की। विधायक ने कहा कि कार्यों में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। अगर कोई शिकायत मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Banda News : पूर्व विधायक बृजेश को जमानत, लेकिन जेल में कटेगी रात...
Lucknow : एक ARTO सस्पेंड, दूसरे के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश, यह है मामला..

Lucknow : एक ARTO सस्पेंड, दूसरे के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश, यह है मामला..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : ओवरलोडिंग के मामले में शासन ने बड़ा एक्शन लिया है। एक एआरटीओ को निलंबित कर दिया है। वहीं दूसरे के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ओवरलोडिंग का यह मामला खुद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के सामने आया था। इसके बाद यह एक्शन लिया गया है। शासन ने आज इस मामले में कार्रवाई करते हुए इटावा के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन मो. कय्यूम को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंशन की इस कार्रवाई से आरटीओ विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच आयुक्त को वहीं दूसरे एआरटीओ प्रशासन बृजेश यादव के खिलाफ भी अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दरअसल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने खुद 26 अगस्त को इटावा में बालू लदा ओवरलोड ट्रक पकड़ा था। इसके बाद परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने निलंबन की यह कार्रवाई की है। निलंबन के बाद आयुक्त कार्यालय से संबद्ध किय...
Banda News : पूर्व विधायक बृजेश को जमानत, लेकिन जेल में कटेगी रात

Banda News : पूर्व विधायक बृजेश को जमानत, लेकिन जेल में कटेगी रात

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : तिंदवारी के पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति समेत पांच आरोपितों को बुधवार को जमानत मिल गई है। प्रभारी जिला न्यायाधीश मो. अशरफ अंसारी की अदालत ने 30-30 हजार के निजी बंधपत्र और इतनी ही धनराशि की 2-2 जमानतों पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। हालांकि, पूर्व विधायक को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। इसकी वजह जमानतदारों के सत्यापन की प्रक्रिया का पूरा होना है। इसमें समय लग सकता है। ऐसे में हो सकता है कि पूर्व विधायक की कुछ और रातें जेल में कटें। खनिज अधिकारी की पिटाई का मामला वरिष्ठ जिला शासकीय अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह परिहार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तत्कालीन खनिज अधिकारी शैलैंद्र सिंह के साथ 10 अक्टूबर 2018 को सर्किट हाउस में बंधक बना मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। ये भी पढ़ें : बांदा की खबर : चचेरे भाई-बहन में बातचीत को लेकर परिवारों में मारपीट, लड़की ने लगा...
बांदा की खबर : चचेरे भाई-बहन में बातचीत को लेकर परिवारों में मारपीट, लड़की ने लगाई फांसी

बांदा की खबर : चचेरे भाई-बहन में बातचीत को लेकर परिवारों में मारपीट, लड़की ने लगाई फांसी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में चचेरे भाई-बहन के बीच बातचीत परिवार के बड़ों को नागवार गुजर रही थी। दोनों में लाठी-डंडे चले तो सिर भी फूटा। चचेरे भाई का सिर फटने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। गंभीर चोट के चलते बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, लड़की ने इसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी। लड़की का पिता चौकीदार है। उसने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को चचेरे भाई यानी उनका भतीजा परेशान कर रहा था, जो अब घायल है। इसी से तंग आकर बेटी ने फांसी लगाई है। हालांकि, पुलिस इससे इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला मारपीट का है। जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में कही यह बात मामले में बिसंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पांडे का कहना है कि दो भाइयों के परिवार में मारपीट हुई है। दोनों के बीच विवाद का मामला है। एक परिवार के बेटी ने फांसी लगाई है, जिसका पिता चौकीदार है। कोई और बात नहीं है। थाना प्रभा...
Lucknow News : अटकलों के बीच अवनीश अवस्थी सेवानिवृत, संजय प्रसाद को अतिरिक्त प्रभार

Lucknow News : अटकलों के बीच अवनीश अवस्थी सेवानिवृत, संजय प्रसाद को अतिरिक्त प्रभार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक्सटेंशन की तमाम अटकलों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अधिकारी यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी आज 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गए। अब मुख्यमंत्री योगी के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1987 बैच के IAS अधिकारी थे अवस्थी बताते हैं कि अवनीश अवस्थी के एक्सटेंशन की काफी चर्चा थी, लेकिन इस संबंध में केंद्र को भेजे गए लैटर का शाम तक जवाब नहीं आया है। बताते चलें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा 1987 बैच के अधिकारी अवनीश अवस्थी को 31 जुलाई, 2019 को गृहविभाग की जिम्मेदारी मिली थी। उनके पास मौजूदा समय में यूपीडा के सीईओ के साथ-साथ ऊर्जा विभाग की भी जिम्मेदारी थी। ये भी पढ़ें : UP : ‘ दोनों डिप्टी सीएम ट्विन टावर जैसे, बीजेपी ने झूठ बोलने को रखा’-अखिलेश यादव...
बांदा डीएम-एसपी ने जेल पहुंचकर मुख्तार की बैरक खंगाली

बांदा डीएम-एसपी ने जेल पहुंचकर मुख्तार की बैरक खंगाली

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला मंडल कारागार बांदा में बुधवार दोपहर जिलाधिकारी अनुराग पटेल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पहुंचकर निरीक्षण किया। माफिया मुख्तार अंसारी के बैरक की भी सघन तलाशी ली गई। हालांकि कोई आपत्तिजनक चीज  मिलने की सूचना नहीं है। इस मौके पर प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। बताते हैं कि दोनों उच्चाधिकारियों का यह रूटीन निरीक्षण था। हालांकि, औचक निरीक्षण से जेल में खलबली मची रही। बताते चलें कि माफिया मुख्तार अंसारी बांदा की जेल में ही बंद है। इसलिए इस समय यह हाई सिक्योरिटी जेल है। ये भी पढ़ें : UP : ‘ दोनों डिप्टी सीएम ट्विन टावर जैसे, बीजेपी ने झूठ बोलने को रखा’-अखिलेश यादव...
सामने आया बीजेपी की महिला नेता का घिनौना चेहरा, नौकरानी से बर्बरता की हदें की पार, गिरफ्तार

सामने आया बीजेपी की महिला नेता का घिनौना चेहरा, नौकरानी से बर्बरता की हदें की पार, गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : बीजेपी की एक महिला नेता ने अपनी आदिवासी नौकरानी के साथ बर्बरता करते हुए हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं। रिटायर्ड आईएएस की पत्नी और भाजपा की नेता सीमा पात्रा का बेहद घिनौना चेहरा सामने आया है जो इंसानियत के नाम पर कलंक है। सीमा पात्रा नाम की इस महिला नेता ने घर की नौकरानी इस कदर बेरहमी से पीटा कि लोहे की राड से उसके दांत तोड़ दिए। गरम तवे से दागा। यह बर्बरता नौकरानी को बंधक बनाकर की। अब महिला नेता पात्रा को बीजेपी ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। रांची के अरगोड़ा का मामला, मुकदमा दर्ज वहीं पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी और एससी-एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूरा मामला रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र का है। बताते हैं कि रांची के अशोकनगर में रोड नंबर-1 में रहने वाली बीजपी नेत्री सीमा पात्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 323/ 325/ 346 ...
UP : ‘ दोनों डिप्टी सीएम ट्विन टावर जैसे, बीजेपी ने झूठ बोलने को रखा’-अखिलेश यादव

UP : ‘ दोनों डिप्टी सीएम ट्विन टावर जैसे, बीजेपी ने झूठ बोलने को रखा’-अखिलेश यादव

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में केवल झूठ ही झूठ है। झूठ ही बोला जा रहा है। सपा मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री झूठ न बोलें, इसलिए दो डिप्टी सीएम को रख लिया गया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक पर अखिलेश यादव ने तंज भी कसा। कहा कि जैसे ट्विन टावर थे, उसी तरह यूपी के दोनों डिप्टी सीएम यानी उप मुख्यमंत्री हैं। 2024 में ट्विन टाॅवर की तरह ही इनकी सरकार भी चली जाएगी। सपा मुखिया ने बीजेपी पर करारा हमला बोला। उनके निशाने पर दोनों डिप्टी सीएम रहे। सपा मुख्यालय में बोल रहे थे पूर्व सीएम दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश आज सपा मुख्यालय में कमल किशोर कठोरिया की पुस्तक, 'भागीदारी का संघर्ष' का विमोचन करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। मीडिया से बात...
बांदा में पूर्व विधायक ब्रजेश की जमानत पर सुनवाई टली, पढ़िए पूरी खबर

बांदा में पूर्व विधायक ब्रजेश की जमानत पर सुनवाई टली, पढ़िए पूरी खबर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : तिंदवारी के पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति की जमानत पर सुनवाई आज मंगलवार को नहीं हो सकी। अब पूर्व विधायक की जमानत पर सुनवाई बुधवार को होगी। बताते चलें कि तत्कालीन खनिज से मारपीट के मामले में पूर्व विधायक को कल सोमवार को अदालत ने अंतरिम जमानत खारिज करते हुए जेल भेज दिया था। अब आज इस मामले में सुनवाई होनी है। अब बुधवार को होगी सुनवाई मंगलवार को जमानत अर्जी पर सुनावाई थी। अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह ने बताया कि वादी खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने मुकदमे को लेकर एक निजी वकील किया है। उनके वकील ने एक दिन का समय मांगा है। इसलिए एमपी-एमएलए कोर्ट की न्यायाधीश गरिमा सिंह ने बुधवार को सुनवाई तारीख तय की है। आज पूर्व विधायक की जमानत पर सुनवाई होगी। ये भी पढ़ें : बांदा में पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को जेल, अंतरिम जमानत खारिज, यह है पूरा मामला.....
हमीरपुर में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सुना बाढ़ पीड़ितों का दर्द

हमीरपुर में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सुना बाढ़ पीड़ितों का दर्द

Uncategorized
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मंगलवार को हमीरपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरान किया। बाढ़ पीड़ितों से मिलकर जलशक्तिमंत्री ने उनका दर्द सुना। उनकी परेशानियों को समझा। साथ ही पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद के निर्देश दिए। जलशक्ति मंत्री का हेलीकाप्टर दोपहर लगभग 2 बजे मुख्यालय स्थित पुलिस परेड मैदान में उतरा। वहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का किया दौरा फिर कार से कुछेछा में बने राहत शिविर गए। वहां बाढ़ पीड़ितों के खाने-पीने और अन्य व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी ली। पीड़ितों को हर संभव देने के निर्देश दिए। कहा कि बाढ़ पीड़ितों को खाने-पीने के सामान से लेकर किसी तरह की कोई दिक्कत न होने दी जाए। डीएम-एसपी को सुविधाएं देने के निर्देश दिए। डीएम डा. चंद्रभूषण त्रिपाठी का कहना है कि यमुना और बेतवा नदि...