Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा में करंट से व्यक्ति की मौत, परिवार में कोहराम..

बांदा में करंट से व्यक्ति की मौत, परिवार में कोहराम..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। बताते हैं यह व्यक्ति अपने घर में पंखे का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि बिसंडा कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर के रहने वाले रामनरेश सविता (40) देर शाम घर में पंखे का तार जोड़ रहे थे। करंट लगा और पंखा उनके ऊपर गिर गया। वह बुरी तरह झुलस गए। उनको अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पत्नी सुमन समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसआई कन्हैयालाल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक सैलून की दुकान चलाते थे। ये भी पढ़ें : बांदा : थानेदारों के बंपर तबादले, 6 इंस्पेक्टर और 10 दरोगा बदले...
Kanpur Railway : कानपुर में पुरानी पेंशन के लिए भारतीय रेलवे मजदूर संघ ने उठाई आवाज

Kanpur Railway : कानपुर में पुरानी पेंशन के लिए भारतीय रेलवे मजदूर संघ ने उठाई आवाज

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर निगमीकरण, निजीकरण एवं NPS के विरोध में 17 नंवब 2022 को संसद के सामने धरना-प्रदर्शन होगा। इसमें पूरे देश से भारतीय मजदूर संघ की सभी इकाईयां शामिल होंगी। इनमें रेलवे, डाक, ऑर्डिनेंस, टेंपो-बस चालक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, किसान युनियन, प्रतिरक्षा आदि के सभी कार्यकर्ता-सदस्य की सहभागिता रहेगी। दावा किया जा रहा है कि इस प्रदर्शन में करीब 5 लाख से अधिक लोगों की सहभागिता होगी। उत्तर-मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने भी कसी कमर उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने भी इस महारैली को सफल बनाने के लिए कमर कसी है। आज इसका पोस्टर लांच हुआ। पोस्टर में रेल की हड्डी कहे जाने वाले कर्मचारी ट्रैकमैनों ने इसे लांच किया है। कानपुर के जोनल कोषाध्यक्ष कुन्दन सिंह वीरू एवं ट्रैकमैन एसोसिएशन के महामंत्री मनोज यादव द्वारा इसे लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। ये भी पढ़ें :...
मेरठ में LLB छात्रा से जिम संचालक ने किया दुष्कर्म, Video भी किया Viral, भाई समेत गिरफ्तार

मेरठ में LLB छात्रा से जिम संचालक ने किया दुष्कर्म, Video भी किया Viral, भाई समेत गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, मेरठ : मेरठ में एक जिम संचालक ने एलएलबी की छात्रा से दुष्कर्म किया। बांदा में वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगे। बात न मानने पर छात्रा का वीडियो वायरल कर दिया। बताते हैं कि अश्लील वीडियो बनाकर दोनों छात्रा को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अब जेल भेजा जा रहा है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिखा है। भाई के होटल में ले जाकर जिम संचालक ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो बताया जाता है कि मेरठ के शास्त्रीनगर की रहने वाली अनुसूचित जाति की एक छात्रा द पंपिंग जोन जिम में जाया करती थी। उसके पिता का आरोप है कि 12 अक्तूबर को छात्रा जिम में एक्सरसाइज करते समय गिरकर चुटहिल हो गई थी। जयदेवी नगर का रहने वाला जिम संचालक भरत यादव उसे कार से तेजगढ़ी चौराहा स्थित होटल मैग्नम लेकर गया। ये भी...
स्कूल में रोककर प्रिंसिपल कक्षा 6 की छात्रा से करता था दुष्कर्म, FIR..

स्कूल में रोककर प्रिंसिपल कक्षा 6 की छात्रा से करता था दुष्कर्म, FIR..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : गुरू शिष्य के रिश्ते को कलंकित करते हुए एक प्रिंसिपल ने घिनौना काम किया। प्रिंसिपल काफी समय से कक्षा-6 की छात्रा के साथ स्कूल में रोककर दुष्कर्म कर रहा था। छात्रा ने इसकी शिकायत परिवार के लोगों से की। परिजनों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र का है। मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में स्थित एक स्कूल का प्रधानाचार्य छठवीं की छात्रा से लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। शहादत नाम के प्रिंसिपल की पुलिस को तलाश आरोप है कि प्रिंसिपल किसी न किसी बहाने छात्रा को स्कूल में छुट्टी के बाद रोक लेता था। बाद में स्कूल के कमरे में छात्रा से दुष्कर्म करता था। किसी को बताने पर आरोपी छात्रा को स्कूल से निकालने की धमकी देता था। बाद में परेशान होकर छात्रा ने इसकी शिकायत परिजनों से की। एसपी देहात डा. ईरज राजा का कहना है कि मामले में पीड़िता की मां की ...
Earthquake : लखनऊ-कानपुर और मुरादाबाद में भूकंप के झटके 5.3 रही तीव्रता

Earthquake : लखनऊ-कानपुर और मुरादाबाद में भूकंप के झटके 5.3 रही तीव्रता

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Earthquake in UP दिल्ली एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश तक शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों के चेहरों पर हल्का सा डर देखा गया। हालांकि, घर में मौजूद लोगों को ही भूकंप के झटके महसूस हुए। बाहर कामकाज में लगे लोगों को इसका पता नहीं चला। रिएक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.3 भूकंप के झटके कानपुर, लखनऊ और मुरादाबाद, बिजनौर में शाम लगभघ 7.57 बजे महसूस किए गए। बताते हैं कि इसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई है। ये भी पढ़ें : यूपी में 11 IPS अफसरों के तबादले, मुरादाबाद-उन्नाव समेत कई जिलों के SP/SSP बदले हालांकि, इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। 3 दिन के भीतर तीसरी बार भूकंप आने से लोग सहमे हुए जरूर हैं। उधर, भूकंप विशेषज्ञ प्रभास पांडेय का कहना है कि किसी बड़े भूकंप के बाद 6 माह तक छोटे भूकंप का आ सकते हैं। ये भी पढ़ें : EarthQuake...
Amroha : हाइवे पर भीषण हादसा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Amroha : हाइवे पर भीषण हादसा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : अमरोहा जिले में गजरौला हाइवे पर एक भीषण हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी किसी अज्ञात वाहन में जा घुसी। कार में सवार जिन तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान बुलंदशहर के नरसेना क्षेत्र के बुगरासी के रहने वाले शोएब खान (55), उनकी पत्नी अफरोज बेगम (45) तथा धेवते अरहम (28) के रूप में हुई है। ये लोग मुरादाबाद में अपने दामाद के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिर गाड़ी को किनारे कराकर यातायात चालू कराया। अज्ञात वाहन में घुसी तेज रफ्तार इनोवा कार मिली जानकारी के अनुसार शनिवार करीब पौने 6 बजे गौतमबुद्धनगर की इनोवा कार दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। ये भी पढ़ें : EarthQuake : दिल्ली-NCR और बिजनौर में फिर भूकंप क...
यूपी में 11 IPS अफसरों के तबादले, मुरादाबाद-उन्नाव समेत कई जिलों के SP/SSP बदले

यूपी में 11 IPS अफसरों के तबादले, मुरादाबाद-उन्नाव समेत कई जिलों के SP/SSP बदले

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। आज शुक्रवार देर शाम यूपी सरकार ने 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 4 जिलों के एसएसपी और एसपी भी बदले गए हैं। बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक वत्स को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के चलते कार्यमुक्त किया गया है। अब उनकी जगह दिनेश कुमार सिंह, बाराबंकी के नए एसपी होंगे। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। हेमराज मीना मुरादाबाद के नए SSP इसी तरह कौशांबी में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना को मुरादाबाद का एसएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं उन्नाव के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। वहां सिद्धार्थ शंकर मीना को एसपी बनाकर भेजा गया है। वह अबतक प्रयागराज में पुलिस अधीक्षक रेलवे के तौर पर काम कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में तैनात ओमवीर सिं...
EarthQuake : दिल्ली-NCR और लखनऊ-बिजनौर में फिर भूकंप के झटके

EarthQuake : दिल्ली-NCR और लखनऊ-बिजनौर में फिर भूकंप के झटके

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : EarthQuake In Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में आज शाम फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूंकंप के बाद लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर की ओर से भागते दिखाई दिए। भूकंप के झटके लखनऊ में भी महसूस किए गए। लखनऊ में भी उसी समय भूकंप के झटके महसूस किए गए जिस वक्त दिल्ली-एनसीआर में आया। हालांकि, इस दौरान किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। शनिवार शाम को आया भूकंप जानकारी के अनुसार आज शाम दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और बिजनौर में भूकंप के तेज झटके लगे। एक सप्ताह में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में आज भूकंप के झटकों की तीव्रता 5.4 थी। भूकंप के यह झटका आज शनिवार देर शाम लगभग 7.57 मिनट पर आया। भूकंप का सेंटर नेपाल में बताया जा रहा है। ये भी पढ़ें : पिता से बदले के लिए बेटे से कुकर्म, घटना से इलाके में सन...
बांदा : थानेदारों के बंपर तबादले, 6 इंस्पेक्टर और 10 दरोगा बदले

बांदा : थानेदारों के बंपर तबादले, 6 इंस्पेक्टर और 10 दरोगा बदले

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जिले की कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए थानेदारों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इनमें 10 इंस्पेक्टर और 16 सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया गया है। कई थानेदारों को पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। कुछ को पुलिस लाइन से निकालकर थानों की कमान सौंपी गई है। जसपुरा थाना प्रभारी लाइन हाजिर तबादले की जारी सूची में इंस्पेक्टर राकेश कुमार सरोज को डीसीआरबी से बदौसा थाने का प्रभारी बनाकर भेजा गया है। ये भी पढ़ें : यूपी में 11 IPS अफसरों के तबादले, मुरादाबाद-उन्नाव समेत कई जिलों के SP/SSP बदले वहीं इंस्पेक्टर धमेंद्र कुमार को बदौसा से हटाकर जसपुरा का प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर राजेश नारायण को जसपुरा थाने से लाइन हाजिर करते हुए हटा दिया गया है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक (अपराध) नरैनी थाने से गिरवां थाने का प्रभ...
UP : बुंदेलखंड के कठिया गेहूं को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान, योगी सरकार ने शुरू की पहल

UP : बुंदेलखंड के कठिया गेहूं को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान, योगी सरकार ने शुरू की पहल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में उगने वाला कठिया गेहूं पूरे देश में पहचान पाएगा। इसके लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने पहल शुरू कर दी है। दरअसल, यूपी की योगी सरकार कठिया गेहूं का उत्पादन करने वाले किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने को कई प्रयास कर रही है। झांसी में कठिया वीट बंगरा प्रोड्यूसर कंपनी का गठन झांसी में किसान उत्पादक संगठन बनाकर कठिया गेहूं उत्पादन से जुड़े किसानों को संगठित किया जाएगा। साथ ही कठिया गेहूं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए झांसी में कटिया वीट बंगरा प्रोड्यूसर लिमिटेड कंपनी का गठन किया गया है। ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड की बेटी गुरलीन चावला, PM मोदी से तारीफ के बाद CM योगी से मुलाकात कंपनी के माध्यम से कठिया गेहूं को जीआई टैग यानी जियोग्राफिकल इंडीकेटर दिलाने की दिशा में भी पहल हो चुकी है। इससे इस गेहूं की पैदावार करने वाले किसानों को ...