Tuesday, May 7सही समय पर सच्ची खबर...

Kanpur Railway : कानपुर में पुरानी पेंशन के लिए भारतीय रेलवे मजदूर संघ ने उठाई आवाज

Kanpur Railway : Indian Railway Labor Union raised voice for old pension

समरनीति न्यूज, कानपुर : भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर निगमीकरण, निजीकरण एवं NPS के विरोध में 17 नंवब 2022 को संसद के सामने धरना-प्रदर्शन होगा। इसमें पूरे देश से भारतीय मजदूर संघ की सभी इकाईयां शामिल होंगी। इनमें रेलवे, डाक, ऑर्डिनेंस, टेंपो-बस चालक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, किसान युनियन, प्रतिरक्षा आदि के सभी कार्यकर्ता-सदस्य की सहभागिता रहेगी। दावा किया जा रहा है कि इस प्रदर्शन में करीब 5 लाख से अधिक लोगों की सहभागिता होगी।

उत्तर-मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने भी कसी कमर

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने भी इस महारैली को सफल बनाने के लिए कमर कसी है। आज इसका पोस्टर लांच हुआ। पोस्टर में रेल की हड्डी कहे जाने वाले कर्मचारी ट्रैकमैनों ने इसे लांच किया है। कानपुर के जोनल कोषाध्यक्ष कुन्दन सिंह वीरू एवं ट्रैकमैन एसोसिएशन के महामंत्री मनोज यादव द्वारा इसे लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें : Earthquake : लखनऊ-कानपुर और मुरादाबाद में भूकंप के झटके 5.3 रही तीव्रता

कुन्दन सिंह ने कहा है पुरानी पेंशन सरकारी कर्मचारियों का हक है इसे हम लेकर रहेंगे। कहा कि यह पेंशन कर्मचारियों की बुढापे की लाठी होता है। इस दौरान गोविंदपुरी, अनवरगंज, फजलगंज और जीएमसी यार्ड में आज यह संपर्क अभियान चला। आगे भी अभियान जारी रहेगा। आज सुनील यादव, सुरेश कुमार, शिवकुमार, निखिल भारती, अनिल कुमार यादव, चंद्र किशोर, अभिनव सचान, चेतराम बैरवा संजय गुप्ता, शीतेष कुमार यादव, किशोर बेरवा, रमजान अली, हसन रजा, राजेश सिंह आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : Amroha : हाइवे पर भीषण हादसा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत