Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में करंट से व्यक्ति की मौत, परिवार में कोहराम..

Person dies of current in Banda
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। बताते हैं यह व्यक्ति अपने घर में पंखे का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि बिसंडा कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर के रहने वाले रामनरेश सविता (40) देर शाम घर में पंखे का तार जोड़ रहे थे। करंट लगा और पंखा उनके ऊपर गिर गया। वह बुरी तरह झुलस गए। उनको अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पत्नी सुमन समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसआई कन्हैयालाल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक सैलून की दुकान चलाते थे।

ये भी पढ़ें : बांदा : थानेदारों के बंपर तबादले, 6 इंस्पेक्टर और 10 दरोगा बदले