Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा के रमेशचंद्र सोनी बने प्रदेश महामंत्री

बांदा के रमेशचंद्र सोनी बने प्रदेश महामंत्री

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने बांदा के रमेश चंद्र सोनी उर्फ आरसी योगा को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार बांदा जिले के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र सोनी उर्फ आरसी योगा को उनके सामाजिक योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनको उत्तर प्रदेश विश्व हिंदू महासंघ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके लिए रमेश चंद्र सोनी को लोगों ने बधाई दी है। ये भी पढ़ें : बांदा में अवैध नर्सिंग होम सीज, जांच में भर्ती मिले 15 मरीज  ये भी पढ़ें : Banda : प्रकृति-पर्यटन और धरोहर के लिए मानव श्रृंखला  ...
Banda : प्रकृति-पर्यटन और धरोहर के लिए मानव श्रृंखला

Banda : प्रकृति-पर्यटन और धरोहर के लिए मानव श्रृंखला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड में पर्यटन और प्रकृति को संरक्षित करने के लिए चित्रकूट कामदगिरि के महंत मदन गोपाल दास के साथ आज बुद्धिजीवियों का एक दल नरैनी क्षेत्र में रनगढ़ किले में पहुंचा। वहां सभी ने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया। दरअसल, बुद्धवार को बांदा के पनगरा गांव में केन नदी किनारे मौजूद जलदुर्ग रनगढ़ का अवलोकन करने के लिए पर्यटन और प्रकृति संरक्षक टीम ने दुर्ग को नजदीक से देखा। साथ ही दुर्ग में एक बैठक करके चर्चा भी की। बुंदेली प्रकृति पर्यटन अभियान इस मौके पर गोपाल उपाध्याय ने कहा बुंदेलखंड में प्राकृतिक संपदा, धार्मिक स्थल आदि धरोहर आज भी उपेक्षित पड़ी है। इनको सहेजने की खास जरूरत है। इसके लिए अभियान चलाया गया है। इसके बुंदेली प्रकृति पर्यटन नाम दिया गया। रनगढ़ किले के बाद यह टीम कालिंजर दुर्ग, बांबेश्वर मंदिर, भूरागढ़ आदि धरोहरों को देखने भी पहुं...
बांदा में अवैध नर्सिंग होम सीज, जांच में भर्ती मिले 15 मरीज

बांदा में अवैध नर्सिंग होम सीज, जांच में भर्ती मिले 15 मरीज

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से बांदा में अवैध नर्सिंग होम और पैथालाजी का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। ऐसा ही एक नर्सिंग होम आज जिले में सीज किया गया है। यह नर्सिंग होम बबेरू के औगासी रोड पर चलता मिला। वहां एक झोलाछाप डाक्टर इसे संचालित कर रहा था। आयोग के निर्देशों पर कार्रवाई राज्य महिला आयोग के निर्देश पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम इसकी जांच की। वहां 15 मरीज भर्ती मिले। जानकारी के अनुसार कोई गंगासागर नामक का व्यक्ति इसे चला रहा था। बबेरू चिकित्सकाधीक्षक ऋषिकेश पटेल का कहना है कि बिना रजिस्ट्रेशन अवैध नर्सिंग होम संचालित होते मिला है। उसे सीज कर दिया गया है। ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा बताया जाता है कि ग्राम समगरा के रहने वाले राममिलन की पत्नी सावित्री (25) अपनी गर्भवती पत्नी को इलाज के लिए वहां ले गए थे। उनका आरोप है कि कथित डाक्टर ने पत्नी का गलत...
UP : फरार सपा विधायक की बहन से रातभर पूछताछ, पुलिस ने छोड़ा तो, लेकिन क्लीन चिट नहीं

UP : फरार सपा विधायक की बहन से रातभर पूछताछ, पुलिस ने छोड़ा तो, लेकिन क्लीन चिट नहीं

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : आगजनी और प्लाट पर कब्जे के विवाद में फरार कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी की बहन उज्मा सोलंकी कोलंबी से पुलिस ने रातभर पूछताछ की। सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने उज्मा को छोड़ तो दिया, लेकिन उन्हें क्लीनचिट नहीं दी है। यानी बात साफ है कि उज्मा को पुलिस दोबारा पूछताछ के लिए पकड़ सकती है। प्लाट विवाद में फरार हैं सपा विधायक इरफान सोलंकी और भाई बताते चलें कि सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी आगजनी और प्लाट विवाद के मामले में फरार हैं। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में ग्वालटोली थाने में एक मुकदमा लिखा था। इसमें फरारी के दौरान फर्जी आधार कार्ड के जरिए विधायक और उसके भाई की यात्राओं और होटलों में ठहरने की बातें सामने आई थीं। https://www.samarneetinews.com/akhilesh-yadavs-counterattack-on-cm-yogi-said-those-who-themselves-did-not-study-physics-are-teaching-p...
..अभी जिंदा है यह, बांदा जिला अस्पताल का एक रंग ऐसा भी

..अभी जिंदा है यह, बांदा जिला अस्पताल का एक रंग ऐसा भी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : 'अभी जिंदा है।' यह शब्द हैं बांदा जिला अस्पताल की एक नर्स के। जब उनसे एक महिला ने लावारिस मरीज की हालत देख हमदर्दीवश पूछ लिया कि इनकी हालत कैसी है..? जवाब मिला, अभी जिंदा है। नर्स के शब्दों न कोई सेवाभाव, न इंसानी संवेनाएं ही नजर आईं। महिला भी अवाक रह गईं। ऐसा लगा जैसे मरीज के जिंदा होने से उनको अफसोस हो। दरअसल, लावारिस के मुंह पर मख्खियां भिन-भिना रही थीं। उसके साथ कोई भी तिमारदार नहीं था। बेड पर बेडशीट नहीं थी। अक्सर सामने आती हैं लापरवाहियां इलाज के नाम पर ड्रिप चढ़ रही थी। बाकी सबकुछ भगवान भरोसे। दरअसल, जिला अस्पताल बांदा में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही कोई नई बात नहीं है। आए दिन मरीजों की जान से खिलवाड़ यहां आम बात होती जा रही है। आज बुधवार सुबह भी एक ऐसा ही मामला देखने को मिला। ट्रामा सेंटर में भर्ती एक लावारिश व्यक्ति के प्रति स्वास्थ्य कर्मियों लापरवाही द...
यूपी में बड़ा सड़क हादसा, 6 की मौके पर मौत, 15 घायल

यूपी में बड़ा सड़क हादसा, 6 की मौके पर मौत, 15 घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में आज बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बहराइच जिले में हुए इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 15 लोगों की हालत गंभीर बनी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर बचाव कार्य में जुटी है। घटना की जानकारी मिलने पर बहराइच के डीएम डा. दिनेश चंद्र और एसपी केशव चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। बताते हैं घायलों की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार बहराइच के जरवलरोड थाना क्षेत्र के घाघरा घाट के पास रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि बस जयपुर से बहराइच जा रही थी। बस ईदगाह डिपो की थी। हादसा जरवलरोड थाना क्षेत्र के घाघरा घाट के पास हुआ है।...
दरिंदा आफताब : दूसरी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की वही अंगूठी, हैवानियत जानकर ‘वो’ भी सदमे में..

दरिंदा आफताब : दूसरी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की वही अंगूठी, हैवानियत जानकर ‘वो’ भी सदमे में..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : श्रद्धा के हत्यारे आफताब की दरिंदगी का राज खुलने के बाद उसकी दूसरी गर्लफ्रेंड सदमे में आ गई है। वह यकीन नहीं कर पा रही कि आफताब इतना बड़ा दरिंदा हो सकता है। पूछताछ में दूसरी गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताया है कि मुलाकात के दौरान आफताब उसके साथ बड़ी अलग तरह से पेश आ रहा था। खुद को दूसरी गर्लफ्रेंड के सामने काफी अच्छा इंसान साबित करने जैसा व्यवहार कर रहा था। यही वजह है दूसरी गर्लफ्रेंड काफी शाक्ड है। जहां श्रद्धा के किए 35 टुकड़े, वहीं दूसरी से मिला चौंकाने वाली बात यह है कि आफताब ने दूसरी गर्लफ्रेंड को वहीं अंगूठी गिफ्ट की, जो उसने पहले श्रद्धा को दी थी। फिर श्रद्धा की हत्या के बाद वही अंगूठी दूसरी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की। अब दूसरी गर्लफ्रेंड ने पुलिस को वह अंगूठी भी दे दी है। दूसरी गर्लफ्रेंड से पुलिस को जानकारी मिली है कि दरिंदा आफताब उसे भी उसी फ्लैट पर ले गया ...
UP : घर में आग लगने से 4 जिंदा जले, CM Yogi ने दुख जताया

UP : घर में आग लगने से 4 जिंदा जले, CM Yogi ने दुख जताया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : मंगलवार देर शाम एक घर में भीषण आग लगने से चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट से लगी आग इतनी भीषण रही कि दमकल की 7 गाड़ियां देर रात तक आग पर काबू पाने में लगी रहीं। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। देर रात तक दमकल की गाड़ियां मौके पर बताया जाता है कि फिरोजाबाद जिले के कसबा पाढ़म में रमन प्रकाश के घर में देर शाम भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने फायर विभाग को सूचना देते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग ने मकान में बनी तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। https://www.samarneetinews.com/16-ips-officers-transferred-in-up-3-new-police-commissionerates-get-commissioners-read-full-list/ डीएम-एसपी भी फोर्स के साथ मौके ...
सीएम योगी पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा-चाचा पेंडुलम नहीं, ऐसा झूला झुलाएंगे समझ नहीं पाएंगे

सीएम योगी पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा-चाचा पेंडुलम नहीं, ऐसा झूला झुलाएंगे समझ नहीं पाएंगे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Mainpuri ByElection मैनपुरी उप चुनाव का मुकाबला बड़े नेताओं के बयानों को लेकर काफी रौचक बन गया है। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा पलटवार किया। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी कह रहे हैं कि फुटबाल खेलो, बताओ मुख्यमंत्री फुटबाल खेल पाएंगे। आगे कहा कि खेलना हो तो समाजवादियों के साथ फुटबाल खेल लें। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री को सिर्फ नफरत का खेल खेलना आता है। बोले, चाचा झूला झुला देंगे, समझ नहीं आएगा इतना ही नहीं चाचा शिवपाल पर मुख्यमंत्री के बयान के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि चाचा पेंडुलम नहीं हैं, बल्कि वो ऐसा झूला-झुला देंगे कि किसी को समझ नहीं आएगा। कहा कि जिसने खुद फिजिक्स नहीं पढ़ी है वो अब हमें पेंडुलम सिखा रहे हैं। दरअसल, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मैनपुरी में एक मैरिज हाल में ब्राह्मण समाज...
अचानक बांदा जेल पहुंचे DM-SP, पढ़िए पूरी खबर..

अचानक बांदा जेल पहुंचे DM-SP, पढ़िए पूरी खबर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की जिलाधिकारी दीपा रंजन और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन आज अचानक मंडल कारागार पहुंचे। जिले के दोनों उच्चाधिकारियों ने मंडल कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर कारागार के प्रभारी अधीक्षक/जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। इस निरीक्षण के दौरान बैरिकों, पाकशाला/भोजनालय कक्ष, सीसी टीवी कैमरों के संचालन आदि की व्यवस्था जांची गई। सुरक्षा के बिंदुओं को भी जांचा गया। मुख्तार की वजह से काफी सख्त है सुरक्षा हालांकि, इस दौरान किसी प्रकार की कोई अवैध सामग्री नहीं मिली। न ही किसी तरह की कोई कमी पाई गई। दोनों उच्चाधिकारियों ने जेल अधिकारियों से सुरक्षा संबंधित जानकारी भी ली। https://www.samarneetinews.com/former-soldier-shot-lekhpals-son-in-banda-referred-to-kanpur/ बताते चलें कि बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी भी बंद है। उसकी वजह से जेल की सुरक्षा काफी सख्त है। ऐ...