बड़ी खबर : बांदा में हत्या में फंसे पूर्व विधायक के भाई, रेलवे ट्रैक पर मिली थी युवक की लाश
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अतर्रा में 3 दिन पहले रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश का मामला नया मोड़ ले गया है। युवक की हत्या का मामला दर्ज हुआ है। इसमें बांदा के एक पूर्व विधायक का भाई समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। पूर्व विधायक का भाई शराब की दुकान का संचालक भी है। अब मामला हाई प्रोफाइल हो गया है। पुलिस मामले की नए सिरे से जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
रेलवे ट्रैक पर मिला था युवक का शव
दरअसल, अतर्रा थाना क्षेत्र में महोतरा पुल के पास सोमवार रात एक युवक अतुल (26) उर्फ शुभम पुत्र जगदीश गुप्ता का शव मिला था। घटना को अबतक पुलिस सुसाइड मानकर चल रही थी। अब हत्या के बिंदुओं पर जांच शुरू हो गई है। युवक अतर्रा के नरैनी रोड का रहने वाला था।
युवक के परिजनों...


