Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

हद कर दी! मेरठ में डॉक्टर ने फेवीक्विक से चिपका दी बच्चे की चोट-मचा हड़कंप…CMO ने बैठाई जांच

हद कर दी! मेरठ में डॉक्टर ने फेवीक्विक से चिपका दी बच्चे की चोट-मचा हड़कंप…CMO ने बैठाई जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मेरठ में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जागृति विहार एक्सटेंशन के पास महपल हाइट्स में रहने वाले सरदार जसप्रिंदर सिंह के ढाई साल के बेटे मनराज सिंह को खेलते समय चोट लग गई। बताते हैं कि बच्चे की आंख के पास चोट लगी। वह बेटे को लेकर भाग्य श्री अस्पताल पहुंचे। डाॅक्टर की हरकत से हर कोई हैरान उनका कहना है कि वहां डॉक्टर ने बच्चे की चोट को फेवीक्विक से चिपका दिया। दर्द बढ़ने पर वह बच्चे को लेकर सुबह लोकप्रिय अस्पताल पहुंचे। वहां तीन से चार घंटे फेवीक्विक को छुड़ाने में लगे। इसके बाद वहां डाक्टरों ने चार टांके लगाए। ये भी पढ़ें: मेरठ: 7वीं की छात्रा से बोला शिक्षक, ओयो होटल चलेगी.., मिला कभी न भूलने वाला सबक पीड़ित पक्ष के लोगों ने भाग्यश्री अस्पताल पहुंचकर नाराजगी जताई। साथ ही डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जसप्रिंदर सिंह का कहना है कि सीएमओ से शिक...
बांदा: वर्षों से बैंक खाते में फंसे पैसे वापस लें..21 को लगेगा सहायता कैंप

बांदा: वर्षों से बैंक खाते में फंसे पैसे वापस लें..21 को लगेगा सहायता कैंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अगर आपका पैसा वर्षों से बैंक खाते में जमा हैं और कागजी खानापूर्ति के चलते नहीं निकल पा रहे हैं, तो अब आसानी से वापस मिलेंगे। जी हां, आरबीआई के निर्देशों पर देशभर में 'आपकी पूंजी आपका अधिकार' कैंप लगाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक कैंप बांदा में 21 नवंबर को लगने वाला है। कलेक्ट्रेट में लगेगा सहायता कैंप यह कैंप कलेक्ट्रेट परिसर में लगेगा। यह जानकारी एलडीएम रवि शंकर ने दी। बताया कि आरबीआई के निर्देशों पर अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक देशभर में 'आपकी पूंजी आपका अधिकार' अभियान चल रहा है। ये भी पढ़ें: UP: गैंग चला रहा था बैंक मैनेजर, क्लास-1 अधिकारी समेत गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार इसी क्रम में सहायता शिविर का आयोजन 21 नवंबर को बांदा कलेक्ट्रेट में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में विभिन्न बैंकों में 115420 खातों में कुल 38.63 करोड़ की धनराशि लावारिस पड़ी है। संबं...
Kanpur: बंद कमरे में चार युवकों के शव मिले..दम घुटने से मौत की आशंका

Kanpur: बंद कमरे में चार युवकों के शव मिले..दम घुटने से मौत की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एक फैक्टरी के बंद कमरे में चार युवकों के शव मिले हैं। आशंका है कि चारों युवक कमरे में ठंड से बचने के लिए कोयले की आग जलाकर सो गए थे। इसी दौरान दम घुटने से उनकी मौत हो गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस को कमरे में तसले में कोयले की राख मिली है। पुलिस और फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की छानबीन जानकारी के अनुसार, पनकी इंडस्ट्रियल एरिया के साइट नंबर-2 में ऑयल सीड्स कंपनी का प्लांट है। वहां एक कमरे में बुधवार रात चार युवक आग जलाकर सोए थे। सुबह फैक्टरी का गॉर्ड और अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे। उन्हें कमरे का दरवाजा बंद मिला। जब दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो तोड़ा गया। ये भी पढ़ें:‘डील’ पर कानपुर में MLC व महिला पुलिस अधिकारी में बहस-Video Viral अंदर चारों य...
यूपी: सपा विधायक का निधन, मंत्री को हराकर जीता था चुनाव

यूपी: सपा विधायक का निधन, मंत्री को हराकर जीता था चुनाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मऊ की चर्चित विधानसभा सीट घोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह का आज लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने पिता के निधन की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है। काफी चर्चित रहा था घोसी का चुनाव जानकारी के अनुसार, सुधाकर सिंह 67 साल के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 17 नवंबर को दिल्ली से आने के बाद से उनकी तबीयत खराब थी। मंगलवार को इलाज के लिए उन्हें लखनऊ लाया गया था। वहां मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। ये भी पढ़ें: घोसी में हार, मगर राजभर का ऐलान, मैं और दारा दोनों बनेंगे मंत्री, कोई रोक नहीं सकता.. उनके बेटे का कहना है कि पिता की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब चल रही थी। स्वास्थ्य में गंभीर गिरावट आ गई थी। उनका मेदांता लखनऊ में इलाज चल रहा था। बताते चलें कि घोसी के ...
दर्दनाक: बांदा-फतेहपुर मार्ग पर रोडवेज बस और कार की टक्कर, युवक की मौत-तीन घायल

दर्दनाक: बांदा-फतेहपुर मार्ग पर रोडवेज बस और कार की टक्कर, युवक की मौत-तीन घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में तिंदवारी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक रोडवेज बस और कार की टक्कर हो गई। कार सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बांदा से घर जा रहे थे कार सवार जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगाहनी गांव के बैकुंठनाथ द्विवेदी के बेटे नीरज (32) मंगलवार को बांदा आए थे। रात में वह कार से वापस घर लौट रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा में भीषण दुर्घटना, सास-दामाद समेत दो की मौत-दो लोग कानपुर रेफर कार में उनके साथ मिरगाहनी के अमित (25), भोले, मनीराम भी सवार थे। बताया जा रहा है कि कार जब मूगुस के पास पहुंची तो फतेहपुर से आ रही रोडवेज बस से सामने से उनकी कार की टक्कर हो गई। तीन घायल अस्पताल में भर्ती आसपास के लोगों...
बांदा: कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी को याद कर किया नमन

बांदा: कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी को याद कर किया नमन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेसियों ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया। स्वर्गीय श्रीमती गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि इंदिरा गांधी बचपन से ही क्रांतिकारियों के सानिध्य में रहीं। 'क्रांतिकारियों के सानिध्य में गुजरा था स्व. इंदिरा गांधी का बचपन' देश की आजादी के लिए उन्होंने जेल यातनाएं भी सहीं। उनमें आयरन लेडी के गुण बचपन से ही थे। उन्होंने कभी झुकना नहीं सीखा। देश की अस्मिता और सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया। ये भी पढ़ें: बुलंद हौंसलों से दुनिया को झुकाने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जन्मदिन मना रहा आज पूरा देश पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिलाई और 1971 में उसके दो फाड़ कर दुनिया में बांग्लादेश नाम का नया देश ही बना डाला। कहा कि एक बार स्व. इंदिरा ...
संभल में पुलिस सर्तक, हरिहर मंदिर पदयात्रा को लेकर लगाए बैरियर-स्कूल बाजार बंद 

संभल में पुलिस सर्तक, हरिहर मंदिर पदयात्रा को लेकर लगाए बैरियर-स्कूल बाजार बंद 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बुधवार को संभल में आज हरिहर मंदिर पदयात्रा है। इसे लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस ने कैला देवी मंदिर तक अलग-अलग कई जगहों पर बैरिकेडिंग की है ताकि ज्यादा भीड़ मंदिर पर एकत्रित न हो। भारी भीड़ देखकर पुलिस के भी हाथ-पांव फूले बताया जा रहा है कि भक्तों द्वारा इसकी सूचना कैला देवी महंत को दी गई। कैलादेवी महंत ऋषिराज गिरी ने पुलिस से कहा कि आप भक्तों को मंदिर आने से नहीं रोक सकते। उधर, मंदिर में सैकड़ों साधु संत और भक्त इकट्ठा हुए हैं। वाहन तथा हरिहर के ध्वजों के साथ तैयारी हो रही है। कुछ देर में हरिहर पदयात्रा निकलेगी। भीड़ को लेकर प्रशासन की बैचेनी बढ़ी हुई है। ये भी पढ़ें: अयोध्या: 25 नवंबर भक्तों के लिए बंद रहेगा राम मंदिर-आज पहुंचेंगे सीएम योगी https://samarneetinews.com/ayodhya-ramtemple-to-remain-closed-for-devotees-on-november-25/ https://samar...
बांदा में भीषण दुर्घटना, सास-दामाद समेत दो की मौत-दो लोग कानपुर रेफर

बांदा में भीषण दुर्घटना, सास-दामाद समेत दो की मौत-दो लोग कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार सास और दामाद की दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे की चपेट में आए दो अन्य बाइक सवारों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बबेरू क्षेत्र में हुई दर्दनाक दुर्घटना जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के ओम प्रकाश (35) अपनी ससुराल गिरंवां के बड़ोखर बुजुर्ग गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनकी सास 72 वर्षीय रूकमिनिया भी बैठी थीं। इसी बीच गिरंवा थाना क्षेत्र के शिवहद गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। दूसरी बाइक भी आकर टकराई कुछ ही देर बाद दोनो...
अयोध्या: 25 नवंबर भक्तों के लिए बंद रहेगा राम मंदिर-आज पहुंचेंगे सीएम योगी

अयोध्या: 25 नवंबर भक्तों के लिए बंद रहेगा राम मंदिर-आज पहुंचेंगे सीएम योगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: ध्वजारोहण समारोह (25 नवंबर) को देखते हुए रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुस्त की जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि 25 नंवबर को राम मंदिर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रहेगा। पीएम मोदी करेंगे ध्वजारोहण ध्वजारोहण कार्यक्रम पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा होगा। यह कार्यक्रम समारोह अत्यंत महत्वपूर्ण और अतिविशिष्ट श्रेणी के तहत होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों को परखने के लिए आज मंगलवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं। बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी वहां 25 नवंबर के कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था को परखेंगे। ये भी पढ़ें: अयोध्या: ऐसा है राम मंदिर का स्वर्ण जड़ित भव्य शिखर, देखिए! ट्रस्ट से जारी तस्वीरें.. https://samarneetinews.com/ayodhya-this-is-grand-gold-studded-peak-of-ram-mandir-see-photos/...
कानपुर में बड़ा हादसा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 3 यात्रियों की मौत-कई घायल

कानपुर में बड़ा हादसा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 3 यात्रियों की मौत-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। डबर डेकर बस पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 1 दर्जन यात्री घायल हो गए। यह हादसा बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को हैलट अस्पताल पहुंचाया बताते हैं कि 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार में पलटने से बस के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 15 घायल लोगों को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां से उन्हें कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मरने वालों की पहचान कर रही है। ये भी पढ़ें: सोनभद्र खदान हादसा: 5 हुई मरने वालों की संख्या, मलबे में मिले सगे भाइयों समेत चार और शव https://samarneetinews.com/sonbhadra-mine-ac...