Saturday, September 5सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

मायावती को बड़ा झटकाः राजस्थान में बसपा के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल

मायावती को बड़ा झटकाः राजस्थान में बसपा के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बसपा सुप्रीमो मायावती को तगड़ा झटका लगा है। राजस्थान में उनकी पार्टी के सभी छह विधायक अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सोमवार रात बसपा के सभी छह विधायकों ने सत्तारुढ़ दल कांग्रेस का हाथ थामते हुए अपने विलय का पत्र विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को सौंपा है। विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने भी इसकी पुष्टि की है। इसके साथ राजस्थान की राजनीतिक में बसपा को बेहद तगड़ा झटका लगा है। आने वाले निकाय चुनाव में बसपा का पत्ता साफ माना जा रहा है। ये हैं कांग्रेस में शामिल होने वाले बसपा के छह विधायक कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायकों में जोगेंद्र सिंह अवाना, राजेंद्र सिंह, लखन सिंह मीणा, संदीप यादव, वाजिब अली तथा दीपचंद शामिल हैं। बताते चलें कि 200 सदस्य वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 100 विधायक हैं। अब कांग्रेस के बाद 106 विधायक हो गए हैं, यानि बहुमत से 6 ज्यादा विधायक। इतना ह...
बांदा में रेलवे अंडरब्रिज से नियम विरुद्ध निकाले जा रहे भारी वाहन, बड़ी अनहोनि की आशंका..

बांदा में रेलवे अंडरब्रिज से नियम विरुद्ध निकाले जा रहे भारी वाहन, बड़ी अनहोनि की आशंका..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर से जुड़े दुरेड़ी रोड अंडर बाइपास पर भारी वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम हादसे को दावत दे रहे हैं। ऐसे चालकों द्वारा रेलवे के चेतावनी बोर्ड की भी कोई परवाह नहीं की जा रही है। इन हालात में किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें हमारे पाठक एवं जागरूक नागिरक रत्नेश गुप्ता की ओर से 'समरनीति न्यूज' samarneetinews.com को भेजी गई हैं, जिसमें दुरेड़ी बाइपास पर बने रेलवे के अंडरब्रिज से ट्रकों को खतरनाक ढंग से गुजरते हुए देखा जा सकता है। उनका कहना है कि यह वीडियो लगभग 10 दिन पुराने हैं, लेकिन वस्तु स्थिति कमोवेश आज भी वैसी ही हैं। भारी वाहन आज भी गुजर रहे हैं। एमपी-यूपी की सीमा पर बांदा से सटा ब्रिज   बताते हैं कि यह अंडरब्रिज मध्यप्रदेश के पहरहा गांव को यूपी (बांदा) के दुरेड़ी गांव के संपर्क मार्ग प...
बांदा में 15 साल के लड़के का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला

बांदा में 15 साल के लड़के का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक चौंकाने वाले घटनाक्रम के तहत एक 15 साल के लड़के का शव ननिहाल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। मृतक गांव के स्कूल में कक्षा-7 का छात्र था। प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या का मान रही है, लेकिन घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इसीलिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम कटनी की है। इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बचपन से ननिहाल में रहता था बालक बताया जाता है कि बीरी बिरहंड गांव में रहने वाले सरोज कुमार का बेटा अजय कुमार (15) अपनी ननिहाल में मामा माताबदल के यहां बचपन से रहता था। यहीं रहकर वह गांव के स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। रविवार को ननिहाल के सभी लोग खेतों में काम करने गए। लौटकर आए तो बालक अजय का शव फांसी पर लटक रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हा...
कानपुर में मुख्यमंत्री योगी ने की शहर को प्लास्टिक-पालीथिन मुक्त बनाने की अपील

कानपुर में मुख्यमंत्री योगी ने की शहर को प्लास्टिक-पालीथिन मुक्त बनाने की अपील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः अपने तय शुदा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर के शास्त्रीनगर के सेंट्रल पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि अब देश से एक-एक घुसपैठिया बाहर होगा। केंद्र में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने अनुच्छेद 370 व 35 ए को खत्म करके बड़ा एतिहासिक कदम उठाया है। इससे जल्द ही देश के भीतर आतंकवाद पर भी लगाम कसेगी। मुख्यमंत्री योगी सोमवार को शास्त्रीनगर के सेंट्रल पार्क में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जल्द ही मेट्रो चलाने की बात कही उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने वर्षों तक राजनीतिक लाभ के लिए धारा-370 और 35-ए को नहीं हटाया। इससे आतंकवाद को बढ़ावा मिला। सीएम योगी ने कहा कि गंगा की अविरलता और निर्मलता तब देखने को मिली जब प्रयागराज में कुंभ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि अब कानपुर में जल्द ही मेट्रो ट्रेन दौड़...
फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी राजधानी, प्रापर्टी डीलर पर बरसाईं गोलियां

फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी राजधानी, प्रापर्टी डीलर पर बरसाईं गोलियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अभी कुछ दिन पहले राजधानी के पाश इलाके में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर प्रापर्टी डीलर सुनील पर हमले की घटना को लोग भूले भी नहीं थे कि आज फिर दिनदहाड़े एक प्रापर्टी डीलर पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा और लोगों में जबरदस्त दहशत फैल गई। मोहनलालगंज इलाके में वारदात  दरअसल, सोमवार को राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में एक प्रापर्टी डीलर के उपर बाइक सवार बदमाशों ने ताबतोड़ गोलियां चलाईं। गोलीबारी की यह घटना दिनदहाड़े हुई। गोली लगने से प्रापर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि मोहनलालगंज के परवर पश्चिम के रहने वाले अशोक कुमार सेवानिवृत सैन्यकर्मी हैं। वर्तमान में वह प्रापटी डीलिंग का काम करते हैं। आज सोमवार सुबह वह अपनी स्कार्पियों गाड़ी से शहर में एक निजी स्...
देखिए तस्वीरें- चित्रकूटः मारा गया 6 लाख का इनामी डकैत बबुली कोल और उसका खास इनामी लवलेश भी

देखिए तस्वीरें- चित्रकूटः मारा गया 6 लाख का इनामी डकैत बबुली कोल और उसका खास इनामी लवलेश भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः कई सालों से उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की पुलिस की लिए मुसीबत बना दहशत का पर्याय 6 लाख का इनामी डकैत बबुली कोल मारा गया। खबर है कि वह गिरोह में फिरौती की रकम के बंटबारे के दौरान हुए गैंगवार में गोली लगने से मरा है। उसके साथ उसका दाहिना हाथ कहे जाने वाला डकैत लवलेश कोल भी मारा गया है। लवलेश पर भी डेढ़ लाख का इनाम घोषित था। बताते हैं कि दोनों की लाशें पुलिस ने जंगल से बरामद कर ली हैं। मध्यप्रदेश पुलिस का कहना है कि बदमाश एनकाउंटर में मारा गया है। वहीं क्षेत्र में आम चर्चा है कि दोनों बदमाश आपसी गैंगवार में मारे गए हैं। आपसी गैंगवार में मारे गए दोनों बदमाश बताया जा रहा है कि बीते शनिवार रात गैंग के लाले कोल डकैत ने फिरौती की रकम के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इसके बाद बाकी सदस्यों ने भी गोलियां चलाईं। इस गैंगवार में गैंग का सरदार बबुली कोल...
कुछ घंटे बाद कानपुर पहुंच रहे मुख्यमंत्री योगी

कुछ घंटे बाद कानपुर पहुंच रहे मुख्यमंत्री योगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कुछ घंटे बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर के शास्त्रीनगर पहुंच रहे हैं। उप चुनाव से पहले सीएम यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही शहर में 4.8 अरब रुपए के विकास कार्यों का भी शिलान्यास भी करेंगे। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर   सीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी बेहद सतर्क हैं। मौके पर अभी से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पहुंचे हुए हैं जो व्यवस्था का बारीकि से जायजा ले रहे हैं। बताते चलें कि कानपुर की गोविंदनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। ये भी पढ़ेंः सीएम का डंडाः चित्रकूट के CMO व CMS दोनों नपे, बांदा के दो डाक्टर भेजे गए चित्रकूट...
लग्जरी यात्री बस पलटने से 6 से ज्यादा यात्री घायल, मदद की बजाय भाग निकला स्टाफ

लग्जरी यात्री बस पलटने से 6 से ज्यादा यात्री घायल, मदद की बजाय भाग निकला स्टाफ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/उरईः बुंदेलखंड के उरई जिले के कुठौंध थाना क्षेत्र में बीती रात दौन बिचोली गांव के पास उरई से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट लग्जरी बस पलट गई। इससे बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बताया जाता है कि फौजी ट्रैवल्स की बस संख्या यूपी-15 डीटी-9913 रविवार शाम को उरई से कोंच होते हुए दिल्ली जा रही थी। रास्ते में दोन बिचोली गांव के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जाकर पलट गई। मदद को आगे आए ग्रामीण   बस के पलटते ही उसका चालक और बाकी स्टाफ यात्रियों की मदद करने की बजाए, वहां से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कुठौंद थाना पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाई। बाद में लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। बस पलटने की सूचना पाकर आसपास के ग्रामीणों ...
बांदा में इंटर कालेज के शिक्षक ने ट्रेन से कटकर दी जान

बांदा में इंटर कालेज के शिक्षक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में इंटर कालेज के एक शिक्षक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। वहीं परिजनों का कहना है कि शिक्षक घर से अतर्रा जाकर एक फार्म भरने की बात कहकर निकले थे, इसके बाद उनकी मौत की खबर मिली। परिवार में दो बहनों और अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह घर के इकलौते बेटे थे। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि कमासिन कस्बे के मुसीवा इंटर कॉलेज में संविदा शिक्षक के तौर पर तैनात कुलदीप कुमार (28) वर्ष पुत्र कृष्णपाल गांव के ही कॉलेज में संविदा शिक्षक के तौर पर कार्यरत थे। डीएलएड भी कर रहे थे शिक्षक कुलदीप   इसके साथ ही वह सीताराम समर्पण महाविद्यालय से डीएलएड भी कर रहे थे। बताते हैं कि उनका इस बार आखिरी सेमेस्टर था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शनिवार शाम वह अतर्रा कस्बे...
कानपुर: परिवर्तन ग्रीनथान-2019 के अंतिम चरण में गंगा बैराज-सिंहपुर मार्ग पर वृहद पौधरोपण

कानपुर: परिवर्तन ग्रीनथान-2019 के अंतिम चरण में गंगा बैराज-सिंहपुर मार्ग पर वृहद पौधरोपण

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में परिवर्तन संस्था द्वारा चलाए गए "परिवर्तन ग्रीनथान-2019" कार्यक्रम के अंतिम चरण में गंगा बैराज-सिंहपुर रोड पर आज रविवार को वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में परिवर्तन के सदस्यों के अलावा सेना के सदस्य और एनसीसी कैडेट्स तथा ज्योति मूक एवं बधिर स्कूल बिठूर, के बच्चे मौजूद रहे। साथ ही शहर के अन्य लोग भी पौधरोपण में शामिल हुए। बच्चों की खिल-खिलाहट और उत्साह ने कार्यक्रम में खुशी का माहौल बना दिया। इस मौके पर डीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स तथा माउंट कार्मेल स्कूल के बच्चों के साथ शहरवासियों ने करीब 350 पौधे लगाए। साथ ही मुख्य अतिथि कर्नल एके रॉय द्वारा भी पौधरोपण किया गया। परिवर्तन के अनिल गुप्ता ने कहा कि संस्था इस रोड पर लगाए गए लगभग सभी 950 पौधों का 2 साल तक हर तरह से संरक्षण करेगी। पौधों की पूरी देखभाल की जाएगी। इस मौ...