Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

आज जुमा की नमाज के बाद भी शांति, अब अमन की राह पर यूपी

आज जुमा की नमाज के बाद भी शांति, अब अमन की राह पर यूपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः सीसीए यानि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 19 व 20 दिसंबर को हुए हिंसात्मक प्रदर्शन को लेकर आज जुमा की नमाज को लेकर प्रदेशभर में पुलिस अलर्ट रही। अच्छी बात यह रही कि इस दौरान कहीं कोई हिंसा नहीं हुई। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बरती गई सतर्कता के चलते बवाल नहीं हुआ है। नमाज के बाद मस्जिदों से निकले लोग सीधे अपने-अपने घर को चले गए। पश्चिमी यूपी में भी यही नजारा देखने को मिला। बताया जाता है कि यूपी में आज जुमा की नमाज के बाद शांति रही। कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है। हर जगह तैनात था अतिरिक्त पुलिस बल वहीं बीते शुक्रवार को यूपी की राजधानी लखनऊ, कानपुर और बरेली, संभल समेत मेरठ में जमकर हिंसा हुई थी। अबतक यूपी में इस हिंसा में 19 लोग मारे जा चुके हैं। हालांकि, सरकार ने हिंसा के बाद कड़ा कदम उठाते हुए हजारों...
बोल्डनेस में आमिर खान की बेटी इरा ने सबको पीछे छोड़ा

बोल्डनेस में आमिर खान की बेटी इरा ने सबको पीछे छोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट
  समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः फिल्म अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान अपने बोल्ड फोटो सेशन को लेकर जानी जाती हैं। अब उन्होंने फिर बेहद ग्लैमरस, हाट फोटो शूट कराया है। बताते चलें कि इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर रहती हैं सक्रिय वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। हाट-सेक्सी फोटो की रहती है धूम लोग बढ़-चढ़कर इन तस्वीरों को देख रहे हैं और लाइक दे रहे हैं। इरा खान ने आउट फिट की तस्वीरे शेयर करने के साथ ही बेहद हाट लुक की तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें वह काफी परफेक्ट लग रही हैं। कहा जाता है कि इरा खान अभी फिल्मों में आने की कोई प्लेनिंग नहीं की है। फिर भी इतना तो तय है कि अगर इरा ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो अपने पापा की तरह ही अभियन ...
यूपी में हिंसा की जांच तेज, पीएफआई (PFI) पर प्रतिबंध की तैयारी

यूपी में हिंसा की जांच तेज, पीएफआई (PFI) पर प्रतिबंध की तैयारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हिंसा भड़काने को लेकर चर्चा में आए पीएफआई यानि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध लगना लगभग तय है। यूपी में स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) पर प्रतिबंध लगने के बाद अब कार्रवाई की तलवार इसी संगठन पर लटकी हुई है। सीएए (CAA) के विरोध की आड़ में प्रदेश में फैली हिंसा के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस संगठन की भूमिका को लेकर जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि यूपी पुलिस का दावा है कि पीएफआई की भूमिका इस हिंसा को भड़काने और कराने में रही है। हिंसा भड़काने में बड़ी भूमिका इतना ही नहीं जांच में यह भी बात सामने आई है कि प्रतिबंधित संगठन सिमी के ही लोग इस नए संगठन पीएफआई में शामिल हुए हैं। कहा जा रहा है कि इन्हीं लोगों ने नियोजित तरीके से यूपी में हिंसा कराई है और लोगों को भड़काया है। बताया जाता है ...
शातिर मोहब्बतः दोस्त की बीबी बनी महबूबा तो पहले लिखाई FIR, फिर रफूचक्कर

शातिर मोहब्बतः दोस्त की बीबी बनी महबूबा तो पहले लिखाई FIR, फिर रफूचक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शातिर दिमाग लोगों की करनी अच्छे-अच्छों को दातों तले ऊंगली दबाने को मजबूर कर देती है। ऐसा ही एक मामला कानपुर के जूही में सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने परिजनों को भेजकर थाने में खुद के लापता होने की रिपोर्ट लिखाई, फिर प्रेमप्रसंग में दोस्त की बीबी को लेकर गायब हो गया। हालांकि, कहीं बाहर नहीं गया, बल्कि अपने घर में ही छिपा मिला। उधर, दोस्त की बीबी के घरवालों ने कानपुर देहात के अकबरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस के पैरों तले भी जमीन खिसक गई। फरार होने से पहले आरोपी ने खुद ही अपनी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, ताकि उसपर किसी को शक न हो। घरवालों से लिखाई खुद की गुमशुदगी पुलिस ने छानबीन शुरू की तो जनाब अपनी प्रेमिका के साथ घर में ही छिपे हुए मिले। अब पुलिस ने दोनों परिवार वालों को बुलाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आरोपी के खिलाफ झू...
बांदा में लेखपालों ने बुलंद की हक की आवाज, आंदोलन जारी

बांदा में लेखपालों ने बुलंद की हक की आवाज, आंदोलन जारी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला लेखपाल संघ भवन तहसील परिसर में अब्दुल सलीम की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार एवं धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरना प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार में जिले के समस्त लेखपाल शामिल रहे। सभा का संचालन बालकृष्ण शिवहरे तहसील अध्यक्ष ने किया। इस मौके पर जिलेभर के लेखपाल इकट्ठा हुए। 17वें दिन धरना-प्रदर्शन में शिवचंद्र यादव जिलाध्यक्ष ने कहा है कि सरकार व अधिकारी चाहते हैं कि लेखपाल अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन भी करें और मांगे भी रखें, जो संभव नहीं है। कहा कि जबतक मांगें पूरी नहीं होंगी, काम नहीं होगा। कहा, सरकार की सख्ती के आगे झुकेंगे नहीं उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। आज गुरुवार के धरना-प्रदर्शन में राकेश कुमार बुंदेला जिला मंत्री ने कहा कि हमारा आंदोलन प्रांती...
कानपुर में सिपाही की पिस्टल छीन भागा सर्राफा लुटेरा, गोली लगते ही..

कानपुर में सिपाही की पिस्टल छीन भागा सर्राफा लुटेरा, गोली लगते ही..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में बुधवार को नौबस्ता थाना क्षेत्र में आवास विकास हंसपुरम स्थित ज्वैलर्स की दुकान में लूट कर भागते समय भीड़ द्वारा पकड़े गए बदमाशों के मामले में नया मोड़ आया है। बताते हैं कि जिन तीन बदमाशों को लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था उनमें से एक बदमाश को लेकर पुलिस चौथे फरार बदमाश की तलाश में जा रही थी। इसी दौरान वह लघुशंका के बहाने उतरकर सिपाही का पिस्टल छीनकर पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाता हुआ भाग निकला। जवाब कार्रवाई में घायल होकर गिरा बदमाश हालांकि, पुलिस ने सतर्कता दिखाई और जवाबी गोलीबारी में बदमाश पैर में गोली लगने के बाद गिर पड़ा। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। इतना ही नहीं एसएसपी अनंत देव तिवारी ने कहा है कि साहस दिखाने वाली महिला और उनके दुकानदार बेटे को सम्मानित किया जाएगा। दुकानदार और मां ने दिखाया था साहस बताते...
सतर्कताः बांदा में जुमा की नमाज को लेकर भारी पुलिस बल तैनात

सतर्कताः बांदा में जुमा की नमाज को लेकर भारी पुलिस बल तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एनआरसी और कैब के विरोध की आड़ में बीते दिनों हुई हिंसा को लेकर बुंदेलखंड खासकर बांदा पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क है। हालांकि, यहां पुलिस की सतर्कता के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है लेकिन चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG Banda) ने पुलिस को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। आज शुक्रवार को जुमा की नमाज को लेकर बांदा में पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर रहा। इसके चलते सुबह से ही शहर की जामा मस्जिद के पास फोर्स तैनात कर दिया गया। डीआईजी दीपक कुमार ने दिए सतर्कता के निर्देश इसके अलावा भी शहर की सभी मस्जिदों पर पुलिस और प्रशासन की पैनी नजर रही। डीआईजी दीपक कुमार और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह ने कहा है कि सभी लोग शांति और सौहार्द कायम रखें। अशांति फैलाने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। ये भी पढ़ेंः बांदा में पुलिस की सूझबूझः DIG दीपक कुमार ने मुस्लिम ...
पूर्व सांसद सावित्रीबाई फूले ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

पूर्व सांसद सावित्रीबाई फूले ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः 2019 के लोकसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाली पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। पूर्व सांसद फूले ने कांग्रेस नेतृत्व पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। पूर्व सांसद सावित्रीबाई ने कहा है कि वह जल्द ही दलितों की आवाज उठाने के लिए अपनी नई पार्टी की घोषणा करेंगी। उन्होंने कहा कि अपनी नई पार्टी की घोषणा वह 19 जनवरी को लखनऊ में कर सकती हैं। पहले बहराइच से थीं भाजपा सांसद बताते चलें कि सावित्री बहराइच से भारतीय जनता पार्टी की सांसद थीं और लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने बीजेपी छोड़ी थी। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी जहां एक और देश से आरक्षण खत्म करना चाहती है, वहीं दूसरी ओर भारत को मनुस्मृति से चलाना चाहती है। आरोप लगाया था कि भाजपा द...
लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया भारत रत्न स्व. अटल जी की प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया भारत रत्न स्व. अटल जी की प्रतिमा का अनावरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अपने तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को राजधानी पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट उंची प्रतिमा का अनावरण लोकभवन में किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय का भी शिलान्यास किया। उन्होंने स्व. अटल जी की 25 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको याद किया। बताते हैं कि महान नेता स्व. अटल जी की प्रतिमा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में संस्कृति विभाग द्वारा बनवाई गई है। इसके अनावरण की भव्य तैयारियां की गई हैं। भूजल योजना के विषय में भी बोले प्रधानमंत्री आज यहां स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती के मौके पर पहुंचे पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने खुद को सांसद के तौर पर पेश किया। पीएम मोदी ने ...