Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

कन्नौज में सांसद समेत चार पर मुकदमा, तहसीलदार की पिटाई का मामला

कन्नौज में सांसद समेत चार पर मुकदमा, तहसीलदार की पिटाई का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कन्नौज में सदर तहसीलदार से हुई मारपीट मामले में भाजपा सांसद सुब्रत पाठक समेत उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। तहसीलदार ने मंगलवार रात को सदर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी थी। मामला सांसद से जुड़ा होने के कारण उच्चाधिकारियों ने भी संज्ञान लिया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि सांसद समेत चार नेताओं और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहसीलदार की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। घटना की सभी ने की थी निंदा बताते हैं कि सांसद के अलावा मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, उनके समर्थक सौरभ कटियार, शिवेंद्र सिंह के खिलाफ नामजद तथा 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। कोतवाल नागेंद्र पाठक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि तहसीलदार की तहरीर पर 147, 332, 353, 504, 506, 452, 269, 270, 188 के अलावा एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताते चलें कि मंगलवार दोपहर ...
बांदाः युवक का शव लटकता मिला, युवती की हालत गंभीर

बांदाः युवक का शव लटकता मिला, युवती की हालत गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला है। शव देखते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। बाद में मौके पर छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया सुसाइड का लग रहा है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। घटना पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवाखास गांव की है। बताया जाता है कि वहां रहने वाले पिंटू उर्फ सुनील (18) पुत्र बुद्धराज का शव उनके घर के कमरे में लटका मिला। बबेरू में युवती ने जहर खाया  परिवार के लोगों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। लोगों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। परिजनों से भी पूछताछ की। ये भी पढ़ेंः कानून की लाठीः...
लखनऊ में एसजीपीजीआई (SGPGI) की नर्स ने लगाई फांसी

लखनऊ में एसजीपीजीआई (SGPGI) की नर्स ने लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः संजय गांधी पीजीआई की एक नर्स ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। इस बात की जानकारी दूसरे लोगों को तब हुई जब नर्स ड्यूटी पर नहीं पहुंचीं। उनके बारे में जानकारी जुटाई गई, तो कमरा अंदर से बंद मिला। बाद में पुलिस को बुलाकर कमरा खुलवाया गया। कमरा खुला तो वहां मौजूद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर नर्स का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। पास में कुर्सी पर उनका फोन रखा हुआ था। पुलिस का कहना है कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फतेहपुर जिले की रहने वाली थीं नर्स पुष्पलता बताया जाता है कि फतेहपुर जिले की रहने वाली 30 साल की नर्स पुष्पलता एसजीपीजीआई के पीडियाट्रिक वार्ड में नर्स के तौर पर कार्यरत थीं। वह वृंदावन कॉलोनी के सपना इंक्लेव में तीसरी मंजिल पर रूम नंबर-31 में रहती थीं। वह अविवाहित थीं और उनकी एक बहन पास में ही एक कालोनी में रहती थीं। ये भी पढ़ेंः कानून...
फतेहपुर में प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया

फतेहपुर में प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी लवकुश (23) का गांव की एक लड़की से प्रेमप्रसंग चल रहा था। लड़की इंटर पास छात्रा थी। परिवार के लोग दोनों के इस रिश्ते को पसंद नहीं करते थे। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों के बीच घंटों फोन पर बातचीत होती थी। परिवार के लोग इसपर रोक लगाते थे। सोमवार देर रात 11 बजे के बाद प्रेमी ने फोन करके प्रेमिका को खंडहरनुमा अपने पैतृक घर में बुलाया। वहां एक कोठरी में भूसा भरा हुआ था। छानबीन में जुटी पुलिस इसी बीच रात करीब 12 बजे दो बार गोली की आवाज से सनसनी फैल गई। गांव के लोग भागकर परिजनों के साथ वहां पहुंचे, लेकिन अंधेरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दिया। ग्रामीणों ने दोनों की खूब तलाश की। बाद में दोनों के शव खंडरनुमा घर में पड़े मिले। ये भी पढ़ेंः पति का अफेयर, पत्नी ने प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट में भरा मिर्ची पाउडर लड़के के ह...
कन्नौज में तहसीलदार की बुरी तरह पिटाई, सांसद पर आरोप

कन्नौज में तहसीलदार की बुरी तरह पिटाई, सांसद पर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः लॉकडाउन के बीच कन्नौज में तहसीलदार के सरकारी आवास में घुसकर कुछ लोगों ने उनकी लाठी-डंडों से पिटाई की। इससे उनके चेहरे व शरीर पर चोटें भी आई हैं। तहसीलदार ने सांसद व उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी पर डीएम-एसपी भी मौके पर पहुंचे। दोनों आला अधिकारियों ने मामले की जांच की है। घटना को लेकर सरकारी महकमों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे डीएम-एसपी बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर सदर तहसीलदार अरविंद कुमार अपने सरकार आवास पर मौजूद थे। कहा जा रहा है कि इसी दौरान 10-15 हमलावर उनके आवास में जा घुसे। फिर उनके साथ मारपीट भी की। पहले थप्पड़ मारे, फिर उनको दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तबतक हमलावर वहां से भाग चुके थे। ये...
बांदाः मुख्यमंत्री राहत कोष में तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति ने दिए 1 करोड़, वेतन भी

बांदाः मुख्यमंत्री राहत कोष में तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति ने दिए 1 करोड़, वेतन भी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपनी पार्टी के सभी विधायकों से अपनी-अपनी निधियों से 1-1 करोड़ रुपए तथा 1-1 माह का वेतन covid-19 फंड में देने की अपील की गई थी। इस अपील ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बांदा के तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति ने इसमें पहल करते हुए अपना खजाना खोला है। तिंदवारी विधायक आज मंगलवार को घोषणा करते हुए जिले के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया है। उन्होंने एक करोड़ रुपए व एक माह का वेतन देने की घोषणा की है। निचले तबके को मदद का भरोसा दिलाया बातचीत में विधायक प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश को कोरोना से बचाने को प्रयासरत हैं। मेडिकल सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही मुख्यमंत्री लगातार कड़े फैसले ले रहे हैं। इसी से उनको प्रेरणा मिली है। वे लगातार अपने क्षेत्र में समाज के निचले तबके लिए हर संभव मदद कर रहे ...
तगड़ा सबकः फायरिंग वाली बीजेपी महिला नेता की अध्यक्षी भी गई, FIR हो चुकी है दर्ज

तगड़ा सबकः फायरिंग वाली बीजेपी महिला नेता की अध्यक्षी भी गई, FIR हो चुकी है दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बलरामपुरः प्रधानमंत्री के 9 बजे 9 मिनट बिजली बंद करने की अपील के दौरान उन्हीं की पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा मंजू तिवारी ने हवा में फायर झोंककर मजाक सा बना दिया। हालांकि, इसकी सजा भी उनको भुगतनी पड़ी। पहले पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। अब पार्टी ने उनसे जिलाध्यक्ष का पद भी छीन लिया है। भाजपा आलाकमान ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए मंजू तिवारी को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया है। ऐसे में मंजू तिवारी को हर्ष फायरिंग काफी महंगी पड़ गई। पुलिस दर्ज कर चुकी है मामले में रिपोर्ट बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि बलरामपुर की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा मंजू तिवारी को हटाया जा रहा है। संबंधित खबर भी पढ़ेंः लाॅकडाउनः भाजपा महिला नेता की करतूत, हवा में झोंके फायर, फिर लिखा कोरोना को भगाने को.. लिखा ...
Corona Virus: बांदा को राहत भरी खबर, पहले पाॅजिटिव साजिद समेत 28 की जांच रिपोर्ट निगेटिव

Corona Virus: बांदा को राहत भरी खबर, पहले पाॅजिटिव साजिद समेत 28 की जांच रिपोर्ट निगेटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना संकट के बीच बांदा के लिए राहत देने वाली खबर आई है। दो कोरोना पाॅजिटिव सामने आने के बाद भेजे गए 28 लोगों के सैंपुल की जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन 28 लोगों में पहले पाॅजिटिव पाए गए साजिद की रिपोर्ट भी शामिल है। यानी अब एक ही कोरोना पाॅजिटिव मरीज बांदा में है। इस बात की पुष्टि मेडकिल कालेज के प्राचार्य डा. मुकेश यादव ने की। उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम आई रिपोर्ट में सभी 28 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना पाॅजिटिव पहला मरीज है गुलरनाका का साजिद कहा कि बांदा में मिले पहले कोरोना वायरस पाजिटिव मरीज साजिद की भी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक सप्ताह बाद फिर उसकी जांच कराई जाएगी। हालांकि, अभी खतरा टला नहीं है। हर किसी को लाॅकडाउन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ बाकी सावधानियां बरतने की जरूरत है। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बांदा में पह...
लाॅकडाउनः बांदा में बैंक मैनेजर को शराब की तलब ने पहुंचाया हवालात

लाॅकडाउनः बांदा में बैंक मैनेजर को शराब की तलब ने पहुंचाया हवालात

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में लाॅकडाउन के बीच पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक राष्ट्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक की कार की डिग्गी से शराब की पेटी मिली है। पुलिस ने उनसे शराब के बारे में पूरी जानकारी मांगी। पुलिस का कहना है कि कार सवार ने अपना परिचय पुलिस को बैंक प्रबंधक, तिंदवारी के रूप में दिया। साथ ही गुजारिश भी की कि यह शराब की बोतलें वह अपने एक सीनियर के लिए लेकर जा रहे थे। हालांकि, लाॅकडाउन शराब की खरीद को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद थाने से आरोपी को मुचलके पर छोड़ा है। पकड़ा गया शख्स फतेहपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उसने खुद को तिंदवारी में स्थित एक राष्ट्रीय बैंक का शाखा प्रबंधक बताया है। पुलिस ने मुकदमा लिखकर की कार्रवाई बताते हैं कि पुलिस ने जब इस शख्स से शराब खरीद की रसीद दिखाने को कहा तो नहीं दिखा सके। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बता...
बांदाः DIG दीपक कुमार ने महोबा में खुद घर-घर जाकर बांटी गरीबों को अनाज की पोटली

बांदाः DIG दीपक कुमार ने महोबा में खुद घर-घर जाकर बांटी गरीबों को अनाज की पोटली

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना संकट के चलते लाॅकडाउन के बीच पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार लगातार बुंदेलखंड के सभी जिलों में खुद जा-जाकर सतर्कता का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में आज डीआईजी दीपक कुमार ने महोबा जिले का दौरा किया। इतना नहीं वहां बने कम्यूनिटी किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने किचन की व्यवस्थाओं के बारे में वहां व्यवस्था संभालने वालों से जानकारी की। साथ ही साफ-सफाई के निर्देश दिए। कहा कि सफाई का पूरा ध्यान रखें, किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीआईजी को अचानक अपने बीच देखकर लोग भी काफी अचंभित नजर आए। कोरोना से बचाव के टिप्स भी दिए उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर हम सभी की जिम्मेदारी बढ़ गई है। अब हमें अपने साथ-साथ दूसरों का भी ख्याल रखना है। ऐसा कोई काम नहीं करना है जो किसी दूसरे के लिए या खुद के लिए हानिकारक बन जाए। ऐसा कुछ न करें जो कोरोना जैस...