Thursday, August 27सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

सीतापुर : 3 जिलों की पुलिस की एमपी के बदमाशों से मुठभेड़, ईनामी समेत दो गिरफ्तार

सीतापुर : 3 जिलों की पुलिस की एमपी के बदमाशों से मुठभेड़, ईनामी समेत दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : जिले में आज शुक्रवार सुबह तीन जिलों की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। मध्यप्रदेश का एक शातिर ईनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। एनकाउंडर में बदमाश के पैर में गोली लगी है। बताते हैं कि इस बदमाश की घेराबंदी के लिए यूपी के तीन जिलों की पुलिस ने अभियान चलाया था। इनमें सीतापुर के अलावा रायबरेली और उन्नाव पुलिस भी शामिल रही। बदमाश का एक साथी भी गिरफ्तार हुआ है। बरामद हुआ ट्रक, कार और तमंचे घायल हालत में बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक ट्रक, सेल्टास कार, नंबर प्लेट व नंबर स्टीकर, लाक कटर, दो तमंचे, कारतूस बरामद किए हैं। ये भी पढ़ें : सीतापुर : पहले अवैध संबंधों में मजे लूटे, फिर पति संग मिलकर कत्ल पुलिस की गोली से घायल मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक खुर्द का रहने वाला बदमाश मिथुन पुत्र बाबू बताया जा रहा है। उसप...
बांदा में बढ़ रहा कोरोना, 23 और नए संक्रमित मरीज मिले

बांदा में बढ़ रहा कोरोना, 23 और नए संक्रमित मरीज मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की काफी कोशिशों के बावजूद इसका फैलाव जारी है। पिछले 24 घंटों में 23 नए कोरोना पाॅजिटव केस मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1764 हो गई है। इनमें एक्टिव केस 539 हो गए हैं। इस संबंध में चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से गुरुवार को एक रिपोर्ट जारी की गई। सीएमओ डा. शर्मा ने कहा.. बताया कि बुधवार को 23 पाॅजिटिव केस मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक धीरज नगर में एक, फूटा कुआं में तीन, तरसूमा गांव में एक, मेडिकल कालेज में तीन, बंगालीपुरा में एक, शहर के विभिन्न इलाकों में पांच, अमलीकौर गांव में एक, परसौली गांव में एक, गंछा गांव में एक, स्वराज कालोनी गली नंबर तीन में एक शख्स लगातार तीसरी बार पाॅजिटिव पाए गए हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में अभिनेता राजा बुंदेला बोले, ...
Covid-19 : कानपुर में 8 की मौत, छिपाने व लापरवाही पर 3 डाक्टर हटे

Covid-19 : कानपुर में 8 की मौत, छिपाने व लापरवाही पर 3 डाक्टर हटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर : जिले में कोरोना का प्रकोप जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 8 और लोगों की मौत हो गई है। वहीं 265 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की जिले में कुल संख्या जहां 628 हो गई है, वहीं कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 23,999 हो गई है। हालांकि, इनमें से 18,978 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। एक्टिव केस 4393 बताए जा रहे हैं। इसी तरह जिले में दो डाक्टरों को भी लापरवाही पर हटा दिया गया है। इनमें बिल्हौर के सीएचसी अधीक्षक भी शामिल हैं। अलग-अलग बीमारियों से भी थे ग्रसित सीएमओ डा अनिल मिश्रा ने बताया है कोरोना से 2 महिलाएं व 6 पुरुषों की मौत हो गई है। कहा कि इन सभी को गंभीर बीमारियां थीं। इनमें काकादेव की 65 वर्षीय एक महिला, पनकी की 20 साल की युवती, बादशाहीनाका के 70 वर्षीय बुजुर्ग, गोविंद नगर के 72 वर्षीय बुजुर्ग, वृंदावन, शास्त्री नगर, इंद्रानगर तथा ...
सीतापुर : सीएम योगी की सख्ती का दिखा असर, 25 शोहदे गिरफ्तार

सीतापुर : सीएम योगी की सख्ती का दिखा असर, 25 शोहदे गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीएम योगी आदित्यनाथ महिला अपराधों के प्रति काफी सख्त हैं। गुरुवार को आदेश दिए गए हैं कि महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों के पोस्टर भी शहर में चस्पा होंगे। इसके बाद राजधानी से सटे सीतापुर जिले में पुलिस ने सक्रियता दिखाई। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह के निर्देश पर गुरुवार को शोहदों के खिलाफ जिलेभर में अभियान चला। 194 मनचलों को हिदायत दी पुलिस ने कुल 25 शोहदों को गिरफ्तार किया। साथ ही 194 मनचलों को भी पकड़ा गया। हालांकि, उनको हिदायत देकर छोड़ दिया गया। सबसे ज्यादा छह लोग अटरिया थाना क्षेत्र में पकड़े गए। इसी क्रम में रामकोट में 5, संदना, मानपुर व लहरपुर में 2-2 शोहदों को पकड़ा गया है। बाकी जगहों पर भी मनचले और शोहदे पकड़े गए। ये भी पढ़ें : योगी सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को छेड़ने वालों के लगेंगे शहर में पोस्टर  ...
योगी सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को छेड़ने वालों के लगेंगे शहर में पोस्टर

योगी सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को छेड़ने वालों के लगेंगे शहर में पोस्टर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने महिला अपराधों पर लगाम के लिए बड़ा फैसला लिया है। नए फैसले में अगर कोई शोहदा महिलाओं से छेड़छाड़ करता हुआ पाया जाता है कि तो उसके पोस्टर शहरभर में लगेंगे। यह बिल्कुल वैसा ही होगा, जैसा कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हिंसा के दौरान किया गया था। महिला पुलिस कर्मियों को खासतौर पर इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। लगातार बढ़ते महिला अपराधों पर लगाम की कवायद बताते हैं कि महिलाओं के साथ अपराध के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी ने इसे गंभीरता से लेते हुए यह फैसला लिया है। आदतन दुराचारी और छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ यह कदम उठाया जाएगा। सीएम योगी ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों या दुष्कर्मियों को महिला पुलिस कर्मियों से दंडित कराएं। ये भी पढ़ें : महिला से हवस की ‘रिश्वत’, प्रधान समेत 13 को ए...
बांदा में भारी बारिश से तबाही, मकान ढहने से पति की मौत-पत्नी रेफर

बांदा में भारी बारिश से तबाही, मकान ढहने से पति की मौत-पत्नी रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में 11 घंटे हुई बरसात ने भारी तबाही मचाई। शहर में जहां यातायात को पूरी तरह से बाधित कर दिया। वहीं दूसरी और ग्रामीण इलाके से एक मकान के ढह जाने की खबर आ रही है। इस मकान के मलबे में दबकर पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से पति ने दम तोड़ दिया, वहीं पत्नी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं तहसीलदार अवधेश निगम ने बताया कि जल्द ही मृतक के परिजनों को आपदा राहत के तहत मुआवजा दिया जाएगा। 11 घंटे की बारिश ने मचाई भारी तबाही  बताते चलें कि बुधवार को दोपहर बाद से देर रात तक हुई तेज बारिश ने पूरे शहर में जहां नगर पालिका के नाले सफाई की पोल खोल दी, तो वहीं कुछ लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हो गई।शहर कोतवाली के बांधापुरवा गांव के रहने वाले चंदन (35) अपने पत्नी फूल कुमारी (30) के साथ घर में बैठे थे। ...
कानपुर : शहर के नौबस्ता में छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर पिटाई

कानपुर : शहर के नौबस्ता में छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर पिटाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के नौबस्ता बंबा के पास एक छात्रा के साथ दो बाइक सवार शोहदों ने छेड़छाड़ कर दी। बीएससी की इस छात्रा ने जब खुद के साथ होने वाली छेड़छाड़ का विरोध किया तो शोहदों ने उसे बुरी तरह से पीटा। यहां तक कि उसकी नाक से खून तक निकलने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी शोहदों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एसएसपी ने गल्लामंडी चौकी प्रभारी और सिपाही को निलंबित कर दिया है। चौकी इंचार्ज-सिपाही लाईन हाजिर बताया जाता है कि नौबस्ता के अर्रा की रहने वाली एक 21 साल की छात्रा बीएससी की छात्रा है। गुरुवार को वह गणित की परीक्षा देने के लिए घर से निकली। रास्ते में वहीं रहने वाले रिषभ बाजपेई नाम निवासी नारायणपुरी नौबस्ता ने अपने साथी वीर सिंह के साथ मिलकर छात्रा को रोक लिया। इसके बाद उससे छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया, इसके बाद दोनों में ...
Update : रिश्ते कलंकित : कानपुर में किशोरी को शादी का झांसा देकर इज्जत लूटता रहा मौसेरा भाई

Update : रिश्ते कलंकित : कानपुर में किशोरी को शादी का झांसा देकर इज्जत लूटता रहा मौसेरा भाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के बर्रा इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एक युवक ने अपनी मौसेरी बहन को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसकी इज्जत लूटता रहा। लड़की के गर्भवती होने पर पूरे मामला का खुलासा हुआ तो परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। पीड़ित लड़की पिता ने थाने में पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 17 साल की है पीड़िता, पुलिस कर रही जांच बताया जाता है कि बर्रा के वरुण विहार के रहने वाली एक 17 साल की लड़की के मौसा-मौसी लखनऊ में रहते हैं। पीड़िता और उसके परिजनों का कहना है कि उसका मौसेरा भाई अक्सर उससे मिलने के लिए घर आता-जाता था। इसी दौरान उसने मौसेरी बहन को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। इसके बाद मौसा-मौसी घर आए और लड़की को अपने ...
बांदा कुलपति बोले, बुंदेलखंड में जैविक खेती से बढ़ेगा रोजगार

बांदा कुलपति बोले, बुंदेलखंड में जैविक खेती से बढ़ेगा रोजगार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड क्षेत्र में आने वाले समय में जैविक खेती का महत्व बढ़ेगा। यहां की परिस्थितियां एवं उपलब्ध संसाधन से जैविक खेती करना बेहद सुगम हो जाएगा। जैविक खेती में प्रमुख रूप से केचुआं खाद, कम्पोस्ट, गोबर की खाद, नीम उत्पाद बेहद लाभकारी और उपयोगी होंगे। ऐसे में यहां के युवा व कृषक सीमित संसाधनों में कम बजट मे केचुआ खाद उत्पादन करके अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकते हैं। जैविक खेती से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन यह बातें कृषि विश्वद्यिालय के कुलपति डा. यूएस गौतम ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। डा. गौतम ने प्रशीक्षण आयोजित करने के लिए डा. भानु प्रकाश मिश्रा तथा पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में प्रो एसवी दिवेदी, डा. संजीव कुमार, डा. नरेंद्र सिंह, डा. जगन्नाथ पाठक, डा. आरके सिंह, डा. देव कुमार, डा. चंद्रकांत तिवारी, डा. दिनेश गुप्ता, डा. अम...