Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा में ट्रेन से कटकर छात्र की मौत, परिवार में कोहराम

बांदा में ट्रेन से कटकर छात्र की मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक स्नातक छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह घर से झांसी जाने की बात कहकर निकला था। रेलवे स्टेशन के पास छात्र का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक छात्र मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खड्डी गांव का रहने वाला था। घर से झांसी जाने के लिए निकला था प्रदीप जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के खडडी गांव के रहने वाले विशाल पाल के बेटे 21 वर्षीय प्रदीप का शव बांदा के मटौंध रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाइल के जरिए https://samarneetinews.com/accident-near-tindwari-petrol-pump-in-banda-barabanki-driver-dies/ उसकी फोटो वायरल की। फोटो देखकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पारिव...
UP : बीजेपी की उठा-पटक में क्या संघ निकालेगा रास्ता?

UP : बीजेपी की उठा-पटक में क्या संघ निकालेगा रास्ता?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक के बाद अचानक यूपी में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। ऐसे में हालात की गंभीरता को देखते हुए आरएसएस भी सक्रिय गया है। खबर आ रही है कि जल्द ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS), बीजेपी संगठन और सरकार के बीच एक बैठक अहम बैठक यूपी में होने वाली है। पहले यह बैठक आज ही कल में होने वाली थी। फिलहाल कुछ दिन के लिए टल गई है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद कयासबाजी इसमें तमाम बिंदुओं पर चर्चाएं होंगी और ये बेहद खास होंगी। कुल मिलाकर अब संघ यूपी से दिल्ली तक बीजेपी के दिग्गजों के बीच मची उठा-पटक को रोकने की भूमिका में है। कौन हटेगा और कौन बनेगा को लेकर भी राय बनेगी। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हाल में लखनऊ में हुई थी। उसके ठीक बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मु...
बांदा में 70 लाख के घोटाले का खुलासा, होगी FIR, पढ़ें पूरा मामला..

बांदा में 70 लाख के घोटाले का खुलासा, होगी FIR, पढ़ें पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सरकारी योजना में 70 लाख का घोटाला सामने आया है। बड़ोखर खुर्द ब्लाक में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूह में करीब 70 लाख रुपए का घपला हुआ है। उपायुक्त ने ब्लॉक मिशन मैनेजर और ग्राम संगठन अध्यक्ष सहित 15 महिलाओं को नोटिस भेजा है। साथ ही 10 दिन में घपले की राशि जमा करने का समय देते हुए एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। जांच में खुलासा, बड़ोखरखुर्द का मामला जानकारी के अनुसार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बड़ोखर खुर्द ब्लाक में लगभग 1 हजार से ज्यादा समूह हैं। गांवों की गरीब महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की शासन की मंशा के अनुसार यह काम हो रहा है। सीडीओ के आदेश पर एनआरएलएम उपायुक्त भइयनलाल ने एक मामले की जांच शुरू कराई। 3 सदस्यीय कमेटी गठित कर मामले की जांच शुरू की। ये भी पढ़ें : UP : बांदा समेत 3 बीएसए के तबादले, कुछ...
UP : बांदा समेत 3 बीएसए के तबादले, कुछ दिन पहले ही हुई थी तैनाती

UP : बांदा समेत 3 बीएसए के तबादले, कुछ दिन पहले ही हुई थी तैनाती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : शासन ने यूपी में तीन बेसिक शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए हैं। बांदा बीएसए बनकर आए विपिन कुमार को हटाकर समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना कार्यालय में विशेषज्ञ के रूप में तैनाती दी गई है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही उनकी बांदा पोस्टिंग हुई थी। प्रयागराज स्थित आंग्ल भाषा प्रशिक्षण संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर अव्यक्त राम तिवारी को बांदा का बीएसए बनाया गया है। हाल में हरदोई के बीएसए बनाए गए रतन कीर्ती को मध्याह्न भोजन प्राधिकरण, लखनऊ में सहायक उप निदेशक बना दिया गया है। ये भी पढ़ें : यूपी में रेल हादसा, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 4 की मौत-20 घायल    ...
UP : सास की दवा के बहाने होटल में प्रेमी से मिलने पहुंची महिला, छापे में 8 जोड़े आपत्तिजनक हाल में..

UP : सास की दवा के बहाने होटल में प्रेमी से मिलने पहुंची महिला, छापे में 8 जोड़े आपत्तिजनक हाल में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा जिले के रहरा रोड पर गांव शाहपुर कला में होटलों पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने छापे मारे। एक होटल का हाल देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। होटलों में युवक-युवतियों के आठ जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। इनमें दो महिलाएं थीं। दरअसल, अधिकारियों को इन होटलों में अनैतिक कार्यों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के बाद छापेमारी की गई। होटल को सील कर दिया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों को मिली थीं शिकायतें जानकारी के अनुसार नगर के रहरा रोड पर कस्बे से सटे गांव शाहपुर कला के पास कई छोटे-बड़े होटल चल रहे हैं। इन होटलों में अनैतिक कार्य होते हैं। बताते हैं कि गांव प्रधान ने होटलों पर कार्रवाई की मांग भी की थी। होटलों में होने वाले अनैतिक और देह व्यापार जैसे कार्यों से पूरे क्षेत्र का माहौल खराब होता है। ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव का ‘मानस...
यूपी में रेल हादसा, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 4 की मौत-20 घायल

यूपी में रेल हादसा, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 4 की मौत-20 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में गुरुवार को गोंडा जिले में एक रेल हादसा हो गया। गोंडा-मनकापुर के बीच चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। ट्रेन नंबर-15904 चंडीगढ़ एक्सप्रेस आज गुरुवार को चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही थी। चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही थी ट्रेन इसी बीच मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास दोपहर करीब पौने 3 बजे दो डिब्बे बेपटरी से उतर गए। इसके बाद ट्रेन के 12 और डिब्बे पलट गए। ट्रेन हादसे में अबतक 3 लोगों के मरने की खबर है। वहीं 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया है। हादसे के कारण कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव का ‘मानसू...
अखिलेश यादव का ‘मानसून आफर, सौ लाओ सरकार बनाओ’, बीजेपी में हलचल

अखिलेश यादव का ‘मानसून आफर, सौ लाओ सरकार बनाओ’, बीजेपी में हलचल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय माहौल बेहद गरम है। बीजेपी में बड़े बदलाव को लेकर कयासबाजी और अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं विपक्ष भी कोई मौका नहीं चूक रहा है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज गुरुवार को इशारों-इशारों में बड़ी बात कह डाली है। सपा मुखिया ने X एकाउंट पर लिखी यह बात.. अखिलेश यादव ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है कि 'मानसून आफर': सौ लाओ, सरकार बनाओ!' राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा है।  इसे लेकर अब नई अटकलें शुरू हो गई हैं। अखिलेश यादव ने यह बात क्यों और किसके लिए लिखी है, यह सभी समझ रहे हैं। साफ है कि अखिलेश यादव ने यह बात यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए लिखी है। ऐसा नहीं है कि सपा मुखिया ने यह बात पहली बार कही है। इससे पहले भी उन्होंने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए खुले मंच से यही बात ...
UP : राज्यपाल से मिले CMYogi, मंत्री मंडल में फेरबदल और कई चर्चाएं..

UP : राज्यपाल से मिले CMYogi, मंत्री मंडल में फेरबदल और कई चर्चाएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल का दौर जारी है। भाजपा नेताओं की बैठकों, मुलाकातों को लेकर सियासी गलियारों में जमकर कयास लगाए जा रहे हैं। इसी सबके बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को एक पुस्तक भेंट की। दिल्ली में मोदी-शाह की मुलाकात इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने आज मंत्रियों के साथ बैठक की थी। साथ ही मंत्रियों को प्रदेश में होने वाले उप चुनावों में जीत के लिए रणनीतिक निर्देश दिए। उधर, दिल्ली में पीएम मोदी और अमित शाह के बीच मुलाकात हुई। अमित शाह ने यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से भी मुलाकात की। केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली से लौटे उधर, विपक्ष लगातार भाजपा पर हमलावर है। अखिलेश यादव ने यहां तक कह डाला है कि तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में ...
बांदा में रेलवे स्टेशन पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, छानबीन शुरू

बांदा में रेलवे स्टेशन पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, छानबीन शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अतर्रा स्टेशन पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताते हैं कि युवक बेहोशी की हालत में अतर्रा रेलवे स्टेशन पर मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आरपीएफ जवानों ने उसे उठाकर सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया। शव की पहचान कराने में जुटी जीआरपी वहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। फिर जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की उम्र लगभग 38 साल बताई जा रही है। युवक की मौत जहरखुरानी के चलते मानी जा रही है। मृतक नीली शर्ट और हल्के काले रंग की पैंट पहने हुए है। ये भी पढ़ें : बांदा में तिंदवारी पेट्रोल पंप के पास हादसा, बाराबंकी के चालक की मौत  ...
उप चुनाव से पहले BJP को झटका, अखिलेश यादव की मौजूदगी में विजय बहादुर समेत कई घर लौटे

उप चुनाव से पहले BJP को झटका, अखिलेश यादव की मौजूदगी में विजय बहादुर समेत कई घर लौटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : यूपी में उप चुनावों से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और गोसाईंगंज वार्ड सदस्य विजय बहादुर यादव ने भाजपा छोड़ सपा ज्वाइन कर ली है। उनके साथ कई नेताओं और ग्राम प्रधानों ने भी सपा की सदस्यता ली है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा प्रदेश कार्यालय में खुद सभी नेताओं को सदस्यता दिलाई। अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यालय में विजय बहादुर यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पिछले जिला पंचायत चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हुए थे। इतना ही नहीं पहली बार लखनऊ में भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में विजय बहादुर की अहम भूमिका रही थी। यही वजह है कि बीजेपी के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। ये भी पढ़ें : UP : अखिलेश की गुगली में फंसे केशव, 24 घंटे में पीएम मोदी से भी ज्यादा पुकारा नाम...