Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

UP : बांदा में कृषि मंत्री शाही, श्री अन्न महोत्सव में हुए शामिल

UP : बांदा में कृषि मंत्री शाही, श्री अन्न महोत्सव में हुए शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा कृषि विश्वविद्यालय में आज दो दिवसीय श्री अन्न महोत्सव का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में यूपी के कृषि कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि जिसमें रसायनों का प्रयोग ज्यादा होता है। इससे उत्पन्न अनाज से बहुत सी बीमारियां होती हैं। बांदा कृषि विश्वविद्यालय में श्री अन्न महोत्सव का समापन कहा कि कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम से लोगों में श्री अन्न महोत्सव से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। https://samarneetinews.com/passion-everester-nisha-reached-kanpur-going-london-on-bicycle/ कृषि मंत्री व अन्य अतिथियों ने विश्वविद्यालय की तुलसी वाटिका में वृक्षारोपण भी किया। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री, डा. खादर वली ने कहा कि हम स्वाद पर आश्रित होना बंद...
Banda : विहिप की मांग, सावन माह में मांस की दुकानें रहें बंद

Banda : विहिप की मांग, सावन माह में मांस की दुकानें रहें बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कल सोमवार यानी 22 जुलाई से सावन का पावन माह शुरू हो रहा है। बांदा में विश्व हिंदू परिषद ने पवित्र श्रावण मास में मांस की दुकानें बंद कराने की मांग की है। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि प्रत्येक हिंदू परिवारों से पुरुष और महिला भक्त मंदिरों-शिवालयों में जाकर विशेष पूजा कर जलाभिषेक करते हैं। विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को डीएम कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा। डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन कांबड़ यात्राएं चल रही हैं। ऐसे में शहर और आसपास के क्षेत्र में मांस की दुकानों को बंद होना चाहिए। ताकि किसी भी तरह से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की गुंजाइश न रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव बोले, वृक्ष लगाना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी   कहा कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब करते हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष विश्व ...
बांदा : मध्यप्रदेश के अवैध खनन के बालू ट्रकों की एंट्री तेज, खनिज-RTO विभाग की भूमिका पर सवाल

बांदा : मध्यप्रदेश के अवैध खनन के बालू ट्रकों की एंट्री तेज, खनिज-RTO विभाग की भूमिका पर सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में मध्य प्रदेश के बालू माफियाओं की अवैध खनन के ट्रकों की एंट्री अचानक तेज हो गई है। बता दें कि मध्य प्रदेश से रोज गिरवां, मटौंध थाना क्षेत्रों से रोज सैकड़ों की संख्या में बालू लदे अवैध खनन के ट्रक बांदा के रास्ते यूपी में एंट्री करते हैं। अब अचानक इनमें तेजी आई है। इससे खनिज, आरटीओ और पुलिस विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। बताते हैं कि बांदा की खदानें बरसात में लगभग बंद हैं। ऐसे में एमपी के बालू माफिया और सक्रिय हो गए हैं। खनिज-आरटीओ विभाग पर लगते रहे हैं आरोप बताते चलें कि मध्य प्रदेश के बालू माफिया लंबे समय से यूपी सरकार को रोज करोड़ों के राजस्व का चूना लगा रहे हैं। मध्य प्रदेश बालू खनन को बिना रायल्टी या कोई टैक्स दिए यूपी में खपाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में मध्य प्रदेश से आने वाले ये भी पढ़ें : ‘बालू किंग मल्होत्रा’ : मध्यप्रदेश का वो माफिया...
UP : महोबा में मंत्री रामकेश निषाद बोले, प्रकृति के संरक्षण को जरूर करें वृक्षारोपण

UP : महोबा में मंत्री रामकेश निषाद बोले, प्रकृति के संरक्षण को जरूर करें वृक्षारोपण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : वात्सल्य एवं प्रेम की प्रतीक मातृ स्वरूप प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्षारोपण जरूर करें। यह बात आज जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने महोबा में पौधरोपण के दौरान एक कार्यक्रम में कही। वृक्षारोपण जन अभियान-2024 मंत्री निषाद एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण जन अभियान-2024 के अंतर्गत वन विभाग द्वारा नवोदय विद्यालय (महोबा) में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा राज्यमंत्री ने नगर पालिका द्वारा जिला पंचायत परिसर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। वहां भी पौधरोपण किया। ये भी पढ़ें : बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव बोले, वृक्ष लगाना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी  ...
जज्बा! कानपुर पहुंचीं एवरेस्टर निशा, साइकिल से जा रहीं भारत से लंदन

जज्बा! कानपुर पहुंचीं एवरेस्टर निशा, साइकिल से जा रहीं भारत से लंदन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
वंदना श्रीवास्तव, कानपुर : एवरेस्टर निशा कुमारी आज गुजरात के बड़ौदरा से साइकिल से कानपुर पहुंचीं। दरअसल, एवरेस्टर निशा इंडिया के गुजरात के बड़ौदरा से लंदन जाने के लिए निकली हैं। निशा 15,000 किलोमीटर की यह दूरी साइकिल से पूरी करने वाली हैं। इसके लिए उन्होंने सभी तैयारियां पूरी कर रखी हैं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली हैं निशा आज वह साईकिल से कानपुर पहुंचीं। यहां कानपुर प्लॉगर्स के साथ अटल घाट पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर डॉ संजीवनी शर्मा, अनूप द्विवेदी, अभिषेक, अनुग्रह, राघवेंद्र आदि लोगों के साथ कानपुर की साईकिल टीम मौजूद रही। इसके बाद आज सुबह ही वह करीब 4:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। कानपुर के राहुल, वेदांत और शिवम ने 100 किलोमीटर उनके साथ साइकिल चलाकर उनका हौसला बढ़ाया। ये भी पढ़ें : …हर सांस ये कहती है, हम हैं तो खुदा भी है Special on Akbar Allahabadi’s birthday ...
UP : तालाब में डूबा मासूम दिपांशू, परिवार में मचा कोहराम

UP : तालाब में डूबा मासूम दिपांशू, परिवार में मचा कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तालाब किनारे खेल रहे 8 साल के मासूम दिपांशू की उसमें डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खेलते-खेलते तालाब में गिरा बताते हैं कि घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के अमवा गांव की है। वहां रहने वाले रामकरन का बेटा तालाब किनारे खेल रहा था। खेलते-खेलते उसमें गिर गया। परिवार के लोगों ने काफी कोशिशों के बाद उसे बाहर निकाला। तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। ये भी पढ़ें : बांदा में ट्रेन से कटकर छात्र की मौत, परिवार में कोहराम...
बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव बोले, वृक्ष लगाना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी

बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव बोले, वृक्ष लगाना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जलशक्ति मंत्री ने वृक्षारोपण जन अभियान-2024 के तहत बांदा के ककनारे बाबा, कस्बा पैलानी में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर हुआ। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का संकट पूरी दुनिया पर है। पर्यावरण संरक्षण हर किसी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाने से 10 बच्चे स्वस्थ्य होते हैं। इसलिए सभी लोग एक-एक वृक्ष जरूर लगाएं। साथ ही जल संचयन पर भी ध्यान दें। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू भी मौजूद रहे। साथ में पद्मश्री उमाशंकर पांडे, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डीएम नागेंद्र प्रताप, डीएफओ अरविंद कुमार और एडीएम...
यूपी में 3 IPS अफसरों के तबादले, अमित वर्मा बने लखनऊ जेसीपी

यूपी में 3 IPS अफसरों के तबादले, अमित वर्मा बने लखनऊ जेसीपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : आज शनिवार को यूपी में तीन आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। आईपीएस अमित वर्मा लखनऊ के नए जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर बना दिए गए हैं। उपेंद्र अग्रवाल हटाए गए वहीं, मेडिकल लीव पर चल रहे आईपीएस उपेंद्र अग्रवाल को अब हटा दिया गया है। उन्हें ईओडब्ल्यू स्थानांतरित कर दिया गया है। इसी तरह आईपीएस सतोष मिश्रा को डीजीपी मुख्यालय से संबंद्ध कर दिया गया है। ये भी पढ़ें : UP : बीजेपी की उठा-पटक में क्या संघ निकालेगा रास्ता? ये भी पढ़ें : CMYogi का बड़ा फैसला, कांवड़ मार्ग की दुकानों पर नेम प्लेट जरूरी, हलाल प्रोडक्ट बेचा तो कार्रवाई    ...
CMYogi का बड़ा फैसला, कांवड़ मार्ग की दुकानों पर नेम प्लेट जरूरी, हलाल प्रोडक्ट बेचा तो कार्रवाई

CMYogi का बड़ा फैसला, कांवड़ मार्ग की दुकानों पर नेम प्लेट जरूरी, हलाल प्रोडक्ट बेचा तो कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रियों की आस्था और शुचिता को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी ने आदेश दिए हैं कि यूपी में कांवड़ मार्गों पर खाने-पीने की दुकानों पर संचालकों-मालिकों की नेम प्लेट जरूरी होनी चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। हलाल सर्टिफिकेशन वालों पर भी होगी कार्रवाई साथ ही हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। उधर, योगी सरकार के इस फैसले का अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और मायावती ने विरोध किया है। इसे समाज में भेदभाव को बढ़ावा देने वाला बताया है। अखिलेश यादव बोले- गुड्डू, मुन्ना से क्या..? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सामाजिक सद्भाव की दुश्मन है। इसलिए ऐसा फैसला किया है। भाजपा के ऐसे कदमों से सामाजिक वातावरण दू...
बांदा पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा..

बांदा पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तय कार्यक्रम के तहत प्रदेश के जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज बांदा पहुंचे। यहां राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने सभी से हालचाल लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पौध वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल बताते चलें कि शनिवार 20 जुलाई को वृक्षारोपण जन अभियान के अवसर पर बांदा में पौधरोपण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों समेत अन्य को पौध वितरण होगा। ये भी पढ़ें : UP : बीजेपी की उठा-पटक में क्या संघ निकालेगा रास्ता?  https://samarneetinews.com/will-rss-find-way-out-of-bjps-turmoil-up/   &nb...