बांदा में आयकर के ताबड़तोड़ छापे, बालू कारोबारियों-पूर्व विधायक के घर खंगाले
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आयकर विभाग ने बुधवार को ताबड़तोड़ छापे मारे। बांदा में आयकर की कई टीमों ने पूर्व विधायक युवराज सिंह, उनके भाई बालू कारोबारी सीरजध्वज सिंह और रिलायंस पंप मालिक दिलीप सिंह के घरों पर छापे मारे। आयकर टीमों ने ठेकेदार अज्ञात गुप्ता, शशांक शेखर समेत कई लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों पर भी छापे मारे हैं।
पुलिस-पीएसी की मौजूदगी में घंटों चली आयकर छापेमारी
आयकर की छापेमारी में बांदा के कई बड़े ठेकेदार और बालू कारोबारी शामिल रहे। खास बात यह है कि जिनके घरों व प्रतिष्ठानों पर छापेमारी हुई सभी आपस में पार्टनर हैं।
छोटी बाजार, कालूकुआं, पीलीकोठी-अवनी परीधि पर छापे
जानकारी के अनुसार, शहर के बन्योटा छोटी बाजार मुहल्ले में सुबह लगभग 8 बजे आयकर की टीमें पहुंची। आयर टीमों ने हमीरपुर सदर के पूर्व विधायक युवराज सिंह और उनके भाई सीरजध्वज सिंह के घरों में छापेमारी शुरू...









