Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

मंगेश यादव एनकाउंटर : यूपी की सियासत गरमाई-अखिलेश के बयान के बाद पहुंचा मानवाधिकार

मंगेश यादव एनकाउंटर : यूपी की सियासत गरमाई-अखिलेश के बयान के बाद पहुंचा मानवाधिकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : सुल्तानपुर में मंगेश यादव एनकाउंटर से यूपी की सियासत गरमा गई है। अखिलेश यादव ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए बयान दिया था घर से उठाकर मारा गया है। आज मानवाधिकार टीम भी मामले की जांच को पहुंची है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह भी कहा था कि जाति देखकर यह फर्जी एनकाउंटर किया गया है। सुल्तानपुर में हुआ था एनकाउंटर बताते दें कि सुल्तानपुर में सराफा डकैती के आरोपी एक लाख के ईनामी मंगेश यादव को एसटीएफ-पुलिस ने एनकाउंटर में मारने का दावा किया था। वहीं दूसरी ओर सपा मुखिया ने कहा था कि फर्जी एनकाउंटर के बाद मेडिकल रिपोर्ट बदलवाने की कोशिशें हो रही हैं। कहा था कि सर्वोच्च न्यायालय तुरंत संज्ञान ले, कहीं इससे पहले कि सुबूत न मिटा दिए जाएं। मुख्य आरोपी पहले जा चुका जेल सपा मुखिया ने बयान दिया था कि ऐसा लग रहा है कि सुल्तानपुर डकैती में सत्ता पक्ष के लोगों का...
बांदा : खनिज निरीक्षक को पीटने वाले दो ट्रक कारोबारी गिरफ्तार 4 फरार

बांदा : खनिज निरीक्षक को पीटने वाले दो ट्रक कारोबारी गिरफ्तार 4 फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बेरोक-टोक चल रहे मध्य प्रदेश के अवैध खनन की गाड़ियों को रोकना खनिज निरीक्षक को भारी पड़ा। खनिज निरीक्षक योगेश गुप्ता को ट्रक कारोबारियों ने पीट दिया। घटना का कथित वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि, समरनीतिन्यूज वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट लिखते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकी 4 फरार बताए जा रहे हैं। घटना मटौंध थाना क्षेत्र की है। बचाने आए होमगार्ड से भी हुई थी मारपीट जानकारी के अनुसार मटौंध थाना क्षेत्र में खनिज निरीक्षक गौरव गुप्ता ने मध्यप्रदेश के छतरपुर से लाई जा रही बालू और गिट्टी के ओवरलोड ट्रकों को रोक लिया। यह मामला बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के हरदोनी के प्राइमरी स्कूल के पास का है। ये भी पढ़ें : बांदा : मध्यप्रदेश के अवैध खनन के बालू ट्रकों की एंट्री तेज, खनिज-RTO विभाग की भूमिका पर सवाल तभी द...
ललितपुर : मंत्री रामकेश निषाद ने भाजपा सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ और..

ललितपुर : मंत्री रामकेश निषाद ने भाजपा सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद आज ललितपुर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के 'सदस्यता अभियान' का नगर पालिका परिषद में विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री रामकेष निषाद ने कहा कि भाजपा देश का अद्वितीय राजनीतिक दल है। कहा कि भाजपा अपनी स्थापना के पहले दिन से ही भारतीयता के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। सदस्य बनकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की अपील राज्यमंत्री श्री निषाद ने लोगों से अपील की, कि भाजपा की सदस्यता लेकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें।  ऐसा करके विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें। चनौंदाकलां पेयजल परियोजना का निरीक्षण जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने चनौंदाकलां ग्राम समूह पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। योजना की प्रगति रिपोर्ट देखी।इतना ही नहीं ग्राम पंचायत कल्याणपुरा "कान्हा गौवंश आश्रय स्थल" पहुंचकर वहां भी व्यवस्थाएं देखीं।...
UP : पत्नी को ससुराल छोड़कर लौटे युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

UP : पत्नी को ससुराल छोड़कर लौटे युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के अतर्रा रेलवे क्रासिंग के पास आज एक युवक का शव रेलवे पटरी पर मिला है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव के रहने वाले रामू शुक्ला ने मृतक की पहचान अपने बड़े भाई श्रीराम के रूप में की। दिल्ली में रहकर काम करते थे श्रीराम मृतक के भाई का कहना है कि उनके भाई श्रीराम दिल्ली में रहकर काम करते थे। एक महीने पहले दिल्ली से गांव आ गए थे। बुधवार को उसकी सास का देहांत हो गया था। वह पत्नी सुमन को छोड़ने हमीरपुर जिले के खंडेह गांव गए थे। वहां से लौटकर आने पर ट्रेन पटरी पर शव मिला है। मृतक के दो बच्चे भी हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा : सिर में तमंचा सटाकर चलाई गोली, परिजनों ने बताई यह वजह..    ...
बांदा में बीजेपी सदस्यता अभियान का पार्टी कार्यालय से शुभारंभ

बांदा में बीजेपी सदस्यता अभियान का पार्टी कार्यालय से शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला भाजपा कार्यालय बांदा में बीजेपी के राष्ट्रव्यापी ‘सदस्यता अभियान 2024’ का आज शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, संतोष गुप्ता, मालती बासू आदि मौजूद रहे। सदर विधायक ने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि राष्ट्र नवनिर्माण के इस सदस्यता महाअभियान में सभी भागीदार बनें। साथ ही खुद भाजपा के सदस्य बनें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाएं। ये भी पढ़ें : UP : भाजपा विधायक को अपने ही गनर से जान को खतरा! थाने में लिखाई रिपोर्ट ये भी पढ़ें : UP : भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, कहा- TV पर बहुत बोलते हो, बचोगे नहीं..  ...
बांदा के स्कूल-कालेजों में टीचर्स-डे की धूम, शिक्षकों का भरपूर सम्मान

बांदा के स्कूल-कालेजों में टीचर्स-डे की धूम, शिक्षकों का भरपूर सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शिक्षक दिवस के अवसर पर आज बांदा में सभी स्कूल-कालेजों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शिक्षकों का सम्मान किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं और छोटे बच्चों ने भी अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं को गिफ्ट दिए। आदर्श बजरंग इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि प्रबंधक प्रशांत शर्मा रहे। शिक्षकों को सम्मानित कर दिए उपहार सर्वप्रथम अतिथियों ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय ने अतिथियों को रोली-चंदन का तिलक लगाकर एवं बैच अलंकरण कर स्वागत किया। अतिथियों एवं प्रधानाचार्य ने विद्यालय के प्रवक्ताओं, सहायक अध्यापकों को सम्मानित गया। फिर अतिथियों ने प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश पांडे को उपहार देकर सम्मानित किया। उधर, संत तुलसी पब्ल...
बांदा : सिर में तमंचा सटाकर चलाई गोली, परिजनों ने बताई यह वजह..

बांदा : सिर में तमंचा सटाकर चलाई गोली, परिजनों ने बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव की है। परिजनों का कहना है कि मृतक कैंसर से पीड़ित था। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र मवई गांव के मनप्यारे लाल प्रजापति (44) ने आज सुबह खुद को कमरे में गोली मार ली। तमंचा सिर से सटाकर मारी गोली तमंचे से सिर में गोली मारने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। छोटा भाई गोली की आवाज सुनकर वहां पहुंचा और देखा तो भाई का खून से लतपत शव पड़ा था। छोटे भाई महेंद्र का कहना है कि मनप्यारे 3 भाईयों में मझला था। 3 साल से कैंसर से पीड़ित था। इलाज में लगभग 20 लाख रुपए खर्च हो चुका था। कर्जा भी हो गया था। इसके बाद भी कोई फायदा नजर नहीं आ रहा था। इसलिए गोली मारकर जान दे दी है...
यूपी में एनकाउंटर, सर्राफा डकैती का फरार बदमाश मंगेश ढेर

यूपी में एनकाउंटर, सर्राफा डकैती का फरार बदमाश मंगेश ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी एसटीएफ ने आज गुरुवार सुबह बड़ी कामयाबी हासिल की। तड़के सुबह सुल्तानपुर में सराफा डकैती कांड में शामिल बदमाश को घेर लिया। बदमाश ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में ढेर हो गया। मारे गए बदमाश की पहचान मंगेश यादव के रूप में हुई है। मेडिकल कॉलेज में डाक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। बताते हैं कि मृतक बदमाश जौनपुर के अहरौरा थाना बक्सा का था। यह है पूरी घटना जानकारी के अनुसार बीती 28 अगस्त को सुत्लानपुर शहर के ठठेरी बाजार में भरत ज्वैलर की दुकान में बदमाशों ने डकैती डाली थी। डकैत करीब डेढ़ करोड़ माल लूटकर फरार हो गए थे। उनकी तलाश में यूपी एसटीएफ और पुलिस की टीमें लगी थीं। (पढ़ना जारी रखें..) https://samarneetinews.com/banda-innocent-akash-dies-dueto-drowning-in-pond/ बताते हैं कि आज तड़के सुबह दो बदमाशों के बाइक से जाने की सूचना मिली। हनुमान गंज बा...
UP : इकलौते बेटे की डूबने से मौत, परिवार में कोहराम

UP : इकलौते बेटे की डूबने से मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : खेलते समय पैर फिसलने से 4 साल का परिवार का इकलौता बेटा मासूम आकाश तालाब में डूब गया। जब काफी देर दिखाई नहीं दिया तो परिवार के लोगों ने उसे तलाशना शुरू किया। बाद में तालाब में उसका शव उतराता हुआ दिखाई दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर घटना की जानकारी ली। बिसंडा के जरोहरा की घटना जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के जरोहरा गांव के तिलक राज यादव का 4 साल का बेटा आकाश तालाब किनारे खेल रहा था। बताते हैं कि खेलते समय किसी तरह पैर फिलने से तालाब में गिरकर डूब गया। शाम को खेत से घर लौटे पिता ने देखा तो बच्चा घर में नहीं दिखा। ये भी पढ़ें : UP : रात में बायफ्रैंड संग रुकी, सुबह कालूकुआं पुल से कूदी युवती, दो गिरफ्तार परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में तालाब में मासूम का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। जीवित होने की संभावना में परिवार के लोग बच्चे ...
Lucknow : सीएम योगी ने सिंचाई विभाग में बांटे नियुक्ति पत्र, चेहरे खिले

Lucknow : सीएम योगी ने सिंचाई विभाग में बांटे नियुक्ति पत्र, चेहरे खिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकभवन सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्रों का वितरण किया। अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। UPSSSC द्वारा चयनित सिंचाई विभाग को 220 अवर अभियंता मिले हैं। डा. राममनोहर लोहिया परिकल्प भवन में इन अभियंताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्तिपत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जलशक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री रामकेश निषाद ने भी अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र वितरित किए। सभी ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सिंचाई विभाग के सभी उच्चाधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : भाजपा विधायक को अपने ही गनर से जान को खतरा! थाने में लिखाई रिपोर्ट    ...