Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

अमरोहा

लोकसभा 2024 : यूपी में दूसरे चरण में 1 बजे तक 35.73% मतदान, वोटरों में दिखा उत्साह

लोकसभा 2024 : यूपी में दूसरे चरण में 1 बजे तक 35.73% मतदान, वोटरों में दिखा उत्साह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक यूपी की इन आठ सीटों पर लगभग 35.73% मतदान हो चुका है। वोटरों में उत्साह देखते बन रहा है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ बढ़ती गर्मी में कुछ बूथों पर थोड़ा सन्नाटा नजर आया, लेकिन दोबारा भीड़ लगने लगी। बताते चलें कि यूपी की आठ सीटों में अमरोहा, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीट शामिल हैं। इन सीटों पर आज मतदान चल रहा है। वोटरों का उत्साह देखते बन रहा है। मंडी धनौरा के वोटों ने बढ़-चढ़कर किया मतदान अमरोहा मुख्यालय और जिले के कस्बा मंडी धनौरा के वोटरों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। वहां प्राइमरी स्कूल नंबर-3, नंबर-2 में सुबह से ही वोटरों की लाइन लगी रही। कस्बे के बड़े व्यवसाई वैभव अग्रवाल अपनी पत्नी मोनिका अग्रवाल के साथ मतदान...
यूपी में दूसरे चरण का मतदान आज, इन 8 सीटों पर 91 उम्मीदवारों में मुकाबला

यूपी में दूसरे चरण का मतदान आज, इन 8 सीटों पर 91 उम्मीदवारों में मुकाबला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : UP Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए यूपी में आज यानी 26 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण में यूपी की 8 सीटों पर वोटे डाले जाएं। इन आठ सीटों में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और अलीगढ़ के साथ मथुरा में मतदान होगा। सभी मतदान वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। पुलिस के अलावा सुरक्षा बल के जवान भी सुरक्षा संभालेंगे। रिजर्व में भी फोर्स तैनात रहेगा। कुल 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों की किस्मत का करेंगे फैसला इन लोकसभा सीटों पर कुल 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 90 प्रत्याशियों में 10 महिला प्रत्याशी भी हैं। जानकारी के अनुसार गौतमबुद्ध नगर और मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हो रहा है। वहीं बुलंदशहर सीट पर सबसे कम सिर्फ 6 प्रत्याशी के बीच मुकाबला ह...
#पहला_चरण : यूपी में कुल मतदान 57.54% , पहले चरण में 8 सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग

#पहला_चरण : यूपी में कुल मतदान 57.54% , पहले चरण में 8 सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 का आज पहला चरण शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। आज आठ सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। शाम 6 बजे तक वोट डाले गए। सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, रानपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, कैराना और मुजफ्फरनगर सीटों पर वोट डाले गए। मतदाताओं ने कुल 80 प्रत्याशियों किस्मत का फैसला किया। यूपी की इन आठ लोकसभा सीटों पर कुल 57.54% मतदान हुआ। ये भी पढ़ें : कल आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें.. लोकसभा सीट - मतदान का प्रतिशत बिजनौर - 54.68% कैराना - 58.68% मुरादाबाद - 57.65% मुजफ्फरनगर - 54.91% नगीना - 58.05% पीलीभीत - 60.23% रामपुर - 52.42% सहारनपुर - 63.29% ये भी पढ़ें : कल आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें.. ये भी पढ़ें : झांसी : बसपा ने मतदान से पहले प्रत्याशी को पार्टी से निकाला, जिलाध्यक्ष भी बदला  ...
लोकसभा चुनाव 2024 : यूपी में मतदान शुरू, इन आठ सीटों पर पड़ रहे वोट..

लोकसभा चुनाव 2024 : यूपी में मतदान शुरू, इन आठ सीटों पर पड़ रहे वोट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की आठ सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। सभी पोलिंग बूथों पर वोटरों की लंबी कतारें हैं। आज प्रथम चरण में आठ सीटों के लिए मतदान चल रहा है। उनमें कई दिग्गजों की किस्मत का भी फैसला होगा। इन दिग्गजों में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, योगी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद, कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, चंद्रशेखर शामिल हैं। वहीं लोगों की सबसे ज्यादा नजर कैराना सीट पर भी है। वहां से हसन परिवार की इकरा हसन चुनाव लड़ रही हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की शुरूआत बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान आज गुरुवार को हो रहा है। पहले चरण में देश में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर मतदान होगा। यूपी की 8 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। पहले चरण में यूपी के बिजनौर, नगीना, सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत सीट पर वोटिंग चल रही है। ...
लोकसभा चुनाव : BSP ने अमरोहा-बिजनौर, नगीना समेत इन 16 जगहों से उतारे प्रत्याशी, पढ़िए पूरी सूची..

लोकसभा चुनाव : BSP ने अमरोहा-बिजनौर, नगीना समेत इन 16 जगहों से उतारे प्रत्याशी, पढ़िए पूरी सूची..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 204 के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने 16 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। यह बसपा की पहली सूची है। इसमें कई अहम सीटों से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। सहारनपुर सीट से माजिद अली को प्रत्याशी बनाया है, जो कांग्रेस के इमरान मसूद से टक्कर लेंगे। वहीं अमरोहा सीट से मुदाहिद हुसैन को प्रत्याशी बनाकर उतारा है। बताते चलें कि अमरोहा के सांसद रहे दानिश अली ने बसपा छोड़कर हाल में ही कांग्रेस का हाथ थामा है। दानिक को कांग्रेस ने अमरोहा से प्रत्याशी भी घोषित किया है। यहां पढ़िए प्रत्याशियों की पूरी सूची  ये भी पढ़ें : BJP की पहली लिस्ट : PM Modi, राजनाथ सिंह और हेमा समेत इन 51 प्रत्याशियों का ऐलान, 4 नए चेहरे..  ...
LokSabha Chunav : यूपी में बसपा को तगड़ा झटका, सांसद दानिश ने थामा कांग्रेस का हाथ

LokSabha Chunav : यूपी में बसपा को तगड़ा झटका, सांसद दानिश ने थामा कांग्रेस का हाथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली ने आज को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उधर, जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता लाल सिंह भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इन दोनों को दिल्ली में पवन खेड़ा ने कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया। बताते चलें कि 2019 में सांसद दानिश अली गठबंधन के तहत बसपा से चुनाव लड़े और विजयी हुए। हालांकि, बीते कुछ समय से उनका कांग्रेस के प्रति प्रेम उमड़ते दिखाई दे रहा था। ये भी पढ़ें : भारत जोड़ो यात्रा : ‘राहुल तुमसे प्यार है, लेकिन दानिश फरार है…’ सांसद का हुआ विरोध https://samarneetinews.com/badaun-what-can-we-call-this-cruelty-after-coming-home-sajid-javed-first-asked-for-help-and-then-slit-throats-of-the-innocent-brothers/...
UP : ट्रेन के आगे कूदे छात्र-छात्रा, दोनों के उड़े चीथड़े, प्रेम प्रसंग का मामला..

UP : ट्रेन के आगे कूदे छात्र-छात्रा, दोनों के उड़े चीथड़े, प्रेम प्रसंग का मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : घर से निकले प्रेमी युगल आज ट्रेन के आगे कूद पड़े। दोनों के चीथड़े उड़ गए। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना अमरोहा जिले की है। बताते हैं कि मरने वाले छात्र-छात्रा एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। छात्र 12वीं का और छात्रा 10वीं में पढ़ती थी। मुरादाबाद के रहने वाले थे दोनों मृतक जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर फलेदा में दो परिवार रहते हैं। एक परिवार का 18 वर्षीय बेटा कक्षा 12 में पढ़ता था। दूसरे ग्रामीण की 16 वर्षीय बेटी 10वीं की छात्रा थी। ये भी पढ़ें : UP : संभल सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें  बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे युवक और किशोरी घर से निकले। दोनों पैदल ही अमरोहा देहात थाना क्षेत्र...
दरिंदगी : महिला की निर्मम हत्या, शव की टुकड़े कर थैलों में भरकर फेंका, छानबीन में जुटी पुलिस

दरिंदगी : महिला की निर्मम हत्या, शव की टुकड़े कर थैलों में भरकर फेंका, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, अमरोहा : यूपी में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लगभग 30 साल की महिला की हत्या कर शव टुकड़ों में काटकर थैले में भरकर फेंका गया है। महिला का सिर, एक हाथ, टांग और गुप्तांगों को शरीर से अलग कर उसकी हत्या की गई। हत्या की यह वारदात अमरोहा जिले की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। फारेंसिंक टीम ने भी जुटाए सबूत जानकारी के अनुसार नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के याहियापुर चौराहे से लगभग 200 मीटर दूर जंगल हैं। वहां से गुजरे लोगों ने यूकेलिप्टस के पेड़ों के नीचे कुछ थैले पड़े देखे और वहां पक्षी मंडरा रहे थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वहां से महिला का शव बरामद किया। महिला ने सलवार और कुर्ता पहना हुआ था। ये भी पढ़ें : UP : संभल सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, 93 साल की उम्र...
भारत जोड़ो यात्रा : ‘राहुल तुमसे प्यार है, लेकिन दानिश फरार है…’ सांसद का हुआ विरोध

भारत जोड़ो यात्रा : ‘राहुल तुमसे प्यार है, लेकिन दानिश फरार है…’ सांसद का हुआ विरोध

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है। आज आगरा में है। कुछ घंटे पहले अमरोहा में थी। अमरोहा से जब यह यात्रा गुजरी तो मौजूदा सांसद का कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया। दरअसल, बसपा से निलंबित अमरोहा के सांसद दानिश अली की कांग्रेस से इस समय नजदीकी है। यात्रा के दौरान वह राहुल के साथ गाड़ी में मौजूद रहे। बसपा से निलंबित और अब कांग्रेस के करीबी सांसद का विरोध तय माना जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद अमरोहा से चुनाव भी लड़ेंगे। इसी सबके बीच भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अमरोहा में जोरदार स्वागत हुआ। इसमें शामिल होने के लिए सांसद दानिश ने भी खास तैयारी की थी। ये भी पढ़ें : यूपी में MLC की 13 सीटों पर इस दिन मतदान, इनका पूरा हो रहा कार्यकाल..  वह पूरे समय राहुल गांधी की गाड़ी में साथ में मौजूद रहे। इस बीच अचानक कुछ लोगों ने सांसद ...
Breaking : अमरोहा में नहर से महिला-पुरुष के शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस..

Breaking : अमरोहा में नहर से महिला-पुरुष के शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर के पास राम गंगा पोषक नहर में महिला-पुरुष के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव करीब 2 घंटे के अंतराल में मिले हैं। बताते हैं कि दोनों शव बिजनौर की ओर से बहकर आए हैं। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर छानबीन शुरू कर दी है। 2 घंटे के भीतर दो शव मिलने से सनसनी मृतक पुरुष की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। वहीं महिला की उम्र लगभग 25 साल है। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप का कहना है कि सोमवार सुबह 8 बजे करीब शेरपुर गांव के पास रामगंगा पोषक नहर में एक पुरुष का शव देखा गया। इसके दो घंटे बाद इसी नहर से एक महिला का शव मिला है। शवों के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस का कहना है कि शवों की पहचान के लिए बिजनौर पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। ये भी पढ़ें : ...