Saturday, March 14सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

पहले से बीमार लालू प्रसाद यादव को एक और बीमारी बढ़ी..

पहले से बीमार लालू प्रसाद यादव को एक और बीमारी बढ़ी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः डायबिटीज, दिल की बीमारी, किडनी फेल्योर, प्रोस्टेट जैसी लगभग एक दर्जन से ज्याजा बीमारियों से परेशान लालू प्रसाद यादव को अब एक और बीमारी हो गई है। नई बीमारी की वजह से रिम्स में इलाज करा रहे लालू यादव को बार-बार चक्कर आने लगे हैं। ये भी पढ़ेंः मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा  डॉक्टर इस बीमारी को मेडिकल की भाषा में ऑटोनॉमिक न्यूरोपैथी कहते हैं। इसमें ब्रेन को खून की सप्लाई कम हो जाती है। इसी वजह से मरीज को चक्कर आने लगते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार से शनिवार तक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कई बार चक्कर आ चुके हैं। ये भी पढ़ेंः 4 साल पुराने जागे सिंह हत्याकांड के छह आरोपियों को उम्रकैद  जानकारों का कहना है कि लालू यादव चक्कर की वजह से बाथरूम में गिरते-गिरते बचे भी हैं। उनकी हालत की जानकारी होने पर शनिवार को लालू यादव से...
मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा

मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओम प्रकाश रावत ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया है कि राजस्थान और तेलंगाना में एक ही दिन 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। साथ ही मध्यप्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को चुनाव होगा। प्रेसवार्ता में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने तिथियों की घोषणा की   उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को चुनाव होगा। आज से ही इन पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। बताते चलें कि इन 5 राज्यों के चुनाव काफी अहम हैं। इसके बाद सीधे लोकसभा चुनाव होने हैं। यही वजह है कि राजनीतिक दल इन चुनावों को सेमी फाइनल की शक्ल में देख रहे हैं। ये भी पढ़ेंः लोकसभा-2019 में सौ प्रतिशत मतदान केंद्रों पर होगा VVPAT का इस्तेमाल जानिए ! किस राज्य में कितनी ह...
जब अचानक धू-धूकर जल उठी बस, बाल-बाल बचीं 25 जिंदगियां

जब अचानक धू-धूकर जल उठी बस, बाल-बाल बचीं 25 जिंदगियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लकनऊ में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आशियाना से चारबाग जा रही एक सिटी बस अचानक धू-धू कर जलने लगी। अच्छी बात यह रही कि बस में सवार सभी 25 यात्री सुरक्षित बच गए। बताया जा रहा है कि जिस बस में आग लगी है, वह पूरी तरह से खटारा थी। राजधानी लखनऊ में एलडीए कालोनी में पराग के पास हुई घटना  आग लगने की यह घटना एलडीए कालोनी में पराग के पास हुई। हांलाकि इस घटना में बस के ड्राइवर धर्मेंद्र और कंड्क्टर सौरभ ने समझदारी दिखाई। इनकी वजह से यात्री सुरक्षित बाहर निकल सके। बताते चलें कि शहर में कई खटारा बसें यात्रियों को लेकर इधर-उधर चल रही हैं। इन बसों में लोगों की जान खतरे में रहती है। ये भी पढ़ेंः यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पिता का निधन  घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर दौड़ते हुए पहुंचे। मौके पर सैकड़ों की संख्या में भ...
‘मां’ की मौत पर उबाल, गुस्साई भीड़ की अस्पताल में तोड़फोड़

‘मां’ की मौत पर उबाल, गुस्साई भीड़ की अस्पताल में तोड़फोड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः एक स्थानीय अस्पताल में प्रसूता की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की। परिवार के लोगों ने कई घंटे तक हंगामा किया। भीड़ के आक्रोश को देखकर अस्पताल कर्मी ताला डालकर भाग खडे हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह लोगों को समझाया। साथ ही मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाकर मामले को शांत कराया। झांसी के सीपरी बाजार के एक नर्सिंग होम का मामला  बताया जाता है कि शहर की फ्रेन्ड्स कालोनी निवासी सुनील राय की पत्नी रश्मिराय ( 26) गर्भवती थीं। परिवार के लोगों ने बीती 4अक्टूबर को सीपरीबाजार के एक नर्सिंग होम में उनको भर्ती कराया था। डाक्टरों की सलाह पर उसका आपरेशन किया गया। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में हत्यारोपी साथी के समर्थन में पुलिस कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम, तीन निलंबित बताते हैं कि आपरेशन से बीते दिवस यानि 5 अक्टूबर को रश्मि ने एक...
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पिता का निधन

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पिता का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्याम लाल मौर्य का शनिवार शाम देहांत हो गया। बताया जाता है कि शनिवार सुबह ही उनको इलाज के लिए राजधानी के लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। वहां लगभग साढ़े तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। संस्थान के निदेशक डा. दीपक मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी हालत काफी खराब थी। तीन दिन पहले पड़ा था हार्ट अटैक, तब से हालत थी गंभीर  डिप्टी सीएम के पिता श्यामलाल मौर्या की उम्र लगभग 80 वर्ष थी। बताया जाता है कि तीन दिन पहले उनको हार्ट अटैक हुआ था जिसके बाद से उनकी हालत गंभीर थी। शनिवार को ही उनको लखनऊ लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। जहां वह वेंटिलेटर पर थे। ये भी पढ़ेंः कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत शाम लगभग साढ़े 3 बजे उनका निधन हो गया। डिप्टी सीएम के पिता के देहांत की सूचना मिलते ही राज...
कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत

कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज शनिवार छह अक्तूबर को कानपुर पहुंचे हैं। उनका विमान चकेरी हवाई अड्डे पर उतरा है। राज्यपाल राम नाईक, केंद्रीय मंत्री सतीश महाना और महापौर ने हवाई अड्डे पहुंचकर उनका स्वागत किया। यहां से राष्ट्रपति नर्वल स्थित मेडिकल कॉलेज और चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे। चकेरी हवाई अड्डे पर उतरा राष्ट्रपति का विमान, शाम को वापसी   बताते हैं कि राष्ट्रपति के पहुंचने से पहले राज्यपाल रामनाईक आज कानपुर पहुंचे थे। राष्ट्रपति आज यहां फॉगसी की अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे हैं। सीएसए हेलीपैड पहुंचकर हेलीकॉप्टर से दोपहर में नर्वल पहुंचेंगे। ये भी पढ़ेंः सुरीली आवाज की बदौलत सफलता की बुलंदियों पर सीतापुर की आयुषी  वहां वह झंडा गीत के रचयिता श्याम लाल गुप्...
लखनऊ में हत्यारोपी साथी के समर्थन में पुलिस कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम, तीन निलंबित

लखनऊ में हत्यारोपी साथी के समर्थन में पुलिस कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम, तीन निलंबित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में ही डीजीपी ओपी सिंह की अपने पुलिस कर्मियों को दी गई हिदायत दम तोड़ गई। एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड के आरोपी सिपाही के समर्थन में पुलिस कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। थाना गुडंबा, थाना नाका और थाना अलीगंज में सिपाहियों ने काली पट्टी बांधकर आरोपी सिपाही के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने प्रेसकांफ्रेंस में दी जानकारी   पुलिस उप महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने शुक्रवार शाम एक प्रेसकांफ्रेंस में कहा कि लखनऊ के कई थानों में काली पट्टी बांधकर पुलिसकर्मियों के काम करने की खबरें मिली थीं लेकिन जांच में तीन पुलिसकर्मियों की पहचान सोशल मीडिया में फोटो के आधार पर हुई। इनमें थाना नाका, थाना गुडंबा और थ...
जानिए ! आखिरकार क्यूं खास है एस-400 मिसाइल प्रणाली

जानिए ! आखिरकार क्यूं खास है एस-400 मिसाइल प्रणाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली ः एस-400 एक ऐसी अत्याधुनिक एयर डिफेंस मिसाइल प्रणाली है जिसे दुनिया की सबसे बेहतरीन मिसाइल प्रणाली के तौर पर जाना जाता है। 2007 से यह मिसाइल प्रणाली रूस की सुरक्षा में तैनात है। इतना ही नहीं चीन के अलावा तुर्की ने भी इसको रूस से खरीदा है। इस प्रणाली को रूस ने आज से लगभग 28 साल पहले यानी 1990 में विकसित किया था। अब चीन और पाकिस्तान को दोनों को एक साथ जवाब देने की स्थिति में होगा भारत  बताते चलें कि इस मिसाइल प्रणाली को हासिल करने के बाद अब भारत चीन और पाकिस्तान दोनों देशों को एक साथ जवाब देने की स्थिति में आ गया है। आपको बता दें कि इस मिसाइल प्रणाली को चीन भी रूस से खरीद चुका है। यह मिसाइल प्रणाली अत्यधिक आधुनिक है। इसकी आधुनिक तकनीक का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एस 400 अमेरिका के सबसे आधुनिक फाइटर प्लेन F-35 को भी धूल चटा सकती है। यही वजह है कि ...
WELCOME TO INDIA MR. PUTEEN – भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन

WELCOME TO INDIA MR. PUTEEN – भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः भारत के पुराने और सबसे भरोसेमंद दोस्त रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन आज भारत पहुंच गए हैं। अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे ब्लादिमीर पुतिन का विमान नई दिल्ली पहुंचा और हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनका स्वागत किया। गुरूवार देश शाम भारत पहुंचा रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का विमान, दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे भारत  आपको बता दें कि रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन दो दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। देर शाम उनका विमान नई दिल्ली पहुंच चुका है और वे देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। ये भी पढ़ेंः ड्रग्स सप्लाई के लिए अमेरिका से मेक्सिको तक बना डाली सुरंग बताते चलें कि श्री पुतिन अपनी भारत यात्रा के दौरान श्री मोदी के साथ वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। दोनों ही नेता ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के मद्देन...
यूपी में पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता, केंद्र के बाद राज्य सरकार ने दी राहत

यूपी में पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता, केंद्र के बाद राज्य सरकार ने दी राहत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेहताशा वृद्धि करने के बाद सरकार ने चुनाव से पहले जनता को राहत दी है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में ढाई रुपए प्रति लीटर कम करने की घोषणा की है। वहीं केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की अपील के बाद यूपी में राज्य सरकार ने पहल करते हुए कुल 5 रुपए तक कम कर दिए।  केंद्र ने कम किए ढाई रुपए, राज्य सरकारों से भी वेट में कटौती करने की अपील   बताया जाता है कि गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपए की कटौती की घोषणा की है। इसमें 1.50 रुपए उत्पाद शुल्क में कम किए गए हैं जबकि बाकी 1 रुपए का बोझ पेट्रोलियम का खुदरा काम करने वाली सरकारी कंपनियां उठाएंगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कटौती की घोषणा करते हुए राज्य सरकारों से भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की अपील की है। ये भी पढ़ेंः देखें वीडियो- नागलोक कम बेकः कन्...