Thursday, October 8सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

यूपी उप चुनाव-11 सीटों पर 3 बजे तक 36.90% मतदान, कानपुर बेहद सुस्त

यूपी उप चुनाव-11 सीटों पर 3 बजे तक 36.90% मतदान, कानपुर बेहद सुस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश में सभी 11 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव जारी है। कहीं वोटरों की सुस्ती दिखाई दे रही है तो कहीं उत्साह भी नजर आ रहा है। दोपहर 3 बजे तक पूरे प्रदेश की कुल 11 विधानसभा सीटों पर चल रहे उपचुनाव में 36.90% मतदान हुआ है। 3 बजे तक सभी 11 सीटों पर अलग-अलग मतदान प्रतिशत इस प्रकार है। इस दौरान सहारनपुर जिले की गंगोह विधानसभा सीट में 3 बजे तक कुल 50.50% मतदान हुआ। वहीं रामपुर जनपद की रामपुर विधानसभा सीट में 32.70% तथा अलीगढ़ जनपद की इगलास (सुरक्षित) विधानसभा सीट में 24.00% मतदान हुआ। इसी तरह लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट पर 21.85% तथा कानपुर के गोविंदनगर सीट पर 24.00% मतदान दर्ज किया गया है। इसी तरह बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले की मानिकपुर विधानसभा सीट पर 43.47% मतदान हुआ। वहीं प्रतापगढ़ जिले की सदर विधानसभा सीट पर 32.50% और बाराबंकी जिले की जैदपुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट...
लखनऊ-कानपुर-चित्रकूट समेत यूपी में 11 सीटों पर मतदान जारी, शुरुआती दो घंटे में ऐसी तस्वीर

लखनऊ-कानपुर-चित्रकूट समेत यूपी में 11 सीटों पर मतदान जारी, शुरुआती दो घंटे में ऐसी तस्वीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुर/बांदाः यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव जारी है। पहले दो घंटे में मतदान के दौरान कुल 8.43 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस दौरान लखनऊ की लखनऊ कैंट में सिर्फ 3.70 और कानपुर की गोविंदनगर विधानसभा सीट पर 5.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। चित्रकूट के मानिकपुर में भी मतदाताओं की रफ्तार थोड़ी सुस्त दिखाई दे रही है। वहां 7.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं कुल 11 सीटों पर मदतान का प्रतिशत देखें तो पहले दो घंटे के भीतर सहारनपुर के गंगोह में 11 प्रतिशत, रामपुर सदर सीट पर 6 प्रतिशत, अलीगढ़ के इगलास में 9 प्रतिशत, प्रतापगढ़ सदर में 11 प्रतिशत, बहराइच के बलहा में 11 प्रतिशत तथा मऊ की घोसी विधानसभा क्षेत्र 9 प्रतिशत, बाराबंकी के जैदपुर में 9 प्रतिशत, अंबेडकरनगर के जलालपुर में 11 प्रतिशत वोटिंग हुई है। कुछ जगहों पर ईवीएस खराबी की सचना आ रही हैं लेकिन इनको दुरुस्त किया जा रहा है। कुछ जगह...
अब 112 डायल करने पर आएगी पुलिस, 26 अक्टूबर को होगा शुभारंभ

अब 112 डायल करने पर आएगी पुलिस, 26 अक्टूबर को होगा शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः आपको जानना जरूरी है कि अगर मुश्किल समय में आपको पुलिस की मदद चाहिए तो 112 नंबर डायल करना होगा। अबतक 100 नंबर डायल करने पर पुलिस मदद मिलती थी। इस नई व्यवस्था की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को करेंगे। हालांकि, प्रदेश के नागरिक जबतक 112 नंबर के अभ्यस्त नहीं होते, तबतक 100 नंबर डायर करने पर भी पुलिस मदद मिलेगी। 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन प्रदेश के पुलिस मुखिया ओपी सिंह द्वारा प्रदेशभर के सभी पुलिस उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी गई है। पुलिस महानिदेशक की ओर से जानकारी दी गई है कि पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 100 को अब नंबर 112 में बदला जा रहा है। बताया जाता है कि 112 नंबर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई देशों में आपातकालीन हेल्पलाइन के रूप में जाना जाता है। अब केंद्र सरकार ने 112 नंबर को पूरे देश में हेल्पलाइन के रूप में चरणव...
किडनी कांडः खुलासा करने वाली संगीता का कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम

किडनी कांडः खुलासा करने वाली संगीता का कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः देशभर में चर्चित हुए किडनी कांड का खुलासा करने वाली महिला संगीता देवी को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है। प्रथम दृष्टया यह बात सामने आ रही है कि उसकी मौत सामान्य नहीं, बल्कि संदिग्ध हालात में हुई थी। ऐसे में इस मामले में शुरू से चल रही पुलिस की कहानी पूरी तरह से फेल साबित हुई है। बताते चलें कि बीती 6 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में किडनी कांड का खुलासा करने वाली साकेतनगर की रहने वाली महिला संगीता देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। विसरा सुरक्षित, लीवर-गुर्दा और हार्ट जैसे अंग जांच को भेजे गए उनके पति राजेश कश्यप का आरोप है कि उनकी पत्नी की मौत किडनी कांड का मुकदमा वापस लेने को लेकर को लेकर घर आकर धमकियों का परिणाम है। पति राजेश कश्यप की तहरीर पर किदवई नगर पुलिस ने नजीराबाद स्थित हिंदू कब्रिस्तान से रविवार सुबह संगीता का शव निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा...
लखनऊ-कानपुर-मानिकपुर समेत 11 सीटों पर उप चुनाव सोमवार को, पोलिंग पार्टियां रवाना

लखनऊ-कानपुर-मानिकपुर समेत 11 सीटों पर उप चुनाव सोमवार को, पोलिंग पार्टियां रवाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुर/बांदाः लखनऊ की कैंट व बुंदेलखंड की मानिकपुर और कानपुर की गोविंदनगर सीट समेत कुल 11 विधानसभा सीटों के लिए यूपी में उप चुनाव सोमवार को होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पोलिंग पार्टियां भी मतदान स्थलों पर पहुंच चुकी हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। सभी राजनीतिक दलों के नेता जीत के लिए पूजा जोर लगा चुके हैं। वहीं चुनावों के मद्देनजर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन सीटों पर होने हैं उप चुनाव यूपी में उप चुनाव के क्रम में लखनऊ की कैंट सीट, बुंदेलखंड के चित्रकूट की मानिकपुर सीट, कानपुर की गोविंदनगर सीट, सहारनपुर की गंगोह, रामपुर की रामपुर सदर सीट, अलीगढ़ की इगलास सीट, प्रतापगढ़ की सदर सीट, बाराबंकी की जैदपुर, बहराइच की बलहा तथा अंबेडकरनगर की जलालपुर और मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर मतदान होना है। इन 11 सीटों पर कुल 109 प्रत्याशी अपना ...
भारतीय सेना का पीओके में आतंकी शिविरों पर तगड़ा हमला, 5 पाक सैनिक-कई आतंकी ढेर

भारतीय सेना का पीओके में आतंकी शिविरों पर तगड़ा हमला, 5 पाक सैनिक-कई आतंकी ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः भारतीय सेना ने रविवार को पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देते हुए पाक कब्जे वाले कश्मीर में चार आतंकी शिविरों पर तोप से ताबड़तोड़ गोले बरसाकर उनको नेस्तनाबूत कर दिया है। इसमें बड़ी संख्या में आतंकियों के साथ ही कम से कम पांच पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना की ओर से यह कार्रवाई तब की गई है जब पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में जमकर गोलीबारी की गई। इस घटना में दो भारतीय जवानों के शहीद होने तथा एक नागरिक के मारे जाने की सूचना है। बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को किया तलब जवाब में भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान को सबक सिखाया। मामले के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्थिति की जानकारी लेते हुए आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत से बात की है। बताया जाता है कि पीओ...
कमलेश तिवारी हत्याकांडः लखनऊ के होटल में मिला हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े

कमलेश तिवारी हत्याकांडः लखनऊ के होटल में मिला हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज रविवार को कमलेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बताते हैं कि हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़ों को पुलिस ने राजधानी लखनऊ के एक होटल से बरामद कर लिया है। इसमें भगवा रंग के कपड़े और हत्यारों का बैग भी शामिल है। हत्यारों का यह सामान कैसरबाग इलाके में खालसा होटल में मिला है। बताते हैं कि संदिग्ध हत्यारों ने 17 अक्टूबर को इस होटल में रात करीब 11 बजे के आसपास इस होटल में कमरा लिया था। हत्यारों ने होटल में एंट्री के समय मैनेजर अनस को 2000 का नोट भी दिया था, हत्यारों ने 1 हजार रुपए वापस ले लिए थे। हत्या के बाद होटल पहुंचकर बदले कपड़े बताया जा रहा है कि हत्यारों ने 18 अक्टूबर को हत्या करने के बाद खून से सने कपड़े होटल में जाकर बदले। इसके बाद वहां से फरार हो गए। शनिवार देर रात पुलिस ने होटल से सामान बरामद किया है। ...
सीएम योगी से मिला कमलेश तिवारी का परिवार, पत्नी बोलीं-सभी मांगें मानी

सीएम योगी से मिला कमलेश तिवारी का परिवार, पत्नी बोलीं-सभी मांगें मानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद आज रविवार को उनके परिजनों ने लखनऊ के 5 कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान कमलेश तिवारी की पत्नी के साथ उनकी मां और बेटा मौजूद थे। सीएम योगी से मिलने के बाद कमलेश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी मांगें मान ली हैं। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने यह भी कहा कि हमने हत्यारों के लिए मृत्युदंड के लिए मांग की, इसपर सीएम ने कहा है कि हत्यारों को सजा जरूर मिलेगी। पत्नी बोलीं, सीएम ने सभी मांगें मानी उधर, हिंदू समाज पार्टी के प्रवक्ता राजेश मनी त्रिपाठी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में बताया है कि सभी मांगें मान ली गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने बहुत जल्द खुलासा किया है। बताते चलें कि मुख्यमंत्री ने इससे पहले शनिवार ...
कुमार विश्वास ने कमलेश तिवारी हत्याकांड पर राजनीतिक दलों की चुप्पी पर उठाया सवाल

कुमार विश्वास ने कमलेश तिवारी हत्याकांड पर राजनीतिक दलों की चुप्पी पर उठाया सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः कुमार विश्वास ने कमलेश तिवारी हत्याकांड पर राजनीतिक दलों की चुप्पी सवाल उठाते हुए जमकर लताड़ा है। अपने अंदाज कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए इस मामले में चुप्पी साधे बैठे राजनीतिक दलों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने लिखा है कि दूसरे मजहब पर दिए उनका बयान कानूनी दायरे में अपराध था, उसकी उनको सजा भी मिली और वह सजा काट रहे थे लेकिन जिस जाहिल तालिबानी सोच ने दिनदहाड़े #KamleshTiwariMurder किया है उससे नजर चुराकर निकलने वाले यह नहीं जानते हैं कि ऐसी कट्टरताओं पर राजनैतिक फायदे के लिए चुप्पी साधना पूरे देश को भारी पड़ता है। हत्याकांड को बताया तालिबानी सोच बताते चलें कि कमलेश तिवारी हत्याकांड के बाद अबतक किसी राजनीतिक दल की ओर से कोई निंदा का बयान नहीं आया है। न ही किसी राजनीतिक दल के नेता ने अबतक कमलेश तिवारी हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की ...
पत्नि के लिए NTPC प्रबंधक चुरा रहे थे सोने की चूड़ियां, ड्राइवर समेत गिरफ्तार

पत्नि के लिए NTPC प्रबंधक चुरा रहे थे सोने की चूड़ियां, ड्राइवर समेत गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्कः करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट देने के लिए मध्यम वर्ग का हर पति किसी न किसी संकट से गुजरता है, लेकिन यूपी सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एक ज्वैलरी दुकान से एक ऐसे मामले का खुलासा हुआ है जिसे सुनकर और जानकर पुलिस के भी होश उड़ गए। दरअसल, इस दुकान से सोने की चूड़ियां चोरी हुईं और चोरी करने का आरोप किसी आम आदमी पर नहीं, बल्कि एनटीपीसी के प्रबंधक पर है जिनकी सैलरी लाखों रुपए में होती है। दुकानदार की रिपोर्ट और दुकान के सीसीटीवी फुटैज के सबूत के आधार पर पुलिस ने एनटीपीसी के इस प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटैज से खुलासा विंध्यनगर पुलिस के अनुसार करवाचौथ वाले दिन सिंगरौली के आभूषण व्यवसायी विशाल चंद्र ने थाने में तहरीर दी। उनका कहना था कि उनके प्रतिष्ठान में देर शाम दो लोग सफेद कार से पहुंचे और सोने की चूड़ियां दिखाने को कहा। इसके बाद दुकानदार ने चूड़ियां...