Sunday, October 11सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

बांदा में फूटा कोरोना बमः मेडिकल कालेज के वाइस प्रिंसिपल समेत 5 पाॅजिटिव

बांदा में फूटा कोरोना बमः मेडिकल कालेज के वाइस प्रिंसिपल समेत 5 पाॅजिटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में मंगलवार को कोरोना बम फूट पड़ा। एक साथ पांच कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें मेडिकल कालेज के वाइस प्रिंसिपल समेत अन्य स्टाफ भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग में इसे लेकर हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही जिले में अब 57 पाॅजिटिव केस हो गए हैं। वहीं 17 एक्टिव बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि आज आई रिपोर्ट में मेडिकल कालेज के प्रभारी प्रिंसिपल, एक जूनियर डाक्टर और दो स्वास्थ्य कर्मचारी पाॅजिटिव मिले हैं। इससे पहले मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी का रिपोर्ट पाॅजिटिव आ चुकी है। जिले में अब 17 केस एक्टिव बताए जा रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन में 53 सेंपल लिए गए। खबर लिखे जाने तक इन मरीजों में अभी तक कोई भी पाॅजिटिव नहीं पाया गया है। लगातार पाॅजिटिव केस मिलने से हड़कंप प्रशासनिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में मेड...
यूपी में महिला PCS अफसर ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट में लिखा..

यूपी में महिला PCS अफसर ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट में लिखा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक महिला पीसीएस अधिकारी ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें सुसाइड की वजह विभागीय तनाव बताया जा रहा है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मृतक अधिकारी की काल डिटेल खंगालने में जुटी है। महिला अधिकारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके परिवार के लोगों को भी सूचित कर दिया गया है। बताया जाता है कि बलिया जिले में सोमवार देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में महिला पीसीएस अधिकारी ने सुसाइड कर ली। काॅल रिकार्ड खंगालने में जुटी पुलिस महिला अधिकारी का नाम मणि मंजरी राय था और वह मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। बताते हैं कि उन्होंने आवास में पंखे के हुक में लटक कर आत्महत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें...
PPE किट्स पहनकर चोरी करने लगे चोर, सर्राफा की दुकान से लाखों का सोना ले भागे

PPE किट्स पहनकर चोरी करने लगे चोर, सर्राफा की दुकान से लाखों का सोना ले भागे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः एक और देश कोरोना से जंग के लिए पीपीई किट्स न सिर्फ खुद बनाने में जुटा है तो दूसरी ओर विदेशों से भी मंगवा रहा है। वहीं अब शातिर चोर और डकैत भी पीपीई किट्स का इस्तेमाल करने लगे हैं। कोरोना वारियर्स की इस ड्रेस को चोरों ने अपना अहम हथियार बना लिया है। आपको भले ही यह पढ़कर अजीब लगे, लेकिन है सौ फीसदी सच। महाराष्ट्र के सतारा जिले में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के सतारा जिले की घटना बताया जाता है कि महाराष्ट्र के सतारा जिले में चोर पीपीई किट्स पहन कर एक सर्राफा दुकान में घुसे और वहां से 780 ग्राम सोना चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटैज खंगाले को उसके होश उड़ गए। दुकान की सीसीटीवी फुटेज में चोर पीपीई किट पहने दिखाई दिए। ये भी पढ़ेंः बांदा से बड़ी खबरः हाॅटस्पाॅट में कोरोना संक्रमि...
Most Wanted: विकास की बहू, नौकरानी व पड़ोसी गिरफ्तार, टोल प्लाजा पर फोटो..

Most Wanted: विकास की बहू, नौकरानी व पड़ोसी गिरफ्तार, टोल प्लाजा पर फोटो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में दिन-रात एक कर रही पुलिस कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। वहीं कार्रवाई भी तेज होती जा रही है। पुलिस ने विकास दुबे की बहू, नौकरानी और एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि बिकरू आठ पुलिस कर्मियों के हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के दिवंगत भतीजे संजय दुबे उर्फ संजू की पत्नी क्षमा दुबे को गिरफ्तार किया है। तीनों पर हैं ये गंभीर आरोप वहीं बीते दिनों पुलिस मुठभेड़ के बाद हिरासत में आए नौकर दयाशंकर अग्निहोत्री की पत्नी रेखा और उसके पड़ोसी सुरेश वर्मा को भी गिरफ्तार किया है। तीनों पर आरोप है कि दबिश के दौरान ये लोग बदमाशों को पुलिस के बारे में एक-एक जानकारी दे रहे थे। साथ ही बदमाशों को पुलिस कर्मियों की हत्या के लिए उकसाने का भी आरोप है। ये भी पढ़ेंः बड़ी कार्रव...
Covid-19: बांदा में एक और स्टाफ नर्स कोरोना पाॅजिटिव मिलीं, कुल 52 केस

Covid-19: बांदा में एक और स्टाफ नर्स कोरोना पाॅजिटिव मिलीं, कुल 52 केस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज सोमवार को जिले में एक और कोरोना पाॅजिटिव स्टाफ नर्स के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। दूसरी स्टाफ नर्स के पाॅजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल प्रशासन और भी सतर्क हो गया है। अब ओपीडी को भी सील कर दिया गया है। इसकी जानकारी सीएमओ डा. संतोष शुक्ला ने जानकारी दी। उधर, पुलिस ने शहर के इंदिरानगर और आवास विकास कालोनी के आसपास हाटस्पाट घोषित होने के बाद बैरिकेडिंग कर दी है। वहीं इलाके की दुकानों को भी बंद करा दिया गया है। चर्च के आसपास दुकानें लगाने वाले ठेला दुकानदार भी हटा दिए गए हैं। वहीं किराने और दूसरी दुकानें भी बंद हैं। सीएमओ ने दी जानकारी सीेमओ डा. शुक्ला ने बताया कि अस्पताल के कई वार्डों को पहली नर्स के पाॅजिटिव मिलने के बाद ही सील कर दिया गया था। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सं...
बड़ी कार्रवाईः हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को मुखबरी के शक में 2 दरोगा समेत 3 निलंबित, 10 लाइन हाजिर

बड़ी कार्रवाईः हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को मुखबरी के शक में 2 दरोगा समेत 3 निलंबित, 10 लाइन हाजिर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे द्वारा सीओ समेत 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में रोज नई पर्ते खुल रही हैं। वहीं चौबेपुर थाने में एसओ के सस्पेंड होने के बाद अब अन्य पर भी कार्रवाई हुई है। सोमवार को हिस्ट्रीशीटर को मुखबरी के शक में तथा दबिश में लापरवाही पर दो दरोगाओं और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। वहीं 10 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी दिनेश कुमार पी की ओर से की गई है। वहीं 10 नए सिपाहियों की चौबेपुर में तैनाती कर दी गई है। वहीं कुछ और पुलिस कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। 20 और सिपाहियों की भूमिका की जांच जारी दोनों दरोगाओं कृष्ण कुमार शर्मा, कुंवर पाल और सिपाही राजीव कुमार पर यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की गई है। बताते हैं कि मुखबरी के शक में भूमिका पर 20 और सिपाहियों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की ओर से पता च...
अपडेटः निजी मुचलके पर छूटे विकास दुबे को संरक्षण देने के शक में गिरफ्तार हुए बसपा नेता अनुपम दुबे

अपडेटः निजी मुचलके पर छूटे विकास दुबे को संरक्षण देने के शक में गिरफ्तार हुए बसपा नेता अनुपम दुबे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/सीतापुरः राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में मिश्रिख थाना क्षेत्र में पुलिस ने अनुपम दुबे नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह 1 सीओ समेत 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे को संरक्षण देता रहा है। बताते चलें कि विकास दुबे की पुलिस पूरी सरगर्मी से तलाश कर रही है। बताते हैं कि सीतापुर-हरदोई मार्ग पर रविवार दोपहर चेकिंग के वक्त पुलिस ने उसे पकड़ा। हालांकि, बाद में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोई सबूत न मिलने के बाद उनको छोड़ दिया गया है। धारा-144 उल्लंघन का मामला दर्ज फर्रुखाबाद के रहने वाले और हरदोई की सवाइजपुर सीट से पूर्व बसपा प्रत्याशी अनुपम दुबे को लंबी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। उनको आज सोमवार सुबह ही छोड़ा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अनुपम दुबे का विकास दुबे से कोई संबंध नहीं निकले हैं, लेकिन उनके खिलाफ धारा 144 उल्लंघन...
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का बटर-फ्लाई मास्क में स्टनिंग लुक आपको भी बना देगा दिवाना

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का बटर-फ्लाई मास्क में स्टनिंग लुक आपको भी बना देगा दिवाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः पहले लाकडाउन और अब अनलाक। ऐसे में बालीवुड स्टार्स अपने फैंस को सोशल डिस्टेंसिंग का खूब संदेश दे रहे हैं। इसके लिए ये स्टार्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी जमकर उपयोग कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस करिश्मा का ऐसा ही संदेश देते हुए एक बड़ी ही प्यारी सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। बटर-फ्लाई मास्क पहने एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का स्टनिंग लुक आपको भी उनका दिवाना बना देगा। जी हां, विश्वास न हो तो आप भी इन तस्वीरों को देखिए। एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अबकी बार कैजुअल लुक में अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की हैं। वह पिंक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं जिसमें उनकी खूबसूरती साफ झलक रही है। दरअसल, इन फोटोज में करिश्मा तन्ना की खूबसूरती का सेंटर प्वाइंट उनका मास्क है। एक्ट्रेस करिश्मा ने मास्क लगा रखा है। और इसपर बटरफ्लाई का डिजाइन बना है जो तन्ना के फैंस का ध्यान अपनी ओ...
Covid-19: यूपी के इस शहर में 15 दिन के लिए लाॅकडाउन लगा

Covid-19: यूपी के इस शहर में 15 दिन के लिए लाॅकडाउन लगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः अनलाॅक में लोग कोरोना वायरस के संकट को उतनी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं जितना लेना चाहिए। शायद यही वजह है कि देश के दूसरे राज्यों की तरह यूपी में भी लगातार कोरोना पाॅजिटिव मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में युपी के एक जिले में जिलाधिकारी को लाॅकडाउन लगाना पड़ा। इस जिले में 15 दिन का लाॅकडाउन लगाया गया है। इसकी जानकारी खुद जिलाधिकारी ने प्रेसवार्ता में दी है। हम बात कर रहे हैं यूपी के मऊ जिले की। बताया जाता है कि जिले में अबतक 65 मरीज मिल चुके हैं। प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी ने दी जानकारी आज रविवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया है कि जिले में कोरोना पाॅजिटिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में देखने को मिल रहा है कि लोग बचाव के उपायों को लेकर गंभीर नहीं हैं। ये भी पढ़ेंः कानपुरः बदमाशों को मुखबरी के शक में थानाध्यक्ष निलं...
अपेडटः covid-19: बांदा में माता-पिता के बाद बेटे समेत 4 और पाॅजिटिव मिले, कुल संख्या 51..

अपेडटः covid-19: बांदा में माता-पिता के बाद बेटे समेत 4 और पाॅजिटिव मिले, कुल संख्या 51..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में अनलाक-2 में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। एक दिन पहले जिला अस्पताल की नर्स व उनके रेलवे कर्मचारी पति के कोरोना पाॅजिटिव होने का पता चला था। आज रविवार को आई रिपोर्ट में उनके 14 वर्षीय बेटे और 32 वर्षीय बहन समेत चार और लोग कोरोना पाॅजिटिव आए हैं। इसके साथ ही राजकीय मेडिकल कालेज का एक स्टाफ भी कोरोना पाॅजिटिव मिला है। वहीं इंदिरानगर में कोरोना संक्रमित मिले पूर्व सैनिक का 35 वर्षीय बेटा भी कोरोना पाजिटिव आया है। उसकी जांच लखनऊ में हुई थी। जिले में अब कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 51 हो गई है। इनमें 10 एक्टिव केस हैं, जबकि बाकी ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में 13 केस एक्टिव, लगातार बढ़ते जा रहे हैं मरीज संबंधित इलाकों को सेनेटाइज किया जा रहा है। वहीं थर्मल स्क्रीनिंग भी हो रही है। चिल्ला रोड पर चर्च के आसपास के इलाके ...