Thursday, October 1सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

बांदा डीएम ने आईटीआई पहुंचकर परखी प्रशिक्षण की गुणवत्ता

बांदा डीएम ने आईटीआई पहुंचकर परखी प्रशिक्षण की गुणवत्ता

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा डीएम अमित आसेरी ने आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने वहां एडवांस ट्रेनिंग लैब में आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण की गुणवत्ता परखी। छात्र-छात्राओं से किया संवाद साथ ही विभिन्न प्रशिक्षण व्यवस्थाओं, शैक्षणिक गतिविधियों व अभिलेखों के रख-रखाव का भी जायजा लिया। डीएम श्री आसेरी ने प्रवेश के लिए संस्थान में उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया। इस मौके पर अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में GPF फर्जीवाड़े की जांच तेज, प्रयागराज से पहुंची टीम ने डाला डेरा https://samarneetinews.com/banda-gpf-scam-investigation/  ...
दुखद! बांदा में 14 घंटे बाद चंद्रावल नदी से मिला बालक प्रियांशु का शव

दुखद! बांदा में 14 घंटे बाद चंद्रावल नदी से मिला बालक प्रियांशु का शव

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र में चंद्रावल नदी में डूबे बालक का शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया है। तेज बहाव के बीच गोताखोरों ने 14 घंटे बाद बालक प्रियांशु का शव बरामद किया। जसपुरा में चंद्रावल नदी में डूब गया था बालक प्रियांशु जानकारी के अनुसार, पड़ोहरा गांव निवासी संतोष पाल का बेटा प्रियांशु (4) मां के साथ जाते समय नदी में डूब गया था। एसडीएम पैलानी भूपेंद्र ने भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य की स्थिति देखी थी। स्थानीय गोताखोरों और पीएसी टीम लगातार बच्चे की तलाश में जुटे थे। एसडीआरएफ टीम भी मदद को पहुंची थी। आज बालक का शव बरामद कर लिया गया। बालक की दुखद मृत्यु से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: यूपी में 5 PCS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी सूची  ये भी पढ़ें: बांदा के अतर्रा में दर्दनाक हादसा, पंचायत मित्र की दुखद मृत्यु...
बांदा के अतर्रा में दर्दनाक हादसा, पंचायत मित्र की दुखद मृत्यु

बांदा के अतर्रा में दर्दनाक हादसा, पंचायत मित्र की दुखद मृत्यु

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइकों की टक्कर में पंचायत मित्र की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार दो लोगों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव खमौरा के पुरवा निवासी नीलू का कहना है कि उनके छोटे भाई अनूप सिंह (40) गांव में पंचायत मित्र थे। बांदा-अतर्रा हाइवे पर हुआ हादसा शाम को महुआ ब्लाक से घर लौट रहे थे। राज्यमार्ग पर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास सामने से आई बाइक से टक्कर हो गई। बताया जाता है कि दूसरी बाइक पर बिसंडा के हस्तम निवासी रोहित और रामनरेश सवार थे। इस दुर्घटना में अनूप गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें: बांदा में GPF फर्जीवाड़े की जांच तेज, प्रयागराज से पहुंची टीम ने डाला डेरा गंभीर हालत में उन्हें बांदा से कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन्होंने दम त...
अखिलेश यादव ने 7 नए जिलाध्यक्षों के नाम किए घोषित

अखिलेश यादव ने 7 नए जिलाध्यक्षों के नाम किए घोषित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा मुखिया अखिलेख यादव ने यूपी में समाजवादी पार्टी के सात नए जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की है। इसे लेकर सपा अध्यक्ष के निजी सचिव गंगाराम की ओर से मनोनयन पत्र जारी किया गया है। बांदा के जिलाध्यक्ष बने उमेश नए जिलाध्यक्षों में बांदा से उमेश यादव, बलिया का जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य, अयोध्या का जिलाध्यक्ष जय सिंह, पीलीभीत का जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार को बनाया गया है। ये भी पढ़ें: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले, किसानों को सस्ता लोन-अग्निवीरों को आरक्षण इसी क्रम में गौतमबुद्धनगर का जिलाध्यक्ष इंदर और उन्नाव का जिलाध्य़क्ष जयचंद्र विमल को बनाया गया है। अशोक यादव को मिर्जापुर का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। यहां पढ़ें पूरी लिस्ट- https://samarneetinews.com/up-5-pcs-officers-transfer/  ...
यूपी में 5 PCS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी सूची

यूपी में 5 PCS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी सूची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने बुधवार को पांच पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची के अनुसार प्रयागराज के एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा को काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। वाराणसी की अपर नगर आयुक्त सीमा पांडेय को फिरोजाबाद का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची- ये भी पढ़ें: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले, किसानों को सस्ता लोन-अग्निवीरों को आरक्षण  ये भी पढ़ें: लखनऊ: युवती को कार के बोनट पर घसीटकर ले गया युवक-आरोपी गिरफ्तार https://samarneetinews.com/yogi-cabinet-decisions-reservation-agniveers/ https://samarneetinews.com/lucknow-man-drags-woman-car-bonnet/ https://samarneetinews.com/bijnor-muslim-youth-tattoo-next-pm-yogi-ji/  ...
लखनऊ: युवती को कार के बोनट पर घसीटकर ले गया युवक-आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: युवती को कार के बोनट पर घसीटकर ले गया युवक-आरोपी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार में जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-4 के पास बुधवार सुबह चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक युवती कार के आगे खड़ी हो गई तो युवक चालक कार के बोनट पर उसे घसीटता हुआ ले गया। हालांकि, कुछ दूरी पर जाकर कार रोकी तो युवती उतरकर किनारे हुई। युवती ने बाद में पुलिस को बताया कि उसके परिचित युवक ने उसे कार से टक्कर मारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने कही प्रेम संबंध की बात जानकारी के अनुसार, युवती का कहना है कि वह शहनवाज अली नामक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। बुधवार सुबह वह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची। वहां शहनवाज अपने दोस्त दानिश और दो अन्य युवतियों के साथ कार से पहुंचा। ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी कैबिनेट के वो 5 बड़े फैसले, जो आपको जानने चाहिए..पढ़ें युवती का कहना है कि उसने अन्य युवतियों से संबंध...
योगी कैबिनेट के बड़े फैसले, किसानों को सस्ता लोन-अग्निवीरों को आरक्षण

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले, किसानों को सस्ता लोन-अग्निवीरों को आरक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को यूपी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक 23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इन फैसलों में परिषदीय स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने, किसानों को सस्ता ऋण व पूर्व अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में आरक्षण देने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं। यह जानकारी वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेसवार्ता में दी। बिंदुवार पढ़ें यूपी कैबिनेट के खास फैसले 15.172 किलोमीटर लंबे चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 1,008.67 करोड़ मंजूर। परिषदीय विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी। विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। किसानों को 6% ब्याज की दर से 6 लाख तक का सस्ता ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्व अग्निवीरों को प्रवर्तन सिपाही (परिवहन) और कारागार विभाग में ...
बांदा में GPF फर्जीवाड़े की जांच तेज, प्रयागराज से पहुंची टीम ने डाला डेरा

बांदा में GPF फर्जीवाड़े की जांच तेज, प्रयागराज से पहुंची टीम ने डाला डेरा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा स्वास्थ्य विभाग में जीपीएफ खातों में फर्जीवाड़े की जांच तेज हो गई है। प्रयागराज से बांदा पहुंची जांच टीम दो दिन से डेरा डाले है। सोमवार और मंगलवार को एडी स्वास्थ्य कार्यालय में जांच टीम ने अभिलेखों को खंगाला। सूत्रों की माने तो रिकॉर्ड में दर्ज विवरण का मिलान किया जा रहा है। GPF खाते में मौजूद रकम से कई गुना ज्यादा ऋण.. जानकारी के अनुसार, जांच में पता चला नेत्र रोग विशेषज्ञ के जीपीएफ खाते से 70 लाख रुपए से ज्यादा का ऋण लिया गया। जबकि खाते में इतनी रकम जमा ही नहीं थी। ये भी पढ़ें: बांदा के शंकरनगर में छात्र शिवम गुप्ता की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, पुलिस बोली.. इसी तरह महोबा स्वास्थ्य विभाग में तैनात लिपिक संतोष वर्मा पर लगभग 85 लाख रुपए के गबन का गंभीर आरोप है। इन सभी मामलों की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: बांदा के बेटे आयुष को मिलेगा इंस्पायर...
योगी का जबरा फैन मुस्लिम युवक, सीने पर लिखवाया Next PM Yogi ji

योगी का जबरा फैन मुस्लिम युवक, सीने पर लिखवाया Next PM Yogi ji

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के बिजनौर में सीएम योगी आदित्यनाथ का एक बड़ा फैन सामने आया है। यह फैन मुस्लिम युवक है, जिसने अपने सीने पर मुख्यमंत्री योगी का परमानेंट टैटू बनवाया है। युवक की दीवानगी लोगों में चर्चा का विषय बनी है। CM Yogi का बनवाया परमानेंट टैटू दरअसल, बिजनौर के रहने वाले ताबिश निसार इन दिनों अपने टैटू को लेकर चर्चा में हैं। उनका कहना है कि उन्होंने सीने पर मुख्यमंत्री योगी का परमानेंट टैटू बनवाया है। ये भी पढ़ें: ‘थैंक्यू योगी जी..’ मुस्लिम परिवार ने सिराज एनकाउंटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के कार्यों से काफी प्रभावित हैं। वह चाहते हैं कि योगी जी देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देश की कमान संभालें। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं है। साथ ही बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के कार्यों के बेहद प...
बिजनौर में डबल मर्डर, पति-पत्नी के शव अलग-अलग जगह मिलने से सनसनी

बिजनौर में डबल मर्डर, पति-पत्नी के शव अलग-अलग जगह मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बिजनौर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बिजनौर जिले के जलालपुर काजी में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव अलग-अलग जगहों पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि सोमवार को पति और पति खेत पर चारा लेने गए थे। बिजनौर के जलालपुर काजी का मामला जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय देशराज उर्फ छोटे और उनकी पत्नी सुषमा (40) देर शाम तक खेतों से घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने मंगलवार को दोनों की तलाश शुरू की। सुषमा का शव गंगा के पानी में गिरे पेड़ से बंधा हुआ बरामद हुआ। ये भी पढ़ें: कानपुर: बहू निकली करोड़पति कारोबारी ससुर की हत्या की मास्टरमाइंड  वहां से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर उनके पति देशराज का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह का कहना है कि महिला का शव गंगा में मिला है। वहीं पति का शव पेड़ से लटका हुआ...