
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के बिजनौर में सीएम योगी आदित्यनाथ का एक बड़ा फैन सामने आया है। यह फैन मुस्लिम युवक है, जिसने अपने सीने पर मुख्यमंत्री योगी का परमानेंट टैटू बनवाया है। युवक की दीवानगी लोगों में चर्चा का विषय बनी है।
CM Yogi का बनवाया परमानेंट टैटू
दरअसल, बिजनौर के रहने वाले ताबिश निसार इन दिनों अपने टैटू को लेकर चर्चा में हैं। उनका कहना है कि उन्होंने सीने पर मुख्यमंत्री योगी का परमानेंट टैटू बनवाया है।
ये भी पढ़ें: ‘थैंक्यू योगी जी..’ मुस्लिम परिवार ने सिराज एनकाउंटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार
उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के कार्यों से काफी प्रभावित हैं। वह चाहते हैं कि योगी जी देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देश की कमान संभालें। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं है। साथ ही बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के कार्यों के बेहद प्रभावित हैं।
‘थैंक्यू योगी जी..’ मुस्लिम परिवार ने सिराज एनकाउंटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार
