Saturday, July 11सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

सपा नेता का विवादित बयान, ‘अयोध्या के महंत की जुबान काटने वाले को 1 लाख ईनाम..’

सपा नेता का विवादित बयान, ‘अयोध्या के महंत की जुबान काटने वाले को 1 लाख ईनाम..’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दासकी जुबान काटने वाले को सपा नेता ने 1 लाख रुपए ईनाम देने का ऐलान किया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। बताते हैं कि हनुमान गढ़ी के मुख्य पुजारी राजू दास ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास तभी से सपा खेमे में आक्रोश है। गुरुवार को मेरठ के सरूरपुर के जमालपुर निवासी सपा नेता गौरव चौधरी ने ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि जो कोई भी महंत राज दास को पीटकर वीडियो बनाएगा उसे 50 हजार रुपए देंगे। जो राजू दासकी जुबान काटेगा उसे 1 लाख ईनाम देंगे। बताते चलें कि राजू दास ने इससे पहले अखिलेश यादव के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। ये भी पढ़ें: BJP सांसद कंगना का फिर किसानों पर विवादित बयान, राहुल गांधी हमलावर-भाजपा ने झाड़ा पल्ला    ...
बांदा में बड़ी वारदात, पिता ने की बेटी की हत्या, इसलिए बना हैवान..

बांदा में बड़ी वारदात, पिता ने की बेटी की हत्या, इसलिए बना हैवान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज गुरुवार को एक बड़ी वारदात सामने आई है। बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी 6 माह की बेटी की हत्या कर दी। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। बताते हैं कि पारिवारिक विवाद में पिता हैवान बन गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह का कहना है कि आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पैलानी के बड़ागांव की घटना जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के रहने वाले शिववरन निषाद (45) ने पारिवारिक विवाद में अपनी 6 माह की बेटी गौरी की हत्या कर दी। हालांकि, बाकी लोगों ने उसे घटना के बाद पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की है। परिवार में घटना से कोहराम मच गया। ये भी पढ़ें: बांदा: हादसों ने ली दो युवकों की जान, परिवारों में कोहराम https://samarneetine...
बांदा पहुंची जन अधिकार पार्टी की भाईचारा बनाओ यात्रा, जगह-जगह स्वागत 

बांदा पहुंची जन अधिकार पार्टी की भाईचारा बनाओ यात्रा, जगह-जगह स्वागत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जन अधिकार पार्टी की भाईचारा बनाओ यात्रा आज बांदा पहुंचीं। यात्रा का बांदा में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। यात्रा का नेतृत्व जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और उनकी पत्नी शिव कन्या कुशवाहा ने किया। दोनों नेताओं ने कहा कि संविधान एवं लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए यह यात्रा ललितपुर से शुरू की गई। बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा, वोट का सही उपयोग करें शिवकन्या कुशवाहा बोलीं, जनसंख्या के आधार पर भागीदारी शहर के बाबूलाल चौराहा पर जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी का कहना है कि देश में जनसंख्या के आधार पर सभी को हर क्षेत्र में भागीदारी दी जानी चाहिए। सभी के लिए एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। कहा कि लोगों को अपना अधिकार पाना है तो अपने वोट का सही उपयोग करें। ये भी पढ़ें: महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक, युव...
बांदा कमिश्नर और DM ने सड़क सुरक्षा के लिए जागरुकता मानव श्रृंखला का किया शुभारंभ

बांदा कमिश्नर और DM ने सड़क सुरक्षा के लिए जागरुकता मानव श्रृंखला का किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में महाराणा प्रताप चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरुकता के लिए बड़ी मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया। शुभारंभ आयुक्त अजीत कुमार और डीएम जे.रीभा ने किया। बड़ी संख्या में शामिल हुए छात्र-छात्राएं मानव श्रृंखला में प्रतिभाग कर रहे छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए आयुक्त ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस जी के सिद्धांतों एवं आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। कहा कि नेता जी ने स्वतंत्रता के लिए आजीवन संघर्ष किया। ये भी पढ़ें: महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक, युवाओं को टैबलेट से मेडिकल कालेज और एक्सप्रेसवे तक.. कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाएं। डीएम श्रीमति रीभा ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अपने जीवन में सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक हों। ...
Kanpur: कुलपति को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Kanpur: कुलपति को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा: कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कुलपति प्रो. विनय पाठक को जान से मारने की धमकी दी गई है। बताते हैं कि पिछले चार दिन से कुलपति को अलग-अलग नंबरों से धमकियां दी जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज विवि के सुरक्षा अधिकारी डा. राघवेंद्र सिंह की ओर से कानपुर के कल्याणपुर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय का कहना है कि जिन मोबाइल नंबरों से धमकी भरे फोन काॅल आई हैं। उनका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा। ये भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में बड़ा एनकाउंटर 4 बदमाश ढेर-एक लाख का ईनामी अरशद भी मारा गया    ...
बांदा: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर धूमधाम से निकली रथयात्रा

बांदा: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर धूमधाम से निकली रथयात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्याधाम में रामलला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ बांदा में धूमधाम से मनाई गई। शहर में गाजे-बाजे के साथ रथ यात्रा निकली। इसमें सैकड़ों रामभक्त शामिल हुए। शहर जय श्रीराम के नारों से गूंज सा उठा। रथयात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा रथयात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने राम लक्ष्मण और मां सीता की आरती उतारी। शहर के किरन कालेज चौराहा, संघ भवन से शुरू हुई रथयात्रा सभी प्रमुख मार्गों से गुजरी। महेश्वरी देवी मंदिर में भंडारा और प्रसाद वितरण हुआ। ये भी पढ़ें: महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक, युवाओं को टैबलेट से मेडिकल कालेज और एक्सप्रेसवे तक.. https://samarneetinews.com/cmyogi-took-bath-in-ganga-with-cabinet-took-dipoffaith/  ...
बांदा: हादसों ने ली दो युवकों की जान, परिवारों में कोहराम

बांदा: हादसों ने ली दो युवकों की जान, परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बीते 24 घंटों में बांदा में हुए सड़क हादसों ने दो युवकों की जान ले ली। दोनों ही युवक अविवाहित थे। उनके परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, पहला हादसा बबेरू कोतवाली क्षेत्र में हुआ। वहां मझीवा गांव अखिलेश (19) को बुधवार पैदल ही जा रहे थे। बेर्राव डिग्री कालेज के पास हादसा तभी बेर्राव के पास डिग्री कालेज के सामने एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी से परिवार में लोग बेहाल हो गए। मृतक के ताऊ देशराज का कहना है कि घटना के समय युवक अपने https://samarneetinews.com/rajkumarshukla-became-districtpresident-of-teachers-association-in-banda/ मामा के घर से लौटकर आ रहे थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, मटौध थाना क्...
बांदा: तिंदवारी-बेंदाघाट में झोलाछाप डाॅक्टर की क्लीनिक सील-एक के खिलाफ जांच..

बांदा: तिंदवारी-बेंदाघाट में झोलाछाप डाॅक्टर की क्लीनिक सील-एक के खिलाफ जांच..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी क्षेत्र में आज सीएमओ एके श्रीवास्तव ने टीम के साथ छापेमारी की। बेंदाघाट में कई अपंजीकृत अवैध रूप से चलाई जा रहीं दवा की दुकानों पर एक्शन लिया। बताते हैं कि अपंजीकृत दवा की दुकानों के खिलाफ लगातार गंभीर शिकायतें मिल रही थीं। आज सीएमओ एके श्रीवास्तव की टीम ने वहां पहुंचकर जांच की। बंद क्लीनिक पर सीएमओ ने लगवाई सील मिली जानकारी के अनुसार, सीएमओ की टीम आने की खबर मिलते ही बेंदाघाट में झोलाछाप अजय दीक्षित अपनी दवा की फर्जी क्लीनिक बंद करके फरार हो गया। सूत्रों का कहना है कि इस अवैध क्लीनिक को सील कर दिया। वहां ताले के ऊपर सील लगाकर लिखा-पढ़ी की कार्रवाई की गई है। वहीं एक अन्य ये भी पढ़ें: बांदा-फतेहपुर हाइवे पर सिक्योरिटी गार्ड को ट्रक ने रौंदा, भीड़ ने लगाया जाम क्लीनिक पर भी सीएमओ ने छापा मारा। चर्चा है कि जय नारायण नाम के तथाकथित डाक्टर की ...
मेरठ: एनकाउंटर में STF इंस्पेक्टर शहीद, शामली में 4 बदमाशों को किया था ढेर

मेरठ: एनकाउंटर में STF इंस्पेक्टर शहीद, शामली में 4 बदमाशों को किया था ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मेरठ के शामली में दो दिन पहले हुए चार बदमाशों के एनकाउंटर में घायल हुए यूपी एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार शहीद हो गए। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। आज उनकी सांसें थम गईं। एसपी शामली रामसेवक गौतम का कहना है कि जानकारी के बाद एक टीम को गुरुग्राम भेजा गया है। शामली एनकाउंटर में मारे थे 4 बदमाश बताते चलें कि मेरठ के शामली क्षेत्र में सोमवार रात यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ चार शातिर बदमाशों से हुई थी। ये बदमाश मुकीम काला और कग्गा गैंग के सदस्य थे। उदपुर गांव के पास लगभग 30 मिनट तक दोनों ओर से चली गोलीबारी में 40 राउंड फायरिंग हुई थी। एसटीएफ ने चार बदमाश मार गिराए थे। वहीं इंस्पेक्टर सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इंस्पेक्टर ने AK-47 से संभाला था मोर्चा बताते हैंकि इंस्पेक्टर सुनील ने एके 47 से बदमाशों का मुक...
महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक, युवाओं को टैबलेट से मेडिकल कालेज और एक्सप्रेसवे तक..

महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक, युवाओं को टैबलेट से मेडिकल कालेज और एक्सप्रेसवे तक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: (Mahakumbh Yogi Cabinet Meeting) प्रयागराज में महाकुंभ2025 में आज बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाख सरकार की कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें दोनों डिप्टी सीएम और सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। इस कैबिनेट मीटिंग में गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार से लेकर 3 जिलों में मेडिकल कालेज और अन्य निवेश के प्रस्तावों को मंजूदरी दी गई। बुंदेलखंड-गंगा एक्सप्रेसवे को विस्तार कैबिनेट मीटिंग में तय हुआ कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को विस्तार दिया जाएगा। साथ ही इसे मीरजापुर तक और रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग को पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ दिया जाएगा। इसी तरह गंगा एक्सप्रेस वे को भी विस्तार देंगे। चंदौली, गाजीपुर और मीरजापुर को पूर्वाचंल एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए सोनभद्र में हाइवे से जोड़ा जाएगा। युवाओं को दिए जाएंगे मोबाइल-टैबलेट सीएम योगी ने कहा कि मीरजापुर में 10 हजार करोड़ र...