Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

एंटरटेनमेंट

लिपस्टिक को संस्कृत में क्या कहते हैं..जानकर हैरान हो जाएंगे आप!

लिपस्टिक को संस्कृत में क्या कहते हैं..जानकर हैरान हो जाएंगे आप!

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: लिपस्टिक एक ऐसा सौंदर्य प्रसाधन है जिसका उपयोग महिलाएं अपने होठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करती हैं। भारत में आम बोलचाल में सभी लिपस्टिक को लिपस्टिक ही कहते हैं, हालांकि, यह अंग्रेजी का शब्द है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिपस्टिक को संस्कृत भाषा में क्या कहते हैं। शायद ही आपने इस पर कभी गौर किया होगा। लेकिन जानना तो चाहेंगे ही। हम बताते हैं कि लिपस्टिक को संस्कृत में क्या कहते हैं। लिपस्टिक जैसी पापुलर वस्तु का संस्कृत का नाम जानकर आप बेहद चौंक हो जाएंगे। जी हां.. दरअसल, लिपस्टिक को संस्कृत में ओष्ठ रंजक कहा जाता है। संस्कृत में आप लिपस्टिक को ओष्ठ शलाका या फिर ओष्ठराग भी कह सकते हैं। ये भी पढ़ें: भोजपुरी Actress नेहा मलिक का Bold अवतार, फैंस की धड़कनें तेज ये भी पढ़ें: Actress एली एवराम ने फिर इंटरनेट का बढ़ा...
बाॅलीवुड से बुरी खबर, अभिनेता मुकुल देव का दिल्ली में निधन

बाॅलीवुड से बुरी खबर, अभिनेता मुकुल देव का दिल्ली में निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: बाॅलीवुड में दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता मुकुल देव का आज निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। उन्होंने दिल्ली में बीती रात अंतिम सांसें लीं। उनके निधन की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई। हिंदी के अलावा पंजाबी और दूसरी भाषा की फिल्मों में भी अभिनय शुक्रवार रात उन्होंने अंतिम सांसें लीं। विंदू दारा सिंह ने एक्टर के निधन की पुष्टि करते हुए जानकारी साझा की है। बताते हैं कि वह 10 दिन से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली में होगा। बताते चलें कि वह अभिनेता राहुल देव के छोटे भाई थे। उन्होंने 1996 में तनुजा चंद्रा के धारावाहिक 'मुमकिन' से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने हिंदी के अलावा पंजाबी और बंगाली, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु सिनेमा में भी काम किया। ये भी पढ़ें: ‘गंदी बात’ फेम Abha Paul ने शेय...
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का निधन

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस की मां का निधन हो गया है। वह बीमार थीं और मुंबई के अस्पतालम में भर्ती थीं। लाइमलाइट से दूर जैकलीन की मां किम फर्नांडीस बेटी के साथ मजबूती से खड़ी रहने के लिए जानी जाती थीं। जैकलीन के लिए गहरा सदमा है मां का जाना उनका दुनिया से जाना अभिनेत्री के लिए गहरा सदमा है। बताते हैं कि जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस को 24 मार्च को मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते 13 दिन से वह ICU में भर्ती थीं और उनकी हालत लगातार नाजुक बनी थी। रविवार को अचानक उनके निधन की खबर आई। ये भी पढ़ें: Big Heart : Bollywood Actress जैकलीन फर्नांडीज ने स्टाफ मेंबर को Gift की कार https://samarneetinews.com/great-actor-manojkumar-passedaway-breathed-his-last-at-age-of-87years/    ...
Bollywood: महान अभिनेता मनोज कुमार का निधन-87 साल की उम्र में ली आंतिम सांस

Bollywood: महान अभिनेता मनोज कुमार का निधन-87 साल की उम्र में ली आंतिम सांस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: बाॅलीवुड से एक बेहद दुखद खबर आई है। महान अभिनेता मनोज कुमार का आज निधन हो गया। 87 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। देशभक्ति की फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले महान अभिनेता मनोज कुमार को उनके फैंस प्यार से भारत कुमार भी बुलाते थे। पुकार, उपकार और क्रांति जैसी फिल्में मील का पत्थर साबित हुईं। पाकिस्तान के एबटाबाद में हुआ था जन्म आज उनके निधन की खबर से फैंस की आंखें नम हो गईं। महान अभिनेता मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को एबटाबाद (अब पाकिस्तान) में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार दिल्ली चला आया था। उन्होंने 1957 से फिल्म फैशन में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद 1995 में आई फिल्म मैदान-ए-जंग में दिखने के बाद फिल्में नहीं कीं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। ये भी पढ़ें: Bo...
फेमस Actress रान्या सोने की तस्करी करते गिरफ्तार, 15 दिन में 4 दुबई यात्रा और हर बार..

फेमस Actress रान्या सोने की तस्करी करते गिरफ्तार, 15 दिन में 4 दुबई यात्रा और हर बार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: साउथ की फेमस एक्ट्रेस रान्या राव को पुलिस ने सोना की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। रान्या की गिरफ्तारी बेंगलुरु एयरपोर्ट पर की गई। बताते हैं कि इस अभिनेत्री पर पुलिस को लंबे समय से शक था। पुलिस के शक की वजह 15 दिन में 4 बार एक्ट्रेस की दुबई की यात्रा रही। हर यात्रा में एक्ट्रेस एक ही ड्रेस में नजर आईं। DGP की सौतेली बेटी हैं रान्या राव खास बात यह है कि एक्ट्रेस रान्या राव कर्नाट्स के डीजीपी (पुलिस आवास निगम) की सौतेली बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रान्या 3 मार्च की रात दुबई से एमिरेट्स की फ्लाइट से बेंगलुरु पहुंची थीं। वहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच पर पता चला कि एक्ट्रेस रान्या राव ने ज्यादातर सोना अपने शरीर पर पहना हुआ था। साथ ही कुछ सोना एक्ट्रेस ने अपने कपड़ों में छिपाया हुआ था। हवाई अड्डे पर उनके पास से 14.8 किलोग्राम सोना जब...
ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा, कही यह बात..

ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा, कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: Mamta Kulkarni Kinnar Akhada News: अभी कुछ दिन पहले ही किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने पद से इस्तीफा दे दिया। कहा, कुछ लोगों को थी आपत्ति उन्होंने कहा कि उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी मिलने से कुछ लोगों को आपत्ति हो गई। इस विवाद के चलते ही वह पद छोड़ रही हैं। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि वह 25 साल से साध्वी हैं और आगे भी साध्वी रहेंगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को दिक्कत हो रही थी। उनपर वह कुछ नहीं कहना चाहतीं। ये भी पढ़ें: महाकुंभ: सन्यासी बनीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, किन्नर अखाड़े में बनेंगी महामंडलेश्वर https://samarneetinews.com/mahakumbh-2025-bollywood-actress-eshagupta-takes-dip-of-faith/          ...
महाकुंभ पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता, मंत्री नंदी ने किया वेलकम..देखें Photos..

महाकुंभ पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता, मंत्री नंदी ने किया वेलकम..देखें Photos..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: फिल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी अपनी मां के साथ महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने संगम में डुबकी लगाई और व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की सराहना की। कहा कि उन्होंने रील में यहां की व्यवस्था देखी थी। मां के साथ अभिनेत्री ने लगाई आस्था की डुबकी सरकार ने काफी अच्छी व्यवस्था की है। अभिनेत्री ईशा के साथ उनकी मां सामाजिक कार्यकर्ता रेखा गुप्ता और अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री इंद्रेश उपाध्याय भी मौजूद रहे। अभिनेत्री ईशा गुप्ता का यूपी के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने वेलकम किया। बताते चलें कि अभिनेत्री ईशा गुप्ता बेहद बोल्ड और बिंदास फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। अपनी काबलियत के दम पर उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपना अलग मुकाम बनाया है। वेब सीरीज ‘आश्रम’ फेम अभिनेत्री ईशा से पूछा गया कि फिल्मी हस्तियां भी महाकुंभ में बढ़-चढ़कर पहुंच रही हैं, क्या यह ट्रैंड है? उन...
महाकुंभ: सन्यासी बनीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, किन्नर अखाड़े में बनेंगी महामंडलेश्वर

महाकुंभ: सन्यासी बनीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, किन्नर अखाड़े में बनेंगी महामंडलेश्वर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: महाकुंभ मेले में बड़ी-बड़ी हस्तियां भी पहुंच रही हैं। सभी भक्तिभाव से गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की भी अब महाकुंभ में एंट्री हो गई है। अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने गृहस्थ जीवन से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। आज महाकुंभ पहुंचीं ममता कुलकर्णी अब वह पूरी तरह संतों का जीवन व्यतीत करने जा रही हैं। उन्हें महामंडलेश्वर बनाया जा रहा है। शुक्रवार को ममता कुलकर्णी भगवा वस्त्र में नजर आईं। महाकुंभ के सेक्टर नंबर-16 में ये भी पढ़ें: महाकुंभ से लौटीं वायरल सुंदरी हर्षा रिछारिया.. स्थित किन्नर अखाड़े के शिविर में ममता कुलकर्णी का पट्टाभिषेक किए जाने की तैयारी चल रही है। उनके आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही। किन्नर अखाड़े की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अभिनेत्री ममता कुलकर्णी शुक्रवार को क...
महाकुंभ2025: वायरल सुंदरी हर्षा रिछारिया अब छोड़ेंगी कुंभ

महाकुंभ2025: वायरल सुंदरी हर्षा रिछारिया अब छोड़ेंगी कुंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: Viral Sadhvi In Mahakumbh: महाकुंभ प्रयागराज में चर्चा में आईं वायरल सुंदरी हर्षा रिछारिया फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अब महाकुंभ छोड़ देने का ऐलान किया है। आज रोते हुए हर्षा ने ट्रोलर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो रोते हुए दिखाई दे रही हैं। हर्षा ने कहा, “शर्म आनी चाहिए एक लड़की जो धर्म से जुड़ने के लिए यहां आई, धर्म को जानने आई, आप लोगों ने उसे पूरे कुंभ में रुकने लायक भी नहीं छोड़ा। जिन लोगों ने ऐसा किया है उन्हें पाप लगेगा।” यह है पूरा मामला महाकुंभ में पहुंचीं हर्षा रिछारिया पहले दिन से ही सोशल मीडिया में वायरल हुईं। उन्हें सोशल मीडिया पर सबसे सुंदर साध्वी के नाम से जबरदस्त प्रसिद्धी मिली। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसमें वह साध्वी की वेशभूषा में दिखाई दीं। ...
अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला, गर्दन-रीढ़ पर जख्म-अस्पताल में भर्ती

अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला, गर्दन-रीढ़ पर जख्म-अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके घर में चाकू से हमला हुआ है। बताते हैं कि एक चोर अभिनेता के घर में घुसा था। इससे अभिनेता की हाथापाई भी हुई है। अभिनेता को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जांच के लिए एक्टर के घर पहुंची पुलिस मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता का ऑपरेशन हो गया है। कॉस्मैटिक सर्जरी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ऑपरेशन में एक्टर के घाव से तीन इंच की नुकीली चीज निकाल ली गई है। पुलिस अभिनेता के घर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस मामले में अभिनेता के घर की महिला स्टाॅफ और बाकी लोगों से पछताछ कर रही है। ये भी पढ़ें: अभिनेता गोविंदा को गोली लगी, अस्पताल में भर्ती, पढ़ें पूरी खबर..   https://samarneetinews.com/actor-govinda-injured-by-gun-shot-admitted-to-ho...