Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

पिता करता था महिलाओं से छेड़छाड़, बेटे ने रिपोर्ट लिखाकर भिजवाया जेल

पिता करता था महिलाओं से छेड़छाड़, बेटे ने रिपोर्ट लिखाकर भिजवाया जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, आगराः जिले के एत्माद्यौला थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला सामने आया है। एक व्यक्ति को छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेजा गया है। खास बात यह है छेड़छाड़ की रिपोर्ट आरोपी के बेटे की ओर से लिखाई गई है। बेटे का कहना है कि पिता अक्सर शराब के नशे में मोहल्ले की महिलाओं से छेड़छाड़ करता है जब उसका विरोध किया जाता है तो जान से मारने की धमकियां देता है। विरोध करने पर दिखाता था चाकू पुलिस ने मामले की रिपोर्ट लिखने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला नगला रामबल का है। वहां रहने वाले राहुल वर्मा ने शिकायत की थी कि उसका पिता राजेश शराब पीकर रोज मोहल्ले की महिलाओं से छेड़छाड़ करता है। मना करने पर घर में भी मारपीट और गाली-गलौज करता है। विरोध करनरे पर चाकू हाथ में लेकर हत्या करने की धमकियां देता है। पूरा परिवार उससे डरा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करक...
जालौन में मासूम को गोद में लेकर मां ने खुद को जिंदा जलाया

जालौन में मासूम को गोद में लेकर मां ने खुद को जिंदा जलाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/जालौनः  जिले में सोमवार को एक दिन दहला देने वाले घटनाक्रम ने सभी को हिलाकर रख दिया। अपने दो साल के मासूम को गोद में लेकर एक मां ने खुद को आग लगा ली। महिला के आग लगाने की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के मड़ोरी गांव में सोमवार सुबह सरोज देवी (30) नाम की महिला ने घर का कमरा बंद करके अपने दो साल के मासूम बच्चे को गोद में बैठा लिया। इसके बाद खुद को आग लगा ली। आग में दोनों बुरी तरह से जल गए। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर पहुंचाया अस्पताल जानकारी होने पर पड़ोसियों ने घर का दरवाजा तोड़कर दोनों को आग बुझाकर बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां सरोज और उनके मासूम बेटे विष्णु को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। परिजन घटना के कारण के बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं। मृतक...
नहीं रहे शोले के कालिया, अभिनेता विजू खोटे का 78 साल की उम्र में मुंबई में निधन

नहीं रहे शोले के कालिया, अभिनेता विजू खोटे का 78 साल की उम्र में मुंबई में निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः फिल्म शोले के कालिया का किरदार बच्चे-बच्चे की जुबान आज भी चढ़ा हुआ है। 'तेरा क्या होगा कालिया', डायलाग के चलते आज भी यह नाम सबकी जुबान पर आज ही जाता है। इस किरदार निभाने वाले अभिनेता विजू खोटे का आज 30 सितंबर को 78 साल की उम्र में देहांत हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे विजू खोटे ने आज सुबह अपने मुंबई स्थित घर में अंतिम सांसें लीं। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय से चल रहे थे बीमार वह 1964 में फिल्मी दुनिया में जुड़े और अपने शानदार फिल्मी कैरियर में कई हिट मराठी-हिंदी फिल्मों में काम किया। वह कामेडियन रोल के साथ ही विलेन बनकर भी फिल्मों में दिखाई दिए। उनको फिल्मी परदे पर देखते ही लोगों के जहन में शोले के कालिया की यादें ताजा हो जाती थीं। फिल्म में छोटे से रोल के बावजूद कालियार लोगों के दिलो-दिमाग में बसे रहते थे। ...
कानपुर के बिल्हौर में दोना-पत्तल फैक्ट्री धू-धूकर जली

कानपुर के बिल्हौर में दोना-पत्तल फैक्ट्री धू-धूकर जली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बिल्हौर के बरौली गांव में शॉर्ट सर्किट से दोना-पत्तल फैक्ट्री में रविवार देर रात आग लग गई। आग से देखते ही देखते पूरे फैक्ट्री धू-धूकर जलने लगी। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फैक्ट्री मालिक संजीव उर्फ गुड्डू कटियार अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने के लिए प्रयास किए। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आग बुझाने को पहुंची। अग्निशमन विभाग के लोगों ने आग बुझाने के लिए लंबी जद्दोजहद की। शार्ट सर्किट आग लगने का कारण देर रात काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि आग देर रात काबू में आई, लेकिन तबतक सबकुछ जलकर राख हो गया था। फैक्ट्री मालिक द्वारा कहा जा रहा है कि आग लगने से फैक्ट्री में भारी नुकसान हुआ है। कम से कम लाखों रुपए का नुकसानहै। अच्छी बात यह है कि इस दौरान किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। उधर, फायर ब्रिगेड अध...
यूपी उप चुनावः बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

यूपी उप चुनावः बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊः नवरात्रि के पहले दिन भाजपा ने यूपी में होने वाले उप चुनाव के लिए अपने 10 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। अभी एक सीट प्रतापगढ़ के लिए भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। चर्चा है कि प्रतापगढ़ सीट भाजपा ने अपने सहयोगी दल अपना दल (एस) के लिए छोड़ दी है। माना जा रहा है कि सोमवार को सभी प्रत्याशी अपना नामांकन कराएंगे और तैयारियों में जुट जाएंगे। लखनऊ कैंट से सुरेश तिवारी, कानपुर से सुरेंद्र मैथानी घोषित उम्मीदवारों में राजधानी लखनऊ की कैंट सीट से सुरेश तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं बांदा के मानिकपुर से आनंद शुक्ला, कानपुर के गोविंदनगर से सुरेंद्र मैथानी को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं रामपुर से भारत भूषण गुप्ता, सहारनपुर की गंगोह सीट से किरत सिंह, अंबेडकरनगर के जलालपुर से राजेश सिंह, मऊ की घोसी सीट (सुरक्षित) से विजय राजभर, अलीगढ़ की इगलास सीट (सुर...
बांदा के मेन बाजार में दुकान की दीवार गिरने से 1 की मौत-2 गंभीर

बांदा के मेन बाजार में दुकान की दीवार गिरने से 1 की मौत-2 गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः विवार को शहर के चौक बाजार स्थित गुरहा कुआं में एक दुकान में बेसमेंट में दुकान का निर्माण कराया जा रहा था। बरसात के मौसम में दुकान के भीतर खुदाई से एक तरफ की दीवार गिरने से 3 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। दो को किसी तरह जल्द ही निकाल लिया गया, जबकि तीसरे को देर से निकाला जा सका। तीनों मलबेे के नीचे दबे, मुश्किल से निकाला तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां एक ने दम तोड़ दिया। बाकी दो की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि चौक बाजार स्थित गुरहा कुआं में छिपतहरी के शेखू उर्फ शहजाते नामक व्यक्ति की दुकान में बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। पुलिस बोली, निर्माण कार्य की होगी जांच इसी दौरान दुकान की एक तरफ की दीवार गिर गई। तीन मजदूरों के दबने से वहां हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और मौजूद लोग वहां पहुंचे। सभी ने प्रयास करके मजदूरों को बाहर निकाला।...
बांदा के ARTO उदयराम का गुड़गांव के मेदांता में निधन, अलीगढ़ के पैतृक गांव में आज ही होगा अंतिम संस्कार

बांदा के ARTO उदयराम का गुड़गांव के मेदांता में निधन, अलीगढ़ के पैतृक गांव में आज ही होगा अंतिम संस्कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते दिनों हादसे में घायल बांदा के एआरटीओ उदयराम का रविवार तड़के सुबह गुड़गांव के मेदांता हास्पिटल में इलाज के दौरान देहांत हो गया। बांदा में तैनात उदयराम मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले थे और उनका परिवार आगरा में शिफ्ट हो गया था। 25 सितंबर को जिले के गिरवां क्षेत्र में आन ड्यूटी हादसे में घायल होने के बाद उनको जिला अस्पताल से कानपुर रीजेंसी रेफर कर दिया गया था। फिर कानपुर से परिवार के लोग आगरा ले गए थे। दोबारा तबियत बिगड़ने के बाद उनको मेदांता हास्पिटल ले जाया गया था। कई आरटीओ-एआरटीओ पहुंचे श्रद्धांजलि देने आज उनके निधन की सूचना मिलते ही बांदा के आरटीओ देव मनि भारती, गाजियाबाद के आरटीओ अजय कुमार त्रिपाठी, आगरा के आरटीओ अनिल कुमार, नोएडा के एआरटीओ राजेश सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रशांत कुमार,  नोएडा की पीटीओ डा ज्योति मिश्रा, गाजियाबाद के एआरटीओ विश्वजीत सिंह तथा मेर...
कानपुर में कारोबारी के बेटे का कुकर्म, छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 1 लाख

कानपुर में कारोबारी के बेटे का कुकर्म, छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 1 लाख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में एक आटोपार्ट्स कारोबारी के बेटे का कुकर्म सामने आया है। कुकर्म करने वाला बेटा भी पिता की दुकान संभालता है। इस युवक ने प्रतापगढ़ की रहने वाली छात्रा से पहले फेसबुक पर दोस्ती की। बाद में उससे नजदीकियां बढ़ाते हुए अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इतना ही नहीं छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए उससे 1 लाख रुपए वसूले। बात यहीं खत्म नहीं हुई और आरोपी ने फिर छात्रा से 5 लाख रुपए की मांग करना शुरू कर दिया। इस कुकर्म में कारोबारी युवक ने अपने एक साथी को भी सहयोगी बनाया, जिसने वीडियो बनाए और ब्लैकमेलिंग में साथ दिया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरा मामला कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र से जुड़ा है। गंगा बैराज पर ले जाकर बनाया वीडियो बताया जाता है कि मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली एक छात्रा कुछ समय पहले कानपुर आकर प्रतियोगी प...
कानपुर के पास डिरेल होते-होते बची वंदे भारत एक्सप्रेस, जानवरों से टकराने से ट्रैक बाधित

कानपुर के पास डिरेल होते-होते बची वंदे भारत एक्सप्रेस, जानवरों से टकराने से ट्रैक बाधित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर देहातः दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर मैथा रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल होते-होते बची। चालक ने आकस्मिक ब्रेक लगातेहुए ट्रेन को मैथा स्टेशन रोक लिया। ऐसा अचानक ट्रैक पर आकर कई आवारा जानवरों के ट्रेन से टकराने के कारण हुआ। इस दौरान कई आवारा जानवरों के अवशेष दूर तक गिरे। करीब आधे घंटे तक ट्रैक की सफाई होती रही जिसके बाद दोनों ट्रेनों को रवाना किया गया। उधर, डाउन लाइन पर आ रही बिहार संपर्कक्रांति को भी रोकना पड़ा। उसके चालक ने भी आकस्मिक लगाकर बिहार संपर्कक्रांति गाड़ी को मैथा स्टेशन पर रोका। करीब आधे घंटे तक ट्रैक की सफाई के बाद दोनों ट्रेनों को रवाना किया गया। आधा घंटे बाधित रहा यातायात बताया जाता है कि कानपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली रेलवे लाइन पर स्टेशन के खंबा नंबर 1049-1/9 के पास वंदे भारत एक्सप्रेस से आधा दर्जन से ज्यादा आवारा जानवर टकरा...
कानपुरः शराब को मांगे 100 रुपए, नहीं दिए तो दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

कानपुरः शराब को मांगे 100 रुपए, नहीं दिए तो दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के बिल्हौर थाना क्षेत्र में एक युवा किसान की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या एक शराबी ने शराब के लिए पैसे न देने के कारण की। हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब किसान ट्रैक्टर से मिट्टी डालने का काम कर रहा था। हत्या के वक्त किसान को बचने का भी मौका नहीं मिला और वह ट्रैक्टर पर ही बैठा रह गया। बताया जाता है कि बिल्हौर के आकिन गांव में शनिवार शाम को सुमित सविता नाम के आपराधिक प्रवृत्ति के शख्स ने ट्रैक्टर से जा रहे युवा किसान केवल कमल (28) को रोक लिया। शराब के लिए 100 रुपए मांग रहा था हत्यारोपी इसके बाद उसपर तमंचा तानते हुए शराब के लिए 100 रुपए मांगे। किसान ने पैसे होने की बात कही। इसके बाद दोनों में कहासुनी होने लगी। सुमित ने तमंचा निकालकर कमल को गोली मार दी। गोली लगने के बाद ट्रैक्टर पर बैठे किसान कमल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या की वारद...