Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कानपुरः दुष्कर्म के बाद फतेहपुर में जलाई गई लड़की की हालत गंभीर, गिरफ्त में आरोपी

कानपुरः दुष्कर्म के बाद फतेहपुर में जलाई गई लड़की की हालत गंभीर, गिरफ्त में आरोपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाई गई लड़की की हालत कानपुर के हैलट अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। पीड़िता हैलट अस्पताल में परीक्षण के बाद 75 प्रतिशत जली हुई मिली है। वहीं दूसरी ओर फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा का कहना है कि पुलिस ने युवती से दुष्कर्म और उसे जलाकर मारने की कोशिश करने वाले आरोपी उसके रिश्ते के चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसे जेल भेजा जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी का डीएनए टेस्ट भी कराने की तैयारी चल रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। हैलट में चल रहा इलाज हैलट अस्पताल में पीड़िता को सर्जरी विभाग के डा अनुराग सिंह की देखरेख में भर्ती किया गया है। बताते हैं कि स्त्री रोग विभाग के विशेषज्ञ भी पीड़िता के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रख रहे हैं। डाक्टरों क...
बांदाः वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिले अधिकारी बोले, ऐसे रखें ख्याल..

बांदाः वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिले अधिकारी बोले, ऐसे रखें ख्याल..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा-नरैनी रोड के स्थानीय वृद्ध आश्रम में "सर्दी से बचाव तथा आंखों की देखभाल" विषयक गोष्ठी हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नियोजन विभाग के उप निदेशक एसएन त्रिपाठी ने की। इसमें जिला चिकित्सालय के सीएमएस एसएन मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। गोष्ठी में सीएमएस श्री मिश्रा ने कहा कि वृद्धों को ठंडी हवा से बचाव करना चाहिए। इसलिए टोपी लगाकर कान को ढके रहना चाहिए। कानों में ठंडी हवा लगने से मौसमी बुखार आ सकता है। उन्होंने कहा कि इस समय सुबह की ठंडी हवा में योगा ना करें। ठंड से बचने के दिए टिप्स कहा कि इस मौसम में कमरे में योगा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में वृद्धाश्रम के मरीजों को बिना लाइन में लगे देखे जाने की व्यवस्था की गई है। उप निदेशक एसएन त्रिपाठी ने कहा वृद्ध आश्रम के कर्मचारी सभी बुजुर्गों की मन लगाकर सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि सर्दियों में आप लोगो...
फतेहपुर में दोहराया उन्नाव कांडः लड़की को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया, कानपुर रेफर

फतेहपुर में दोहराया उन्नाव कांडः लड़की को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया, कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः उन्नाव में दुष्कर्म पीडि़ता की जलाकर हत्या की जघन्य वारदात को लोग भूले भी नहीं थे कि अब कानपुर से सटे फतेहपुर जिले में एक रेप पीड़िता को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया गया है। शनिवार को फतेहपुर जिले में हुए दूसरे उन्नाव कांड में किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि फतेहपुर के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक हैवान युवक ने घर में अकेली किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके उपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्ताल ले जाया गया।  घर में घुसकर दिनदहाड़े की वारदात वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि किशोरी लगभग 90 फीसदी जली है और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बताते हैं कि आग लगाने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया...
कानपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मिनट गंगा की गोद में रहे

कानपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मिनट गंगा की गोद में रहे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से शनिवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर उतरे। यहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों तथा केंद्रीय मंत्रियों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहां से हेलीकाप्टर से सीएसए कालेज पहुंचे। वहां शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहे। फिर पैदल ही प्रधानमंत्री मोदी वहां से सीएम योगी के साथ मीटिंग रूम की ओर चल दिए। वहां प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल गंगा कांउसिल की पहली बैठक में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में हुए शामिल प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा परिषद (राष्ट्रीय गंगा परिषद) के राष्ट्रीय कायाकल्प और संरक्षण व प्रबंधन को लेकर हुई पहली बैठक की अध्यक्षता भी की। बैठक में दो राज्यों यूपी और उत्तराख...
बांदा में अब डायल-112 पर नजर आएंगी महिला पुलिस जवान..

बांदा में अब डायल-112 पर नजर आएंगी महिला पुलिस जवान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सूबे के पुलिस महानिदेशक का आदेश के बाद अब बांदा में भी महिला पुलिस की पीआरबी यानि डायल-112 पर तैनाती कर दी गई है। के बाद जिला पुलिस भी सतर्क हो गई है महिला हिंसा को रोकने के लिए हर संभव कार्रवाई की जा रही है शनिवार को पुलिस अधीक्षक गणेश साह के नेतृत्व में 5 यूपी हंड्रेड वाहनों को डायल 112 में अपडेट करते हुए 10 महिला सिपाहियों को तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने आज पुलिस आफिस में इसकी शुरूआत कराई। इसके साथ ही शहर में महिला सुरक्षा पहले से ज्यादा पुष्ट हो सकेगी। फिलहाल 10 महिला सिपाही तैनात एसपी श्री साहा ने खुद महिला पुलिस सिपाहियों से ही गाड़ी को हरी झंडी दिखवाई। बताया जाता है कि महिला अपराधों पर अंकुश के लिए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने इस संबंध में सख्त आदेश दिए थे जिसमें कहा गया था कि महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती भी पीआरबी यानि डायल...
बांदाः प्राइवेट बिजलीकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत पर परिजनों का हंगामा, शव रखकर लगाया जाम

बांदाः प्राइवेट बिजलीकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत पर परिजनों का हंगामा, शव रखकर लगाया जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः प्राइवेट बिजली कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। परिजनों ने आज शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव को चिल्ला रोड पर स्थित बिजली पावर स्टेशन के सामने लाकर रख दिया और जाम लगा दिया। परिवार के लोग दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। परिजनों का कहना था कि दो लोग घर से युवक को बुलाकर ले गए थे। बाद में उसका शव मिला। यह था परिजनों का आरोप, कार्रवाई की मांग परिजनों का कहना था कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाए। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार और सीओ सिटी आलोक मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों का समझाकर शांत किया। दो लोग बुलाकर ले गए थे घर से, फिर मिला शव अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद परिवार के लोग शव को वहां से हटाने के ल...
बांदा में तैनात हेड कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म और ठगी का मुकदमा, ये है मामला..

बांदा में तैनात हेड कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म और ठगी का मुकदमा, ये है मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुर/बांदाः फतेहपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राहुल राज के गनर रहे (हेड कांस्टेबल) के खिलाफ दुष्कर्म और ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ है। बताते हैं कि यह आरोपी हेड कांस्टेबल इस वक्त बांदा जिले में तैनात है। आरोप लगाने वाली महिला फतेहपुर की रहने वाली है और एक समस्या को लेकर तत्कालीनी एसपी के पास गई थी। वहीं गनर से मिली तो उसने मदद को भरोसा दिलाते हुए उसका मोबाइन नंबर ले लिया था। इसके बाद बातचीत शुरू की और बाद में घर आने-जाने लगा। महिला का आरोप है कि हेड कांस्टेबिल ने इस दौरान कई बार उसका यौन शोषण करते हुए दुष्कर्म भी किया। फतेहपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुष्कर्म के साथ 5 लाख भी ठगने का आरोप बाद में बेटी की पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोप है कि नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए उसके पांच लाख रुपए ठग लिए। महिला का आरोप है कि उसने जब हेड कांस्टेबल से रुपए वापस ...
बांदा में रोडवेज बस-ट्रैक्टर में टक्कर, पूर्व चैयरमेन के परिजनों समेत दो दर्जन घायल

बांदा में रोडवेज बस-ट्रैक्टर में टक्कर, पूर्व चैयरमेन के परिजनों समेत दो दर्जन घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः स्टेट हाइवे पर फतेहपुर से बांदा की ओर जा रही तेज रफ्तार बस बारिश और ओलावृष्टि के बीच ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गई। दुर्घटना में रोडवेज बस और ट्रैक्टर दोनों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा पलटे। दुर्घटना स्थल पर चीखपुकार मच गई और करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से घायलों में पूर्व चेयरमैन की पत्नी, पुत्र समेत आधा दर्जन यात्रियों को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी पहुंचाया गया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा शुक्रवार रात को हुआ है। फतेहपुर से आ रही थी रोडवेज बस बताया जाता है कि बांदा डिपो की रोडवेज बस नंबर यूपी-90 टी 1227 फतेहपुर से यात्रियों को लेकर बांदा आ रही थी। ...
बांदा में CAB के विरोध में मुस्लिम समाज का विरोध-प्रदर्शन

बांदा में CAB के विरोध में मुस्लिम समाज का विरोध-प्रदर्शन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में जुमा की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन बिल (कैब) के विरोध में मुसलिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। शांतिपूर्ण ढंग से हुए इस प्रदर्शन के बाद अधिकारियों को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। बताते चलें कि कुछ मुस्लिम संगठनों ने जुमा की नमाज के बाद हर शहर में बिल के विरोध का आह्वन किया था। इसी के तहत बांदा में आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और स्थानीय मुस्लिमों ने मिलकर नवाबी जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया। अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन उनके हाथों में नागरिकता बिल की प्रतियां और तख्तियां थीं। इस मौके पर शहर काजी मौलाना कमरूद्दीन ने कहा कि यह एक काला कानून है। शहर काजी मौलाना मेराज मसूदी (अकील मियाँ) ने कहा कि कैब और एनआरसी बिल संविधान के विरुद्ध हैं। पुलिस बल की मौजूदगी में हुए इस प्रद...