Thursday, August 27सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में दूरदर्शन स्टाफ ने सेवानिवृत लेखाकार-सहायक को दी विदाई 

बांदा में दूरदर्शन स्टाफ ने सेवानिवृत लेखाकार-सहायक को दी विदाई 

Breaking News, उत्तर प्रदेश, उरई, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः इंदिरा नगर स्थित दूरदर्शन एवं आकाशवाणी केंद्र में गुरुवार को दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र झांसी के लेखाकार डीएस गुप्ता एवं दूरदर्शन केंद्र के सहायक बाबूलाल सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के सभी कर्मचारियों ने मिलकर उन्हें समारोहपूर्वक विदाई दी। दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र (झांसी) के निदेशक अभियांत्रिकी बीवी पटेल के निर्देशानुसार दूरदर्शन केंद्र पर एक सेवानिवृत्त विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें आकाशवाणी केंद्र के सहायक अभियंता आरके गुप्ता सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे। आहरण एवं वितरण अधिकारी (झांसी) आरके वर्मा ने विदाई समारोह की अध्यक्षता की। बड़ी संख्या में जुटा पूरा स्टाफ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए दूरदर्शन केंद्र के सहायक अभियंता अजय शंकर त्रिपाठी जी ने डीएस गुप्ता लेखाकार एवं  बाबूलाल सहायक के साथ बिताए वक्त को याद किया। साथ ही उनके सरल एवं...
कन्नौज नहर हादसाः लापता 6 माह के मासूम हर्ष का नहीं चल रहा पता

कन्नौज नहर हादसाः लापता 6 माह के मासूम हर्ष का नहीं चल रहा पता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले के इंदरगढ़ में नहर में कार गिरे से हुई पांच लोगों की मौत के दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके को शोक में डूबो दिया है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत ने सभी को झकझोरकर रख दिया है। इस हादसे में नहर में कार गिरने के बाद से लापता 6 माह के मासूम बच्चे का अबतक कुछ पता नहीं है। बच्चे की तलाश में आज भी एसडीआरएफ की टीमें लगी रहीं। मोटर वोट से बच्चे की काफी तलाश की गई। वहीं गांव में मातम सा पसरा है। पांचों शवों का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया है। नहर में तलाश में जुटी है एसडीआरएफ टीम बताते चलें कि ठठिया के रहने सिपाही गौरव भदौरिया की कार बुधवार को इंदरगढ़ के पास निचली गंग नहर में गिर गई थी। यह हादसा उस वक्त हुआ था जब वह परिवार के साथ मौसेरी बहन की गोद भराई की रस्म में शामिल होने जा रहे थे। संबंधित मुख्य खबरः कन्नौज में गंग नहर में गिरी कार 5 की मौत, बच्चा लापता हादसे में...
अब बाॅलीवुड Actress उर्वशी रौतेला की हाई स्लिट ब्लैक ड्रेस Photo वायरल

अब बाॅलीवुड Actress उर्वशी रौतेला की हाई स्लिट ब्लैक ड्रेस Photo वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बॉलीवुड में अपने स्टाइल और ड्रेस सेंस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फिर चर्चा में हैं। इस बार उर्वशी अपनी बोल्ड च्वाइस के चलते चर्चा में हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले एक इवेंट में उर्वशी रौतेला ब्लैक कलर की हाई स्लिट ड्रेस में दिखाई दी थीं। यही वजह रही कि हर किसी की नजर उनके उपर थी। वह लोगों का ध्यान अपनी खींचने में पूरी तरह से सफल रहीं। ..तो क्या बढ़ने जा रहा है हाई स्लिट ड्रेस का फैशन हालांकि, इससे पहले एक्ट्रेस वाणी कपूर और नुसरत भरूचा भी हाई स्लिट ड्रेस में दिखाई दी थीं। इससे तो यही लग रहा है अब बॉलीवुड में हाई स्लिट ड्रेस का चलन बढ़ने जा रहा है। बहरहाल, फैशन जो भी ट्रेंड करे, लेकिन उर्वली रौतेला जानती हैं कि महफिलों में कैसे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना है। बताते हैं कि उनकी हाई स्लिट की इस ब्लैक ड्रेस को अलबिना द्याल...
बांदा में चार थानों के प्रभारी बदले, एडीजी के दौरे के अगले ही दिन बदलाव

बांदा में चार थानों के प्रभारी बदले, एडीजी के दौरे के अगले ही दिन बदलाव

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एडीजी जोन प्रेम प्रकाश के जिले के दौरे के अगले ही दिन चार थानों के थानेदारों का तबादला हो गया है। बताते हैं कि पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा ने जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चारों थानों के प्रभारियों को इधर से उधर किया है। इनमें चिल्ला, कमासिन, बबेरू और कालिंजर थाना शामिल हैं। बताते चलें कि जिले के ये चारों थाने काफी महत्वपूर्ण हैं। इनमें चिल्ला और कालिंजर जैसे थाने जहां सीमावर्ती क्षेत्र के हैं तो वहीं कमासिन और बबेरू भी महत्वपूर्ण हैं। कमासिन, चिल्ला और बबेरू भी बदले गए तबादलों के क्रम में बबेरू के थानाध्यक्ष विजय सिंह का तबादला करते हुए उनको चिल्ला थाना प्रभारी बना दिया गया है। वहीं चिल्ला के थाना प्रभारी रहे विनोद कुमार सिंह को अब कमासिन का थानाध्यक्ष बना दिया गया है। इसी तरह कमासिन के थाना प्रभारी तारा सिंह पटेल को बबेरू का प्रभारी नियुक्त किया गया है...
अपडेटः सीतापुर में गैस लीक से मरे 7 में 5 एक परिवार के, कानपुर के थे मूल निवासी

अपडेटः सीतापुर में गैस लीक से मरे 7 में 5 एक परिवार के, कानपुर के थे मूल निवासी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/सीतापुरः आज गुरुवार सुबह सीतापुर के बिसवां में गैस रिसाव के बाद दम घुटने से जिन सात लोगों की मौत हुई है, उनमें पांच लोग एक ही परिवार के हैं। यह परिवार मूलतः कानपुर का रहने वाला था। परिवार का मुखिया फैक्ट्री का चौकीदार था। दुख की बात यह है कि पूरा का पूरा परिवार खत्म हो गया है। मां-बाप, भाई-बहन कोई नहीं बचा है। वहीं मरने वालों में दो अन्य लोग भी शामिल हैं। वहीं फैक्ट्री के मालिक के बारे में कहा जा रहा है कि वह मौके पर नहीं है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा बताया जाता है कि आज सुबह करीब 8 बजे के आसपास बिसवां के जलालपुर में दरी फैक्ट्री में रंग करने के लिए कैमिकल का उपयोग होता है। इतना ही नहीं पास में तेजाब भी बनाया जाता है। आज सुबह अचानक वहां गैस का रिसाव हो गया। इससे वहां रहने वाला परिवार के पांच लोगों...
लखनऊः लोहिया में दो डाक्टरों की रार में हुई एफआईआर

लखनऊः लोहिया में दो डाक्टरों की रार में हुई एफआईआर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के नामचीन लोहिया संस्थान में दो डाक्टरों में आपसी रार इतनी बढ़ गई है कि नौबत एफआईआर तक जा पहुंची। दोनों ही डाक्टरों ने एक दूसरे से खुद की जान का खतरा बताते हुए संस्थान के निदेशक के साथ-साथ पुलिस में भी एफआईआर दर्ज कराई है। उधर, मामले में वजह बने तीमारदार ने भी डॉक्टर से खुद के मरीज की जिंदगी खतरे में बताई है। दरअसल, लोहिया में हार्ट अटैक के मरीज की ट्रीटमेंट को लेकर डाक्टरों में आपसी वार शुरू हो गया। कैथ लैब में हार्ट स्पेशलिस्ट डा आशीष झा तथा डा सुदर्शन विजय के बीच एक मरीज को लेकर रार हुई। देखते ही देखते बात काफी बढ़ गई है। तिमारदार ने भी दर्ज कराई शिकायत मरीज के तीमारदार मो. रिजवान ने डा सुदर्शन पर उसके मरीज पिता रफीक के इलाज में बाधा डालने के साथ ही अभद्रता करने की भी शिकायत की है। तिमारदार ने भी संस्थान के निदेशक के साथ ही पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है...
ब्रैकिंग न्यूजः सीतापुर में फैक्ट्री में गैस लीक से 7 की मौत

ब्रैकिंग न्यूजः सीतापुर में फैक्ट्री में गैस लीक से 7 की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में आज गुरुवार सुबह एक दरी फैक्ट्री में गैस लीक हो गई। इसके बाद दम घुटने से 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोग अन्य हैं। घटना की सूचना से जिले के प्रशासनिक व पुलिस अमले में हड़कंप मच गया। सभी बड़े अधिकारी मौके पर हैं। बताया जाता है कि घटना आज सुबह करीब 8 बजे हुई।  जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी व एसपी एलआर कुमार मौके पर पहुंचे हुए हैं। दरी फैक्ट्री में बिसवां में हुआ हादसा शवों को बाहर निकालने के लिए रेश्क्यू चलाया जा रहा है। घटना सीतापुर के बिसबां थाना क्षेत्र के जलालपुर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दरी को रंगने के लिए फैक्ट्री में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इसी से गैस का रिसाव हुआ है और फिर दम घुटने से वहां काम कर रहे सात लोग मारे गए। दर्दनाक हादसा सुबह 8 बजे...
बांदाः ADG प्रेम प्रकाश बोले, चौराहों पर जल्द दिखेंगे इलेक्ट्रानिक सिग्नल

बांदाः ADG प्रेम प्रकाश बोले, चौराहों पर जल्द दिखेंगे इलेक्ट्रानिक सिग्नल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश ने बुधवार को बांदा पुलिस लाइन और मटौंध थाने का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ डीआईजी दीपक कुमार और एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा भी मौजूद रहे। बताते हैं कि एडीजी मंगलवार रात को ही बांदा पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने बांदा में अलीगंज चौकी का भी निरीक्षण किया। आज बुधवार को एडीजी ने बांदा पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। वहां सरकारी अभिलेख, मालखाना और मेस की व्यवस्था देखी। डीआईजी दीपक कुमार के साथ चर्चा भी की इस बीच डीआईजी दीपक कुमार से चर्चा भी करते रहे। पुलिस कर्मियों से एडीजी ने उनकी समस्याओं को लेकर भी बातचीत की। साथ ही बांदा की यातायात व्यवस्था पर बड़ी बात कही। कहा कि जल्द ही शहर के मुख्य चौराहों पर इलेक्ट्रानिक सिग्नल देखने को मिलेंगे। बांदा की यातायात व्यवस्था में होगा सुधार इस दौरान उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने...
अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण को पीएम मोदी ने संसद में की ट्रस्ट की घोषणा

अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण को पीएम मोदी ने संसद में की ट्रस्ट की घोषणा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में ट्रस्ट की घोषणा कर दी। अयोध्या में राम मंदिर पर आए सुप्रीम कोर्ट के 9 नवंबर के फैसले के 88 दिन बाद सरकार ने ट्रस्ट बनाए जाने की घोषणा की है। इस ट्रस्ट में 15 सदस्य होंगे। बताते हैं कि कैबिनेट के फैसले के तुरंत बाद पीएम मोदी संसद पहुंचे। वहां लोकसभा में प्रश्नकाल से पहले उन्होंने ट्रस्ट की घोषणा की। ट्रस्ट का नाम ‘श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र’ पीएम मोदी ने बताया कि इस ट्रस्ट का नाम ‘श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र’ रखा गया है। पीएम मोदी की इस घोषणा के बाद सांसदों ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाए। सभी ने प्रधानमंत्री की इस घोषणा का स्वागत किया। बताया जाता है कि यह ट्रस्ट पूरी तरह से स्वतंत्र होगा और अपने फैसले ले सकेगा। केंद्र ने 67.703 एक...
कन्नौज में गंग नहर में गिरी कार 5 की मौत, बच्चा लापता

कन्नौज में गंग नहर में गिरी कार 5 की मौत, बच्चा लापता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में एक कार निचली गंग नहर में जा गिरी। इससे कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालो में तीन बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं एक बच्चा लापता है। पुलिस ने पांच लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। वहीं तीन लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है। कार में कुल 9 लोग सवार थे। सभी लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस नहर में खोए छह माह के बच्चे की तलाश करा रही है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में चटराआपुर के पास हादसा बताते हैं कि घटना आज सुबह कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चटराआपुर गांव के पास हुई। कार सवार लोग खैरनगर गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना फैलते ही...