Friday, August 28सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

पीएम मोदी के लिए रामायण के ‘जामवंत’ ने कही यह बड़ी बात

पीएम मोदी के लिए रामायण के ‘जामवंत’ ने कही यह बड़ी बात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, भदोहीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को कोरोना वायरस से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हर कोई उनके प्रयासों की प्रशंसा कर रहा है। जहां एक ओर दुनिया के कई देश उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर आम लोगों के साथ-साथ अब विपक्ष के नेता भी उनकी तारीफ करते सुने जा रहे हैं। इसी क्रम में 1987 से 1988 के बीच टीवी पर प्रसारित सबसे पसंदीदा टीवी सीरियल रामायण में जामवंत की भूमिका निभाने वाले कलाकार ने भी पीएम मोदी की तारीफ की है। दरअसल, टीवी पर एक बार फिर से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से रामायण सीरियल शुरू किया गया है। बुद्धिमानी से देश को बचा रहे प्रधानमंत्री मोदी प्रतिदिन इसका प्रसारण सुबह 9 बजे और रात 9 बजे दो बार होगा। भदोही जिले के रहने वाले राजशेखर रामायण सीरियल में जामवंत की भूमिका निभा चुके हैं। अब दोबारा सीरियल शुरू होने पर राजशेखर ने कहा है कि प्रधानमंत्री ...
मददगारः बांदा DIG के निर्देश, गर्भवती को ससुराल लेकर पहुंची पुलिस

मददगारः बांदा DIG के निर्देश, गर्भवती को ससुराल लेकर पहुंची पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लाॅकडाउन में यूपी पुलिस लोगों की बड़ी मददगार बनकर सामने आई है। बांदा के डीआईजी दीपक कुमार के निर्देश पर हैदराबाद से लौटकर फंसी एक गर्भवती महिला को जिले के फतेहगंज थाना पुलिस ने उनके घर तक पहुंचाया। बताते हैं कि फतेहगंज थाना क्षेत्र के रमजूपुर गांव में लाॅकडाउन के दौरान अपने मायके में फंसी गर्भवती महिला को फतेहगंज पुलिस ने उसके ससुराल सभापुर तरांव (जिला चित्रकूट) पहुंचाया। मालूम हो कि मनीष पटेल पुत्र रामलाल निवासी सभापुर तरांव, थाना पहाड़ी (चित्रकूट) 28 मार्च को डीआईजी बांदा दीपक कुमार को फोन किया था। हैदराबाद में फंसे पति ने लगाई थी गुहार उसने बताया था कि उसकी पत्नी काजल पटेल (25) गर्भवती हैं। अपने मायके बांदा के फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रमजूपुर में पिता के घर मातादीन पटेल के यहां फंसी हैं। बताया था कि वह हैदराबाद में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। लाॅकडाउन...
बड़ी खबरः CM योगी का फैसला, जेलों से छूटेंगे 11 हजार बंदी

बड़ी खबरः CM योगी का फैसला, जेलों से छूटेंगे 11 हजार बंदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस से बचाव के लिए बेहद गंभीर और सराहनीय कदम उठा रहे हैं। सीएम योगी ने जनता से अपील की है कि सभी लाॅकडाउन में सहयोग करें। घरों में रहें और मदद के लिए संपर्क करें। सरकार पूरी मदद करेगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि लाॅकडाउन सभी लोगों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। सीएम योगी ने बताया है यूपी की जेलों में बंद करीब 11 हजार बंदियों को 8 सप्ताह की पैरोल या जमानत पर छोड़ा जा रहा है। यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से शुरू होगी। संजय गांधी पीजीआई का निरीक्षण भी किया उन्होंने बताया कि जिन बंदियों को पैरोल दी जा रही है उनमें 8500 विचाराधीन बंदी हैं और 2500 सजायाफ्ता बंदी भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि यूपी विधिक सेवा और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी तथा डीजी जेल आनंद कुमार वाली समिति ने इस पूरे मामले पर विचार-विमर्श कर लि...
PM मोदी की मुहिम को अब Actor अक्षय कुमार का साथ, 25 करोड़ दान

PM मोदी की मुहिम को अब Actor अक्षय कुमार का साथ, 25 करोड़ दान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोरोना वायरस की वैश्विक बीमारी के खिलाफ मुहीम को दुनियाभर का साथ मिल रहा है। हर कोई पीएम मोदी का दीवाना हो रहा है। उनकी मुहीम के पक्ष में फिल्मी सितारों से लेकर हर कोई एकजुट हो रहा है। अब इस मुहीम को बालीवुड के फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का साथ मिला है। अभिनेता ने पीएम मोदी की मुहीम को सराहनीय बताया है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब बालीवुड के इस अभिनेता ने देशहित में दिल खोलकर पैसा दान दिया हो। कई शख्सियतों का मिल रहा है साथ बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के कहर से पूरे देश को बचाने के लिए 15 अप्रैल तक लाॅकडाउन घोषित किया है। 21 दिन के लिए घोषित इस लाॅकडाउन में सरकार अपने स्तर से जरुरतमंदों को लेकर बेहद संवेदनशीलता बरत रही है। वहीं कई शख्सियत इस मुहीम में जुट रही हैं। इसी कड़ी में बालीवुड फिल्म अभिनेता...
UPCLDF के चैयरमेन वीरेंद्र तिवारी लगातार सुन रहे जरुरतमंदों की बात, पहुंचा रहे राहत

UPCLDF के चैयरमेन वीरेंद्र तिवारी लगातार सुन रहे जरुरतमंदों की बात, पहुंचा रहे राहत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार देश को कोरोना से बचाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में उनके नेता भी जुटे हैं। यूपी राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड (UPCLDF)के चैयरमेन (राज्यमंत्री स्तर) वीरेंद्र कुमार तिवारी भी अपने कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से जरुरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। साथ ही लगातार लोगों तक मदद का सामान पहुंचा रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे हैं। फोन पर सुनीं जरुरतमंदो की समस्याएं शनिवार को श्री तिवारी ने कंट्रोल रूम की बागडोर खुद अपने हाथों में संभाली। उन्होंने पीड़ितों की बातें फोन काल पर सुनी। साथ ही लोगों तक मदद भी पहुंचाई। सभी मदद देने के साथ ही भरोसा दिलाया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी समस्याओं को लेकर गंभीर हैं और सरकार हर संभव मदद कर रही है। बताते चलें कि प्रधा...
बांदा में ट्रेन से उतरा एक यात्री, एक्शन में जीआरपी

बांदा में ट्रेन से उतरा एक यात्री, एक्शन में जीआरपी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः 21 दिन के लाकडाउन के बीच निजामुद्दीन से चलकर जबलपुर अपने निर्धारित स्टेशन लौट रही ट्रेन बांदा स्टेशन से गुजरी। यहां रुकी भी। इसी दौरान ट्रेन से एक यात्री नीचे उतरा। उसे देखते ही स्टेशन स्टाफ में हड़कंप मच गया। स्टेशन के स्टाफ के साथ ही जीआरपी बांदा के जवान भी सक्रिय हो गए। सोमेश जायसवाल नाम के इस यात्री को जीआरपी ने पूछताछ के लिए रोक लिया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका मेडिकल चेकअप हुआ। जीआरपी ने कराया मेडिकल चेकअप बांदा जीआरपी प्रभारी रामबरन सिंह ने बताया कि महाकौशल एक्सप्रेस से एक यात्री गुरुवार रात को उतरे थे। उन्हें रोककर पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम सोमेश जायसवाल पुत्र सूरजन प्रसाद बताया। वह मध्यप्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह कोच वेंडर हैं और इस ट्रेन में मथुरा स्टेशन से सवार हुए थे। इसके बाद घर लौटने के लिए जा रहे थे...
आज से TV पर देखें रामायण, दो बार होगा प्रसारण

आज से TV पर देखें रामायण, दो बार होगा प्रसारण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कोरोना वायरस जैसी वैश्विक बीमारी से बचाने के लिए देशभर में 21 दिन का लाकडाउन घोषित किया है। ऐसे में लोग घरों में बैठे हैं और परिवार के साथ समय दे रहे हैं। लॉकडाउन में देश के टीवी दर्शकों के लिए इसी बीच एक बड़ी खुशी की खबर आ रही है। भारतीय टीवी इतिहास का सबसे लोकप्रिय शो रामायण का फिर से प्रसारण होने जा रहा है। जी हां, इसके प्रसारण की जानकारी खुद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी। सूचना मंत्री ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। 1987 में हुआ था पहली बार प्रसारण बताते चलें कि रामायण का सबसे पहले प्रसारण 1987 में शुरू हुआ था, जो एक साल तक 1988 तक चला था। जानकारी के अनुसार केंद्रीय सूचना मंत्री जावड़ेकर ने शुक्रवार को ट्वीट करके बताया है कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से रामायण का फिर से प्रसारण शुरू होने जा रहा है।...
लखनऊ में पूर्व मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन, लंबे समय से थे बीमार

लखनऊ में पूर्व मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का देर शाम लखनऊ में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बताते चलें कि वह बाराबंकी के रहने वाले थे और समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। वह राज्यसभा सदस्य भी रहे। कुर्मी समाज के बड़े नेता के रूप में बेनी प्रसाद वर्मा की पहचान थी। समाजवादी पार्टी ने अधिकारिक रूप से ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। साथ ही उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कुछ ऐसा रहा राजनीतिक जीवन बताया जाता है कि वह 1974 में पहली बार दरियाबाद क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शौक की लहर दौड़ गई है। उनका जन्म 11 फरवरी, 1941 को राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी बाराबंकी से ही हुई थी। बाद में लखनऊ विश्‍वविद्यालय ...
सीतापुरः आंधी में दीवार ढही, 2 बच्चों की मौत-तीसरा गंभीर

सीतापुरः आंधी में दीवार ढही, 2 बच्चों की मौत-तीसरा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज आंधी के साथ घर का छप्पर और कच्ची दीवार ढह गई। इसके बाद एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अस्पताल पहुंचकर सांसें थम गईं. घायल तीसरे बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि जिले के खैराबाद कस्बे के भूलभुलिया गांव में सुबह तेज आंधी के साथ छप्पर और कच्ची दीवार ढह गई। खैराबाद थानाध्यक्ष अजय यादव का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौसी के घर आया हुआ था एक बच्चा इससे वहां शहर कोतवाली के हरिहरपुर सोनारी के रहने वाले प्रेमसागर का 8 साल का बेटा रामसनेही मलबे के नीचे दब गया। यह बालक अपनी मौसी के घर वहां गया था। बताते हैं कि घटना के वक्त वह मौसेरे भाई अंकेश (9) पुत्र लल्लू तथा गांव के ही मोनू (12) पुत्र सं...
बांदा के दरोगा की औरैया में हादसे में मौत, पार्थिव शरीर लाया गया

बांदा के दरोगा की औरैया में हादसे में मौत, पार्थिव शरीर लाया गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः औरैया में पूर्वा सुजान चैकी इंचार्ज की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बांदा जिले के रहने वाले थे। उनके शव को आज उनके पैतृक गांव लाया गया। इसके साथ ही महकमे में शौक की लहर दौड़ गई। वहीं दूसरी ओर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि औरैया जिले में पुलिस लाइन में उनकी सम्मान के साथ सलामी दी गई। फिर एक एसआई और कांस्टेबल उनके शव को लेकर आज शाम बिसंडा उनके पैतृक गांव पहुंचे। शनिवार को उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से परिवार समेत पूरे गांव में मातम पसर गया है। वहीं सब इंस्पेक्टर के बेटे ने कहा कि उनके पिता के निधन पर जिले से कोई पुलिस अधिकारी नहीं आया है। अगर यह सही बात है तो सचमुच अशोभनीय है। झांसी में रहता है परिवार, बिसंडा पैतृक निवास बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी अशोक पटेल औरैया में पूर्वा सुजान चौकी इंचार्ज थे...