Friday, June 12सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में शर्मनाक घटना, होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

बांदा में शर्मनाक घटना, होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अतर्रा में एक होटल में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। आरोपियों ने होटल में दरिंदगी की। इसके बाद लड़की को बदहवास हाल में सड़क पर छोड़कर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। एक आरोपी नाबालिग है। सीओ अतर्रा प्रवीण सिंह का कहना है कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है। ये हैं पकड़े गए तीनों आरोपी जांच में पता चला है कि एक आरोपी को पीड़िता पहले से जानती थी। आरोपियों की पहचान गिरवां के सहेवा गांव निवासी महेश कुशवाहा (18), शक्ति सिंह (19) और एक 15 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है। इस तरह से की गई वारदात जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम अतर्रा की एक किशोरी अपनी सहेली के साथ बाजार गई थी। वहां सहेली दुकान के भीतर गई तो किशोरी बाहर ठेले के पास खड़ी हो गई। बताते हैं कि तभी बाइक सवार तीनों आरोपी वहां पहुंचे। ये भी पढ़ें: बांदा में मासूम ...
बांदा में ट्रेन के आगे कूदा जरैली कोठी का छात्र-प्रेम प्रंसग की चर्चा

बांदा में ट्रेन के आगे कूदा जरैली कोठी का छात्र-प्रेम प्रंसग की चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के जरैली कोठी के रहने वाले छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। चर्चा है कि युवक ने प्रेमप्रसंग में जान दी है। हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शादी की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रेम प्रसंग पर पुलिस ने कही यह बात.. जानकारी के अनुसार, शहर के जरैली कोठी मोहल्ले के राजेंद्र अनुरागी के बेटे 19 वर्षीय राजा अनुरागी मंगलवार शाम घर से निकले थे। देर रात उनका शव क्योटरा चौराहे के पास रेलवे पटरी पर पड़ा मिला। कहा जा रहा है कि युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें: बांदा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास-पुलिस ने घेरकर पकड़ा, अब जेल.. उधर, चर्चा है कि मृतक युवक का किसी से प्रेम प्रसंग था। उसी के चलते उसने सुसाइड की है। मृतक के मामा राज क...
बांदा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास-पुलिस ने घेरकर पकड़ा, अब जेल..

बांदा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास-पुलिस ने घेरकर पकड़ा, अब जेल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बच्चों के प्रति क्रूरता बरतने वाले दरिंदे हमारे-आपके बीच ही कहीं छिपे होते हैं। समय पर सामने आते हैं। बस जरूरत हम सभी को जागरुक रहने की है। ऐसा ही एक दरिंदा बांदा में उस सामने आया जब एक मासूम से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। शर्मनाक घटनाक्रम बांदा शहर के एक मोहल्ले का है। बांदा के एक मोहल्ले में एक मासूम से दरिंदे किस्म के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर पकड़ा गया। आरोपी के बच्चों संग ही खेल रही थी मासूम जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 6 साल की मासूम देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। साथ में आसपास रहने वाले दूसरे बच्चे भी थे। बताते हैं कि तभी पड़ोसी युवक राजेश सोनी नशे की हालत में वहां पहुंचा। इसके बाद मासूम को बहला-फुसलाकर साथ ले गया। ये भी पढ़ें: बांदा: 15 साल के छात्र की हादसे में गई जान-बुंदेलखंड एक्सप...
मायावती का ऐलान, यूपी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा

मायावती का ऐलान, यूपी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर मायावती ने अकेले दमपर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। लखनऊ में बुधवार को बसपा सुप्रीमो ने यह घोषणा की। बसपा सुप्रीमों ने कहा कि इन दिनों लोकतंत्र व संविधान को मजबूती की बजाय 'अर्टिफिशयल इंटेलिजेंस' की चर्चाएं ज्यादा हैं।   गेस्टहाउस कांड सपा मुखिया के इशारे पर.. बसपा मुखिया ने कहा कि चुनाव जितने नजदीक आएंगे, हमारे विरोधी हमें सत्ता से दूर रखने के और प्रयास करेंगे। कहा कि अभी साजिश रची जाएंगी। कहा कि पूरे देश में 'अंबेडकरवादियों' को बाबा साहेब के आत्म-सम्मान के लिए आंदोन मजबूत करते रहना चाहिए। किसी दल से गठबंधन की बात पूरी तरह झूठ मायावती ने कहा कि बसपा के यूपी विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ने की बात फर्जी है। यह बिल्कुल फेक न्यूज है। बसपा के गठबंधन में चुनाव की बात बिल्कुल गलत, झूठ, हवा-हवाई व मनगढ़ंत बात है। बसपा अकेले अपन...
यूपी में इन 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले..

यूपी में इन 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार शाम 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के क्रम में राजेश कुमार मिश्रा को अयोध्या विकास प्राधिकरण का सचिव बना दिया गया है। अयोध्या के सिटी मजिस्ट्रेट बने संजीव उपाध्याय इसी तरह संजीव कुमार उपाध्याय को अयोध्या का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। गाजीपुर के उप जिलाधिकारी राजेश चंद्र को मैनपुरी का एडीएम (न्यायिक) बनाया गया है। ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: यूपी में 18 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी-हड़कंप बृजपाल सिंह को एडीएम (न्यायिक) लखीमपुर खीरी बनाया गया है। इसी तरह अर्चना अग्निहोत्री को मऊ का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। ये भी पढ़ें: कानपुर लैंबॉर्गिनी मामले में तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार https://samarneetine...
बांदा शहर में दर्दनाक घटना-मनरेगा जेई ने लगाई फांसी, किरन कालेज के पास..

बांदा शहर में दर्दनाक घटना-मनरेगा जेई ने लगाई फांसी, किरन कालेज के पास..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के किरन कालेज चौराहे से एक दुखद घटना सामने आई है। संविदा पर कार्यरत मनरेगा के एक जेई ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना मंगलवार सुबह की है। वह घर में प्रतियोगी बच्चों को कोचिंग भी पढ़ाते थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घर में कोचिंग भी पढ़ाते थे शोभित जानकारी के अनुसार, शहर के किरन कालेज चौराहे के रहने वाले शोभित दुबे (35) पुत्र नारायण प्रकाश दुबे ने सोमवार रात घर में फांसी लगा ली। सुबह जब देर तक कमरे से नहीं निकले परिवार के लोगों को चिंता हुई। मानसिक अवसाद माना जा रहा कारण कुंडी खटखटाने पर अंदर से कोई आहट सुनाई नहीं दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब दरवाजा खोलकर किसी तरह शव बाहर निकाला गया। मृतक के चचेरे भाई आशीष ने बताया कि शोभित महुआ व्लाक में...
बांदा: 15 साल के छात्र की हादसे में गई जान-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर घटना

बांदा: 15 साल के छात्र की हादसे में गई जान-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 15 वर्षीय छात्र की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा तब हुआ जब कार ने छात्र की साइकिल में टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हासा जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के रमवा गांव के अनिल विश्वकर्मा के बेटे आयुष (15) कक्षा-9 के छात्र थे। बताते हैं कि मंगलवार दोपहर वह साइकिल से घूमते हुए बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर महोखर की ओर पहुंच गए। ये भी पढ़ें: बांदा: शादी से पहले लखनऊ से लौटे बी.फार्मा छात्र ने लगाई फांसी..वजह  इसी बीच इंडिगो कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतने तेज थी कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताते हैं कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार के इकलौते बेटे थे आयुष कार चालक की पहचान विकास मित्रा पुत्र ह्दय नारायण निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है...
बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बार अध्यक्ष-अखंड बुंदेलखंड संयोजक का किया सम्मान

बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बार अध्यक्ष-अखंड बुंदेलखंड संयोजक का किया सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बार अध्यक्ष विमल सिंह व महामंत्री राजेश त्रिपाठी को माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही अखंड बुंदेलखंड संयोजक भानू सहाय का भी माला पहनाकर स्वागत किया। अखंड बुंदेलखंड के लिए मिला समर्थन बताते चलें कि वनवासी राम चित्रकूट से ओरछाधाम तक 16 फरवरी से 13 मार्च तक जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने यात्रा में शामिल सभी लोगों को माला पहनाई। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल सिंह ने पृथक राज्य बुंदेलखंड प्रांत निर्माण को समर्थन का भरोसा दिलाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अजय राय पहले ही प्रथक बुंदेलखंड राज्य को समर्थन दे चुके हैं। इस मौके पर सत्य प्रकाश द्विवेदी, बाबूराम यादव, बीलाल भाई, संतोष द्विवेदी, अशोक सक्सेना, रघुराज शर्मा, वरुण अग्रवाल, हन...
बांदा: शादी से पहले लखनऊ से लौटे बी.फार्मा छात्र ने लगाई फांसी..वजह

बांदा: शादी से पहले लखनऊ से लौटे बी.फार्मा छात्र ने लगाई फांसी..वजह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में लखनऊ से लौटकर घर आए बी.फार्मा छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। कुछ दिन बाद युवक की शादी होनी थी। बताते हैं कि अचानक इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की। लखनऊ से बी.फार्मा कर रहे थे रजनीकांत जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कुचेदू गांव के रहने वाले कल्लू के बेटे 25 वर्षीय रजनीकांत बी.फार्मा के छात्र थे। बताते हैं कि शाम को पिता खेत से सिंचाई करके घर पहुंचे। ये भी पढ़ें: बांदा में वेतन के लिए संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन वहां कमरे में बेटे का शव फांसी पर लटकता मिला। मां नथिया और चचेरे भाई विपिन ने फंदा काटकर बबेरू स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। परिजनों का कहना है कि उस समय तक उनकी सांसें चल रहीं थीं। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 18 फरवरी को था दहिनवारा, 5 मई को.. वहां डाॅक...
बड़ी खबर: यूपी में 18 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी-हड़कंप

बड़ी खबर: यूपी में 18 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी-हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश बड़ी खबर यह है कि 18 जिलों की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी से हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन अलर्ट हुआ और सभी अदालत परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान दरअसल, सभी अदालत परिसरों में ई-मेल के जरिए बम धमाकों की धमकियां दी गईं। धमकी से हर ओर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बम स्क्वॉयड टीम सभी जगह तलाशी अभियान चला रही है। ये भी पढ़ें: बांदा में थार का कहर, रीलबाजी में दुकान में घुसी-एक की मौत-लड़की घायल   जानकारी के अनुसार, लखनऊ, अयोध्या, अमरोहा, मेरठ, आजमगढ़, वाराणसी समेत कुल 18 जिला अदालतों को धमकी भरे ई-मेल मिले। दोपहर 12:15 बजे जिला अदालतों में बम धमाकों की धमकी दी गई। दो दिन पहले भी मिली ऐसी धमकी कोर्ट परिसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताते चलें कि दो दिन पहले भी यूपी की कई जिला अदालतों को इसी त...