Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

Lucknow: बकरीद कल-सभी तैयारियां पूरी-सुरक्षा को लेकर DGP के सख्त निर्देश

Lucknow: बकरीद कल-सभी तैयारियां पूरी-सुरक्षा को लेकर DGP के सख्त निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बकरीद का त्यौहार शनिवार को मनाया जाएगा। त्यौहार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह नमाज पढ़ी जाएगी। इसके बाद कुर्बानी दी जाएगी। पूरे प्रदेश में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने साफ-सफाई की व्यवस्था की है। DGP ने सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश वहीं बकरीद के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि त्यौहार के दौरान शांति, कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखा जाए। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक लगाएं। संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस और पीएसी बल तैनात किया जाए। ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी कार्रवाई, 5 डॉक्टर बर्खास्त-कई चिकित्साधिकारियों पर भी एक्शन ये भी पढ़...
Banda: एक और रिश्वतखोर अधिकारी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

Banda: एक और रिश्वतखोर अधिकारी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में लगातार रिश्वतखोर अधिकारी और कर्मचारी पकड़े जा रहे हैं। आज शुक्रवार को बबेरू तहसील में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एंटी करप्शन टीम ने एक राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगेहाथ धर-दबोचा। आरोप है कि जमीन की पैमाइश के बदले में आरोपी ने 8 हजार रूपए रिश्वत मांगी। एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा राजस्व निरीक्षक लाला भैया वर्मा को एंटी करप्शन टीम ने दोपहर करीब 2 बजे तहसील परिसर में ही रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। शिकायतकर्ता मुसिंवा गांव निवासी अवधेश पुत्र राधेश्याम का आरोप है कि उसकी जमीन की पैमाइश के बदले में राजस्व निरीक्षक ने 8000 रुपए की मांग की थी। एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में रिश्वत लेते जेई और संविदा कर्मचारी गिरफ्तार  ये भी पढ़ें: बां...
Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में डीसीए ग्रीन ने 14 रनों से जीता मैच

Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में डीसीए ग्रीन ने 14 रनों से जीता मैच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस लाइन में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में त्रिकोणीय सीरीज का आयोजन हो रहा है। आज इसका पहला मैच DCA Green और DCA Red के बीच खेला गया। इसमें मुख्य अतिथि रेलवे जज दिव्यकांत रहे। टाॅस जीतकर डीसीए ग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 162 रनों का लक्ष्य रखा। 148 रनों पर सिमट गई डीसीए रेड टीम इसमें मानस त्रिपाठी ने 54 रन बनाए। जज दिव्यकांत ने 22 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी डीसीए रेड की टीम के खिलाड़ी आलेश गोस्वामी ने 44, रविकुमार गिल्लू 27 रन बनाकर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया। मगर पूरी टीम ये भी पढ़ें: बांदा: अंडर-12 क्रिकेट मैच में बांदा स्टेडियम ट्रेनीज की टीम ने सेंट जार्ज टीम को 88 रनों पर समेटा धराशाई हो गई। डीसीए ग्रीन ने 14 रनों से जीत लिया। धनंजय करवरिया और मनोज मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिह्न दे...
Banda: मां-बेटी, वंदना और रंजना के इस तरह जाने से हर कोई दुखी….रो-रोकर बुरा हाल

Banda: मां-बेटी, वंदना और रंजना के इस तरह जाने से हर कोई दुखी….रो-रोकर बुरा हाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के बिजली खेड़ा में आज सुबह मां-बेटी की ऐसी असमय मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया। आसपास के लोग भी घटना को लेकर बेहद हैरान हैं। किसी को इस बात का अंदेशा नहीं था कि वंदना और उनकी बेटी रंजना इस तरह से दुनिया छोड़कर जा सकती हैं। हालांकि, पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक ही रस्सी से.. चौंकाने वाली बात यह है कि मां और बेटी ने एक ही रस्सी से फांसी लगाई है। दोनों के शव एक-दूसरे के पास ही फांसी पर लटकते मिले हैं। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, बिजलीखेड़ा मोहल्ले में ननकाई प्रसाद अपनी तीसरी पत्नी वंदना (45) और बेटी 20 साल की रंजना तथा बेटे पवन के साथ रहते थे। वह मूलरूप से बांदा देहात कोतवाली क्षेत्र के सैमरा गांव के रहने वाले हैं।...
भारत में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का PM Modi ने किया उद्घाटन-अब कश्मीर तक रेल

भारत में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का PM Modi ने किया उद्घाटन-अब कश्मीर तक रेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: भारत में कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया है। चिनाब नदी पर बना यह 1.3 किमी लंबा रेलवे पुल 359 मीटर ऊंचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह पुल 260 किमी प्रति घंटे की हवा और भूकंपीय जोन-V में भी स्थिर रह सकता है। बताते हैं कि इसके निर्माण में लगभग 30,000 टन स्टील और आधे फुटबाल मैदान जितनी चौड़ी नींव का उपयोग हुआ है। 46 हजार करोड़ की परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने कुल 46 हजार करोड़ की परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। साथ ही चिनाब नदी पर बने दुनिया के इस सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर एक नए युग की शुरूआत भ...
BREAKING: बांदा शहर में बड़ी घटना, मां-बेटी ने फांसी लगाकर दी जान

BREAKING: बांदा शहर में बड़ी घटना, मां-बेटी ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आज शुक्रवार को बड़ी घटना सामने आई है। शहर के बिजलीखेड़ा निवासी ननकाई प्रसाद पूर्व फौजी हैं। उनकी पत्नी वंदना देवी (45) और बेटी रंजना (20) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस का कहना है कि दोनों के शव एक ही कमरे में एक रस्सी से फांसी पर लटकते मिले। BA की छात्रा थी बेटी, यह बात आ रही सामने बेटी बीए की छात्रा थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आज सुबह शवों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर सीओ सिटी और कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ये भी पढ़ें: बेशर्मी: हाइवे पर BJP नेता की महिला संग दर्टी पिक्चर-बेहद अश्लील Video Viral, मची खलबली प्रथम दृष्टया मां-बेटी की आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह के रूप में सामने आ रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। सीओ सिटी राजीव सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अपडेट जार...
लखनऊ में बड़ा एनकाउंटर: 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी ढेर

लखनऊ में बड़ा एनकाउंटर: 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार तड़के पुलिस ने एनकाउंटर में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मार गिराया। वह भागने की कोशिश में था। तभी पुलिस से उसका सामना हो गया। डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि 5 की सुबह लगभग 10 बजे शिकायत मिली थी कि एक ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। तलाश में थीं पुलिस की कई टीमें मामले में पांच टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान दीपक वर्मा के रूप में हुई। तलाश में उसका पता चला तो घेराबंदी की गई। आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में ढेर हो गया। हालांकि, उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें: प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या में भव्य मंदिर में माता सीता संग विराजे राजाराम, देखें तस्वीरें.. ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी कार्रवाई, 5 डॉक्टर बर्खास्त...
बांदा शहर के पास ट्रेन के आगे कूदी शराबी पति से तंग महिला-झीलपुरवा में युवक ने फांसी..

बांदा शहर के पास ट्रेन के आगे कूदी शराबी पति से तंग महिला-झीलपुरवा में युवक ने फांसी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बीते 24 घंटों में बांदा में अलग-अलग घटनाओं में एक युवक ने फांसी लगा ली। वहीं महिला ने पति से विवाद के बाद ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के झील का पुरवा के वीरेंद्र (25) पुत्र राजेश ने बुधवार रात करीब 12 बजे घर के कमरे में फांसी लगा ली। शहर के झील का पुरवा में हुई घटना रात को छोटी बहन संजू की नींद खुली तो भाई का शव लटकता देख चीख पड़ी। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने रात में ही पहुंचकर छानबीन की। मृतक के चाचा रामशरण का कहना है कि बीरेंद्र दो भाइयों में बड़े थे। परिजनों ने सुसाइड का कारण अज्ञात बताया है। भूरागढ़ के पास रेलवे पटरी पर घटना  उधर, एक अन्य घटना में मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ केन पुल के पास एक 35 वर्षीय युवती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतका के ससुर जगमोहन ...
दर्दनाक: बहन की शादी का कार्ड बाटने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत 

दर्दनाक: बहन की शादी का कार्ड बाटने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में जान चली गई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर वालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, गिरवां के बड़ोखर बुजुर्ग गांव के झंडीपुरवा के रहने वाले 24 वर्षीय अरविंद बहन जानकी की शादी का कार्ड बाटने बदौसा जा रहे थे। 3 दिन बाद है बहन की शादी उनके मामा और एक अन्य युवक भी साथ में था। बताते हैं कि बदौसा और अतर्रा के बीच सामने से आ रहे मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में अरविंद को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भाई बुद्वविलास ने बताया कि बहन की 8 जून को शादी थी। शादी से 3 दिन पहले वह कार्ड बांटने जा रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा में विडंबना! ओवरलोडिंग को छूट देकर ई-रिक्शा और हेलमेट के पीछे भाग रहा ...
लिपस्टिक को संस्कृत में क्या कहते हैं..जानकर हैरान हो जाएंगे आप!

लिपस्टिक को संस्कृत में क्या कहते हैं..जानकर हैरान हो जाएंगे आप!

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: लिपस्टिक एक ऐसा सौंदर्य प्रसाधन है जिसका उपयोग महिलाएं अपने होठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करती हैं। भारत में आम बोलचाल में सभी लिपस्टिक को लिपस्टिक ही कहते हैं, हालांकि, यह अंग्रेजी का शब्द है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिपस्टिक को संस्कृत भाषा में क्या कहते हैं। शायद ही आपने इस पर कभी गौर किया होगा। लेकिन जानना तो चाहेंगे ही। हम बताते हैं कि लिपस्टिक को संस्कृत में क्या कहते हैं। लिपस्टिक जैसी पापुलर वस्तु का संस्कृत का नाम जानकर आप बेहद चौंक हो जाएंगे। जी हां.. दरअसल, लिपस्टिक को संस्कृत में ओष्ठ रंजक कहा जाता है। संस्कृत में आप लिपस्टिक को ओष्ठ शलाका या फिर ओष्ठराग भी कह सकते हैं। ये भी पढ़ें: भोजपुरी Actress नेहा मलिक का Bold अवतार, फैंस की धड़कनें तेज ये भी पढ़ें: Actress एली एवराम ने फिर इंटरनेट का बढ़ा...