Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

देशभर में बांदा में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज, झांसी-वाराणसी में भी पारा 44 पार, आज लू का अलर्ट

देशभर में बांदा में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज, झांसी-वाराणसी में भी पारा 44 पार, आज लू का अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पूरे देश में शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान बांदा जिले में दर्ज किया गया। लखनऊ मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि बांदा में तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो पूरे देश में सबसे ज्यादा तापमान था। भीषण गर्मी में लोग बुरी तरह से परेशान रहे। चिलचिलाती धूप ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। झांसी में 45 डिग्री, वाराणसी में 44 डिग्री सेल्सियस इसी तरह दोपहर 2:30 बजे दिन का तापमान झांसी में 45 डिग्री सेल्सियस रहा। फुरसतगंज और वाराणसी में 44 डिग्री, सुल्तानपुर में 43.8 डिग्री और आगरा में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में 40.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का आज इन जिलों में लू का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से शनिवार को चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज, मैनपुरी, जालौन, महोबा, इटावा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, औरैया,...
यूपी पुलिस में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले, 48 जिलों में नए एडिशनल SP, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट..

यूपी पुलिस में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले, 48 जिलों में नए एडिशनल SP, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर ताबड़तोड़ तबादले किए हैं। प्रदेश में 48 जिलों में नए अपर पुलिस अधीक्षक भेजे गए हैं। तबादलों के क्रम में कानपुर,  झांसी, सीतापुर, अमरोहा, बरेली, बाराबंकी समेत कई जिलों के अपर पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पढ़ें तबादले की पूरी लिस्ट.. मनीष चंद्र सोनकर को बरेली का अपर पुलिस अधीक्षक (क्राइम) बनाया गया है। वहीं चक्रपाणि त्रिपाठी को चित्रकूट से हटाकर अयोध्या का नया एएसपी बना दिया गया है। अयोध्या के एएसपी रहे मधुवन कुमार सिंह को अब आजमगढ़ का नया एएसपी बनाया गया है। विजेंद्र द्विवेदी बदायूं के नए एएसपी बनाए गए हैं। सत्यपाल सिंह को चित्रकूट का नया एएसपी बनाया गया है। ये भी पढ़ें: बारात में बहके बब्बन सिंह BJP से निक...
बारात में बहके बब्बन सिंह BJP से निकाले गए, गोद में डांसर से अश्लीलता का वीडियो हुआ था वायरल

बारात में बहके बब्बन सिंह BJP से निकाले गए, गोद में डांसर से अश्लीलता का वीडियो हुआ था वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: बीजेपी ने बलिया के वरिष्ठ भाजपा नेता बब्बन सिंह को अश्लील वीडियो वायरल मामले में पार्टी से निकाल दिया है।एक बारात में डांसर को गोद में बैठा कर Kiss और अश्लीलता करते नजर आए भाजपा नेता बब्बन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। एक दिन पहले वायरल हुआ था वीडियो बताते चलें कि एक दिन पहले बब्बन सिंह रघुवंशी का एक महिला डांसर से अश्लीलता करते वीडियो वायरल हुआ था। एक बारात में डांसर के साथ बहके 70 साल के बब्बन का यह वीडियो बिहार का बताया जा रहा है। इसे लेकर पूरी पार्टी की काफी किरकिरी हुई थी। विपक्ष ने चाल-चरित्र के नाम पर बीजेपी को घेरने का काम किया। हालांकि, बब्बन सिंह ने प्रेसकांफ्रेंस कर बीजेपी की तेज तर्रार नेत्री केतकी सिंह और उनके पति पर बलिया के वरिष्ठ नेता थे बब्बन रघुवंशी खुद के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगा दिया था। उन्होंने वीडियो को एडिटेड बताया...
यूपी: BJP वरिष्ठ नेता का अश्लील Video Viral, डांसर को गोद में बैठाकर Kiss करते दिखे-सफाई में बोले मैं 70 साल का..

यूपी: BJP वरिष्ठ नेता का अश्लील Video Viral, डांसर को गोद में बैठाकर Kiss करते दिखे-सफाई में बोले मैं 70 साल का..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के एक भाजपा नेता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित रूप से बीजेपी नेता बब्बन सिंह एक वैवाहिक कार्यक्रम में डांसर को गोद में बैठाकर उससे अश्लीलता करते नजर आ रहे हैं। यह भाजपा नेता हैं बलिया जिले के बब्बन सिंह रघुवंशी। 70 साल के इन भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से देखा जा रहा है। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बलिया के नेता हैं बब्बन सिंह रघुवंशी हालांकि, बब्बन सिंह ने पूरे मामले पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि वीडियो उनका नहीं है, यह विपक्षियों की साजिश है। कहा कि उनकी उम्र 70 साल है। अबतक ऐसा कभी नहीं हुआ। यह भी कहा वह यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह के रिश्तेदार हैं। उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। कहा कि डांसर खुद उनके पास आई और गोद में बैठ गई। kiss करने ...
कानपुर: चिड़ियाघर में शेर पटौदी की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका-अन्य वन्यजीवों की निगरानी तेज

कानपुर: चिड़ियाघर में शेर पटौदी की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका-अन्य वन्यजीवों की निगरानी तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर चिड़ियाघर में शेर पटौदी की मौत हो गई है। वह बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। बताते हैं कि बीते दो दिन से उसने खाना छोड़ दिया था। सिर्फ पानी ही पी रहा था। पटौदी की मौत के बाद दूसरे वन्य जीवों की देखभाल बढ़ाते हुए उनकी स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है। पटौदी की मौत के लिए बर्ड फ्लू की आशंका है। गोरखपुर से कानपुर लाया गया था पटौदी हालांकि, सैंपल जांच के बाद ही पता चलेगा कि मौत किस बीमारी से हुई। बताते चलें कि शेर पटौदी को गोरखपुर से कानपुर चिड़ियाघर लाया गया था। उसकी कई दिनों से बीमारी के कारण हालत गंभीर बनी थी। वन्यजीव चिकित्सक ड्रिप से उसे दवा दे रहे थे। बर्ड फ्लू की आशंका, जांच को गया सैंपल बताते हैं कि कर्मचारी लगातार चिड़ियाघर को सैनेटाइज कर रहे हैं। गोरखपुर चिड़ियाघर में बाघिन शक्ति की बर्ड फ्लू से मौत के बाद शेर पटौदी का खास ख्याल रखा जा रहा था। शासन...
लखनऊ में सुबह-सुबह बड़ी घटना, स्लीपर बस में आग में जिंदा जलकर 5 यात्रियों की मौत

लखनऊ में सुबह-सुबह बड़ी घटना, स्लीपर बस में आग में जिंदा जलकर 5 यात्रियों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज सुबह-सुबह एक बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। बिहार के बेगूसराय से दिल्ली की तरफ जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में किसान पथ पर आग लग गई। यह घटना लखनऊ-रायबरेली रोड पर मोहनलालगंज के ऊपर हुई। बताते हैं कि स्लीपर बस में शार्ट सर्किट से लगी आग में जलकर पांच यात्रियों की मौत हो गई। बिहार के बेगूसराय से दिल्ली की ओर जा रही थी बस घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने के बाद भी बस लगभग एक किमी तक दौड़ती रही। बस के ड्राइवर और कंडक्टर बस छोड़कर भाग निकले हैं। बस में बैठे यात्रियों को पुलिस और आम लोगों ने कांच तोड़कर बाहर निकाला। दमकल की गाड़ियों ने आधा घंटे मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। बस से पांच लोगों के शव मिले हैं। बताते हैं कि कुल 80 यात्री बस में थे। मरने वालों में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। यह घटना गुरुवार सुबह 5 ब...
CM Yogi के निर्देश, मिलावटखोरों-नकली दवाओं के विक्रेताओं की तस्वीरें चौराहों पर लगाएं

CM Yogi के निर्देश, मिलावटखोरों-नकली दवाओं के विक्रेताओं की तस्वीरें चौराहों पर लगाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिलावटखोरों और नकली दवाओं के विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के कारोबार को ‘सामाजिक अपराध’करार दिया। कहा कि यह जनस्वास्थ्य से जुड़ा यह बेहद चिंताजनक गंभीर मुद्दा है। इसलिए इससे समझौता नहीं किया जा सकता। मिलावटखोरों से सख्ती से निपटने को कहा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस मामले में राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाएं। सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि मिलावटखोरों, ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी में बर्ड फ्लू, लखनऊ-कानपुर समेत सभी चिड़ियाघर और लॉयन सफारी बंद नकली दवाओं के कारोबारी नेटवर्क को ध्वस्त करें। इसमें संलिप्त लोगों को सार्वजनिक रूप से चिह्नित कर उनकी तस्वीरें शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाएं। ताकि जनता भी ऐसे लोगों को पहचान सके।...
Lucknow: सीएम योगी ने हाथ में तिरंगा लेकर ‘शौर्य तिरंगा यात्रा’ का किया नेतृत्व

Lucknow: सीएम योगी ने हाथ में तिरंगा लेकर ‘शौर्य तिरंगा यात्रा’ का किया नेतृत्व

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास से 'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' का नेतृत्व किया। यात्रा में मुख्यमंत्री योगी हाथों में तिरंगा लेकर नेतृत्व करते हुए चले। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना के शौर्य को सलामी देने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया। सीएम योगी बोले-धैर्य और एकता ही हमारी पूंजी उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जवानों, पूर्व सैनिकों और नौजवानों को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राष्ट्रीय संकट के समय धैर्य और एकता ही हमारी पूंजी होती है। दुनिया ने पाकिस्तान व उसके आकाओं के बेशर्मी वाले चेहरे भी देखे हैं। आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तान के नेता और सैन्य अधिकारी भी शामिल होते दिखाई दिए। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान विफल राष्ट्र है। इस अवसर पर भारतीय ...
Lucknow: यूपी में बर्ड फ्लू, लखनऊ-कानपुर समेत सभी चिड़ियाघर और लॉयन सफारी बंद

Lucknow: यूपी में बर्ड फ्लू, लखनऊ-कानपुर समेत सभी चिड़ियाघर और लॉयन सफारी बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर चिड़ियाघरों और लॉयन सफारी को बंद कर दिया है। आम आदमी इन चिड़ियाघरों में नहीं जा सकेंगे। बताते हैं कि गोरखपुर के चिड़ियाघर में 7 मई को एक बाघिन की मौत हो गई थी। उसके बिसरा की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद पूरे प्रदेश में एतहतिया के तौर पर यह कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने बैठक बुलाई, जरूरी निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर बैठक की। सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में एचफाइव एवियन इंफ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) संक्रमण से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। चिड़ियाघरों का नियमित रूप से सेनेटाइजेशन कराया जाए। मृतक बाघिन में पाॅजिटिव आई बर्ड फ्लू की रिपोर्ट यूपी की प...
CBSE 10th Topper: ग्रेटर नोएडा के आरव मल्होत्रा बने इंडिया टाॅपर, खुशी से झूमा परिवार

CBSE 10th Topper: ग्रेटर नोएडा के आरव मल्होत्रा बने इंडिया टाॅपर, खुशी से झूमा परिवार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नोएडा: CBSE Board 10th Result 2025 सीबीएसई ने आज 10वीँ और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया है। 12वीं में जहां यूपी के शामली की छात्रा सावी जैन ने आल इंडिया टाॅप किया है। वहीं सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में भी यूपी के ग्रेटर नोएडा के आरव मल्होत्रा ने आल इंडिया टाॅप किया है। दोनों श्रेणी में यूपी के बच्चों ने परचम लहराया है। ग्रेटर नोएडा DPS के छात्र हैं आरव जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित डीपीएस स्कूल के छात्र आरव मल्होत्रा ने 10वीं में ऑल इंडिया टॉप किया। आरव ने पूरे प्रदेश के साथ देश में अपने परिवार का नाम रोशन किया है। बताते हैं कि आरव मल्होत्रा ने सीबीएसई 10वीं में 100 प्रतिशत अंक लाकर ऑल इंडिया टॉप किया है। इस बार 10वीं में कुल 93.66  प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हैं। ये भी पढ़ें: CBSE 12th Topper: यूपी शामली की सावी जैन ने देशभर में किया टॉप, 500 में 499 अंक..  ...