Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कानपुर में डबल मर्डर, किन्नर व उसके भाई की हत्या.. छानबीन में जुटी पुलिस 

कानपुर में डबल मर्डर, किन्नर व उसके भाई की हत्या.. छानबीन में जुटी पुलिस 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: यूपी में किन्नर और उसके गोद लिए भाई के डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कानपुर के योगेंद्र विहार में बदमाशों ने लूट के बाद दोनों की हत्या कर दी। बताते हैं कि इसके बाद किन्नर के शव को बेड के दीवान में छिपा दिया।परिजनों को हत्या की जानकारी तब हुई, जब फोन करने पर भी काॅल अटैंड नहीं हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मूलरूप से मैनपुरी का है परिवार जानकारी के अनुसार, मैनपुरी के बृजेश दुबे के परिवार में पत्नी गुड़िया, बेटी काजल (35) और चांदनी व गोद लिया बेटा देवा (12) थे। महिला गुड़िया का कहना है कि उनकी बेटी काजल किन्नर थी। एक माह से वह अपने भाई देवा के साथ खाड़ेपुर योगेंद्र विहार में अभिमन्यु सिंह के मकान में किराए पर रहने लगी थी। मकान मालिक अपने दूसरे मकान में रहते थे। बेड के दीवान में छिपाया शव पीड़ित मां के अनुसार, 3 दिन से काजल को काॅल...
Kanpur: जेलर समेत 4 जेलकर्मी सस्पेंड, हत्यारोपी के फरार होने पर सख्त एक्शन

Kanpur: जेलर समेत 4 जेलकर्मी सस्पेंड, हत्यारोपी के फरार होने पर सख्त एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर जेल से हत्या का आरोपी बंदी फरार हो गया। इसपर शासन ने सख्त एक्शन लिया है। कानपुर के जेलर मनीष कुमार समेत 4 जेलकर्मियों को डीजी जेल पीसी मीणा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कानपुर रेंज के डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता को मामले की जांच सौंपी गई है। जेल से भागा था हत्यारोपी असरुद्दीन बताते चलें कि शुक्रवार को जिला कारागार कानपुर से हत्या का आरोपी विचाराधीन बंदी असरुद्दीन भाग गया था। इस घटना का डीजी जेल ने संज्ञान लिया। इसके बाद जांच शुरू कराते हुए जेलर मनीष कुमार, डिप्टी जेलर रंजीत यादव और दो हेड वार्डर नवीन मिश्रा को सस्पेंड कर दिया। ये भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर बांदा में बड़ी घटना, 3 बच्चों को साथ बांधकर नहर में कूदी महिला-चारों के शव मिले  https://samarneetinews.com/trickster-wife-affair-with-nephew-murdered-husband-and-sent-neigh...
यूपी में चलती रोडवेज बस पर गिरा पेड़, पांच की मौत-सीएम योगी ने जताया दुख

यूपी में चलती रोडवेज बस पर गिरा पेड़, पांच की मौत-सीएम योगी ने जताया दुख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ: बाराबंकी जिले में आज हैदरगढ़ मार्ग पर बारिश के बीच रोडवेज बस पर गूलर का पेड़ टूटकर गिर गया। बताते हैं कि पेड़ बस के अगले हिस्से पर गिरा। इस हादसे में बस सवार चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला की पहचान शहर के मोहल्ला गुलरिया गार्दा की रहने वाली शिक्षा मेहरोत्रा (53) के रूप में हुई है। सीएम योगी ने जताया गहरा शोक वहीं तीन अन्य महिलाओं की उम्र 40 से 45 साल के बीच है। उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। बस में लगभग 40 लोग सवार थे। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक जताया है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी का बहनों को रक्षा बंधन गिफ्ट, आज सुबह 6 बजे से 3 दिन बसों में फ्री करेंगी यात्रा https://samarneetinews.com/sh...
यूपी: इन 39 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट…पूरब से लेकर पश्चिम तक होगी घनघोर बरसात

यूपी: इन 39 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट…पूरब से लेकर पश्चिम तक होगी घनघोर बरसात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। आज यानी शुक्रवार को मौसम विभाग ने तराई और दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के वाराणसी, बिजनौर, मुरादाबाद और कानपुर व बांदा-बुंदेलखंड समेत 39 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। लखनऊ में भी अच्छी बारिश के संकेत मौसम विभाग की माने तो विंध्य क्षेत्र, तराई और पूर्वांचल के 39 जिलों में घनघोर बारिश होगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (लखनऊ) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में वेदर सिस्टम की सक्रियता से फिलहाल रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। लखनऊ में भी शुक्रवार को अच्छी बारिश के संकेत हैं। इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी बिजनौर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, मैनपुरी, ...
मुख्यमंत्री योगी का बहनों को रक्षा बंधन गिफ्ट, आज सुबह 6 बजे से 3 दिन बसों में फ्री करेंगी यात्रा

मुख्यमंत्री योगी का बहनों को रक्षा बंधन गिफ्ट, आज सुबह 6 बजे से 3 दिन बसों में फ्री करेंगी यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर की बहनों को रक्षा बंधन पर बड़ा गिफ्ट दिया है। परिवहन निगम की बसों में महिलाएं शुक्रवार सुबह 6 बजे से 3 दिन फ्री यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा रविवार 10 अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगी। इस दौरान महिलाएं एसी और नॉन एसी सभी तरह की बसों में बिल्कुल फ्री यात्रा करेंगी। उनसे कोई टिकट नहीं लिया जाएगा। एक सहायक का भी टिकट माफ इतना ही नहीं यूपी परिवहन निगम 986 बसों का संचालन अलग से करेगा। ताकि बहनों को भीड़ के कारण दिक्कत न हो। साथ ही 50 बसों को रिजर्व रखा जाएगा। रोडवेज बसों के चालकों व परिजनों की छुट्टियां भी 12 अगस्त तक निरस्त कर दी गई हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी का कहना है कि सभी रोडवेज बस स्टेशन पर हेल्प डेस्क की भी स्थापना की जा रही है। ये भी पढ़ें: Mahakumbh: यूपी पुलिस को मुख्यमंत्री योगी का गिफ्ट, 1 सप्ता...
सीतापुर में बड़ा एनकाउंटर, पत्रकार हत्याकांड के दो बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया

सीतापुर में बड़ा एनकाउंटर, पत्रकार हत्याकांड के दो बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर में आज बड़ा एनकाउंटर हुआ है। पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई हत्याकांड के दो बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। इन दोनों बदमाशों पर 1-1 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। 8 मार्च को दिनदहाड़े हुई थी पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या जानकारी के अनुसार, दोनों बदमाशों के साथ पुलिस की पिसावां में मुठभेड़ हुई। मारे गए बदमाशों के नाम संजय तिवारी उर्फ अकील खां और राजू तिवारी उर्फ रिजवान हैं। दोनों सीतापुर के मिश्रिख के अटवा के रहने वाले थे। पुलिस का कहना है कि घायल हालत में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाॅक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें: UP: सीतापुर में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक पलटने से 4 लोगों की दबकर मौत एसपी अंकुर अग्रवाल का कहना है कि पिसावां-महोली मार्ग पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम के साथ यह एनकाउंटर हुआ है। दोनों बदमा...
UP: जंगल में रोमांस के बीच मुसीबत, प्रेमिका को अकेला छोड़ भागा युवक-किशोरी से हैवानियत

UP: जंगल में रोमांस के बीच मुसीबत, प्रेमिका को अकेला छोड़ भागा युवक-किशोरी से हैवानियत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में एक प्रेमी-प्रेमिका जंगल में रोमांस कर रहे थे। इसी बीच युवकों ने छिपकर उनका वीडियो बना लिया। बाद में पकड़कर रुपए मांगने लगे। बताते हैं कि प्रेमी युवक मौका पाकर किशोरी को अकेला छोड़ भाग गया। बाद में आरोपी युवकों ने किशोरी से सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। तीन के खिलाफ मुकदमा, तलाश में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार, काफी देर किशोरी वहां बदहवास पड़ी रही। बाद में एक आरोपी ही बाइक से उसे गांव के किनारे तक छोड़कर भाग निकला। पहले तो किशोरी ने किसी को खुद के साथ हुई हैवानियत की बात नहीं बताई। मगर बाद में उसने महाराजगंज थाने में 3 लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ये भी पढ़ें: यूपी: महिला अधिकारी का यौन शोषण मामले में मथुरा के उपायुक्त (राज्य कर) समेत 7 अफसर सस्पेंड बताते हैं कि एक किशोरी अपने प्रेमी के स...
यूपी: स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, माला पहनाकर युवक ने मारा थप्पड़-दो गिरफ्तार

यूपी: स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, माला पहनाकर युवक ने मारा थप्पड़-दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य पर बुधवार को रायबरेली के सारस चौराहे पर दो युवकों ने हमला कर दिया। माला पहनाने के बाद मौर्य को थप्पड़ मारा। मौर्य के समर्थकों ने दोनों को पकड़कर जमकर पिटाई की। पुलिस ने किसी तरह दोनों को भीड़ से बचाकर निकाला। समर्थकों की भीड़ ने दोनों को बुरी तरह से पीटा बताते चलें कि मौर्य फतेहपुर जाते समय रायबरेली में रुके। वहां सारस चौराहे पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए खड़े थे। समर्थकों के बीच खड़े दो युवकों ने उनपर हमला हुआ। ये भी पढ़े: UP Politics : स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा से इस्तीफा, बोले-बनाऊंगा अपनी पार्टी  मिल एरिया थानाध्यक्ष अजय राय का कहना है कि हमलावर युवकों ने पूर्व मंत्री से अभद्रता व उनपर हमले का प्रयास किया था। युवकों ने बताई यह वजह, पुलिस ने किया गिरफ्तार दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उ...
यूपी: महिला अधिकारी का यौन शोषण मामले में मथुरा के उपायुक्त (राज्य कर) समेत 7 अफसर सस्पेंड

यूपी: महिला अधिकारी का यौन शोषण मामले में मथुरा के उपायुक्त (राज्य कर) समेत 7 अफसर सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। महिला अधिकारी के यौन शोषण के आरोप में राज्य कर विभाग मथुरा में तैनात डिप्टी कमिश्नर (उपायुक्त) कमलेश पांडेय समेत 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शेष 6 सदस्य आंतरिक परिवाद समिति (विशाखा) के मेंबर हैं। इन सभी पर आरोप है कि इन लोगों ने आरोपी डिप्टी कमिश्नर को बचाने का प्रयास किया। मंगलवार देर शाम संयुक्त सचिव रघुबीर प्रसाद ने सभी के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। निष्पक्षता की बजाय आरोपी को बचाने में जुट गई खुद जांच टीम-सभी सस्पेंड जानकारी के अनुसार, कमलेश पांडेय राज्य कर विभाग मथुरा खंड-1 में तैनात हैं। उनपर एक अधीनस्थ महिला अधिकारी ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। महिला अधिकारी के आरोप हैं कि कई मौकों पर उन्होंने अनैतिक रूप से यौन शोषण किया। मामले की शिकायत के बाद जांच हुई। शासन ने अब मामले में व...
सीएम योगी पहुंचे जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक के घर-सेहत का हाल जाना

सीएम योगी पहुंचे जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक के घर-सेहत का हाल जाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ के गंगानगर स्थित राज्यमंत्री दिनेश खटीक के आवास पहुंचे। वहां उनसे हालचाल लिया। कुछ ही दिन पहले मंत्री का ऑपरेशन हुआ था। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंत्री के राजेंद्रपुरम स्थित आवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बेटी ने तिलक लगाकर किया स्वागत जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण विभाग के राज्य मंत्री दिनेश खटीक इस दिनों स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। कुछ दिन पहले उनका आपरेशन हुआ है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने उनके आवास पहुंचकर हालचाल लिया था। परिवार के सभी सदस्यों से मिले सीएम इस अवसर पर राज्य मंत्री की बेटी ने सीएम योगी का तिलक लगाकर स्वागत किया। मां सरस्वती की मूर्ति देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपई, जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्...