Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

सपा से निकाली गईं विधायक पूजा पाल, सीएम योगी की तारीफ पर हुई कार्रवाई

सपा से निकाली गईं विधायक पूजा पाल, सीएम योगी की तारीफ पर हुई कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने आज बागी विधायक पूजा पाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इससे पहले सपा ने बागी विधायकों मनोज पांडे, राकेश सिंह और अभय सिंह को बाहर किया था। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बागी विधायक पूजा पाल को निष्काषित कर दिया है। इस संबंध में सपा मुखिया द्वारा हस्ताक्षरित पत्र भी जारी हुआ है। माफिया अतीक के सफाए पर की थी सीएम योगी की तारीफ दरअसल, सपा विधायक पूजा पाल ने विधानमंडल के मानसून सत्र में अतीक अहमद के सफाए को लेकर योगी सरकार की तारीफ की थी। सपा विधायक पूजा पाल ने सदन में चर्चा के समय कहा था कि सीएम योगी ने उनके पति की हत्या के मामले में न्याय दिलाया। ये भी पढ़ें: यूपी: बांदा में UPCIDA का बड़ा खेल-3 बड़े उद्यमियों को बिना सार्वजनिक सूचना आवंटित किए करोड़ों के प्लॉट-आयुक्त का एक्शन बड़े माफिया जैसे अपराधियों को सजा दी है। हालांकि, पूजा पाल ने इसस...
सीतापुर: पुलिस की पिटाई से दुकानदार की मौत-मुकदमा, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

सीतापुर: पुलिस की पिटाई से दुकानदार की मौत-मुकदमा, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के पास अपनी छोटी सी दुकान में सो रहे युवक को चौकी इंचार्ज ने रात में बेरहमी से पीटा। पिटाई से युवक की हालत बिगड़ गई और उसने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पीड़ित का वीडियो वायरल होने हरकत में आई पुलिस मामले में पीड़ित का वीडियो वायरल होने पर एसपी अंकुर अग्रवाल ने दरोगा और सिपाही के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने घटना को लेकर एक्स एकाउंट पर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। यह पूरा मामला-प्रकरण को पहले दबाती रही पुलिस बताते हैं कि सीतापुर के सिंधौली कोतवाली क्षेत्र के भंडिया चौकी इंचार्ज मणिकांत श्रीवास्तव मंगलवार रात गश्त पर थे। उन्होंने दुकान के बाहर सो ...
यूपी: बांदा में UPCIDA का बड़ा खेल-3 बड़े उद्यमियों को बिना सार्वजनिक सूचना आवंटित किए करोड़ों के प्लॉट-आयुक्त का एक्शन

यूपी: बांदा में UPCIDA का बड़ा खेल-3 बड़े उद्यमियों को बिना सार्वजनिक सूचना आवंटित किए करोड़ों के प्लॉट-आयुक्त का एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) का बड़ा कथित प्लाॅट आवंटन घोटाला सामने आया है। यूपीसीडा के अधिकारियों और कुछ व्यापारियों की मिलीभगत से फूड पार्क बनने से पहले ही प्लाॅट आवंटन में खेल होने लगा। कताई मिल के पास बन रहे फूड पार्क में करोड़ों के प्लाॅटों के आवंटन में खेल आरोप है कि बिना सार्वजनिक सूचना निकाले करोड़ों के 67 हजार वर्ग मीटर के 4 बड़े प्लॉट 3 बड़े उद्यमियों को आवंटित कर दिए गए। नियम कानून को ताक पर रख दिया गया। छोटे व्यापारियों ने की शिकायत, आयुक्त ने दिए आवंटन रद्द करने के आदेश इसकी जानकारी जब जिले के छोटे उद्यमियों को हुई तो उन्होंने मंडलायुक्त अजीत कुमार से मिलकर शिकायत की। आयुक्त ने मामले में जांच के निर्देश देते हुए तत्काल यूपीसीडा को आवंटन निरस्त करने को कहा। साथ ही छोटे-छोटे प्लाॅट आवंटित करने के निर्देश दि...
सीतापुर: मिश्रिख उपचुनाव जीती भाजपा, महमूदाबाद में निर्दलीय आगे

सीतापुर: मिश्रिख उपचुनाव जीती भाजपा, महमूदाबाद में निर्दलीय आगे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: मिश्रिख-नैमिषारण्य नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव के आज नतीजे आ गए। भाजपा प्रत्याशी सीमा भार्गव की 2947 वोटों से जीत हुई है। वहीं सपा प्रत्याशी राम देवी दूसरे नंबर पर रही हैं। महमूदाबाद में निर्दल प्रत्याशी अतुल वर्मा ने पहले चरण में बड़ी बढ़त बना ली। भाजपा की सीमा को मिले 6512 वोट वह सपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मिश्रिख-नैमिषारण्य में भाजपा की सीमा को 6512 और रामदेवी को 3365 वोट मिले हैं। बताते चलें कि मिश्रिख और महमूदाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मतगणना बुधवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई। इसके बाद नतीजे आने शुरू हो गए। ये भी पढ़ें: सीतापुर में बड़ा एनकाउंटर, पत्रकार हत्याकांड के दो बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया  https://samarneetinews.com/encounter-two-criminals-involved-in-journalist-murdercase-in-sitapur/ &nbs...
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी ने तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ-दोनों डिप्टी सीएम के साथ सेल्फी भी..

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी ने तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ-दोनों डिप्टी सीएम के साथ सेल्फी भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को अपने आवास से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व केशव मौर्य भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने दोनों डिप्टी सीएम से साथ सेल्फी भी ली। इसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चों के साथ भी मुख्यमंत्री ने सेल्फी ली। फिर सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय और जय हिंद के नारों की भारी गूंज सुनाई दी। बच्चों के चेहरों पर उत्साह देखते बन रहा था। राजधानी के कई स्कूलों के बच्चे इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। ये भी पढ़ें: लखनऊ: सीएम योगी ने किया विधानभवन के प्रवेश द्वार के गुंबद का लोकार्पण-सर्वदलीय बैठक https://samarneetinews.com/recruitment-of-sub-inspectors-in-up-police-begins-apply-by-septemb...
UP Assembly: आज 11 बजे से लगातार 24 घंटे चलेगा विशेष सत्र

UP Assembly: आज 11 बजे से लगातार 24 घंटे चलेगा विशेष सत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: यूपी विधानमंडल के दोनों सदनों में बुधवार दोपहर 11 बजे से 14 अगस्त गुरुवार दोपहर 11 बजे तक लगातार चर्चा होगी। इस विशेष चर्चा को यूपी 2047 विजन डॉक्यूमेंट का नाम दिया गया है। बुधवार से 24 घंटे चलने वाले सदन में सरकार ने मंत्रियों की अनिवार्य शिफ्टवार ड्यूटी भी लगाई है। बुधवार शाम 6 बजे से गुरुवार सुबह 11 बजे तक सदन में 28 मंत्रियों का रोस्टर बनाया गया है। 8 मंत्री तड़के 3 बजे से सुबह 6 बजे के बीच मौजूद रहेंगे। ये भी पढ़ें: ‘खाओ बीवी की कसम..’, सदन में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा विधायक इरफान को दिया यह जवाब..  https://samarneetinews.com/swear-on-your-wife-minister-swatantradevsingh-said-to-sp-mla-irfan-in-house/  ...
यूपी पुलिस में दरोगाओं की भर्ती निकली- 11 सितंबर तक आवेदन तिथि

यूपी पुलिस में दरोगाओं की भर्ती निकली- 11 सितंबर तक आवेदन तिथि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: Recruitment of UP Police: युवाओं के लिए बड़ी गुड न्यूज है। यूपी पुलिस ने दरोगाओं की भर्ती निकलीं हैं। आज इसकी सूचना यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से अधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। 4543 पदों पर निकली भर्ती जारी सूचना के अनुसार, यूपी पुलिस में दारोगा के 4543 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी हुई है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, यानी 12 अगस्त से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 11 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जा सकते हैं। ये भी पढ़ें: ‘खाओ बीवी की कसम..’, सदन में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा विधायक इरफान को दिया यह जवाब..   ये भी पढ़ें: CO अनुज चौधरी का प्रमोशन-ASP बने, संभल में एक बयान से पाई थीं सुर्खियां https://samarneetinews.com/swear-on-your-wife-minister-swatantradevsingh-said-to-sp-mla-irfan-in-ho...
‘खाओ बीवी की कसम..’, सदन में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा विधायक इरफान को दिया यह जवाब..

‘खाओ बीवी की कसम..’, सदन में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा विधायक इरफान को दिया यह जवाब..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: आज उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही फतेहपुर में मकबरा में घटना को लेकर हंगामे के बीच पूरी हो गई। अब आगे की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी। आज सदन में सत्ता और विपक्ष के नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बहस हुई। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा विधायक को एक सवाल के जवाब में बीबी की कसम खाने को कहा। इस पर अचानक सदन का माहौल बदल गया। सभी के चेहरों पर मुस्कान और हंसी आ गई। मंत्री स्वतंत्र देव ने सपा विधायक को लिया आड़े हाथ दरअसल, मुरादाबाद की बिलारी सीट से विधायक फहीम इरफान ने कहा कि हर घर जल योजना के तहत कई गांवों में पानी नहीं पहुंच रहा। जहां पानी पहुंचा है तो इतना लो प्रेशर है कि एक बाल्टी पानी भरने में आधा घंटा लग जाता है। सपा विधायक ने लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अयोध्या और बरेली व मथुरा में पानी की टंकी गिरने का मुद्दा भी उठाया। आंकड़ों के साथ बताई पूरी ...
लखनऊ: सीएम योगी ने किया विधानभवन के प्रवेश द्वार के गुंबद का लोकार्पण-सर्वदलीय बैठक

लखनऊ: सीएम योगी ने किया विधानभवन के प्रवेश द्वार के गुंबद का लोकार्पण-सर्वदलीय बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर लखनऊ में रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। विधान भवन में हुई इस बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। सभी दलों के नेताओं ने अपने-अपने विचार रखे। बताते चलें कि यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। सोमवार से मानसून सत्र बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी ने विधान भवन के प्रवेश द्वार के नवीनीकृत गुंबद का लोकार्पण किया। विधान भवन के नवीनीकृत सभा मंडप का भी लोकार्पण किया गया। नवीनीकृत सभाकक्ष संख्या-15 का भी उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री सुरेश खन्ना, कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: UP: सीएम योगी बोले-आजमगढ़ अब आतंक नहीं, अदम्य साहस का गढ़, लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण.. https://samarneetinews.com/cmyogi-reached-chitrakoot-s...
CO अनुज चौधरी का प्रमोशन-ASP बने, संभल में एक बयान से पाई थीं सुर्खियां

CO अनुज चौधरी का प्रमोशन-ASP बने, संभल में एक बयान से पाई थीं सुर्खियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: संभल के चंदौसी सर्किल में तैनात सीओ अनुज चौधरी को प्रमोशन मिल गया है। सरकार ने उन्हें अब अपर पुलिस अधीक्षक बना दिया है। वह 2012 में स्पोर्ट्स कोटे से पीपीएस अधिकारी बने थे। इसके बाद संभल में 'होली साल में एक बार, जुमा 52 बार' बयान से वह सुर्खियों में आए थे। 'होली साल में एक बार, जुमा 52 बार' बयान से आए थे सुर्खियों में.. प्रमोशन का आदेश जारी होते ही अधिकारियों व अधिनस्थों ने उन्हें बधाईयां दीं। SP केके विश्नोई और ASP राजेश कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें अशोक स्तंभ लगाते हुए प्रमोशन की बधाई दी। बताते चलें कि संभल हिंसा के दौरान त्वरित कार्रवाई को लेकर अनुज चौधरी चर्चा में रहे थे। साथ ही किष्किंधा रथयात्रा के दौरान हाथ में गदा लेकर उनकी फोटो भी खूब वायरल हुई थी। इस फोटो से भी वह काफी चर्चा में आए थे। ये भी पढ़ें: UP: जेलर समेत 4 जेलकर्मी सस्पेंड, हत्यारोपी के फरार होने प...