Thursday, March 26सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

छोटी सी दुकान में करोड़ों रुपयों से भरे लाकर मिले, छापे के बाद अधिकारी भी हैरान

छोटी सी दुकान में करोड़ों रुपयों से भरे लाकर मिले, छापे के बाद अधिकारी भी हैरान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: देश की राजधानी में चांदनी चौक में राजहंस सोप मिल्स प्राइवेट लिमिटेड के यहां इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मारा। छापे के दौरान ऐसा वाक्या हुआ कि इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी भी हैरान रह गए। अबतक छापेमारी में 25 करोड़ की रकम मिल चुकी है और आगे और ज्यादा बड़ी रकम मिलने की उम्मीद है। विभाग पता करने में लगा है कि कहीं यह कम हवाला की तो नहीं है। ड्राइफूड और साबुन का होता था काम  बताया जाता है कि चांदनी चौक के खारी बावली में स्थित एक दुकान में ड्राईफ्रूटस और साबुन का व्यापार होता था। बीती 5 नवंबर को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को जानकारी मिली कि वहां प्राइवेट लॉकर्स हैं। इसी के बाद विभाग की आईटी टीम ने दुकान पर छापा मारा। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में कारोबारी के पांच ठिकानों पर आयकर छापा, 10 करोड़ कैश और 100 किलो सोना मिला छापेमारी के बाद अबतक 25 करोड़ की रकम मिल चुकी ह...
एसपी व एसओ-चौकी इंचार्ज और चार सिपाहियों समेत आठ के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा

एसपी व एसओ-चौकी इंचार्ज और चार सिपाहियों समेत आठ के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः  अमेठी में एसपी व एसओ-चौकी इंचार्ज और चार सिपाहियों समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा होगा। हाईकोर्ट के आदेश पर यह मामला दर्ज किया जा रहा है। इसमें एसपी कुंतल किशोर गहलौत समेत 8 पुलिस कर्मी आरोपी हैं। मामला उस वक्त का बताया का है जब एसपी कुंतल किशोर अमेठी के कप्तान थे। एसपी के अलावा थानाध्यक्ष मुसाफिरखाना पारसनाथ सिंह तथा चौकी इंचार्ज व चार सिपाही भी आरोपी हैं। पुराने मामले में कोर्ट का आदेश   एसपी समेत पुलिस टीम पर पशु तस्करी और अवैध खनन में आड़े आ रहे प्रधान पति को फर्जी मामले में फंसाने का आरोप है। साथ ही आरोप है कि पीड़ित को हत्या के प्रयास के तहत पीटा गया। इतना ही नहीं आरोप है कि पुलिस अधिकारी और टीम ने अधिवक्ता से थाने में मारपीट भी की थी। आरोप है कि एसपी कुंतल की शह पर थानेदार और पुलिसकर्मियों ने प्रधान पति को रातभर बुरी तरह से पीटा था। इ...
उन्नाव में मालगाड़ी से टकराए डंपर के परखच्चे उड़े, चालक-क्लीनर समेत 3 गंभीर रूप से घायल

उन्नाव में मालगाड़ी से टकराए डंपर के परखच्चे उड़े, चालक-क्लीनर समेत 3 गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव: उन्नाव में आज एक बड़ा रेल हादसा हुआ। मिट्टी लादकर ले जा रहा एक डंपर रेलवे का बूम तोड़कर माल गाड़ी से जा टकराया। इससे डंपर के परखच्चे उड़ गए। वहीं रेल का इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया। डंपर का चालक और क्लीनर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं एक वैन भी इस दौरान रेल और डंपर की चपेट में आ गई। गंगाघाट के सहजनी क्रासिंग की घटना   इस दौरान डंपर चालक और क्लीनर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ेंः आतंकी मसूद अजहर ने दी धमकी, राम मंदिर बनाया तो दिल्ली से काबूल तक लेंगे बदला वहां से उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना गंगाघाट कोतवाली के सहजनी क्रासिंग की है। बताते हैं कि घटना के बाद दिल्ली-कानपुर रेलवे रूट पूरी तरह से बाधित हो गया। जानकारी होते ही रेलवे और पुलिस के अलावा आरपीएफ के...
कानपुर में घर से लापता हुई महिला का शव दादानगर के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला

कानपुर में घर से लापता हुई महिला का शव दादानगर के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के दादानगर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को उस वक्त हुई जब महिला की तलाश करते हुए उनके पति रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। वहां शव देखकर उन्होंने मोहल्ले व आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घर में बच्चा न होने को लेकर थीं परेशान  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि घर में कोई संतान न होने की वजह से महिला काफी परेशान रहती थीं। बताया जाता है कि दादानगर कच्ची बस्ती की रहने वाली लक्ष्मी पत्नी सुरेश घर से कहीं चली गई थीं। ये भी पढ़ेंः चलती ट्रेन से गिरा अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला, रेलवे पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल सुबह जागने पर पति ने देखा तो पत्नी घर में नहीं थीं। परिवार के लोग उनको काफी तलाश रहे थे लेकिन कहीं पता नहीं चल रहा था। इ...
उन्नाव पहुंचीं राज्यमंत्री स्वाति सिंह बोलीं, अन्नदाता की राह आसान बनाती हैं सड़कें

उन्नाव पहुंचीं राज्यमंत्री स्वाति सिंह बोलीं, अन्नदाता की राह आसान बनाती हैं सड़कें

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः किसानों की तरक्की में सड़कों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है सड़कें न केवल लोगों को आवागमन की सुविधा मुहैया कराती हैं बल्कि किसान अपनी फसलों को वाजिब दाम पाने के लिए आसानी से मंडियों तक पहुंच पाते हैं। ये बाते कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) स्वाति सिंह ने कहीं। सोहरामऊ-जैतीपुर मार्ग का किया शिलान्यास  श्रीमति सिंह विकासखंड नवाबगंज के सोहरामऊ-जैतीपुर मार्ग से रहीमनगर पड़ियाना मार्ग के शिलान्यास के लिए यहां आईं थीं। मंत्री ने कहा कि सड़कों का विकास में बड़ा योगदान होता है क्योंकि सड़कें ही आवागमन का साधन मुहैया कराती हैं। ये भी पढ़ेंः उन्नाव में लखनऊ हाइवे पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, कानपुर के एक युवक समेत दो की दर्दनाक मौत उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ और सबका विकास की नीति के तहत विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को बेहत...
उन्नाव में लखनऊ हाइवे पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, कानपुर के एक युवक समेत दो की दर्दनाक मौत 

उन्नाव में लखनऊ हाइवे पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, कानपुर के एक युवक समेत दो की दर्दनाक मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः लखनऊ-कानपुर हाइवे पर उन्नाव जिले के अंतर्गत गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक बाइक को ट्रक ने बुरी तरह से रौंद दिया। बाइक सवार दो युवकों की बेहद दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। मरने वाले एक युवक की पहचान कानपुर के रहने वाले भानु प्रताप सिंह के रूप में हुई है। बाईपास पर मंदिर के पास हुआ हादसा  वहीं दूसरे की अबतक पहचान नहीं हो पा रही है। हादसा इतना भीषण हुआ कि मरने वाले दोनों युवकी पहचान करने में पुलिस को काफी मुश्किल हुए। इनमें से एक युवक की निचला धड़ बुरी तरह से कुचलकर गायब हो गया। मांस के लोथड़े दूर तक बिखर गए। वहीं दूसरे युवक की पहचान संभव नहीं हो पाई है। ये भी पढ़ेंः उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाइवे पर स्कूटी सवार महिला बैंककर्मी की हादसे में मौत बताया जाता है कि लखनऊ हाइवे पर बाईपास मंदिर के सामने बड़े ट्रक (ट्रेलर) ने बाइक सवारों को रौंद दिया। दो...
लखनऊ में विद्युत सुरक्षा निदेशालय का कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार 

लखनऊ में विद्युत सुरक्षा निदेशालय का कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः  राजधानी लखनऊ गुरुवार को विद्युत सुरक्षा निदेशालय का कनिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि एंटी करप्शन टीम ने टीम ने कनिष्ठ सहायक को शिकायत मिलने के बाद रंगे हाथों दबोचा है। कनिष्ठ सहायक का नाम दिनेश श्रीवास्तव बताया जा रहा है। गोमती नगर के विभूति खंड से किया गिरफ्तार  कनिष्ठ सहायक दिनेश श्रीवास्तव को लखनऊ के गोमती नगर के विभूति खंड से उस वक्त गिरफ्तार किया गया है जब वह एक व्यक्ति से 60 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था। एंटी करप्शन की टीम गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को थाने ले गई है। उसके खिलाफ वहां मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। यह कार्रवाई एंटी करप्शन के एसपी राजीव मेहरोत्री की मौजूदगी में की गई है। ये भी पढ़ेंः इंकमटैक्स आफिसर पीडी साहू को रिश्वत लेते सीबीआई टीम ने किया गिरफ्तार  ...
सीतापुर में 3 बीघा जमीन के लालच में दरिंदा बन बैठा पति, पत्नी की नृशंस हत्या करके भागा

सीतापुर में 3 बीघा जमीन के लालच में दरिंदा बन बैठा पति, पत्नी की नृशंस हत्या करके भागा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जमीन और दौलत के लालच में इंसान किस हद तक गिर जाता है, इसका एक जीता-जागता उदाहरण सीतापुर जिले के पिसांवा थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जहां एक शराबी किस्म के व्यक्ति ने नशे में धुत्त होकर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी और फरार हो गया। बताया जाता है कि पिसावां के पकरिया गांव के रहने वाले बाबा मैठू की बेटी सोमवती (35) की शादी लगभग 15 साल पहले हरदोई के लोनार क्षेत्र के मुजाद गांव के राम निवास से हुई थी। नशेबाजी में बेच चुका था अपनी जमीन  मैठू बाबाके कोई औलाद न होने की वजह से उन्होंने अपनी 12 बीघा जमीन में से 6 बीघा में 3-3 बीघा अपने दामाद और बेटी के नाम कर दी। इसके बाद से दामाद पत्नी के साथ 15 साल से ससुराल में ही रहने लगा। बताते हैं कि अपने हिस्से की 3 बीघा जमीन रामनिवास दारूबाजी में बेच दी। उसका पैसा भी खर्च कर दिया। अब पत्नी के हिस्से वाली 3 बीघा जमीन को लेकर आए ...
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाइवे पर स्कूटी सवार महिला बैंककर्मी की हादसे में मौत

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाइवे पर स्कूटी सवार महिला बैंककर्मी की हादसे में मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः कानपुर लखनऊ हाइवे मार्ग पर स्कूटी सवार एक महिला बैंककर्मी की हादसे में मौत हो गई। हादसा शाम करीब 7 बजे के आसपास हुआ। हादसे के समय महिला रेनू (45) बैंक की ड्यूटी करके वापस अपने घर कानपुर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में कनोडिया पेट्रोलपंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। उन्नाव से कानपुर लौटते समय हुआ हादसा  इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। बताया जाता है कि रेनू उन्नाव स्थित पीएनबी बैंक में कार्यरत थीं। उनकी मौत की खबर से बैंक कर्मियों व परिवार के लोगों में भारी दुख है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ेंः विवेक तिवारी हत्याकांड में नया मोड़ः हत्यारोपी सिपाही ने कोर्ट में दी चश्मीद गवाह सना के खिलाफ कार्रवाई को अर्जी  ...
गोरखपुर में सड़क हादसे में मोपेड सवारों को जीप ने मारी टक्कर, 1 की मौके पर मौत और दूसरा गंभीर

गोरखपुर में सड़क हादसे में मोपेड सवारों को जीप ने मारी टक्कर, 1 की मौके पर मौत और दूसरा गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गोरखपुरः जिले में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब मोपेड सवार दो व्यक्ति सहजनवां थाना क्षेत्र के खानीपुर पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मार दी। जीप चालक की तलाश कर रही पुलिस  टक्कर इतनी तेज थी कि मोपेड सवार दोनों व्यक्ति उछलकर दूर जा गिरे। इससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों मोपेड सवार खजनी थाना क्षेत्र के गांव शहीदाबाद  व टेकवर के रहने वाले थे। ये भी पढ़ेंः रायबरेली जेल में माफियाओं के एेशोआराम के खुलासे के बाद प्रदेश की 12 जेलों के अधिकारियों के तबादले पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायल को अस्पताल भिजवाया है। व...