Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP: बरेली में सपा डेलीगेशन की एंट्री पर रोक-माता प्रसाद हाउस अरेस्ट-इकरा और मलिक भी..

UP: बरेली में सपा डेलीगेशन की एंट्री पर रोक-माता प्रसाद हाउस अरेस्ट-इकरा और मलिक भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल को लेकर राजनीतिक तेज है। आज समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने बरेली जाने की घोषणा की थी। इससे पहले आज लखनऊ में नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडे को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। सपा सांसद इकरा हसन और हरेंद्र मलिक को भी बार्डर पर रोक दिया गया है। पुलिस ने सख्त की सुरक्षा व्यवस्था दरअसल, बरेली में बवाल के बाद हालात तनावपूर्ण हैं। इसी बीच सपा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत कई सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल आज बरेली जाने वाला था। ये भी पढ़ें: यूपी में आज बरेली में हाई अलर्ट: जुमे की नमाज को लेकर चौकसी, इंटरनेट बंद-ड्रोन से निगरानी बरेली के डीएम ने पत्र जारी कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था। कहा था कि कोई भी राजनीतिक प्रतिनिधि बिना इजाजत बरेली नहीं आएगा। इस पत्र के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। सपा सांसद जियाउर्...
UP: दरोगा पर रेप का मुकदमा-महिला ने लगाए बेहद गंभीर आरोप

UP: दरोगा पर रेप का मुकदमा-महिला ने लगाए बेहद गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के गाजियाबाद स्थित शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की एक महिला ने दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा लिखाया है। महिला ने दरोगा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि दरोगा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ अलग-अलग जगहों पर कई बार संबंध बनाए। आरोपी दरोगा बरेली में तैनात है। बरेली में है दरोगा की तैनाती और लोनी में मुकदमा दरोगा के खिलाफ लोनी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर हुआ है। पूरा मामला 2019 जुड़ा है। बताते हैं कि महिला ने साहिबाबाद थाने में झगड़े का मुकदमा लिखाया था। महिला की रिपोर्ट की विवेचना से हुई जान-पहचान वहां तैनात दरोगा जय सिंह निगम ने मामले की जांच की। इसी बीच महिला से संपर्क हो गया। महिला का आरोप है कि विवेचना के दौरान दरोगा ने उससे अलग-अलग स्थानों पर कई बार दुष्कर्म किया। कहा कि दरोगा दबाव में लेकर संबंध बन...
यूपी में आज बरेली में हाई अलर्ट: जुमे की नमाज को लेकर चौकसी, इंटरनेट बंद-ड्रोन से निगरानी

यूपी में आज बरेली में हाई अलर्ट: जुमे की नमाज को लेकर चौकसी, इंटरनेट बंद-ड्रोन से निगरानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली में आज जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट है। पुलिस फोर्स चप्पे-चप्पे पर तैनात है। ड्रोन से संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी की जा रही है। इंटरनेट बंद है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद की गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है। पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ के जवान भी तैनात हैं। पुलिस के साथ RAF और PAC भी चप्पे-चप्पे पर तैनात 9 महला मस्जिद के पास सबसे ज्यादा सुरक्षा इतंजाम किए गए हैं। अतिरिक्त सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। दरअसल, पिछले जुमे की नमाज के बाद बरेली में आई लव मोहम्मद को लेकर विवाद छिड़ा था। पुलिस ने पथराव और हिंसा के बाद लाठीचार्ज किया था। इसके बाद बड़ी संख्या में उपद्रवियों को गिरफ्तार भी किया था। वहीं भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ये भी पढ़ें: बरेली: एक्ट्रेस दिशा पाटनी ...
Kanpur: डॉ. संजीवनी शर्मा को ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी समिट में अवार्ड

Kanpur: डॉ. संजीवनी शर्मा को ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी समिट में अवार्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
वंदना श्रीवास्तव, कानपुर: कानपुर की डॉ. संजीवनी शर्मा को ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी समिट में 'प्लैनेट बडी अवार्ड' मिला है। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत से कुल 8 लोगों को यह सम्मान मिला है। इनमें कानपुर से डॉ. शर्मा को यह सम्मान मिला है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सम्मानित बताते हैं कि यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक, ई-वेस्ट प्रबंधन कार्यों के लिए दिया गया है। डॉ. शर्मा कानपुर प्लॉगर्स नामक एक युवा-नेतृत्व वाले संगठन की संस्थापक भी हैं। ये भी पढ़ें: पद्मश्री मालिनी अवस्थी को खास सम्मान-इलाहाबाद विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह.. यह संगठन बीते कई वर्षों से शहर और गंगा तट पर स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय है। इसके लिए डाॅक्टर संजीवनी को लोगों ने बधाई दी है। साथ ही उनके कार्यों की सराहना हो रही है। ये भी पढ़ें: अमरोहा: दुनिया में सितारा बनकर चमकी...
यूपी में कोई सुरक्षित नहीं…अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री गायत्री पर जेल में हमले पर दिया बयान

यूपी में कोई सुरक्षित नहीं…अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री गायत्री पर जेल में हमले पर दिया बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में कहीं भी, कोई भी सुरक्षित नहीं है। यह बात सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री पर हुए हमले के संदर्भ में कही। साथ ही पूर्व मंत्री पर हमले की न्यायिक जांच की मांग भी की है। बताते चलें कि समाजवादी पार्टी की सरकार में खनिज विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जेल में हमला हो गया था। सपा प्रमुख ने न्यायिक जांच की मांग उठाई उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। उन्हें इलाज के लिए केजीएमयू (KGMU) ले जाया गया था। वहां सिर पर टांके लगे और हाथ में भी चोट आई। गायत्री का इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें: यूपी में खूंखार भेड़ियों ने पति-पत्नी को मार डाला-ग्रामीणों ने तोड़ी SDO की गाड़ी फिलहाल पूर्व मंत्री की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, खुद पर हुए हमले के बाद पूर्व मंत्री ने कहा था कि हमारा किसी से विवाद नहीं है। हमला करने व...
लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला-अस्पताल लाया गया

लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला-अस्पताल लाया गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आज पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर लखनऊ जेल में जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, सपा सरकार के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर एक बंदी ने कैंची से कई वार किए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। बताते हैं कि उन्हें 10 टांके लगे हैं। उनके शरीर पर और भी जख्म हैं। पूर्व मंत्री को आनन-फानन में अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक बंदी से कहासुनी हो गई। बंदी सफाई का काम करता है। उसने पूर्व मंत्री पर हमला कर दिया। ये भी पढ़ें: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जेल से रिहा, आजम खान के बाद दूसरे पूर्व सपा विधायक की जमानत ये भी पढ़ें: IND A vs AUS A: कानपुर में बारिश के कारण रद्द हुआ पहला वनडे  https://samarneetinews.com/ind-a-vs-aus-a-first-odi-abandoned-due-to-rain-in-kanpur/ ...
IND A vs AUS A: कानपुर में बारिश के कारण रद्द हुआ पहला वनडे

IND A vs AUS A: कानपुर में बारिश के कारण रद्द हुआ पहला वनडे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर ग्रीनपार्क को आठ साल बाद मिली वनडे सीरीज की मेजबानी का रंग बारिश ने फीका कर दिया। मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाला पहला वनडे मैच रद्द हो गया। यह मैच बिना एक भी गेंद फेंके ही कैंसिल हो गया। सुबह खिली धूप-दोपहर में तेज बारिश से बिगड़ा खेल मौसम इतनी तेजी से बदला कि सुबह खिली धूप में क्रिकेट प्रेमियों ने सोचा भी नहीं था कि शाम होते-होते मैच रद्द भी हो सकता है। दोपहर में लगभग 12:30 बजे बादल छाए और फिर हुई मूसलाधार बारिश ने खेल का माहौल ही बिगाड़ दिया। मैच रेफरी कर्नल संजय वर्मा ने शाम 5:15 बजे मैच रद्द होने की घोषणा की। अब अगला मैच 3 अक्तूबर को होगा। ये भी पढ़ें: Lucknow: क्रिकेटर रिंकू सिंह को झटका-मतदाता जागरूकता अभियान से हटाया गया, यह वजह.. ये भी पढ़ें: क्रिकेटर यश दयाल पर यौन शोषण का केस-युवती के बेहद गंभीर आरोप, बोली-‘कई और लड़किय...
UP: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जेल से रिहा, आजम खान के बाद दूसरे पूर्व सपा विधायक की जमानत

UP: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जेल से रिहा, आजम खान के बाद दूसरे पूर्व सपा विधायक की जमानत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: गैंगस्टर मामले में जमानत के बाद आज देर शाम सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जेल से रिहा हो गए। लगभग 34 महीने बाद इरफान सोलंकी महाराजगंज जेल से छूटे हैं। इससे पहले रामपुर के पूर्व विधायक आजम खान को हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। जेल से छूटने के बाद इरफान सोलंकी ने पत्नी और बेटों को गले लगाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थकों का हुजूम भी मौजूद रहा। पुलिस की भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। इरफान के परिवार के लोग भी उन्हें लेने के लिए पहुंचे थे। ये भी पढ़ें: देखें Video ! क्यों जानवर, जानवर, जानवर कहकर चिल्लाने लगा इरफान सोलंकी.? https://samarneetinews.com/read-why-did-sp-mla-irfan-solanki-start-shouting-animal-animal-animal-watch-video/    ...
यूपी के बहराइच में खूंखार भेड़ियों ने पति-पत्नी को मार डाला-ग्रामीणों ने तोड़ी SDO की गाड़ी

यूपी के बहराइच में खूंखार भेड़ियों ने पति-पत्नी को मार डाला-ग्रामीणों ने तोड़ी SDO की गाड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भेड़ियों के झुंड ने हमला कर दंपती की जान ले ली। बताते हैं कि पति-पत्नी को भेड़ियों ने हमला कर जिंदा चबा डाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंचे वन विभाग के लोगों को गुस्साए ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। एसडीओ की जीप को भी तोड़ डाला। तीन अन्य महिलाएं भी भेड़िओं के हमले में हुईं घायल जानकारी के अनुसार, बहराइच के मंझारा तौकली गांव खेदन (75) अपनी पत्नी के साथ गांव के बाहर खेत की रखवाली कर रहे थे। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह घर से निकले थे। मगर मंगलवार सुबह वह घर नहीं लौटे। परिजन खेतों पर पहुंचे तो खेत पर दोनों के शव पड़े मिले। वन विभाग की टीम पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा-दौड़ाया भेड़िये दोनों के शरीर के ऊपरी हिस्सों को खा गए थे। दूसरी तरफ भेड़िये के हमले में मीना दे...
सहकारिता चित्रकूट-बांदा-झांसी में भी भर्ती घोटाले की तैयारी! अंदरखाने पक रही खिचड़ी

सहकारिता चित्रकूट-बांदा-झांसी में भी भर्ती घोटाले की तैयारी! अंदरखाने पक रही खिचड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखीमपुर खीरी में सहकारिता बैंक में नौकरियां रेवड़ी की तरह बांटी गईं। या यूं कह लीजिए सहकारिता की ये नौकरियां खानदानी दावत बनकर रह गईं। सरकार की काफी किरकिरी हुई है। विपक्ष को हमला करने का मौका मिल गया। सूत्रों की माने तो लखीमपुर खीरी की तरह बुंदेलखंड के बांदा और झांसी मंडल में भी सहकारिता भर्ती घोटाले की तैयारी चल है। सूत्र बताते हैं कि अंदरखाने भर्ती का पूरा तानाबाना बुना जा रहा है। खानदानी दावत बन गई खीरी जिले में सहकारिता भर्ती दरअसल, खीरी में 27 पदों पर हुई सहकारिता बैंक भर्ती में 15 ठाकुर और 4 ब्राह्मणों को नौकरी दी गईं। बाकी 8 में पूरा पीडीए सिमट कर रह गया। बताते हैं कि भर्ती होने वालों में ज्यादातर मंत्रियों-विधायकों के रिश्तेदार रहे। इस भर्ती घोटाले को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत पूरे विपक्ष ने सरकार को घेरा। झांसी-चित्रकूट के पदाधिकारियों की लखनऊ म...