Sunday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

7 साल में 3 गुना बढ़ गई अमित शाह की संपत्ति..

7 साल में 3 गुना बढ़ गई अमित शाह की संपत्ति..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
प्रीति सिंह, पॉलिटिकल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरने के साथ अमित शाह ने अपनी संपत्ति की भी जानकारी दी। अमित शाह के हलफनामे से पता चलता है कि उनकी संपत्ति पिछले सात साल में तीन गुना बढ़ी है। हलफनामे के मुताबिक, शाह और उनकी पत्नी की चल और अचल संपत्ति 2012 के 11.79 करोड़ रुपये से बढ़कर 38.81 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अनुसार, 38.81 करोड़ रुपये की संपत्ति में 23.45 करोड़ रुपये की विरासत में मिली संपत्ति, चल और अचल संपत्ति भी शामिल है। वजह बताई खेती, सैलरी और किराया.. मालूम हो कि 2016-17 में राज्यसभा के सांसद के तौर पर नामाकंन दाखिल करते वक्त अमित शाह ने अपनी सालाना आय जहां 43, 68,450 रुपये और पत्नी सोनल शाह की कमाई 1,05,84,450 रुपये दिखाई थी, वहीं 2017-18 में अमित शाह की कमाई बढ़कर 53,90,970 रुपये हुई,...
कानपुर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल.वेंक्टेश्वर लू ने कहा, वोट डालकर कर्तव्य निभाएं-

कानपुर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल.वेंक्टेश्वर लू ने कहा, वोट डालकर कर्तव्य निभाएं-

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, कानपुरः सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करना चाहिए। मतदाता किसी के प्रलोभन व लालच में न पड़कर निष्पक्ष एवं स्वतंत्ररूप से मतदान करें। मतदान दिवस में अवकाश मतदान के लिए है, इस महत्वपूर्ण अवसर का मतदान करते हुए सदुपयोग करें। अपना ध्यान पूरी तरह से वोटिंग में ही लगाएं। कानपुर के पूरे मंडल में 80 लाख वोटर हैं और मतदाता के वोट से ही सरकार का निर्माण होता है। बढ़-चढ़कर मतदान करने को कहा  इतना ही नहीं पिछले चुनाव में हुए मतदान प्रतिशत से आगे बढ़ाकर कम से कम 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा करने में सहभागिता निभाएं। ऐसे लोग जो अबतक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं करा सके हैं वे लोग अब भी वक्त हैं, अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा लें। ये बातें आज यहां कानपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेक्टेश्वर लू ने कहीं। ये भी पढ़ेंः निर्वाचन आयोग...
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, पापा ने देर से लिया फैसला, उम्मीद है कि कांग्रेस में नहीं पड़ेंगे अलग-थलग..

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, पापा ने देर से लिया फैसला, उम्मीद है कि कांग्रेस में नहीं पड़ेंगे अलग-थलग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः नेता शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस ज्वाइन करने को उनकी बेटी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इसे उनका निजी मामला बताया। सोनाक्षी ने कहा कि यह उनकी पसंद है। मेरा मानना है कि अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो कुछ बदलाव लाइये। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि कांग्रेस के साथ वे और अच्छा काम करेंगे और अलग-थलग नहीं पड़ेंगे। सोनाक्षी ने पिता को फैसले को ठहराया सही  मालूम हो कि शत्रुघ्र सिन्हा बीजेपी में काफी लंबे समय से अलथ-थलग पड़ गए थे, जिसकी वजह से उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ बगावती तेवर भी अपना लिया था। उनके बगावती तेवर की वजह से पार्टी ने उन्हें इस लोकसभा चुनाव में टिकट भी नहीं दिया। ये भी पढ़ेंः मैं नाम के आगे चौकीदार नहीं लिख सकता, क्योंकि मैं ब्राह्मण हूं : सुब्रमण्यम स्वामी जब पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने कांग्रेस की तरफ रूख कर लिया। जल्द ही वह औपचा...
सर्जिकल स्ट्राईक के एक महीने बाद मीडिया को बालाकोट लेकर पहुंची पाकिस्तानी सेना

सर्जिकल स्ट्राईक के एक महीने बाद मीडिया को बालाकोट लेकर पहुंची पाकिस्तानी सेना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पाकिस्तान सेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक के करीब एक महीने बाद पत्रकारों की एक टीम को लेकर उस जगह पर ले गई जहां पर भारतीय सेना ने जैश के आतंकी कैंप पर हमला करके तबाह किया था। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने सारे सुबूत मिटाने के बाद पत्रकारों को घटनास्थल पर ले के गए ताकि ये साबित हो जाए कि भारतीय सेना के हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ है। रक्षा मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार पाकिस्तान ने बालाकोट का हुलिया बदलकर दुनिया को ऐसा दिखाने को कोशिश की है, जिससे लगे कि ये कोई आम मदरसा है। रायटर को 3 बार जाने से रोक चुकी पाक सेना 28 मार्च को आठ मीडिया टीम के सदस्यों को बालाकोट कैंप के अंदर ले जाने से पहले 300 के करीब बच्चों को कैंप में बैठा दिया गया था। इन बच्चों को पहले से समझा दिया गया था कि इन्हें मीडिया के सामने क्या बोलना है।मीडिया एजेंसी रायटर की टीम ने 28 फरवरी स...
जानिए अपनी लोकसभा सीट कानपुर (नगर) और इससे जुड़ीं खास बातेें..

जानिए अपनी लोकसभा सीट कानपुर (नगर) और इससे जुड़ीं खास बातेें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
मनोज सिंह शुमाली, पॅालीटिकल डेस्कः उत्तर प्रदेश में गंगा के किनारे बसा औद्योगिक शहर कानपुर देश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में से एक है। इसे 'लेदर सिटी' के नाम से भी जाना जाता है। लखनऊ से 80 किलोमीटर दूर स्थित यह नगर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। नाना राव पेशवा का किला इस शहर की ऐतिहासिकता की गवाही देता है। एक दौर में कपड़ा उद्योग के चलते इसे'पूर्व का मैनचेस्टर' कहा जाता था। वक्त के साथ पहचान खो रहा अपना कानपुर  हालांकि, वक्त और सरकार की उपेक्षा के चलते यह शहर अपनी पहचान खोता चला गया और देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हो गया। महाभारत के जमाने में कानपुर 'कर्णपुर' के नाम से जाना जाता था। यूपी के बड़े शहरों में से एक कानपुर अपने आईआईआटी कॉलेज के लिए पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान रखता है। यह पूरा क्षेत्र 605 किलोमीटर में फैला हुआ है। कुल मतदाता 1,611,248 महिल...
जानिए बुंदेलखंड और जानिए अपनी झांसी लोकसभा सीट को..

जानिए बुंदेलखंड और जानिए अपनी झांसी लोकसभा सीट को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
मनोज सिंह शुमाली, पॅालिटिकल डेस्कः  रानी लक्ष्मी बाई की झांसी अपने गौरवमयी इतिहास के कारण प्रसिद्ध है। वीरता-त्याग और आत्म सम्मान का पर्याय झांसी उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में 46वें नंबर की सीट है। ओरक्षा मंदिर और मेडिकल कॉलेज के लिए झांसी काफी मशहूर है। मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित झांसी उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण शहर है जो बुंदेलखंड इलाके में आता है। यह शहर पत्थर निर्मित किले के चारों ओर फैला हुआ है। यह किला शहर के बीचों-बीच बंगरा नाम पहाड़ी पर बना हुआ है। 20.7 वर्गमीटिर में फैला झांसी चंदेल राजाओं के अधीन रहा है। रानी लक्ष्मीबाई के अलावा झांसी से कई और महान व्यक्तित्व जुड़े रहे हैं। इनमें चंद्रशेखर आजाद, मैथिलीशरण गुप्त, ध्यानचंद, वृंदावनलाल वर्मा, महाकवी केशवदास और सुबोध मुखर्जी के अलावा तात्याटोपे, ताब झास्वी तथा जलकारी बाई प्रमुख हैं। यहां की आबादी और शिक्षा की स्थिति  यूपी के...
बड़ी खबरः मोदी के खिलाफ एकजुट हुए 100 से ज्यादा फिल्म निर्माता, पत्र लिखकर की बीजेपी को वोट न देने की अपील..

बड़ी खबरः मोदी के खिलाफ एकजुट हुए 100 से ज्यादा फिल्म निर्माता, पत्र लिखकर की बीजेपी को वोट न देने की अपील..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश के सौ से अधिक दिग्गज फिल्म निर्माताओं ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फिल्म निर्माताओं ने लोगों से अपील की है कि बीजेपी को वोट न दें। इन लोगों का मानना है कि भाजपा के शासनकाल में धु्रवीकरण और नफरत की राजनीति में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रतिष्ठिïत अखबार द हिंदू के अनुसार लोकतंत्र बचाओ मंच के तहत देश के सौ से अधिक फिल्म निर्माता एकजुट हुए। इन फिल्म निर्माताओं में ज्यादातर स्वतंत्र फिल्म निर्माता हैं। इन लोगों ने भाजपा को वोट न देने की अपील की है। निर्माताओं ने कहा कि पूरी तरह से विफल रही है मोदी सरकार   शामिल फिल्म निर्माताओं में आनंद पटवर्धन,  गुरविंदर सिंह, सुदेवन, दीपा धनराज,पुष्पेंद्र सिंह, कबीर सिंह चौधरी, एसएस शशिधरन, देवाशीष मखीजा, अंजलि मोंटेइरो, प्रवीण मोरछले और उत्सव के निर्देशक और संपादक बीना पॉप जैसे नामी फिल्मकार भी शामिल हैं। इन लोगों का यह बयान शु...
हाल-ए-संसदः 83 प्रतिशत सांसद करोड़पति, 33 प्रतिशत अपराधी तो कैसे हो जनता का भला

हाल-ए-संसदः 83 प्रतिशत सांसद करोड़पति, 33 प्रतिशत अपराधी तो कैसे हो जनता का भला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
प्रीति सिंह, पॉलीटिकल डेस्कः एक दौर था जब राजनीति में फक्कड़ किस्म के लोग होते थे। राजनीति उनके लिए समाज सेवा होती थी। उस दौर में नेता अपने लिए एक ठीकठाक घर बना ले वहीं बड़ी बात होती थी। अब राजनीति की परिपाटी बदल चुकी है। गरीब व्यक्ति के लिए राजनीति में कोई जगह नहीं है। वह कार्यकर्ता तो बन सकता है लेकिन सांसद, विधायक या मंत्री नहीं। अब राजनीति में जगह रसूखदार और अपराधी किस्म के लोगों को मिल रही है जो रसूखदार है उनको राजनीतिक दल टिकट भी आसानी से दे देते हैं भले ही वह जनता से कोसों दूर हो। शायद इसीलिए देश के अधिकांश सांसद करोड़पति हैं। एडीआर की रिपोर्ट में भी इसका खुलासा हुआ है। प्रत्येक सांसद की औसत संपत्ति 14. 72 करोड़ रूपए  चुनाव सुधार के लिए काम करने वाली गैर सरकारी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा के मौजूदा&n...
कानपुर में फ्लाइंग स्क्वाएड ने 34 लाख की नगदी पकड़ी, जांच-पड़ताल के बाद छोड़ा

कानपुर में फ्लाइंग स्क्वाएड ने 34 लाख की नगदी पकड़ी, जांच-पड़ताल के बाद छोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कैश लाने, ले जाने वालों पर पुलिस खासी नजर रख रही है। कानपुर में इसी चौकसी के दौरान फ़्लाइंग स्क्वाएड मजिस्ट्रेट सच्चिदानंद ने पुलिस और चुनाव सेल की टीमों के साथ एक कैश वैन को पकड़ा। यह कार्रवाई करहि रोड पर शुक्रवार सुबह चेकिंग के दौरान हुई। बैंक ने दी सफाई तब छोड़ा  अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान एसआईएस सिक्योरिटी की गाड़ी को रोककर जांच की। बाद में गाड़ी को बर्रा थाना ले जाया गया। वहां पर गाड़ी में रखे 34 लाख कैश के बारे में जानकारी की गई। बाद में बैंक ऑफ बड़ौदा कौशलपुरी, मुख्य शाखा के क्लर्क बीके सिंह ने जानकारी दी है कि यह रकम बैंक शाखा और एटीएम के लिए मुख्य ब्रांच से सिक्योरिटी की गाड़ी से भेजी गई थी। अधिकारियों ने कागजात दिखाने के बाद गाड़ी को छोड़ दिया है। ये भी पढ़ेंः STF ने पकड़े 3 अंतरराष्ट्रीय स्मगलर्स, कार में शातिराना ढंग से ...
कानपुर में युवक का बेरहमी से कत्ल, पनकी औद्योगिक क्षेत्र में फेंका शव

कानपुर में युवक का बेरहमी से कत्ल, पनकी औद्योगिक क्षेत्र में फेंका शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के पनकी औद्योगिक एरिया सराय मीता में एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने संभवतः उसे सिर पर लोहे की राड जैसी चीज से प्रहार किया है। शुक्रवार सुबह इलाके में एक तालाब के पास उक्त युवक का फेंका हुआ शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस शुक्रवार दोपहर तक मृतक युवक की शिनाख्त करने का प्रयास करती रही, लेकिन मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। सिर से बहता मिला खून   युवक के सिर से खून बहता मिला है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की और सबूत इकट्ठा करने का प्रयास किया। वहीं डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने संदेह के आधार पर करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। एसपी वेस्ट संजीव सुमन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। साथ ही इंस्पेक्टर पनकी अजय सिंह ने इस मामले में कहा ह...