Monday, March 30सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

भारत में अदालत के आदेश पर टिकटॅाक पर रोक, गूगल ने हटाया एप

भारत में अदालत के आदेश पर टिकटॅाक पर रोक, गूगल ने हटाया एप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूड, डेस्कः हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार को गूगल ने चाइनीज वीडियो एप टिकटॉक पर भारत में रोक लगा दी है। भारत में अब इसे पूरी तरह से ब्लाक कर दिया गया है। इससे पहले चीन की बाइटडांस टेक्नोलॉजी कंपनी उस अपील को अदालत ने ठुकरा दिया था जिसमें प्रतिबंध लगाने के फैसले को वापस लेने की अपील की गई थी। अश्लीलता परोसने पर अदालत ने जताई थी चिंता  बताते चलें कि मद्रास हाईकोर्ट ने टिकटॉक एप के जरिये अश्लील सामग्री परोसे जाने पर चिंता जाहिर की थी। साथ ही केंद्र सरकार को 3 अप्रैल को इसपर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सरकार ने गूगल और एप्पल से टिकटॅाक पर रोक लगाने को कहा था। बताते चलें कि भारत में इसे करोड़ों लोगों ने डाउनलोड कर रखा था लेकिन साथ ही इससे अश्लीलता भी बढ़ती जा रही थी। ये भी पढ़ेंः फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग पर लखनऊ में मुकदमा  ...
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित तिवारी मृतावस्था में लाए गए अस्पताल, हार्टअटैक की आशंका

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित तिवारी मृतावस्था में लाए गए अस्पताल, हार्टअटैक की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी और उत्तराखंड के सीएम रहे एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी (39) नही रहे। उनकी मौत नई दिल्ली में डिफेंस कालोनी में हुई। बताते हैं कि परिवार के लोग मंगलवार शाम उनको साकेत स्थित मैक्स हास्पिटल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उनको देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रोहित को उनकी मां और पत्नी ने अस्पताल में भर्ती कराया था। मौत का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। ह्रदय गति रुकने से हुई मौत  बताया जा रहा है कि प्रारंभिक तौर पर लग रहा है कि रोहित की मौत ह्रदय गति रुकने से हुई है। यह जानकारी देते हुए दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि मृतक रोहित शेखर को मैक्स साकेत हॉस्पिटल ले जाया गया था। बताते चलें कि बीते वर्ष मई में रोहित और अपूर्वा की शादी हुई थी। उनकी मां डॉ. उज्ज्वला तिवारी हैं। रोहित एनडी तिवारी और उज्ज्वला शर्म...
धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से मनुष्य का होता है उद्धार-अरुण सिंह

धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से मनुष्य का होता है उद्धार-अरुण सिंह

Breaking News, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः विकासखंड नवाबगंज के ग्राम पंचायत रसूलपुर स्थित बाबा हरदेव मंदिर प्रांगण में आयोजित मातारानी के जागरण बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने भी वहां शिरकत की और देवी माता का आशीर्वाद लिया। साथ ही ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र की जनता के लिए अमन-शांति के लिए प्रार्थना की। बाबा हरदेव मंदिर में हुआ आयोजन   ब्लाक प्रमुख ने भक्तों से रूबरू होते हुए कहा कि देवी मां पर सभी को आस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देवी जागरण से क्षेत्र में शांति-खुशहाली आती है और लोगों के मन में भी सकारात्मक विचारों के साथ कुछ अच्छा करने की इच्छा प्रकट होती है। ऐसे आयोजना में हम सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे मनुष्य का उद्धार हो जाता है। ब्लाक प्रमुख के अलावा इस मौके पर प्रधान सजीवन सिंह, प्रधान अभ्यन्द्र सिंह, राम बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, नरेंद्र सिंगर,...
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल, राजनाथ को देंगी लखनऊ में टक्कर

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल, राजनाथ को देंगी लखनऊ में टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने मुलाकात के बाद पूनम को अपनी पार्टी की औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण कराई। बताया जा रहा है कि वह लखनऊ से सपा प्रत्याशी होंगी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को टक्कर देंगी। पूनम सिन्हा 18 अप्रैल को अपना नामांकन करेंगी। भाजपा के गढ़ में तगड़ा होगा मुकाबला  बताते चलें कि लखनऊ सीट पर 6 मई को मतदान होना है। बीजेपी का गढ़ माने जानी वाली इस सीट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ताल ठोक रहे हैं। मंगलवार को ही राजनाथ सिंह ने लखनऊ में नामांकन दाखिल किया और भव्य रोडशो भी किया। पूनम सिन्हा के बारे में जानिए ये भी.. अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम (65) आमतौर पर ब...
बाटा को पड़ा कोर्ट का चांटा, 3 रुपए के बैग के लिए 9 हजार जुर्माना..

बाटा को पड़ा कोर्ट का चांटा, 3 रुपए के बैग के लिए 9 हजार जुर्माना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः जूते-चप्पल बनाने वाली जानी-मानी कंपनी बाटा इंडिया लिमिटेड पर उपभोक्ता फोरम ने नौ हजार का जुर्माना लगाया है। बाटा स्टोर पर एक जागरूक ग्राहक से कैरी बैग के लिए तीन रुपए अधिक लेना महंगा बाटा को मंहगा पड़ा। यह मामला चंडीगढ़ का है। चंडीगढ़ में बाटा के एक स्टोर पर ग्राहक से कैरी बैग के लिए 3 रुपए अलग से मांगी गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ के निवासी दिनेश प्रसाद रतुड़ी ने उपभोक्ता फोरम से शिकायत की थी कि सेक्टर 22डी में स्थित बाटा के एक स्टोर से उन्होंने बीते 5 फरवरी को जूते लिए थे। बाटा स्टोर ने इसके लिए 402 रुपए का बिल बनाया था, जिसमें कैरी बैग का दाम भी शामिल था। बैग पर प्रचार और वसूल ली उसकी कीमत भी   शिकायतकर्ता दिनेश ने कैरी बैग के लिए चुकाए गए तीन रुपये वापस करने और सेवा में कमी की वजह से मुआवजा देने की मांग की थी। रिपोर्ट के अनुसार, बाटा इंडिया ने सेवा म...
बीएसएनएल और एयर इंडिया के बाद डाक विभाग भी हुआ बेदम, 15,000 करोड़ का घाटा

बीएसएनएल और एयर इंडिया के बाद डाक विभाग भी हुआ बेदम, 15,000 करोड़ का घाटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतीय डाक (इंडिया पोस्ट) ने घाटे के मामले में बीएसएनएल और एयर इंडिया को भी पीछे छोड़ दिया है। भारतीय डाक को 15 हजार करोड़ का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2019 में कंपनी के राजस्व और खर्च के बीच का अंतर 15 हजार करोड़ रुपए का है। जिस तरह से कंपनी के खर्चें है उससे आने वाले समय में स्थिति और गंभीर होगी। इस तरह भारतीय डाक का घाटा बीएसएनएल और एयर इंडिया के घाटे से अधिक है। वित्त वर्ष 2018 में बीएसएनएल को 8,000 करोड़ रुपये और एयर इंडिया को 5,340 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019 में कंपनी के राजस्व और खर्च के बीच का अंतर 15,000 करोड़ रुपये का है। वेतन-भत्ते ज्यादा और विभाग की आमदनी हुई कम    वित्त वर्ष 2018-2019 (संशोधित अनुमान) में सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी (पीएसयू) भारतीय डा...
..तो रेलवे भी उतरा बीजेपी के चुनाव प्रचार में ! टिकट पर मोदी की तस्वीरें छापी, 4 अफसर सस्पेंड

..तो रेलवे भी उतरा बीजेपी के चुनाव प्रचार में ! टिकट पर मोदी की तस्वीरें छापी, 4 अफसर सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद चुनाव आयोग एक्टिव हो गया है। 15 अप्रैल को चुनाव आयोग ने कई नेताओं के प्रचार पर बैन लगाया तो वहीं आयोग की नोटिस पर रेलवे ने अपने चार अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल ट्रेन के टिकटों पर पीएम मोदी की तस्वीर चस्पा करने पर चार अफसरों को निलंबित कर दिया है। आयोग ने इसको लेकर रेलवे को नोटिस जारी किया था। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले गंगा सतलज एक्सप्रेस (13308) के थर्ड एसी में टिकट पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सबके लिए आवास का विज्ञापन छपा था। पुराने टिकट रोल का नहीं होगा इस्तेमाल इसमें पीएम मोदी की तस्वीर भी थी। एक व्यक्ति ने इसे ट्वीट किया जिस पर काफी बवाल हुआ। चुनाव आयोग ने भी इसे संज्ञान में लिया और रेलवे को नोटिस जारी किया। उसी कड़ी में अब रेलवे ने अपने कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए 4 अधिकारियों को संस्पेंड कर दिया है। निर्वाचन...
आजम खान और मेनका गांधी पर भी बैन, सुप्रीमकोर्ट की सख्ती के बाद एक्शन मोड पर आयोग..

आजम खान और मेनका गांधी पर भी बैन, सुप्रीमकोर्ट की सख्ती के बाद एक्शन मोड पर आयोग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः लाचार और बेबस नजर आ रहा चुनाव आयोग सुप्रीमकोर्ट की सख्ती के बाद एक्शन मोड में नजर आ रहा है। योगी आदित्यनाथ और मायावती पर बैन लगाने के बाद अब, आयोग ने आजम खान और मेनका गांधी पर भी प्रचार पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि मेनका पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने के चलते तथा आजम खान पर जया प्रदा के लिए अभद्र टिप्पणी का इस्तेमाल करने के चलते बैन लगाया गया है। आचार संहिता के उल्लंघन का मामला   चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई का संदेश जेते हुए सपा नेता आजम खान द्वारा चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे के लिए रोक लगाई है। यह रोक मंगलवार सुबह 10 बजे से लागू होगी। वहीं मेनका के चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे के लिए रोक लगाई गई है। मेनका गांधी ने कथिततौर पर सुल्तानपुर में एक रैली के दौरान मुस्लिम मतदाताओं को धमकाने वाला बयान दिया था। इससे पहले सोमवार को आयोग ने सख्त ...
प्रियंका ने मोदी से पूछा- राष्ट्रवादी हैं तो उस लोकतंत्र का सम्मान क्यों नहीं करते जिसने सत्ता दी

प्रियंका ने मोदी से पूछा- राष्ट्रवादी हैं तो उस लोकतंत्र का सम्मान क्यों नहीं करते जिसने सत्ता दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः फतेहपुर सीकरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने राष्ट्रवाद को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रिंयका ने कहा कि मोदी और उनकी सरकार के लोग कैसे राष्ट्रवादी हैं, जनता सवाल उठाए तो उसे देशद्रोही कहते हैं। कहा कि किसान और महिलाएं जब हक के लिए आवाज उठाते हैं तो उनको पीटा जाता है, उनपर लाठियां चलवा दी जाती हैं। प्रियंका ने कहा कि अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो चुनाव के वक्त पाकिस्तान नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की बात कीजिए, देश के मुद्दों की बात कीजिए। कहा कि आपको जिस लोकतंत्र से सत्ता मिली, आप उस लोकतंत्र की इज्जत क्यों नहीं करते। फतेहपुर सीकरी में राहुल-प्रियंका ने की जनसभा   साथ ही प्रियंका ने कहा कि आपका साथी एक महिला को अपशब्द कहता है तो आप उसे देश की संस्कृति क्यों नहीं सिखाते हैं। प्रियंका ने कहा कि अगर आप सच्चे राष्ट्रवादी हैं तो शह...
आजम खान ने दिया जयाप्रदा पर भद्दा बयान, सियासी हलके में मचा भूचाल, महिला आयोग भी सख्त..

आजम खान ने दिया जयाप्रदा पर भद्दा बयान, सियासी हलके में मचा भूचाल, महिला आयोग भी सख्त..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः समाजवादी पार्टी के नेता व रामपुर के प्रत्याशी आजम खां अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। 3 दिन पहले अली व बजरंग बली पर नारा देकर बहस बहस छेड़ चुके हैं तो अब रामपुर की बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर विवादों में आ गए हैं। हालांकि अपने बयान में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन इसे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता जयाप्रदा के खिलाफ माना जा रहा है। आजम के इस बयान के लिए उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया है। वहीं बीजेपी की महिला नेता भी इस बयान के खिलाफ मैदान में उतर आई हैं। जया ने जवाब में पूछा, घर में मां और बीबी.. आजम की टिप्पणी पर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं जया प्रदा ने खुद जवाब दिया है। जया ने आक्रामक होते हुए आजम खान से पूछा कि क्या उनके घर में मां या बीवी नहीं है, जो इस तरह के बयान दे रहे...