Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

लखनऊ के पाश इलाके में एक शख्स ने सास को गोली मारने के बाद खुद को भी उड़ाया

लखनऊ के पाश इलाके में एक शख्स ने सास को गोली मारने के बाद खुद को भी उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के बेहद पाश इलाके गोमतीनगर विस्तार के अलकनंदा अपार्टमेंट में शनिवार आधी रात एक युवक ने अपनी सास को गोली मारने के बाद खुद को भी उड़ा लिया। अपार्टमेंट में एक के बाद एक दो गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों की भीड़ बाहर आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहां घायल व्यक्ति को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी सास का इलाज चल रहा है। विस्तार के अलकनंदा अपार्टमेंट में हुई वारदात बताया जाता है कि अलकनंदा अपार्टमेंट के Q ब्लॉक में फ्लैट नंबर-503 में बीती देर रात करीब 1 बजे अनिल सिंह के बेटे अभिषेक सिंह (27) का उसकी पत्नी प्रज्ञा से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। पति-पत्नी का झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। घर में ही मौजूद सास चंदा देवी (55) ने बेटी को पिटता देखा तो उसे बचाने आ गईं। इसपर ...
कानपुर में दादानगर पुल के पास मिला मध्यप्रदेश के युवक का शव

कानपुर में दादानगर पुल के पास मिला मध्यप्रदेश के युवक का शव

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के दादानगर पुल के पास रेलवे पटरी के किनारे बीती रात करीब 11:30 बजे एक युवक का शव पड़ा देखा गया। वहां से गुजरी एक रेल के चालक ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद संबंधित थानों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन गोविंदनगर और अर्मापुर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रहीं। सुबह 8 बजे तक शव मौके पर ही पड़ा रहा। लोगों का कहना है कि शव के पास मिले आधार कार्ड में मध्यप्रदेश के जिला मालनपुर के गोहर तहसील निवासी बबलू सिंह पुत्र हरि सिंह सेंगर का नाम लिखा है। ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका   हालांकि, आरपीएफ सूचना के बाद मौके पर पहुंची। रातभर आरपीएफ का जवान और एक रेलवे कर्मचारी मौजूद रहा। थानों की पुलिस भी वहां आई जांच करने के बाद अपना क्षेत्र न होने की बात कहकर लौट गई। पुलिस ने युवक के पास मिला आधार कार्ड भी देखा। दरअसल, मौके पर रेलवे की चार पटरियां मौजूद हैं, इनमें से दो ...
सीएम योगी का हेलीकाप्टर देखने उमड़ी भीड़ में भगदड़, एक की मौत-दो घायल

सीएम योगी का हेलीकाप्टर देखने उमड़ी भीड़ में भगदड़, एक की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अंबेडकरनगरः जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकाप्टर को देखने के लिए इकट्ठा भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान भगदड़ में एक व्यक्ति की नीचे गिरकर भीड़ में कुचलने से मौत हो गई। मृतक का नाम सुरेश था और वह सफाईकर्मी बताया जा रहा है। बताते हैं कि शनिवार दोपहर जब मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर यहां अंबेडकरनगर के जलालपुर शहर पहुंचा तो उसे देखने के लिए भीड़ बेकाबू होने लगी। लोगों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी अफरा-तफरी के बीच सफाईकर्मी सुरेश ने नीचे गिर गए। इससे पहले कि वह संभल पाते, भगदड़ में कई लोगों के पैरों तले कुचल गए। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सफाईकर्मी की मौत से वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान दो लोगों के घायल होने की भी सूचना है। पुलिस ने तुरंत भिजवाया अस्पताल  पुलिस अधिकारियों ने उनको तुरंत ही अस्पताल भिजवाया, लेकिन वहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।...
कानपुर गुजैनी में हाईवे पुल से कूदे युवक के हाथ-पैर टूटे, हालत गंभीर

कानपुर गुजैनी में हाईवे पुल से कूदे युवक के हाथ-पैर टूटे, हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में गुजैनी इलाके में हाईवे पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक के गिरने के बाद घटना से हक्के-बक्के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। देखते ही देखत वहां लोगों की भीड़ लग गई। 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लतपत युवक को जल्द ही अस्पताल भिजवाया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मां भी नहीं बता सकीं घटना की वजह बताते चलें कि हाईवे पर पनकी से रूमा तक फ्लाईओवर बना है। इसी पुल से गुजैनी के आई-ब्लॉक के रहने वाले दीपक गुप्ता (30) वहां पहुंचकर नीचे छलांग लगा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दीपक की मां लक्ष्मी देवी का कहना है कि बीते कुछ दिनों से वह गुमसुम सा था लेकिन घटना की वजह उनको भी नहीं पता है। उधर, थाना प्रभारी गोविंदनगर संजीवकांत ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। युवक के पुल से कूदने का कारण पता नहीं चला है। ये भी पढ़ेंः खुद बुलेरो च...

कानपुर के फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले के आरोपी लिपिक का कोर्ट में सरेंडर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बीते दिनों हुए शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़े के मामले का मुख्य आरोपी लिपिक आज पुलिस को चकमा दे गया। स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम यानि एसआइटी की जांच के बीच आरोपी विनीत कुमार तिवारी ने अदालत में समर्पण कर दिया। बताते चलें कि यह वही लिपिक है जिसने मामले के खुलासे के बाद जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी और फिर कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती भी रहा था। आरोपी की ओर से अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दी गई थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। खुलासे से मचा था कानपुर से राजधानी तक हड़कंप  दरअसल, फर्जी गन लाइसेंस जारी होने के मामले का बीती 31 जुलाई को खुलासा हुआ था जिसके बाद कानपुर से लेकर राजधानी तक हड़कंप मच गया था। मामले की जांच के दौरान असलहा लाइसेंस पटल के दोनों बाबुओं से जवाब मांगा गया। दोनों ही फरार थे। बताते हैं कि शुक्रवार को गोपनीय तरीके से विनीत के अधिवक्ता ने सरेंडर अर्जी...
हादसे में बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत, नैमिषारण्य में विसर्जन से लौटते वक्त..

हादसे में बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत, नैमिषारण्य में विसर्जन से लौटते वक्त..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सीतापुर
समरनीति न्यूज, हरदोईः जिले में शनिवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन दोस्‍तों की मौत हो गई। तीनों गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। गंभीर हालत में लखनऊ ले जाते वक्त तीनों ने दम तोड़ दिया। आज जिले के कस्बा संडीला के मोहल्ला इमलिहाबाद के रहने वाले कुछ लोग सीतापुर जिले के नैमिषारण्य गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए थे। अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर   ये सभी विसर्जन कर पिकअप गाड़ी से वापस लौट रहे थे। उनके साथ-साथ बाइक सवार तीन दोस्‍त चौहान (20) पुत्र राम आसरे, करन (18) पुत्र सुरेंद्र, उमेश (19) पुत्र राजू भी चल रहे थे। इसी दौरान बेनीगंज रोड पर ग्राम जामू के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। राहगीरों से सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में मलिहाबाद के...
कानपुर के बाइक मालिक को पटना से आया सीट बेल्ट न बांधने का चालान

कानपुर के बाइक मालिक को पटना से आया सीट बेल्ट न बांधने का चालान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः नए ट्रैफिक नियमों के लागू होने से नए-नए घटनाक्रम भी सामने आ रहे हैं। अब कानपुर के एक बाइक चालक को पटना (बिहार) से कार की सीट बेल्ट न बांधने का चालान आया है। मोबाइल पर मिले ई-चालान ने बाइक मालिक के होश उड़ा दिए हैं क्यों कि इससे साफ है कि पटना में उसकी बाइक के नंबर से कोई कार चला रहा है। कानपुर का यह बाइक मालिक नगर निगम में तैनात कर्मचारी है। अब उसने कानपुर के पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) से मामले में उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। मोबाइल मैसेज से मिला ई चालान   बताया जाता है कि शहर के नवाबगंज निवासी प्रदीप कुमार को सोमवार को उनके मोबाइल पर ई-चालान का मैसेज मिला। इसमें बिहार पुलिस की ओर से सीट बेल्ट न बांधने पर चालान के साथ 1000 जुर्माना जमा करने की जानकारी थी। इसकी डिटेल ऑनलाइन सर्च की गई तो पता चला कि उनकी बाइक की नंबर वाली कार पटना में चल रही है और उसी का चालान भी हु...
IAS अफसर उमेश सिंह पर पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज

IAS अफसर उमेश सिंह पर पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर आ रही है। आईएएस अधिकारी व डूडा निदेशक उमेश सिंह के खिलाफ पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा उनकी पत्नी अनिता सिंह (42) के चचेरे भाई की तहरीर पर दर्ज किया गया है। बताते चलें कि बीती 1 सितंबर को आईएएस अधिकारी उमेश सिंह की पत्नी अनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। चचेरे साले ने लिखाई है रिपोर्ट   अब इसी मामले में तूल पकड़ लिया है। अधिकारी की पत्नी के चचेरे भाई राजीव सिंह समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने आईएएस अधिकारी पर हत्या का आरोप लगाते हुए और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने चचेरे साले राजीव सिंह की तहरीर पर लखनऊ की चिनहट कोतवाली में उमेश सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मुकदमा लिखाने वाले राजीव ने प्रेसवार्ता करते हुए कई और भी आरोप लगाए हैं। अधिकारी पर और भी आरोप लगाए   उसका कहना है कि उमेश ...
कानपुर में बैंक के बाहर दिनदहाड़े सेल्समैन से लूटे 1.20 लाख

कानपुर में बैंक के बाहर दिनदहाड़े सेल्समैन से लूटे 1.20 लाख

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के किदवईनगर इलाके में आज एक गुटखा कंपनी के सेल्समैन से बदमाशों ने मदद के नाम पर धोखा देकर 1.20 लाख रुपए लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। साथ ही बैंक के सीसीटीवी फुटैज भी खंगाल रही है। साथ ही पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध है। बताया जाता है कि साकेत नगर निवासी मोहित गुप्ता दिलबाग गुटखा कंपनी में सेल्समैन के तौर पर काम करता है। पुलिस मान रही घटना को संदिग्ध  आज शुक्रवार को वह कंपनी सेल्स मैनेजर धीरज कपूर के 90 हजार तथा खुद के 30 हजार जमा करने बैंक पहुंचा था। उसका कहना है कि बैंक ऑफ बड़ौदा की निरालानगर शाखा में जब वह बाउचर भर रहा था तो उसी दौरान एक युवक उसके पास आया और बोला उसकी आंटी का एक्सीडेंट हो गया है, बाहर आकर मदद कर दे। जैसे ही वह मदद को बाहर निकला बदमाशों ने उसके तमंचा सटाकर धमकाते हुए रुपए...
पुराने मकान की खुदाई में लाखों के जेवर-बर्तन मिले, छिपाने के आरोप में एक गिरफ्तार

पुराने मकान की खुदाई में लाखों के जेवर-बर्तन मिले, छिपाने के आरोप में एक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, हरदोईः पुराने मकान की खुदाई में एक व्यक्ति को लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन मिले हैं। हालांकि मकान मालिक ने पहले तो आभूषण मिलने की बात को छिपाए रखा, लेकिन बाद में पुलिस ने भनक लगने जांच करके इसका खुलासा किया। पुलिस ने एक व्यक्ति को भी जानकारी छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि बीते सप्ताह सांडी कस्बे में एक पुराने मकान की खुदाई में लाखों के जेवर मिले थे। लोगों ने वहां खजाने की संभावना व्यक्त की है। एसपी ने किया खुलासा  इस मामले में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने खुलासा करते हुए बताया है कि हाल ही में जिले के सांडी कस्बे के मोहल्ला खिड़किया में रहने वाले उत्कर्ष के मकान की नींव की खुदाई जेसीबी से हो रही थी। इस दौरान जमीन में गढ़े जेवर निकले। इसपर हंगामा और विवाद भी हुआ था। शिकायत पर पुलिस और स्वाट टीम पहुंची थी। पहले तो लोग बात को छिपा गए, लेकिन गोपनीय ...