Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी में 24 IPS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले, 11 जिलों के SP बदले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

यूपी में 24 IPS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले, 11 जिलों के SP बदले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने 24 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले किए हैं। 11 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदल दिया है। साथ ही अयोध्या रेंज के डीआईजी को भी बदला गया है। सोमेश वर्मा बने अयोध्या रेंज के नए DIG तबादलों की सूची के अनुसार वरिष्ठ अधिकारी सुजीत पांडे को महानिदेशक (DG) फायर सर्विसेज पद का दायित्व सौंपा गया है। वहीं प्रवीण कुमार लखनऊ जोन के नए एडीजी (ADG) बना दिए गए हैं। IPS सोमेन वर्मा को अयोध्या रेंज का नया डीआईजी (DIG) बनाया गया है। सहारनपुर समेत 11 जिलों में नए कप्तान कानपुर कमिश्नरेट में विपिन टाडा और संकल्प शर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं गोरखपुर, मेरठ और सहारनपुर समेत 11 जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती हुई है। कौस्तुभ गोरखपुर-अविनाश पांडे मेरठ अविनाश पांडे को मेरठ ...
हद कर दी: बीजेपी MLA के शिलान्यास से पहले तोड़ा पत्थर-विधायक भड़कीं

हद कर दी: बीजेपी MLA के शिलान्यास से पहले तोड़ा पत्थर-विधायक भड़कीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बीजेपी विधायक के शिलान्यास कार्यक्रम से पहले अज्ञात लोगों ने पत्थर ही तोड़ डाला है। घटना को लेकर बीजेपी विधायक नाराज हैं। उन्होंने धरना देने की चेतावनी दी है। घटना सीतापुर के महमूदाबाद थाना क्षेत्र की है। नाराज विधायक ने दी धरने की चेतावनी जानकारी के अनुसार, ग्राम लालापुर से चंदमौली आश्रम रमनगरा मार्ग के मरम्मत का काम होना था। आज बुधवार को महमूदाबाद से भाजपा विधायक आशा मौर्य को शिलान्यास करना था। बताते हैं कि मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने पत्थर तोड़ डाला। पत्थर तोड़ने वालों की तलाश में पुलिस बुधवार सुबह लोगों ने पत्थर टूटा देखा तो विधायक को जानकारी दी। विधायक ने पुलिस प्रशासन से नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो धरना देंगी। कहा कि शिलान्यास कार्यक्रम आज ही ह...
UP: गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली घटना, 3 सगी नाबालिग बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं

UP: गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली घटना, 3 सगी नाबालिग बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गाजियाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र में एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर फ्लैट की 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। ऑनलाइन गेम खेलने की आदी बताई जा रहीं तीनों बहनें जानकारी के अनुसार, तीनों बहनें पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन गेम खेलने की आदी हो गई थीं। कोरोना महामारी के बाद से स्कूल भी रेगुलर नहीं था। तीनों बहनों के पिता चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं। ये भी पढ़ें: अमरोहा: ‘मैं जीजा के साथ हूं ढूंढिओ मत’, कॉलेज गई छात्रा 3 बच्चों के पिता संग रफूचक्कर वह बीते 3 साल से भारत सिटी सोसायटी में किराए पर रहते हैं। उनकी तीन बेटियों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष थी। घटना बीती मंगलवार देर रात लगभग ढाई बज...
Lucknow: एनकाउंटर पर CM Yogi बोले-पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? 

Lucknow: एनकाउंटर पर CM Yogi बोले-पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में आज यूपी फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 का उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। यूपी फार्मा कॉन्क्लेव उद्घाटन कार्यक्रम अगर कोई अपना व्यक्ति भी गलत काम करेगा तो उसके लिए भी वही कानून होगा, जो एक माफिया या अपराधी के लिए है। सीएम योगी ने कहा कि कई बार लोग टिप्पणी करते हैं कि पुलिस ने आखिरकार गोली क्यों मारी? अगर पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? ये भी पढ़ें: ‘थैंक्यू योगी जी..’ मुस्लिम परिवार ने सिराज एनकाउंटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार सीएम योगी ने कहा कि एक समय यूपी में लोगों के मन में अविश्वास था। अब ऐसा नहीं है। लोगों में कानून के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अगर कानून को कोई आंख द...
CM Yogi ने बच्ची अनाबी अली की बातें सुन दिए कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन के आदेश

CM Yogi ने बच्ची अनाबी अली की बातें सुन दिए कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' में लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में सीएम योगी से मिलने आई बच्ची अनाबी अली ने सीएम योगी से कान्वेंट स्कूल में एडमिशन की इच्छा जाहिर की। बालिका की बातचीत से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री बताते हैं कि बच्ची ने मुख्यमंत्री से दिल को छू लेने वाली बातचीत की। प्रभावित हुए मुख्यमंत्री योगी ने तत्काल बालिका का एडमिशन कांवेंट स्कूल में कराने के निर्देश दिए। ये भी पढ़ें: टोलकर्मी या गुंडे? सोनभद्र में टोलप्लाजा पर महिला वकील व परिवार से मारपीट में दो गिरफ्तार  https://samarneetinews.com/up-bjp-mla-surrounds-minister-swatantradevs-convoy-causing-scuffle-and-commotion/ https://samarneetinews.com/toll-workers-or-goons-two-arrested-for-assaulting-female-lawyer-in-sonbhadra/ https://samarneetinews.com/...
टोलकर्मी या गुंडे? सोनभद्र में टोलप्लाजा पर महिला वकील व परिवार से मारपीट में दो गिरफ्तार

टोलकर्मी या गुंडे? सोनभद्र में टोलप्लाजा पर महिला वकील व परिवार से मारपीट में दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अभी कुछ दिन पहले बाराबंकी में टोल प्लाजा पर अधिवक्ता से मारपीट ने बड़ा तूल पकड़ा था। बाद में टोल ही खत्म कर दिया गया। मगर टोलकर्मी अब भी गुंडागर्दी से बाज नहीं आ रहे। अब सोनभद्र में टोलकर्मियों की गुंडागर्दी का नया मामला सामने आया है। वहां महिला अधिवक्ता आरती पांडेय और परिवार के साथ टोलकर्मियों ने मारपीट व अभद्रता की है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सोनभद्र के लोढ़ी टोल प्लाजा पर हुई थी घटना घटना रविवार शाम करीब 3 बजे की है। बताते हैं कि उस समय महिला अधिवक्ता अपने परिवार के साथ वाहन से चोपन की ओर जा रही थी। जानकारी के अनुसार, राबर्ट्सगंज क्षेत्र में लोढ़ी टोल प्लाजा पर अगली गाड़ी का मैसेज न मिलने पर लेन में वाहन खड़े हो गए। पुलिस ने दो नामजद को पकड़ा, अज्ञात की तलाश इससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस का कहना है कि देरी होने पर आरती पांडेय सपरिवा...
Budget 2026: यूपी को बजट में क्या मिला..दो हाईस्पीड रेल काॅरिडोर-75 जिलों में हाॅस्टल और..

Budget 2026: यूपी को बजट में क्या मिला..दो हाईस्पीड रेल काॅरिडोर-75 जिलों में हाॅस्टल और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपने कार्यकाल का लगातार 9वां केंद्रीय बजट पेश किया है।  भारतीय इतिहास में पहली बात रविवार को पेश हुए केंद्रीय बजट 2026 को लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सरकार इसे जनहित का बजट बता रही है। वहीं विपक्षी नेता इसे घाटे का सौदा बता रहे हैं। उत्तर प्रदेश की बात करें तो दो हाईस्पीड रेल काॅरिडोर और गर्ल्स हाॅस्टल बड़ी घोषणाएं हैं। बिंदुवार समझिए कि यूपी को क्या मिला है। दो हाईस्पीड रेल कॉरिडोर मिलें हैं। ये दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी हैं। वाराणसी में इनलैंड शिप रिपेयर पोर्ट बनाया जाएगा। गंगा पर जहाजों की मरम्मत का इकोसिस्टम बनेगा। बजट में घोषणा हुई है कि लखनऊ में AI सिटी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित नया शहर बनेगा। लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो के अगले चरणों के लिए बजट में ₹32,075 करोड़ मिले हैं। प्रयागरा...
Budget_2026: क्या सस्ता और क्या महंगा..सरल शब्दों में पढ़ें..

Budget_2026: क्या सस्ता और क्या महंगा..सरल शब्दों में पढ़ें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश के इहिहास में पहली बार रविवार को अपने कार्यकाल का 9वां बजट पेश किया। बजट भाषण में कई बड़ी घोषणाएं कीं। सरकार ने कई चीजों से कस्टम ड्यूटी घटाने की घोषणा की गई है। इसका मतलब है कि ऐसी सभी चीजें सस्ती होंगी। कुछ चीजें महंगी भी हो रही है। सबसे खास बात यह है कि अबकी बार टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसलिए टैक्स बढ़ने की टेंशन फिलहाल नहीं है। बिंदुवार समझिए क्या महंगा होगा और क्या सस्ता ये सामान होंगे सस्ते:  कपड़े कैंसर और शुगर की 17 दवाएं चमड़े का सामान सिंथेटिक फुटवियर बीड़ी लिथियम आयन सेल मोबाइल फोन की बैटरियां सोलर ग्लास मिक्स्ड गैस सीएनजी इलेक्ट्रानिक वाहन माइक्रोवेब ओवन विदेश यात्रा विमानों का ईधन ये चीजें होंगी महंगी शराब छाता स्क्रैप और खनिज तंबाकू उत्पाद...
UP: देर रात 6 PCS के तबादले, कानपुर-गोरखपुर और हमीरपुर में नए अधिकारी

UP: देर रात 6 PCS के तबादले, कानपुर-गोरखपुर और हमीरपुर में नए अधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ: यूपी में गुरुवार देर रात 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। राकेश कुमार नगर मजिस्ट्रेट मथुरा को एडीएम हमीरपुर बनाया गया है। देर रात चली तबादला एक्सप्रेस वहीं गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तैनात अनूप कुमार मिश्रा को नगर मजिस्ट्रेट मथुरा के पद पर नियुक्त किया गया है। कानपुर नगर के एडीएम न्यायिक राजेश कुमार को वहीं एडीएम नागरिक आपूर्ति बना दिया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में अब CM Yogi के सपोर्ट में GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह का इस्तीफा प्रतीक्षारत महेश प्रकाश एडीएम न्यायिक कानपुर नगर बनाए गए हैं। रिंकी जायसवाल मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) गोंडा व अजय कुमार एसडीएम कानपुर विकास प्राधिकरण से अपर नगर आयुक्त नगर निगम फिरोजाबाद बनाए गए हैं। ये भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर में 4 घंटे में तीन जगहें चलीं गोलियां-एक हत्यारोपी ढेर-दो घायल  h...
यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर में 4 घंटे में तीन जगहें चलीं गोलियां-एक हत्यारोपी ढेर-दो घायल

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर में 4 घंटे में तीन जगहें चलीं गोलियां-एक हत्यारोपी ढेर-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती रात ताबड़तोड़ एनकाउंटर हुए हैं। चार घंटे के भीतर 3 जगहों पर पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां चली हैं। इसमें एक बदमाश मारा गया है। वहीं दो के पैर में गोली लगी है। बताते हैं कि एक दरोगा और सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने ये एनकाउंटर आगरा में हुए एक हत्या कांड के बाद किए हैं। हत्यारोपी अरबाज खान ढेर-दरोगा और सिपाही घायल जानकारी के अनुसार, कुछ दिन एसएन स्टे गेस्ट हाउस में कालिंदीविहार के राज चौहान की गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी। वह मूलरूप से सादाबाद के बेदई गांव का था। बताते हैं कि इस हत्याकांड में खंदौली के अरबाज खान मंसूरी और उसके साथियों शामिल थे। ये भी पढ़ें: चित्रकूट: व्यापारी के बेटे आयुष केसरवानी की हत्या से आक्रोशित भीड़ ने फूंका आरोपियों का सामान डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के नेतृत्व में पुलिस की 9 टीमें...