Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कानपुर लैंबॉर्गिनी मामले में तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार

कानपुर लैंबॉर्गिनी मामले में तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में लैंबॉर्गिनी केस में तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का आरोपी बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसे धर-दबोचा है। बताते चलें कि पुलिस ने कानपुर में VIP रोड पर हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी हादसे में आरोपी शिवम को गिरफ्तार किया है। इस हादसे में कई लोग घायल हुए थे। पैदल लोगों और कई गाड़ियों को मारी थी टक्कर उधर, मामले में पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल का कहना है कि आरोपी शिवम का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया है। ये भी पढ़ें: UP: गैंग चला रहा था बैंक मैनेजर, क्लास-1 अधिकारी समेत गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार बताते चलें कि 10 करोड़ से ज्यादा कीमत वाली कार लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो ने रविवार दोपहर बड़ा हादसा किया था। कार ने करीब 3 बजे ग्वालटोली इलाके में पैदल चलने वालों लोगों और गाड़ियों को टक्कर मारते हुए रौंद दिया था। ...
UPBudget2026: सीएम योगी बोले, पहली बार किसी सरकार का 10वां बजट

UPBudget2026: सीएम योगी बोले, पहली बार किसी सरकार का 10वां बजट

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को अपने दूसरे कार्यकाल का 10वां बजट पेश किया। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतिम बजट है। विधानसभा में सुबह 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने वित्तमंत्री के साथ प्रेसवार्ता भी की। मुख्यमंत्री बोले 9 साल में कोई नया टैक्स नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 9 साल में उत्तर प्रदेश ने अपनी धारणा बदलने के प्रयास किए हैं। आज का बजट उन्हीं भावों का प्रतिनिधित्व करता है। बीते 9 साल में बजट 3 गुना से ज्यादा बढ़ा है। ये भी पढ़ें: Budget_2026: क्या सस्ता और क्या महंगा..सरल शब्दों में पढ़ें.. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट थीम सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान और हर हाथ को काम के लिए समर्पित है। सीएम योगी ने कहा कि ''ये पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री को ...
यूपीबजट2026: योगी सरकार ने पेश किया सबसे बड़ा बजट..पढ़िए खास बातें..

यूपीबजट2026: योगी सरकार ने पेश किया सबसे बड़ा बजट..पढ़िए खास बातें..

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को अपने कार्यकाल का 10वां बजट-2026 पेश किया। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतिम बजट है। विधानसभा में सुबह 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया। आज पेश हुए 9.13 लाख करोड़ के इस बजट में छात्राओं को स्कूटी समेत नई योजनाओं की भरमार है। चुनावी साल में सरकार ने की तोहफों की बौछार यह बजट पिछले वर्षों की तुलना में 1 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है। आज के बजट में चुनावी साल की छाप भी साफ दिखाई दी है। बजट में तोहफों की भी घोषणा की गई है। यूथ पर फोकस, छात्राओं को स्कूटी-छात्रों को टैबलेट आज पेश हुए यूपी बजट 2026 में सरकार ने राज्य की मेधावी छात्राओं के लिए बड़ा गिफ्ट देने की घोषणा की है। सरकार इन छात्राओं को रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के तहत स्कूटी देगी। इसके लिए 400 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बेटीयों ...
लखनऊ: हंगामे के चलते यूपी विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

लखनऊ: हंगामे के चलते यूपी विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी विधानमंडल में बजट सत्र के पहले दिन सपा विधायकों के हंगामे के चलते कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात भी की। उन्होंने सरकार का पूरा एजेंडा बताया। सरकार ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण इसके बाद विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के भाषण के साथ शुरू हो गया। उधर, सपा विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया। सपा विधायकों ने लगाए गो बैक के नारे सपा विधायकों ने गो बैक, गो बैक के नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सरकार ने अपना आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। मगर सपा के भारी विरोध और हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। ये भी पढ़ें: मेरठ में शादी से पहले महिला सिपाही का अपहरण-पुलिस ने किया बरामद https://samarneetinews.com/cmyogi-l...
यूपी में बजट सत्र आज से..11 फरवरी को पेश होगा बजट

यूपी में बजट सत्र आज से..11 फरवरी को पेश होगा बजट

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र 2026-27 सोमवार 9 फरवरी से शुरू होगा। प्रथम दिन सोमवार को दोनों सदनों के समक्ष राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 11 फरवरी को सदन में पेश होगा बजट फिर 10 फरवरी को सदन के वर्तमान व पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त होंगी। 11 फरवरी (बुधवार) को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगे। 13 फरवरी तक सदन नियमित तौर पर चलेगा। CM Yogi ने की स्वस्थ चर्चा की अपील 14 और 15 फरवरी को शनिवार व रविवार के चलते सदन की बैठक स्थगित रहेगी। फिर 16 फरवरी से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। 20 फरवरी तक कार्यवाही प्रस्तावित है। नेता सदन (मुख्यमंत्री) योगी आदित्यनाथ ने सभी सदस्यों से स्वस्थ चर्चा की अपील की है। ये भी पढ़ें: Budget 2026: यूपी को बजट में क्या मिला..दो हाईस्पीड रेल काॅरिडोर-75 जिलों में हाॅस्टल और.. ये भी ...
मेरठ में शादी से पहले महिला सिपाही का अपहरण-पुलिस ने किया बरामद

मेरठ में शादी से पहले महिला सिपाही का अपहरण-पुलिस ने किया बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखननऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में शादी से ठीक पहले महिला सिपाही का अपहरण हो गया। अपहरण करने का आरोप मवाना क्षेत्र के गांव ढिकोली के बदमाश अंकित ठाकुर पर लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने तत्काल दो टीमें गठित कर महिला सिपाही की तलाश में एसटीएफ को भी लगाया। महिला सिपाही के अपहरण की सूचना से महकमे में मचा हड़कंप हालांकि, पुलिस ने कुछ घंटों बाद महिला सिपाही को बरामद कर लिया है। उसका मेडिकल चेकअप कराने के बाद कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, अकबरपुर सादात गांव की युवती यूपी पुलिस में सिपाही है। ये भी पढ़ें: जालौन: थानाध्यक्ष की थाने में गोली लगने से मौत-महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा वह वर्तमान में मुजफ्फरनगर के एक थाने में तैनात है। उसकी शादी उसी के थाने पर तैनात सिपाही से तय हुई...
यूपी: सपा दादरी से फूंकेगी 2027 का चुनावी बिगुल-पार्टी की खास रणनीति

यूपी: सपा दादरी से फूंकेगी 2027 का चुनावी बिगुल-पार्टी की खास रणनीति

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी में सपा 2027 के चुनावों का बिगुल दादरी से फूंकेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव 29 मार्च को दादरी में समाजवादी समानता भाईचारा रैली करेंगे। इसके बाद पूरे प्रदेश में यह रैलियां हर जिले में होंगी। समाजवादी पार्टी ने इसे लेकर बड़ी चुनावी रणनीति बनाई है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में रैलियां करेगी सपा दादरी की रैली की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी के फायरब्रांड प्रवक्ता राजकुमार भाटी को सौंपी गई है। दरअसल, यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से लगभग 11 महीने पहले होने वाली इस रैली को काफी अहम माना जा रहा है। इसकी वजह है कि सपा नोएडा में अपने कमजोर पड़ते गढ़ को फिर से मजबूती देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कमजोर सीटों पर स्थिति मजबूत करने की तैयारी इतना ही नहीं यूपी के उन इलाकों में रैलियों को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं, जहां सपा का 2022 में प्...
UP: मंत्री स्वतंत्र देव को बंधक बनाने वाले BJP विधायक को नोटिस

UP: मंत्री स्वतंत्र देव को बंधक बनाने वाले BJP विधायक को नोटिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बुंदेलखंड के महोबा में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को रास्ता रोककर बंधक बनाने वाले भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत को पार्टी ने नोटिस जारी किया है। महोबा के चरखारी विधायक से उनकी इस हरकत के लिए सात दिन में जवाब मांगा गया है। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम को पार्टी ने बेहद गंभीरता से लिया है। पार्टी प्रदेश हाईकमान ने 7 दिन में मांगा स्पष्टीकरण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नोटिस के माध्यम से विधायक से 7 दिन में जवाब तलब किया है। हालांकि, नोटिस को सार्वजनिक नहीं किया गया है। मगर मामले में पार्टी बड़ी कार्रवाई कर सकती है। ये भी पढ़ें: यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें.. बताते चलें कि बीती 30 जनवरी को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह महोबा के दौरे पर थे। इसी बीच चरखारी सीट से भाजपा विधायक बृजभूष...
लखनऊ में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म पर बवाल-निर्देशक व टीम के खिलाफ FIR

लखनऊ में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म पर बवाल-निर्देशक व टीम के खिलाफ FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में अभिनेता मनोज बाजपेई की फिल्म 'घूसखोर पंडित' पर बवाल हो गया है। राजधानी लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में फिल्म 'घूसखोर पंडत' के निर्देशक और उनकी पूरी टीम के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। दरअसल, फिल्म निर्देशक पर जातिगत भावनाएं आहत करने और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश के आरोप हैं। हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट, जांच शुरू पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, फिल्म का शीर्षक एक विशेष जाति (ब्राह्मण) को लक्षित कर अपमानित करने के उद्देश्य से रखने के आरोप हैं। ये भी पढ़ें: यूपी में चाइनीज मांझे से मौत हत्या मानी जाएगी, CM Yogi के सख्त आदेश इससे समाज में रोष है। पुलिस का कहना है कि किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत करने और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें: यूपी में 24 IPS अफसरों के ताबड...
यूपी में चाइनीज मांझे से मौत हत्या मानी जाएगी, CM Yogi के सख्त आदेश

यूपी में चाइनीज मांझे से मौत हत्या मानी जाएगी, CM Yogi के सख्त आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानलेवा चाइनीज मांझे को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सीएम योगी ने चाइनीज मांझे पर पूरी तरह से रोक लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि प्रदेश में अभियान चलाकर इस पर रोक लगाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख इतना ही नहीं कहा है कि चाइनीज मांझे से होने वाली किसी भी मौत को हत्या माना जाएगा। बताते चलें कि बुधवार शाम को लखनऊ के बुलाकी अड्डा स्थित हैदरगंज पुल के पास 33 वर्षीय मो. शोएब की चाइनीज मांझे से गला कटने से मौत हो गई थी। सीएम ने शोएब की मौत का लिया संज्ञान इस घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी ने सख्त रुख अपनाया है। बताते हैं कि लखनऊ के दुबग्गा के मछली मंडी के शोएब एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) थे। वह चौक से हैदरगंज की ओर जा रहे थे। तभी ओवरब्रिज पर यह घटना हुई। घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया ...