Thursday, August 20सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कानपुर में छत पर सो रहे स्क्रैप कारोबारी की गला रेतकर हत्या

कानपुर में छत पर सो रहे स्क्रैप कारोबारी की गला रेतकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः रात में खाना खाकर रोज की तरह छत पर सोने गए शख्स का आज मंगलवार सुबह परिवार के लोगों को खून से लतपत बिस्तर पर पड़ा शव मिला। मृतक स्क्रैप कारोबारी था। हत्याकांड की यह वारदात बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा इलाके में हुई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। डागस्कवायड और फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने का प्रयास किया। बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा में हुई घटना बताया जाता है कि मुंशीपुरवा के रहने वाले 45 साल के अशरफ परिवार में बेटे इरफान (17) और बेटी मुस्कान (19) के साथ रहते थे। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि बीती रात वह खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे। आज सुबह देर तक नीचे नहीं उतरे तो बेटा उनको बुलाने गया। वहां पिता का खून से लतपत शव देखकर उसकी चीख निकल गई। बच्चों का रोना-पीटना सुनकर पा...
यूपी में हर जिला अस्पताल में लगी ट्रू नेट मशीन, अब एक घंटे में कोरोना जांच रिपोर्ट

यूपी में हर जिला अस्पताल में लगी ट्रू नेट मशीन, अब एक घंटे में कोरोना जांच रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज सोमवार को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी के सभी जिलों के जिला अस्पताल में ट्रू नेट मशीन लग गई हैं। अब सिर्फ एक घंटे में यह पता चल जाएगा कि जांच होने वाला व्यक्ति कोरोना निगेटिव है। इसके लिए लंबा इतंजार नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह मशीन उन लोगों के लिए लगाई गई है जो दूसरी बीमारियों से ग्रसित हैं और आपरेशन कराना चाहते हैं। बता दें कि इससे दूसरे मरीजों को बड़ा फायदा होगा, क्योंकि इस जांच के लिए न सिर्फ उनको लंबा इंतजार करना पड़ता था, बल्कि प्राइवेट जांच कराने पर ज्यादा पैसा भी खर्च करना पड़ता था। रोजाना 15000 टेस्ट, अब और बढ़ाने की तैयारी मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रतिदिन 15,000 टेस्ट हो रहे हैं, अब इसे और बढ़ाने की तैयारी चल रही है। बताया कि अबतक 4 लाख कोरोना सैंपुल की जांच हो चुकी है। कहा कि राज्य में 4 करोड़ से ज्यादा लोगों की ...
लखनऊः भूत वाला टिक-टाॅक बनाने के चक्कर में जेल पहुंच गए चार दोस्त

लखनऊः भूत वाला टिक-टाॅक बनाने के चक्कर में जेल पहुंच गए चार दोस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः टिक टाॅक का भूत लोगों के सिर पर इस कदर सवार है कि हर कोई वीडियो बनाकर वायरल करने में जुटा है। कुछ लोग इसके अच्छे-बुरे प्रभाव को भी नहीं सोच रहे। ऐसे ही चार दोस्तों को भूत वाला टिक टाॅक बनाने की हरकत ने राजधानी लखनऊ में जेल पहुंचा दिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करने के बाद शांति भंग के मामले में इनका चालान कर दिया है। कहा जा रहा है कि अबतक टिक टाॅक बनाने के मामले में यह पहली कार्रवाई है। बहरहाल, इस कार्रवाई से बहुत से लोगों को सबक भी मिल सकते हैं और वे दूसरों की सुविधाओं का भी ख्याल रखेंगे। पार्कों में छिपकर माॅर्निंगवाकर को डराते थे चारों बताया जाता है कि चार युवक रजनीखंड के शारदा नगर में भूत का फेस माॅस्क लगाकार पार्क में टिक टॉक वीडियो बनाया करते थे। कुछ मॉर्निंग वॉकर्स ने इसकी शिकायत की। लोगों का कहना था कि अचानक इस तरह के माॅस्क वाले चेहरे सामने आने से लोग खुद ...
सीतापुरः शहर और गांव-गांव दस्तक देगी कोविड-19 वॉलिंटियर्स टीम

सीतापुरः शहर और गांव-गांव दस्तक देगी कोविड-19 वॉलिंटियर्स टीम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः आज रविवार को यहां लाल बाग स्थित नरोत्तमदास हिंदी सभागार में कोविड-19 टीम के संचालक आशीष मिश्रा की अध्यक्षता में कोरोना जागरुकता विषय पर एक बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्य अतिथि मताधिकार संघ के अध्यक्ष पीएन कालपी ने बैठक को एक नई ऊर्जा प्रदान की। सभा का संचालन रजनीश मिश्रा ने कविताओं के साथ किया। बैठक में मुख्य बिंदुओं को लेकर काफी देर चर्चा चली। सभी लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। कोरोना विषय पर चलेगा जागरूकता अभियान कोविड टीम के संचालक आशीष मिश्रा ने अपनी टीम के कार्यों की संक्षिप्त में जानकारी दी। बताया कि कोरोना जैसी इस महामारी में प्रवासियों की मदद में मध्यम वर्ग के लोगों का सबसे बड़ा हाथ है। ज़रताब जाफर ने अपनी टीम के साथ दिल्ली में प्रवासियों को भेजने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। उन्होंने बताया कि अब जल्द ही कोरोना विषय पर डोर-टू-डोर जागरुकता अभियान चलेगा। व्यापा...
कानपुर में दिनदहाड़े बहू ने की ससुर की नृशंस हत्या, पैसे बने वजह

कानपुर में दिनदहाड़े बहू ने की ससुर की नृशंस हत्या, पैसे बने वजह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः पैसों के विवाद में सास से झगड़ रही बहू आपा खो बैठी। पहले सास को मारने दौड़ी, फिर बीच में बचाव को ससुर आया तो चाकू लेकर ससुर के पेट में घोंप दिया। चाकू का वार इतना घातक था कि ससुर को बचने का मौका ही नहीं मिला। बहू के सिर पर इस कदर हैवानियत सवार थी कि उसने चाकू से ससुर पर कई बार प्रहार किए। ससुर खून से लतपत होकर गिर पड़ा और उसने वहीं तड़पकर दम तोड़ दिया। बहू ने भागने की कोशिश की, लेकिन परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में पुलिस के पहुंचने पर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को जेल भेजा जा रहा है। एक नहीं, कई बार चाकुओं से किया प्रहार बताया जाता है कि कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के गांव नगला विश्रामपुर के रहने वाले रामसनेही के सड़क किनारे खेत थे। इन खेतों को कुछ दिन पहले उन्होंने 25 लाख में बेच दिया था। इन पैसों को लेकर उनके छोटे बेटे विजय...
यूपी में रविवार को फूटा कोरोना का बड़ा बम, 100 पाॅजिटिव केस मिले

यूपी में रविवार को फूटा कोरोना का बड़ा बम, 100 पाॅजिटिव केस मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में पिछले कुछ घंटों में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसकी बड़ी वजह यह भी है कि लाकडाउन-5 में मिली छूट का शायद लोग गलत फायदा उठा रहे हैं और बेपरवाही के साथ घूम रहे हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट में कुल 72 पॉजिटिव मामले मिले हैं। इनमें 14 मामले अकेले राजधानी के हैं, जबकि मुरादाबाद के 12, संभव और हरदोई के 10-10, रामनगरी अयोध्या के 9 व 3 कन्नौज तथा 2-2 शाहजहांपुर और उन्नाव के शामिल हैं। वहीं कौशांबी, पीलीभीत और मिर्जापुर के एक-एक मामले शामिल हैं। इसके साथ ही संबंधित जिलों के अधिकारियों ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बिजनौर में 7, हमीरपुर में 2 पाॅजिटिव मिले इसके साथ ही बिजनौर के 7 और बुंदेलखंड के हमीरपुर में भी दो पाॅजिटिव लोग मिले हैं। इस तरह यूपी में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 10185 ...
दर्दनाक हादसाः कन्नौज में मार्निंग वाक पर दंपति को ट्रक ने कुचला, मौत

दर्दनाक हादसाः कन्नौज में मार्निंग वाक पर दंपति को ट्रक ने कुचला, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कन्नौज में आज रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। मार्निंग वाक पर निकले एक दंपति को ट्रक ने कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ट्रक की पहचान नहीं हो सकी है। चालक हादसे के बाद वाहन लेकर भागने में कामयाब हो गया। यह हादसा कन्नौज के तिर्वा कस्बे के लोहिया नगर में इंदरगढ़ तिराहे पर हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। वाहन लेकर भाग निकला चालक बताया जाता है कि लोहिया नगर में रहने वाले बैजनाथ (65) अपनी पत्नी जावित्री देवी (60) के साथ सुबह मार्निंग वाक पर निकले थे। वह बैजनाथ इंद्रा देवी गर्ल्स इंटर कालेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से सेवानिवृत हुए थे। बताते हैं कि मार्निंग वाक के दौरान इंदरगढ़ तिराहे पर कन्नौज की ओर से जाने वाले एक वाहन ने उनको टक्कर मारते हुए रौ...
25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका अनामिका गिरफ्तार, यह है असली नाम..

25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका अनामिका गिरफ्तार, यह है असली नाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कासगंजः यूपी के 25 जिलों में एक साथ नौकरी करके फर्जीवाड़ा करने वाली शिक्षिका अनामिका शुक्ला को आज शनिवार को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यूपी की कासगंज पुलिस ने शिक्षिका को उस वक्त गिरफ्तार किया है, जब उसने पद से इस्तीफा देने के लिए अपने साथी को बेसिक शिक्षाधिकारी के दफ्तर में भेजा। इसके बाद शिक्षिका कार्यालय के पास से पकड़ा गया। पुलिस शिक्षिका से पूछताछ कर रही है। बता दें कि इस शिक्षिका की पुलिस को काफी तलाश थी। शिक्षिका ने 25 जगह पर नौकरी करते हुए सरकार को 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना लगा दिया। अब पूछताछ के दौरान शिक्षिका लगातार नए-नए खुलासे कर रही है जिनसे पुलिस भी हैरान हैं। इस दौरान शिक्षिका ने एक और बड़ा खुलासा किया है। असली नाम प्रिया सिंह, दस्तावेजों में लिखाया 'अनामिका शुक्ला' दरअसल, मामले में कासगंज के अपर पुुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया ह...
सीतापुर में घिनौनी वारदात, विक्षिप्त बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म-पड़ोसियों की सूचना पर गिरफ्तार

सीतापुर में घिनौनी वारदात, विक्षिप्त बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म-पड़ोसियों की सूचना पर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में एक पिता दरिंदा बन बैठा और रिश्तों को कलंकित कर दिया। इस दरिंदे पिता ने अपनी 11 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। बच्ची मानसिक रूप से विक्षिप्त है और दरिंदा पिता उसे बांधकर रखता था। इस घिनौनी घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब पड़ोसियों ने बच्ची की हालत बिगड़ते देखा। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई और मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। साथ ही बच्ची को अस्पताल भिजवाया है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा  बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 साल की बच्ची मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिसे उसका पिता बांधकर रखता था। आज पड़ोसियों को बच्ची के गुप्तांगों से रक्तश्राव होता दिखा और वह दर्द से बुरी तरह तड़फ रही थी। लोगों को संदेह हुआ तो उन्होंने सीदे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को मौके पर प...
कानपुर देहात में भयावह घटना, युवक पर केरोसिन डालकर जिंदा फूंका

कानपुर देहात में भयावह घटना, युवक पर केरोसिन डालकर जिंदा फूंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर देहात में एक भयावह घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। एक युवक को कुछ लोगों ने पिटाई के बाद केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल भेजा गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए युवक को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने छानबीन शुरू की है। मामले में 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। मामले में एसपी अनुराग वत्स ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। नाली के विवाद में दिल दहला देने वाली वारदात बताया जाता है कि जिले के बरौर गांव में अवधेश और अशोक नाम के व्यक्ति के बीच नाली को लेकर विवाद हुआ। शुक्रवार को दिन में दोनों पक्षों में विवाद के दौरान मारपीट हुई। इसके बाद एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट भी दर्ज की गई। देर रात विवाद ज्यादा बढ़ गया।...